मेन्यू बंद करे

Reselling Business क्या है और इसे शुरू कैसे करे?

यदि आप बिना इन्वेस्टमेंट के Business करना चाहते हैं। तब आपके लिए ऑनलाइन Reselling Business सबसे बेस्ट हो सकता है। इस लेख में आप Reselling Business क्या है और इसे शुरू कैसे करे पढ़ेंगे।

आज Reselling Business को ऑनलाइन घर बैठे किया जा सकता है। बहुत से लोग घर बैठे इस बिजनेस से अच्छा खासा पैसा कमा रहे हैं। Reselling Business को लगभग सभी लोग कर सकते हैं।

आमतौर पर इसे गृहिणी महिलाएँ और विधार्थी करते हैं। Reselling Business को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनो तरह से कर सकते हैं। ऑफलाइन Reselling Business करने के लिए इन्वेस्ट करना होता है। किन्तु ऑनलाइन Reselling Business से बिना इनवेस्टमेंट के पैसा कमा सकते हैं।

तो अगर आप भी Reselling Business करना चाहते हैं। तब इस लेख को अंत तक पढ़िए। चलिए पहले जानते हैं कि Reselling Business क्या है?

इसे भी पढ़ें: मोबाइल से पैसे कैसे कमाए?

Reselling Business क्या है?

Reselling Business में Reselling दो शब्दो से मिलकर बना है। पहला Re तथा दुसरा Selling है। Re का अर्थ दोबारा या फिर से होता है। वहीं Selling का अर्थ बेचना होता है। इससे Reselling का पूरा अर्थ दुबारा बेचना या फिर से बेचना होता है।

Reselling को हिन्दी में पुनर्विक्रय कहते हैं। इसके हिन्दी नाम से भी इसका अर्थ दुबारा बेचना या फिर से बेचना होता है। इसके नाम से ही पता चलता है कि Reselling Business में किसी वस्तु को खरीद कर फिर से बेच (ReSell) दिया जाता है। Reselling करने वालो को Reseller कहा जाता है।

इसमें मुनाफा कमाने के लिए वस्तु को कम कीमत में खरीद कर अधिक कीमत में बेच दिया जाता है। यह बिजनेस अभी से नहीं बहुत पहले से चल रहा है। आपको याद होगा कि पहले फेरीवाले आया करते थे। जो गाँव और शहर में गली-गली और घर-घर जाकर अपना समान बेचते थे।

ये लोग आमतौर पर शहर से सस्ते में थोक समान खरीदते थे। और उसी समान में अपने मुनाफे जोड़ कर फिर से बेच दिया करते थे। इसमें मुनाफा बहुत अधिक होता था। इसके साथ इसमें मेहनत भी बहुत अधिक था। क्योंकि इन लोगों को पूरा दिन सिर पर समान की गठरी उठा कर घर घर घूमना होता था।

किन्तु आज इसी को ऑनलाइन घर बैठे कर सकते हैं। तरीका सब वही पूराने की तरह है। किन्तु ऑनलाइन आपको कहीं जाने की जरूरत ही नहीं होती है। आप इस काम को घर बैठे कर सकते हैं। कहने का मतलब है कि ऑनलाइन मुनाफा तो उतना ही है। लेकिन मेहनत शुन्य हो गया है।

तो चलिए जानते हैं कि ऑनलाइन Reselling Business शुरू कैसे करे?

ऑनलाइन Reselling Business शुरू कैसे करें?

जैसे कि मैंने पहले ही बता दिया है कि ऑनलाइन Reselling Business करने के लिए किसी प्रकार का Invest करने की आवश्यकता नहीं होती है।

इसके लिए सिर्फ आपके पास लैपटॉप या स्मार्टफोन इंटरनेट कनेक्शन के साथ होना चाहिए। जिसमें एक मोबाइल नंबर, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट जैसे; फेसबुक और व्हाट्सऐप होना जरूरी है।

इसके बाद आप ऑनलाइन Reselling Business शुरू कर सकते हैं। ऑनलाइन Reselling Business को तीन स्टेप में किया जाता हैं। चलिए तीनो स्टेप्स को जानते हैं।

1. Browse

यह Reselling Business का पहला स्टेप है। जिसमें सबसे पहले सही प्रोडक्ट को चुनना होता है। यहाँ सही प्रोडक्ट कहने का मतलब है। जो प्रोडक्ट सस्ता और अच्छा हो। जिसे लोग खरीद सकें।

वैसा प्रोडक्ट बिलकुल भी नहीं जिसे लोग आसानी से सस्ते में खरीद सकें। जैसे मान लिजिए आप किसी प्रोडक्ट को 250 रुपये में Resell करना चाहते हैं। किन्तु वह प्रोडक्ट सभी दुकान पर 200 रुपये में ही मिल जाता है। तब वह आपसे क्यों खरीदेगा। इस बात का हमेशा ध्यान रखें।

इसलिए ऐसे प्रोडक्ट को चुनें। जिसे देखते ही लोग खरीदने के लिए संपर्क कर सकें। Reselling में अधिकांश महिलाएँ इसी वजह से सफल है। क्योंकि उन्हें पता होता है कि कौन से प्रोडक्ट कौन खरीद सकते हैं।

Note:- प्रोडक्ट कहाँ से चुनना है। इसकी जानकारी नीचे [Reselling Business से पैसे कैसे कमाए] विस्तार से बताया गया है।

2. Share

Reselling Business का दुसरा स्टेप Share है। जब आप सफलतापूर्वक सही प्रोडक्ट का चुनाव कर लें। तब उस प्रोडक्ट के फोटो को अपने WhatsApp, Facebook और Instagram जैसे सोशल मीडिया पर शेयर करना है। फोटो के साथ खरीदने के लिए संपर्क करने को लिख सकते हैं।

किसी प्रोडक्ट के फोटो शेयर करने के लिए अपने Customers को टार्गेट भी कर सकते हैं। जैसे; उन्हें क्या चाहिए और क्या पसंद है इत्यादि।

3. Earn

जब आप फोटो शेयर करते हैं। तब यदि किसी को प्रोडक्ट पसंद आता है। तब वह आपसे संपर्क कर के प्रोडक्ट खरीदने की बात करेगा। तब आपको प्रोडक्ट का कीमत अपने मुनाफा जोड़ कर बता देना है।

उसके बाद Address मांग कर उसके Address पर उस प्रोडक्ट को डिलीवर करवा देना होता है। जिस तरह Amazon और Flipkart में प्रोडक्ट Order करते हैं। उसी तरह इसमें भी Order करना होता है। बस इसमें अपने Address के जगह खरीदने वाले व्यक्ति के Address पर Order करना होता है।

इसमें अपना मुनाफा (Margin) जोड़ कर Order किया जाता है।

Reselling Business से पैसे कैसे कमाए?

Reselling Business को तीन स्टेप में पूरा किया जाता है। जिसे आपने उपर पढ़ लिया है। इसके बाद आप जान ही गए होंगे कि Reselling Business को कहीं जाए बिना घर बैठे भी कर सकते हैं। यदि आप Reselling Business को सही से करते हैं। तब आप घर बैठे अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं।

ऑनलाइन Reselling Business करने के लिए प्रोडक्ट किसी भी ई-कॉमर्स वेबसाइट से खरीद कर किया जा सकता है। ई-कॉमर्स वेबसाइट जैसे; Amazon और Flipkart है। यदि आप इन वेबसाइट से Reselling Business करना चाहते हैं। तब आपको वही पूराने नियम को फॉलो करना होगा। आज बहुत से लोग जब Amazon और Flipkart जैसे ई-कॉमर्स वेबसाइट पर ऑफर आता है। तब प्रोडक्ट को सस्ते में खरीदकर अपने Shop पर वास्तविक कीमत में बेच देते हैं और अपना मुनाफा कमा लेते हैं। यदि आपका भी किसी प्रकार का Shop है। तब आप भी यह कर सकते हैं।

किन्तु यदि आप घर बैठे Reselling Business करना चाहते हैं। तब इसके लिए Reselling App का उपयोग करना चाहिए। Reselling App के द्वारा Reselling करने के लिए नहीं तो कहीं जाना होता है और न ही किसी प्रकार की Shop की जरूरत होती है।

Reselling App से Reselling Business उपर बताए गए तीन स्टेप की तरह ही करना होता है। चलिए विस्तार से Step by Step जानेंगे।

Step-1:- सबसे पहले किसी अच्छे और विश्वासपात्र Reselling App पर रजिस्टर करना होता है। लगभग सभी Reselling App पर कुछ समान्य सी जानकारी के द्वारा अकाउंट बना सकते हैं।

Note:- अच्छे और विश्वासपात्र Reselling App नीचे बताया गया है।

Step-2:- Reselling App पर अकाउंट बनाने के बाद आपको प्रोडक्ट का कलेक्शन (Colection) बनाना होता है।

Step-3:- उसके बाद अपने कलेक्शन से प्रोडक्ट के फोटो को WhatsApp, Facebook और Instagram जैसे सोशल मीडिया पर शेयर कर के लोगों को लुभाना होता है।

Step-4:- जब किसी व्यक्ति को आपके शेयर किए गए फोटो में प्रोडक्ट पसंद आता है। तब वह खरीदने के लिए आपसे संपर्क कर सकता है। तब आपको उस प्रोडक्ट का कीमत अपने मुनाफे (Margin) को जोड़ कर बताना है।

जैसे मान लिजिए किसी प्रोडक्ट का कीमत 149 रुपये है। तब आपको इसमें अपना मुनाफा (Margin) 50 रुपये जोड़कर 199 रुपये बता देना होता है। मुनाफा आप अपने अनुसार कितनो रुपये भी जोड़ सकते हैं।

Step-5:- जब 199 रुपये में प्रोडक्ट खरीदने के लिए तैयार हो जाता है। तब Address मांग कर उसके Address पर प्रोडक्ट में 50 रुपये मुनाफा (Margin) जोड़कर ऑर्डर कर देना होता है।

Note:- Reselling App के द्वारा प्रोडक्ट को ऑर्डर करते वक्त मुनाफा (Margin) जोड़ने का एक विकल्प (Option) होता है। जहाँ अपना मुनाफा अपने अनुसार जोड़कर ऑर्डर कर सकते हैं।

ऑर्डर करने के बाद Reselling App के डिलीवरी ब्वॉय प्रोडक्ट को Address पर डिलीवर कर के 199 रुपये (प्रोडक्ट का कीमत) ले लेते हैं। जिस तरह बाकी के शॉपिंग साइट में होता है। उसके बाद आपका मुनाफा (Margin) आपके अकाउंट में जमा हो जाता है।

इसे पढ़ें: घर बैठे पैसे कमाने वाला एप्प

Reselling Business संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

1. क्या Reselling Business ऑनलाइन पैसे कमाने के लिए विश्वासपात्र है?

उत्तर:- जी हाँ, ऑनलाइन पैसे कमाने के लिए Reselling Business अच्छा और विश्वासपात्र तरीका है। यह तरीका बहुत पहले से चल रहा था। किन्तु इसे अब डिजिटिकरण कर दिया गया है। यदि आप Reselling App के माध्यम से Reselling Business करते हैं। तब हमेशा किसी विश्वासपात्र ऐप के माध्यम से ही करें।

2. भारत के पॉपुलर, अच्छे और विश्वासपात्र रीसेलिंग कंपनी कौन है?

उत्तर:- इंटरनेट पर बहुत से Reselling App मौजूद है। इसलिए हमेशा उसी कंपनी के Reselling App से Reselling करना चाहिए। जो अच्छा और विश्वासपात्र हो। जब कोई अच्छा और विश्वासपात्र होता है। तब वह खुद ब खुद पॉपुलर भी हो जाता है।

भारत के कुछ Top Reselling App निम्न है।

  1. GlowRoad (Reselling App)
  2. Meesho (Reselling App)
  3. Shop101 (Reselling App)
3. Reselling Business से कितने पैसे कमा सकते हैं?

उत्तर:- किसी नौकरी (Job) में कमाई Fix होती है। उसमें आप अधिक मेहनत भी करेंगे। तब भी उतनी ही कमाई करेंगे। किन्तु बिजनेस में ऐसा नहीं होता है। बिजनेस में कमाई मेहनत पर डिपेंड करता है। Reselling भी एक बिजनेस है। यह बिजनेस प्रोडक्ट Sell करने वाला है। इसलिए इस बिजनेस में आप जितने अधिक Sell करते हैं। उतने अधिक पैसे कमाते हैं।

4. Reselling Business से कमाए हुए पैसे कैसे मिलते हैं?

उत्तर:- Reselling Business से पैसे कैसे कमाए जाते हैं। ये तो आप सब लोग जान ही गए होंगे। लेकिन इससे कमाए हुए पैसे हमें कैसे मिलते हैं। ये बहुत से लोगों कि समस्या होती है। तब मैं बता दूं कि जब आप किसी प्रोडक्ट को ऑर्डर करते हैं। तब प्रोडक्ट डिलीवर होने के बाद आपका मुनाफा (Margin) आपके Reselling App में Pending के रूप में रहता है। जब प्रोडक्ट का रिटर्न का समय खत्म होता है। तब यह पैसा आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हो जाता है।

इसे भी पढ़ें: गाँव से पैसे कैसे कमाए?

Conclusion

तो कुछ इस तरह से मुनाफा के रूप में पैसा Reselling Business से कमाया जाता है। इससे पैसे कमाने के लिए आपको न तो प्रोडक्ट खरीदने के लिए Invest करना होता है। और न ही प्रोडक्ट को Delivery करना होता है। ये सारे काम Reselling App ही करता है। आपका काम सिर्फ घर बैठकर Customers को ढूंढकर प्रोडक्ट बेचना होता है। बाकी सारे कार्य Reselling App ही करता है।

इसे भी पढ़ें:-

  1. ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए
  2. मोबाइल से पैसे कैसे कमाए?
  3. फोटो बेचकर पैसे कैसे कमाए?

उम्मीद करता हूँ कि यह लेख Reselling Business क्या है और इसे शुरू कैसे करे पसंद आया होगा। यदि Reselling Business संबंधित कुछ पुछना चाहते हैं। तब कमेंट से पुछ सकते हैं। यदि यह लेख और Reselling Business पसंद आया है। तब अपने दोस्तो के साथ WhatsApp और Facebook जैसे Social Media पर शेयर कर सकते हैं। जिससे आपके दोस्त भी Reselling Business की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Posts

2 Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *