अगर आपने कंप्यूटर का सुना होगा या कंप्यूटर को चलाए होंगे या फिर कंप्यूटर के जानकारी है। तब भी आपने CPU का नाम जरूर सुना होगा। यह कंप्यूटर का महत्वपूर्ण भाग होता है।
लेकिन क्या आपको पता है कि CPU क्या होता है, CPU काम कैसे करता है, CPU के प्रकार तथा प्रमुख Parts। CPU के नाम सुनते के पश्चात अधिकतर कंप्यूटर उपयोगकर्ता के मन में एक बॉक्स का चित्र बनता है।
किन्तु क्या वास्तव में वह बॉक्स ही कंप्यूटर का CPU होता है। तो चलिए कंप्यूटर के CPU की जानकारी विस्तार से जानते हैं।
CPU क्या है?
CPU का पूरा नाम Central Processing Unit हिंदी में केंद्रीय प्रचालन तंत्र है। यह कंप्यूटर के मुख्य भागों मे से एक है। सीपीयू कंप्यूटर के सभी कार्यों को कंट्रोल करता है। इसे प्रोसेसर या फिर माइक्रोप्रोसेसर भी बोला जाता है।
कंप्यूटर के द्वारा किसी परिणाम को दिखाने से पहले सीपीयू के द्वारा प्रोसेस किया जाता है। कंप्यूटर में जो भी Input दिया जाता है उसे सीपीयू के द्वारा प्रोसेस करने के बाद आउटपुट दिया है।
For Example
अगर आपने की-बोर्ड या माउस के द्वारा कंप्यूटर को कोई निर्देश देते हैं और उस निर्देश का परिणाम आपको कंप्यूटर के मॉनिटर पर दिखाया जाता है तो ये काम भी सीपीयू का ही होता है।
सीपीयू मदरबोर्ड में स्थित वर्गाकार का एक इलेक्ट्रॉनिक माइक्रोचिप होता है। यह कंप्यूटर के सारे कार्यों को प्रोसेस करता है। इसे कंप्यूटर का दिमाग भी कहते हें।
CPU के पार्ट्स
सीपीयू कंप्यूटर का दिमाग होता है। यह कंप्यूटर के सारे कार्यों को प्रोसेस करता है। इसके बाद ही हमें कंप्यूटर के द्वारा कोई परिणाम दिखाया जाता है। सीपीयू के इन कार्यों को करने में सीपीयू के कुछ प्रमुख उपकरण सहायता करता है। जो नीचे निम्न है:-
- Arithmetic Logic Unit (ALU)
Arithmetic Logic Unit या ALU कंप्यूटर के अंकगणितीय या तार्किक कार्यों का संचालन करता है। सीपीयू के द्वारा अंकगणितीय या तार्किक गणना जैसे कि जोड़, घटाव, गुणा तथा तुलनात्मक इत्यादि प्रक्रियाओं को प्रोसेस करने के लिए Arithmetic Logic Unit जिम्मेवार होता है। यह सीपीयू का एक महत्वपूर्ण भाग होता है।
- Control Unit (CU)
Control Unit जिसे शॉर्ट में CU बोलते हैं। यह कंप्यूटर के सारे प्रक्रियाओं को कंट्रोल करता है। यह कंप्यूटर की मेमोरी से जानकारी प्राप्त करता है तथा इनपुट और आउटपुट डिवाइस को संचालित करता है।
- Memory Unit
Memory सीपीयू का महत्वपूर्ण भाग होता है। इसका प्रयोग कंप्यूटर के डेटा को इकट्ठा करने के लिए किया जाता है। यह एक स्टोरेज डिवाइस है।
CPU कैसे काम करता है?
सीपीयू कंप्यूटर का प्रमुख हिस्सा है। सीपीयू ही वह डिवाइस है जो हमारे द्वारा दिए गए निर्देशों का परिणाम देता है। ऐसे में हमें यह जरूर जानना चाहिए कि सीपीयू कैसे काम करता है।
अगर हम बात सीपीयू की काम की करें तो निर्देश लेने से लेकर के परिणाम देने तक के लिए सीपीयू तीन चरणों में काम करता है। सीपीयू के ये तीन चरण क्रमशः Fetch, Decode और Execute है। चलिए इसे विस्तार से जानते हैं।
- Fetch
पहला चरण है Fetch, जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है कि इस चरण में निर्देश को प्राप्त किया जाता है। इसमें प्रोग्रामर मेमोरी से एक निर्देश को प्राप्त किया जाता है। प्रोग्राम मेमोरी में निर्देश का स्थान प्रोग्रामर काउंटर द्वारा (पीसी) निर्धारित किया जाता है।
- Decode
दुसरा चरण है Decode, सीपीयू मेमोरी से जो निर्देश प्राप्त करता है। उस निर्देश को इस चरण में निर्देश डिकोडर सर्किट्र से डिकोड कर निर्देश को व्याख्या करता है।
- Execute
तीसरा चरण है Execute, इस चरण में डिकोड किये गये निर्देश को निष्पादित किया जाता है। अर्थात व्याख्या किये गये निर्देश को परिणाम के रुप में निष्पादित करता है।
CPU के प्रकार
सीपीयू का प्रमुख कार्य निर्देशों को प्रोसेस करना होता है। सीपीयू के अंदर प्रोसेसर होते हैं जिसे प्रोसेसिंग यूनिट कहा जाता है। इसे कोर भी कहते हैं। एक सीपीयू के अंदर एक से अधिक कोर हो सकते हैं। जो कंप्यूटर सिस्टम को फास्ट बनाता है।
- Single Core CPU
Single Core CPU में एक प्रोसेसर होते हैं इसलिए इसे Single Core CPU कहते हैं। Single Core CPU में एक बार में एक काम कर सकते हैं। इसमें Multitasking नहीं किया जा सकता है।
- Dual Core CPU
जिस सीपीयू में दो प्रोसेसर होते हैं, ऐसे CPU को Dual Core CPU कहते हैं। आपने मोबाइल फोन या, कंप्यूटर के बॉक्स पर Dual Core लिखा हुआ देखें होंगे। उसका तात्पर्य इसी Dual Core CPU से होता है।
- Quad Core CPU
जिस सीपीयू में चार प्रोसेसर होते हैं, ऐसे CPU को Quad Core CPU कहते हैं। Quad Core CPU में बड़ी ही आसानी से Multitasking किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें:-
- कंप्यूटर क्या है? जानें हिंदी में
- कंप्यूटर हार्डवेयर क्या है तथा इसके प्रकार।
- Software क्या है और इसके प्रकार।
तो ये थे सीपीयू से जुड़ी जानकारी। उम्मीद करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। अगर कोई प्रश्न है तो कमेंट बॉक्स के माध्यम से शेयर जरूर करें।