मेन्यू बंद करे

Paytm से पैसे कैसे कमाए

Paytm क्या है? यह बताने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि पूरे भारत में Paytm सबसे पॉपुलर ई-वॉलेट है। इसके QR Code (Paytm Accept Here) आपको हर एक शॉप में देखने को मिलता है।

यदि आप इंटरनेट का ऑनलाइन पेमेंट करते होंगे। तब आपको Paytm की भी पूरी जानकारी अवश्य होगी। आज इस लेख में आप Paytm से पैसे कैसे कमाए जाते हैं जानेंगे।

वैसे यदि किसी को पता नहीं है कि Paytm क्या है और इसका उपयोग क्यों किया जाता है। तब उनके लिए Paytm की कुछ जानकारी शेयर कर रहे हैं।

Paytm क्या है?

Paytm का पुरा नाम Pay Through Mobile है।
यह एक भारतीय शॉपिंग वेबसाइट है। जिसे ई-कॉमर्स वेबसाइट भी कहते हैं। इसका मुख्यालय नोएडा, उत्तर प्रदेश और इसके संस्थापक विजय शेखर शर्मा है।

इसकी शुरुआत अगस्त 2010 में किया गया था। आज Paytm ऑनलाइन बहुत सी सेवाए प्रदान करता है। चलिए इसके कुछ महत्वपूर्ण और पॉपुलर सेवाएं को जानते हैं।

Services of Paytm
  1. Merchant Payment.
  2. Fund Transfer.
  3. Mobile Recharge.
  4. Bill Payment.
  5. Digital Gold.
  6. Financial Investment.
  7. Movie Tickets.
  8. Travel Tickets.
  9. e-wallet.
  10. Saving Account.
  11. Debit Card.
  12. Paytm PostPaid.
  13. E-Commerce
  14. Cheque Book
  15. FD Account

इतना ही नहीं Paytm और भी बहुत सारे Services देता है। इससे आप यह तो समझ ही गए होंगे कि Paytm क्या है और इसका उपयोग क्यों किया जाता है। चलिए अब जानते है कि Paytm से पैसे कैसे कमाए जाते हैं।

Paytm से पैसे कैसे कमाए?

Paytm पॉपुलर ई-वॉलेट और ई-कॉमर्स वेबसाइट है। यह हमें पैसे कमाने का बहुत सारे मौके देता है। यहाँ आप Paytm से पैसे कमाने के तरीके को जानेंगे।

Paytm भारत भर में बहुत अधिक पॉपुलर है। ऑनलाइन जो भी पॉपुलर होता है। उससे पैसे बहुत आसानी से कमाया जा सकता है। Paytm से भी पैसे कमा सकते हैं। वो भी बहुत आसानी से। बहुत से लोग तो इससे पैसे कमा रहे हैं।

1. Paytm Seller

जैसे कि मैंने बताया कि यह एक ई-कॉमर्स वेबसाइट भी है। जिस तरह Amazon और Flipkart से शॉपिंग करते हैं। उसी तरह इससे भी शॉपिंग कर सकते है।

Paytm Seller इसी में काम आता है। यदि आपका इलेक्ट्रॉनिक या फिर किसी प्रकार का दुकान (Shop) है। तब आप अपने दुकान के प्रोडक्ट्स को Paytm पर थोड़े अधिक कीमत में बेंच कर पैसे कमा सकते हैं।

इसके लिए आपको Paytm Seller पर Join होना होता है। यहाँ आप कुछ समान्य जानकारी के द्वारा Join हो सकते हैं। इस पर Join होने के बाद आप अपने दुकान के प्रोडक्ट को बेच सकते हैं। जब कोई आपके प्रोडक्ट को खरीदता है। तब आपके पैसा आपको मिल जाता है।

2. Paytm Affiliate Program

यदि आपके पास किसी प्रकार का दुकान (Shop) नहीं है। तब भी आप Paytm से पैसे कमा सकते है। इसके लिए आपको Paytm Affiliate Program Join करना होता है।

Paytm Affiliate Program Join करने के बाद आपको Paytm में उपलब्ध प्रोडक्ट्स का Affiliate Link बनाना होता है। प्रोडक्ट का Affiliate Link Affiliate Program से बनाया जाता है। Affiliate Link बनाने के बाद Affiliate Link को ब्लॉग, युट्यूब चैनल या फिर किसी सोशल मीडिया पर शेयर करना होता है।

जब कोई आपके Affiliate Link से प्रोडक्ट को खरीदता है। तब आपको अच्छा खासा कमीशन मिलता है। इसे Affiliate Marketing कहते हैं। Affiliate Marketing ऑनलाइन पैसे कमाने का सबसे अच्छा तरीका माना जाता है।

Paytm Affiliate Program Promoter:-

Affiliate Marketing से पैसे कैसे कमाए जाते हैं? विस्तार से जानने के लिए इस लेख को पढ़िए:- Affiliate Marketing क्या है? इससे पैसे कैसे कमाए?

Note:- पेटिएम नेे खुद Affiliate Program लांच नहीं किया है।

3. Paytm Referral Program

Paytm Referral Program भी Paytm Affiliate Program की तरह है। किन्तु इसमें Paytm के प्रोडक्ट को Promote नहीं किया जाता है।

Paytm Referral Program में Paytm को ही रेफर करना होता है। जब कोई आपके Referral Link से Paytm Account बनाता है और अपना पहला पेमेंट करता है। तब आप पैसे कमाते हैं।

Paytm Referral Program से पैसे कैसे कमाए जाते हैं? स्टेप बाइ स्टेप जानेंगे।

Step-1:- सबसे पहले अपना पेटिएम अकाउंट बनाएं। पेटिएम अकाउंट बनाना बहुत आसान है। कुछ जानकारी भर के अकाउंट बना सकते हैं। आप नीचे के डाउनलोड बटन से पेटिएम ऐप डाउनलोड कर के पेटिएम अकाउंट बना सकते हैं। यदि आपको पेटिएम अकाउंट बनाने नहीं आता है। तब आप इस लेख को पढ़िए:- पेटिएम अकाउंट कैसे बनाए?

Step-2:- पेटिएम अकाउंट बनाने के बाद पेटिएम केवाईसी (KYC) करवाना होता है। पेटिएम केवाईसी करने के लिए केवाईसी सेंटर जाना होता है। अपने नजदीकी केवाईसी सेंटर पेटिएम ऐप से चेक कर सकते हैं। पेटिएम केवाईसी करने में किसी प्रकार की समस्या आता है। तब आप कमेंट से पुछ सकते हैं।

Step-3:- पेटिएम केवाईसी सफलतापूर्वक करने के बाद आप Refer & Earn टैब से अपना Referral Link शेयर करना होता है। जब कोई आपके Referral Link से पेटिएम डाउनलोड कर के पेटिएम अकाउंट बनाकर अपना पहला पेमेंट पेटिएम युपीआई (Paytm UPI) से करता है।

तब आप प्रत्येक रेफर के 100 रुपये तक पैसे कमाते हैं।

Note:- Referral Program से पैसे कमाने से पहले एक बार पेटिएम के Referral Program के Terms & Conditions जरूर पढ़ लें हैं। क्योंकि ये अपने Terms & Conditions को बदल सकते हैं।

4. Reselling

पेटिएम से पैसे कमाने के लिए Reselling भी एक अच्छा तरीका है। वैसे तो आप लोग Reselling के नाम से ही जान गए होंगे कि इसमें करना क्या होगा। लेकिन जानकारी के लिए बता रहे हैं।

Reselling का मतलब दुबारा बेचना या फिर से बेचना होता है। Reselling करने के लिए आपको पेटिएम से सस्ते सस्ते प्रोडक्ट्स को खरीदकर थोड़े अधिक कीमत में बेच सकते हैं।

पेटिएम जैसे ई-कॉमर्स वेबसाइट अक्सर ऑफर निकालते रहती है। जिसमें आपको 50% से लेकर 80% तक छूट मिलती है। आपको इसी का फायदा उठाना है और फिर प्रोडक्ट को अच्छे कीमत में Sell कर दीजिए।

तो कुछ इसी तरह से पेटिएम के द्वारा Reselling कर के पैसे कमाया जाता है।

5. Paytm First Game

Paytm First Game एक गेमिंग ऐप्लिकेशन है। इस ऐप्लिकेशन को पेटिएम के द्वारा ही बनाया गया है। इसमें बहुत सारे मोबाइल गेम मिल जाते हैं। जिसे खेलकर पेटिएम कैश जीत सकते हैं।

ऐसे गेमिंग ऐप्लिकेशन बहुत से मिल जाऐंगे। जिसपर गेम खेलकर पैसे कमाया जाता है। किन्तु यह पेटिएम के द्वारा ही बनाया गया है। इन ऐप्लिकेशन में जब आप गेम जीतेंगे। तभी पैसे कमाऐंगे।

हालांकि इन ऐप्लिकेशन में रेफर कर के भी पैसे कमा सकते हैं।

6. Paytm Cash Earning App

इंटरनेट पर आपको ऐसे बहुत से ऐप्लिकेशन मिल जाऐंगे। जिससे आप पेटिएम कैश कमा सकते हैं। इन ऐप्लिकेशन में आपको कुछ टास्क करना होता है। इसके अलावा Refer & Earning सिस्टम भी होती है।

यदि आप कोशिश करें तो इन ऐप से भी पैसे कमा सकते हैं। किन्तु इंटरनेट पर बहुत सारे फेक ऐप्स भी उपलब्ध है। जो आपसे टास्क करवाने के बाद भी पैसे नहीं देती है। इसलिए किसी भी ऐप्लिकेशन पर काम करने से पहले उसकी विश्वसनीयता अपने हिसाब से अवश्य चेक कर लें।

पेटिएम कैश कमाने वाली ऐप:- Paytm Cash कमाने के लिए टॉप 20 ऐप

Conclusion

तो ये थे कुछ तरीके जिससे पेटिएम से पैसे कमाये जाते हैं। इनमें से कौन सा तरीका आपको अच्छा लगा कमेंट में जरूर बताएं।

उम्मीद करता हूँ कि यह लेख Paytm से पैसे कैसे कमाए पसंद आया होगा। यदि पेटिएम से पैसे कमाने से संबंधित कोई प्रश्न है। तब आप कमेंट से पुछ सकते हैं।

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *