मेन्यू बंद करे

GlowRoad App क्या है और इससे पैसे कैसे कमाए?

GlowRoad App क्या है

क्या आप जानते हैं कि GlowRoad App क्या है? GlowRoad का इस्तेमाल क्यों किया जाता है? GlowRoad ऐप से पैसे कैसे कमाए जाते हैं? नहीं तो इस लेख को आप अंत तक पढ़ो। आपको सबकुछ समझ आ जायेगा। आप बताओ, घर बैठे पैसे कमाना कौन नहीं चाहेगा? अगर घर बैठे भी पैसे कमाया जा सके। तब इससे Best क्या हो सकता है। कुछ इसी से संबंधित है GlowRoad App। यदि आप भी घर बैठे पैसे कमाना चाहते हैं। घर बैठे पैसे कमाने के तरीके खोज रहे हैं।

तब GlowRoad App आपके लिए Best हो सकता है। क्योंकि GlowRoad भी घर बैठे पैसे कमाने वाला ऐप है। इस लेख में आप GlowRoad App क्या है और GlowRoad से पैसे कैसे कमाए जानेंगे। तो अगर आप भी घर बैठे पैसे कमाने वाला ऐप ढूंढ रहे थे। तब इस लेख को अंत तक जरूर पढ़िए। यहाँ हमने GlowRoad App की पूरी जानकारी दी है। तो बिना देर किए चलिए सबसे पहले जानते हैं की GlowRoad App क्या है? उसके बाद जानेंगे कि GlowRoad ऐप से पैसे कैसे कमाए? (Glowroad App Se Paise Kaise Kamaye in Hindi)

इसे भी पढ़ें: ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए? समझिए पूरी प्रक्रिया

GlowRoad App क्या है? (GlowRoad Kya Hai in Hindi)

GlowRoad एक Reselling App है। जिसका इस्तेमाल कर ऑनलाइन रिसेलिंग बिजनेस किया जाता है। चूंकि Reselling एक प्रकार का बिजनेस होता है। इस बिजनेस में कम कीमत में थोक समान खरीद कर अधिक कीमत में बेंच दिया जाता था। आपने कभी न कभी फेरीवाले का नाम जरूर सुना होगा। फेरीवाले यही काम किया करते थे। वे लोग एक बार थोक समान खरीद लेते थे। जिसे उठाकर घर-घर जाकर अधिक कीमतों पर बेंचा करते थे।

इसमें मुनाफा अच्छा हो जाता था। किन्तु यह बहुत कठिन हुआ करता था। क्योंकि पूरे समान को दिन भर ढोना होता था। किन्तु यही काम अब ऑनलाइन हो गया है। जिसे ऑनलाइन रीसेलिंग बिजनेस कहते हैं।

GlowRoad भी एक ऑनलाइन रीसेलिंग बिजनेस App है। इससे Reselling करना बहुत आसान हो जाता है। GlowRoad से रीसेलिंग बिजनेस करने के लिए न तो कहीं जाने की जरूरत है। और न ही थोक समान खरीदने की। कहने का मतलब है कि GlowRoad से रीसेलिंग बिजनेस करने के लिए किसी प्रकार का Invest करने की जरूरत नहीं है। आपको सिर्फ ऑनलाइन घर बैठ कर कस्टमर ढूंढना है। जैसे पहले फेरीवाले गाँव-गाँव जाकर ढूंढा करते थे। बाकी समान और उसे डिलीवर इत्यादि सभी काम GlowRoad कंपनी वाले कर देते हैं। आपको बस Customer ढूंढना है। यह काम महिलाओं के लिए आसान हो सकता है। इसलिए इसे एक गृहणी भी कर सकते हैं।

जरुर पढ़ें: Reselling Business क्या है और इसे शुरू कैसे करे?

GlowRoad से पैसे कैसे कमाए? (GlowRoad App Se Paise Kaise Kamaye in Hindi)

अब बात आती है कि GlowRoad से पैसे कैसे कमाए? तो आपको बता दें कि GlowRoad से पैसे कमाना बहुत आसान है। इसके लिए सिर्फ आपको कस्टमर ढूंढना है। कस्टमर ढूंढ कर प्रोडक्ट बेचना होता है। जितने अधिक प्रोडक्ट बेचेंगे। उतने अधिक पैसे कमाऐंगे। इसके लिए सबसे पहले GlowRoad App आपको Install करना है। उसके बाद GlowRoad में अपने मोबाइल नंबर से Sign Up करना लेना होता है। आपके सुविधा के लिए GlowRoad App का लिंक निचा दिया गया है।

GlowRoad एक Reselling App है। यानी कि इससे पैसे कमाने के लिए Reselling करना होगा। इसके लिए प्रोडक्ट खरीदने की जरूरत नहीं है। सिर्फ GlowRoad App से कुछ अच्छे प्रोडक्ट को ढूंढना होता है। जिसे लोग पसंद कर सके।

GlowRoad App से प्रोडक्ट ढूंढने के बाद प्रोडक्ट के फोटो को Social Media जैसे; फेसबुक, व्हाट्सऐप या टेलिग्राम इत्यादि पर शेयर कर सकते हैं। शेयर करने के साथ इसे खरीदने के लिए संपर्क करने को लिख सकते हैं।

जब आपके द्वारा शेयर किए गए प्रोडक्ट किसी को पसंद आता है। तब वह आपसे संपर्क कर के या कमेंट कर के खरीदने की बात कर सकता है। तब आप प्रोडक्ट का कीमत (Price) अपना मुनाफा जोड़कर बता देना होता है।

जैसे:- यदि प्रोडक्ट का Price 217 रुपये है। तब 217 रुपये नहीं बल्कि इसमें अपने मुनाफे (कमीशन) जोड़ कर बता देना होता है। आपके द्वारा बताए गए Price पर यदि प्रोडक्ट खरीदने के लिए तैयार हो जाता है। तब Customer का कुछ Information मांगना है। जैसे नाम, मोबाइल नंबर और Address इत्यादि।

उसके बाद उस प्रोडक्ट को GlowRoad App से Customer के Address पर Order कर देना होता है।

ध्यान दें:- हमारे समाज में एक खास बात है की जब भी आप कुछ नया लेते हैं। तो लोग पूछने लगते हैं कि कितने में लिया, कहां से लिया वगैरह वगैरह। जब वही किसी को पसंद आता है। तो वो भी लेना चाहते हैं। ये आपके कोई भी हो सकते हैं। कोई परिवार, पड़ोसी या कोई दोस्त। ऐसे में आप वह प्रोडक्ट उसके एड्रेस पर GlowRoad के माध्यम से डिलीवर कर सकते हैं। यह सबसे आसान टेक्निक है, ऑनलाइन रिसेलिंग करने के लिए।

Order करते वक्त Customer का Address डालने के बाद प्रोडक्ट के Price डालना होता है। आपने Customer को अपने मुनाफा जोड़कर जितना बताया था। उतना ही Enter Customer Price में डाल देना होता है। जैसे आप नीचे फोटो में देख सकते हैं। इस प्रोडक्ट का Price 217 रुपये है। लेकिन मैंने 249 रुपये बताया था। इसलिए यहाँ मैंने 249 रुपये डाल दिए हैं। इस तरह मैंने इस प्रोडक्ट के प्रत्येक Sell पर 32 रुपये मुनाफा (Margin) कमाया। नीचे वाले फोटो में देख सकते हैं। बाकी प्रोडक्ट का Price 217 रुपये GlowRoad वाले रख लेंगे।

जब प्रोडक्ट डिलीवर हो जाता है। तब उसके कुछ दिन बाद आपका मुनाफा (Margin Payout) मिल जाता है। जैसा कि नीचे फोटो में देख सकते हैं।

आपने Reselling और GlowRoad App के बारे में तो जान ही गए होंगे। GlowRoad App से पैसे कैसे कमाया जाता है। यह भी जान गए होंगे। लेकिन आप के मन में एक बात आ सकता है कि क्या सिर्फ GlowRoad App के द्वारा ही Reselling Business किया जाता है। तब मैं आपको बता दूँ कि नहीं। Reselling Business को आसान करने वाले बहुत सारे Reselling App है। लेकिन GlowRoad App के कुछ फायदे है। चलिए जानते हैं।

इसे पढ़ें:

Glowroad Products को कैसे बेचें? (How to Sell GlowRoad Products)

जैसा कि अगर आप इस एप्लीकेशन से पैसे कमाना चाहते हैं। तो इसके लिए आपको इस एप्लीकेशन के प्रोडक्ट को सेल यानी बेचना होगा। अब सवाल यह उठता है कि इसके प्रोडक्ट को कहां और कैसे बेचे। तो इसका जवाब है की आप किसी भी तरह और कहीं से भी कस्टमर ढूंढ कर बेच सकते हैं। जैसे आप अपने दोस्तो और परिजनों को बेच सकते हैं। इसके अलावा मेरा सुझाव है की आप सोशल मीडिया का इस्तेमाल करें। जैसे फेसबुक, व्हाट्सएप और टेलीग्राम जैसे प्लेटफॉर्म इत्यादि।

लेकिन ध्यान रहे कि आप कहीं स्पैमिंग या फ्रॉड ना करें। आप खुद का ग्रुप बना सकते हैं और लोगों के साथ ट्रस्ट बिल्ड करने पर ज्यादा ध्यान दें। इसके लिए आप कई तरह के स्ट्रैटजी अपना सकते हैं। जैसे शुरुआत में कम मार्जिन पर प्रोडक्ट बेचें। आपके ग्रुप में जितना अधिक मेंबर होंगे। उतने ज्यादा आपको फायदा होगा। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण ट्रस्ट है। ग्रुप में आप लोगों को पसंद आने लायक (उनके पसंद का) प्रोडक्ट का फोटो शेयर करें। जिन्हें प्रोडक्ट पसंद आएगा। उनके एड्रेस पर डिलीवरी करवा दें। मार्जिन जोड़ना न भूलें। अन्यथा आपको अर्निंग नहीं होगी।

Note:- GlowRoad में एक शॉप का फीचर है। इसका लाभ उठाएं। इससे आप अपना खुद का स्टोर बना पाएंगे और उसका लिंक अपने कस्टमर के साथ शेयर कर के प्रोडक्ट ऑर्डर करवा सकते हैं।

Glowroad ऐप के बारे में जानें और Glowroad App से पैसे कैसे कमाए?

मुझे उम्मीद है कि आपको GlowRoad App के बारे में सबकुछ समझ आ गया होगा। जैसे; GlowRoad App क्या है और GlowRoad App से पैसे कैसे कमाए जाते हैं। लेकिन शायद अभी आपको GlowRoad App की जानकारी नहीं है। इसके फीचर्स इसकी विशेषता इत्यादि। अगर आप GlowRoad App से पैसे कमाना चाहते हैं। तो आपको GlowRoad ऐप की फीचर्स की जानकारी भी होनी चाहिए। तभी आप इसका पूर्ण लाभ उठा पाएंगे और इसे समझने में आपको कोई परेशानी भी नहीं होगी। जब हम इस ऐप को ओपन करते हैं। तो एक पूरा डैशबोर्ड देखने को मिलता है।

सबसे ऊपर एक सर्च बार होता है। जिसमे आप सर्च कर के अपनी मन पसंद प्रोडक्ट ढूंढ सकते हैं। सर्च बार में एक माइक्रोफोन और कैमरा भी होता है। कैमरा के जरिए आप फोटो से प्रोडक्ट ढूंढ सकते हैं और माइक्रोफोन के द्वारा आप बोल कर प्रोडक्ट ढूंढ सकते हैं। इसके अलावा भी कई ऑप्शंस देखने को मिलता है। चलिए प्रत्येक फीचर्स के बारे में जानते हैं।

Top Picks – जब आप GlowRoad ऐप को ओपन करते हैं। तब आप इसी सेक्शन में होते हैं। दरअसल यह GlowRoad का Homepage है। यहां आप अच्छे अच्छे प्रोडक्ट्स देखने को मिलते हैं। ऊपर सर्च बार भी होता है। जिसकी सहायता से मन पसंद प्रोडक्ट खोज भी सकते हैं

Categories – यहां आपको प्रोडक्ट की सभी कैटेगरी देखने को मिलता है। जिसकी सहायता से आपको अपने पसंद का प्रोडक्ट ढूंढने में आसानी होगी।

My Shop – My Shop सेक्शन से आप अपना एक शॉप बना सकते हैं। जिससे प्रोडक्ट सेल करने में आसानी हो सकती है।

Earn – इस सेक्शन में आपको GlowRoad से पैसे कमाने के बारे में वीडियो के जरिए बताया जाता है और पैसे कमाने के विभिन्न तरीके प्रोवाइड करता है।

My Account – यहां आपको आपके GlowRoad Account संबंधित कई सारे विकल्प देखने को मिलता है। जो इस प्रकार है। चलिए सभी के बारे में जानते हैं।

  • My Shared Catalogs में आपको वो प्रोडक्ट्स देखने को मिलता है। जिसे आपने शेयर किया है।
  • My Wishlist में आप अपने पसंद की प्रोडक्ट को ऐड कर के रख सकते हैं।
  • My Order में आपको वो प्रोडक्ट्स देखने को मिलता है। जिसे आपने ऑर्डर किया होता है।
  • My Earnings में आप अपनी Earnings देख सकते हैं।
  • My Bank Details से आप अपनी बैंक खाते को GlowRoad के साथ जोड़ सकते हैं। ताकि आपके Earnings आपके खाते में क्रेडिट कर दिया जाय।
  • Rate Glowroad से आप GlowRoad को इसकी क्वालिटी के आधार पर रेटिंग और फीडबैक दे सकते हैं।
  • Help Center से आप अपने प्रश्नों का जवाब पा सकते हैं।
  • Allow Customer Contact को एनेबल करने के बाद GlowRoad आपके WhatsApp पर Contact कर सकता है।
  • Refer & Earn से आप रेफर कर के भी पैसे कमा सकते हैं।
  • Daily Rewards से आप वॉलेट बैलेंस पाते है।
  • My Wallet में आपका वॉलेट बैलेंस होता है। जिससे आप GlowRoad के किसी कांटेस्ट में Participate कर सकते हैं। इसके अलावा प्रोडक्ट खरीदने में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।

अब आपको GlowRoad ऐप के सभी फीचर्स की जानकारी हो चुकी है। उम्मीद करता हूं की आपको हमारे बताने का तरीका पसंद आ रहा होगा। चलिए अब हम GlowRoad की विशेषता और उसके बाद महत्वपूर्ण प्रश्नों को देखेंगे।

GlowRoad App से Reselling Business करने के फायदे (GlowRoad App Kya Hai in Hindi Full Benefits and Features)

वैसे तो इंटरनेट पर बहुत सारे Reselling Apps मौजूद है। जिससे बहुत आसानी से ऑनलाइन रिसेलिंग बिजनेस कर के घर बैठे पैसे कमाया जा सकता है। लेकिन GlowRoad App के कुछ ऐसे फायदे हैं। जिससे Reselling करना आसान हो जाता है। जिसके बारे में यहां हम बात करेंगे।

  1. यहाँ आपको कम कीमत में अच्छे प्रोडक्ट मिल जाते हैं। जिसमें अपना Margin अधिक जोड़कर अधिक पैसा कमा सकते हैं।
  2. यहाँ आपको फ्री डिलीवरी (Free Shipping) की सुविधा भी मिल जाता है। जिसके कारण भी आप अपना Margin बढ़ा सकते हैं और इस तरह आपकी कमाई अधिक होगी।
  3. यहाँ आप अपना खुद का ऑनलाइन स्टोर खोल कर अधिक पैसे कमा सकते हैं।
  4. यहाँ आपको COD (Cash On Delivery) का ऑप्शन भी मिल जाता है। जिससे इस पर ट्रस्ट करते हैं।
  5. यदि प्रोडक्ट पसंद नहीं आता है। तब Return भी कर सकते हैं। Return करना आसान है।
  6. GlowRoad App को Amazon द्वारा लॉन्च किया गया है। इसलिए यह एक विश्वाशपत्र ऐप है।

पढ़िए:-

Glowroad संबंधित सवाल जवाब (FAQ – GlowRoad App Details in Hindi)

1. क्या सच में GlowRoad App से पैसा कमाया जाता है?

जी बिल्कुल, GlowRoad से सच में पैसे कमाया जाता है।

2. Glowroad से कितना पैसा कमाया जा सकता है?

अगर आप इसका सही इस्तेमाल कर सकें। तो आप महीने के ₹50000 तक कमा सकते हैं।

3. क्या GlowRoad App सुरक्षित है? (GlowRoad app fake or real)

हां, GlowRoad App पूरी तरह सुरक्षित एक भारतीय ऐप है।

4. GlowRoad Wallet कैसे Use करें? (How to Use GlowRoad Wallet Balance in Hindi)

Glowroad Wallet Balance को आप अपने बैंक अकाउंट पर ट्रांसफर नहीं कर सकते हैं। ऐसे में कई लोगों का सवाल है की तो फिर GlowRoad Wallet Balance कैसे Use करें। आपको बता दूं कि GlowRoad Wallet Balance को आप Product (Upto 7% of Products) खरीदने और GlowRoad के किसी कांटेस्ट में ज्वाइन होने के लिए कर सकते हैं।

5. Glowroad App से पैसे कैसे निकाले? (GlowRoad Se Paise Kaise Nikale)

Glowroad से पैसे निकालने के लिए आपको कुछ करने की आवश्यकता नहीं होती है। आप इस ऐप के माध्यम से जितना भी पैसा कमाएंगे। वो ऑटोमेटिक आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाता है। इसके लिए आपको GlowRoad में सिर्फ एक बार अपना बैंक अकाउंट नंबर ऐड करना होगा।

6. Glowroad ऐप में बैंक अकाउंट कैसे जोड़े? (Add or Update Bank Account in GlowRoad)

Glowroad App में बैंक अकाउंट जोड़ने के लिए आपको निम्नलिखित स्टेप्स का पालन करना होगा।

  • सबसे पहले GlowRoad ऐप खोलें।
  • फिर My Account सेक्शन में जाएं।
  • Bank Account Details पर क्लिक करें।
  • अब अपने बैंक अकाउंट की डिटेल्स भरकर Save कर दें।

7. Glowroad ऐप किस देश का है?

चूंकि आजकल लोग अपने फोन में देख रहे हैं की कहीं कोई चाइनीज ऐप तो नहीं है। कुछ दिन पहले ही भारत सरकार द्वारा कई चाइनीज ऐप्स को बैन किया गया था। ऐसे में लोग किसी भी नए ऐप को इंस्टॉल करने से पहले जानना चाहते हैं कि यह ऐप चाइनीज तो नहीं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Glowroad ऐप को भारत में डेवलप किया गया है और यह एक भारतीय ऐप है। इसका मुख्यालय बेंगलुरु, भारत में स्थित है।

8. GlowRoad Customer Care Number? (ग्लोरोड हेल्पलाइन नंबर)

अगर आप GlowRoad से संपर्क करना चाहते हैं। तो आप [email protected] से संपर्क कर सकते हैं।

9. क्या मेंबरशिप लेने की आवश्यकता है!

नहीं, GlowRoad App से पैसे कमाने के लिए मेंबरशिप लेने की आवश्यकता नहीं है। दरअसल इस में एक Platinum Membership देखने को मिलता है। असल में इससे खरीदने पर आपको कुछ सुविधाएं मिल जाती है। जैसे; Additional Discount, Cashback आदि। इसके अलावा और कुछ भी नहीं। आप इस पर साइन अप कर के पैसे कमाना शुरू कर सकते हैं। जो की बिलकुल फ्री है और पैसे कैसे कमाते हैं। इसकी जानकारी हमने बता दी है।

Conclusion – GlowRoad App Se Paise Kaise Kamaye

सबसे महत्वपूर्ण GlowRoad App एक विश्वासपात्र और पॉपुलर Reselling App है। इसलिए इस पर विश्वास किया जा सकता है। उम्मीद करता हूँ कि यह लेख GlowRoad App क्या है और GlowRoad App से पैसे कैसे कमाए पसंद आया होगा। इस लेख में हमने GlowRoad App के बारे में सबकुछ बताया है। जैसे; GlowRoad App क्या है, GlowRoad App से पैसे कैसे कमाए, GlowRoad App से प्रोडक्ट कैसे बेचे, GlowRoad App के फायदे, GlowRoad App से पैसे कैसे निकले इत्यादि।

यदि आपका Communication Skills अच्छा है। तब आप अवश्य एक अच्छा Reseller बन जाओगे और खूब सारा पैसा कमा पाएंगे। क्योंकि इसमें आपको कस्टमर के साथ बात करना होगा। ऐसे में Communication Skills महत्वपूर्ण है। (GlowRoad App Se Paise Kaise Kamaye) अगर अभी भी कोई प्रश्न है। तो नीचे कमेंट करें।

TAG:- ग्लो रोड से कमाई कैसे करें, ग्लोरोड अमेज़न क्या है, ग्लोरोड अप्प से पैसे कैसे कमाए, GlowRoad App Kya Hai, GlowRoad App Se Paise Kaise Kamaye, GlowRoad Se Paise Kamaye, What is GlowRoad, ग्लोवरॉयड से पैसे कैसे कमाए, ग्लोवो पैसे कैसे बनाता है, इस ग्लोरोड ऐप इंडियन, Glowroad App se paise kaise nikale

Related Posts

14 Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *