मेन्यू बंद करे

गणित के सवाल करने वाला ऐप – प्रश्न का उत्तर देने वाला ऐप्स डाउनलोड करें

अगर आप गणित के सवाल करने वाला ऐप या गणित के सवाल हल करने वाला ऐप ढूंढ रहे हैं। तो बेशक आप एक स्टूडेंट होंगे। यदि आप एक स्टूडेंट नहीं हैं। तब भी इस लेख को पढ़ सकते हैं। क्योंकि यह लेख एक स्टूडेंट, टीचर और माता पिता को ध्यान में रखकर लिखा गया है। अगर आप एक स्टूडेंट हैं। तो यह लेख आपके लिए महत्वपूर्ण होने वाला है। चूंकि यह लेख सिर्फ स्टूडेंट के लिए नहीं बल्कि एक टीचर और माता पिता (Guardians) के लिए भी लिखा गया है। इसलिए आप इस लेख को बेझिझक अंत तक पढ़ सकते हैं। क्योंकि मुझे पता है आप इन्हीं तीनों में से कोई होंगे। खैर आप कोई भी हो। इस लेख से आपको कुछ नया और महत्वपूर्ण जानने को जरूर मिलेगा।

आज कल लोग गणित के सवाल हल करने वाला ऐप और Math Solver, Math Solve Karne Wala App कुछ ज्यादा ही खोज रहे हैं। इसलिए मैंने सोचा क्यों न आज इसी विषय पर लेख लिखा जाए। आप एक स्टूडेंट हो या टीचर या एक अभिभावक। आप सभी सवाल को हल नहीं कर सकते हैं। या फिर हल करने में समस्या होती होगी। खास कर के ऐसी समस्या एक अभिभावक के लिए ज्यादा होता है। जब उनके बच्चे उनसे सवाल पूछते हैं। लेकिन उन्हें सवाल हल करने नहीं आता है। ऐसे में ये लोग गणित के सवाल हल करने वाला ऐप ढूंढते हैं। अगर आप भी इस तरह के ऐप को ढूंढ रहे हैं। तो इस लेख को जरूर पढ़ें। क्योंकि इस लेख में गणित के सवाल हल करने वाले सबसे अच्छे ऐप के बारे में बताया गया है।

यहां इसी तरह के कुल चार ऐप के बारे में बताया है। जो गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर के अलावा भी कई प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। यहां बताए ऐप की मदद से आप गणित के सवाल को हल कर पाएंगे। वैसे तो फिलहाल गणित के प्रश्न हल करने वाले बहुत से ऐप मौजूद है। लेकिन यहां हमने Best और Trusted App के बारे में बताया है। जो प्रश्नों को महज कुछ सेकंड में हल कर देता है। ये ऐप कैसे काम करता है और इसका उपयोग कैसे करना है। सबकुछ इस लेख में बताया गया है। चलिए जानते हैं गणित के सवाल करने वाला ऐप के बारे में।

पढ़िए:- उम्र निकालना सीखें

गणित के सवाल करने वाला ऐप (Math Solve Karne Wala App in Hindi)

आपके पास गणित के सवाल हल करने के तरीके क्या हैं? यदि आपको कोई गणित के सवाल हल करना हो। तो सबसे पहले आप खुद उस सवाल को हल करने कोशिश करेंगे। अगर नहीं हुआ तो आप अपने टीचर या बुक्स की मदद लेंगे। लेकिन आज समय बदल चुका है। आज का समय टेक्नोलॉजी का समय है। जिसमें आज कुछ भी टेक्नोलॉजी के सहारे किया जा सकता है। इसके पहले लेख में हमने बताया था कि ऑनलाइन पढ़ाई कैसे करें? जिसमें हमने ऑनलाइन पढ़ाई करने के कई तरीके और टिप्स बताए थे। यह लेख उन लोगों के लिए काफी हेल्पफुल था। जो पढ़ाई के लिए घर से दूर नहीं जाना चाहते थे। खासकर के इस लॉकडाउन में लोग घर बैठे ऑनलाइन ही पढ़ाई कर रहे थे। क्योंकि बाहर जाना तो था नहीं।

ऐसे में ऑनलाइन पढ़ाई के तरीके से लोग पढ़ाई कर पा रहे थे। साथ में उन्हें ऑनलाइन पढ़ाई करने का कई ऑप्शन मिल रहा था। लेकिन फिर भी ऑनलाइन पढ़ाई में एक कमी नजर आता है। वो है सवालों के जवाब का ना मिल पाना है। हालांकि सभी तरीकों में आप प्रश्न पूछ सकते थे। लेकिन जवाब बहुत कम दिया जाता है। ऐसे में यह लेख उन लोगों की मदद कर सकता है। गणित के प्रश्नों को हल करने में। इन ऐप्स को चलाना या उपयोग करना बहुत आसान है। आप जिस भी गणित के सवाल को हल (Solve) करना चाहते हैं। उन सवालों को इन ऐप से स्कैन करना होता है। जिसके बाद ये ऐप सवाल का जवाब (Answer) कुछ सेकंड्स में दे देता है। वो भी स्टेप बाई स्टेप। यानी सवाल को कैसे, किस मैथड से हल किया गया है। वो भी देखकर समझ सकते हैं। तो बताओ है न कमाल का ऐप। तो बिना देरी किए चलिए गणित के सवाल हल करने वाले पहले ऐप के बारे में जानते हैं।

Note:- जैसा कि मैंने कहा यहां बताए ऐप का उपयोग करना आसान है। आपके बच्चे इसे चलाना जल्दी सीख जायेंगे और खेल खेल में गणित सीखेंगे।

गणित के सवाल हल करने वाला ऐप

Photomath

जी हां, फोटोमैथ गणित के सवाल हल करने वाला ऐप है। शायद Photomath का नाम पहले भी कभी सुना होगा। क्योंकि यह गणित के सवाल हल करने के मामले में सबसे अच्छा और लोकप्रिय ऐप है। वैसे तो गणित के सवाल हल करने वाले बहुत सारे ऐप है। लेकिन अगर आप किसी जानकार व्यक्ति से इस बारे में पूछेंगे। तो वह सबसे पहले Photomath का नाम लेगा। क्योंकि यह Best App है। यह ऐप आपके बच्चों के बहुत काम आएगा। यह ऐप Math Problems Solve करने के मामले में काफी मशहूर है। अगर आप एक स्टूडेंट हैं। तो आपको इसे इंस्टॉल कर लेना चाहिए। क्योंकि यह आपकी काफी हेल्प कर सकता है। इसकी सबसे खास बात यह है कि इससे आप किसी सवाल का फोटो खींचकर तुरंत जवाब प्राप्त कर सकते हैं। इससे आप Basic Math Problems से लेकर Advanced Maths Problems का सॉल्यूशन प्राप्त कर सकते हैं। यह ऐप कुल 30 भाषा में उपलब्ध है और इसे आप अपने Android या iPhone किसी भी फोन पर उपयोग कर सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर पर इसकी 100 मिलियन से ज्यादा डाउनलोड और 4.2 की रेटिंग है।

गणित के सवाल हल करने वाला ऐप

Mathway

गणित के सवाल हल करने वाला ऐप की लिस्ट में मैं Mathway को दूसरा स्थान देता हूं। मुझे इसका इंटरफेस काफी ज्यादा आसान लगता है। यह ऐप एक Math Assistant की तरह है। जो आपकी Maths Problems को Solve करता है। Mathway Students को उनकी Maths Problems को हल करने और समझने के लिए आवश्यक Tools प्रदान करता है। इसे उपयोग करना आसान है। इसका ऐप उपलब्ध है। लेकिन आप इसे इसके वेबसाइट से भी उपयोग कर सकते हैं और अपने गणित के सवालों का समाधान पा सकते हैं। इसका वेबसाइट पता mathway.com है। गूगल प्ले स्टोर पर इसे कुल 10 मिलियन से ज्यादा डाउनलोड और 4.4 की रेटिंग दिया किया गया है। इस ऐप में आपको कई अमेजिंग फीचर्स देखने को मिलेगा। जिसकी मदद से आप मुश्किल से मुश्किल सवालों का समाधान प्राप्त कर समझ सकते हैं।

गणित के सवाल करने वाला ऐप

CyMath

CyMath App भी गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर पर उपलब्ध है। जो की Maths Problems Solve करने के मामले में काफी लोकप्रिय है। गूगल प्ले स्टोर पर इसे 1 मिलियन से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है और इसे 4.3 की रेटिंग प्राप्त है। अगर आपको Maths समझने में परेशानी या मुश्किल होता है। तो आप इस ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपके Problems को स्टेप बाई स्टेप एक Teacher की तरह Solve करता है। ताकि आपको समझने में कोई परेशानी ना हो। अब यह स्मार्टफोन में Smoothly काम भी करता है। अगर आपको अपने Homework करने में समस्या या परेशानी है। तो आप CyMath की Help ले सकते हैं। यह आपकी Homework करने में भी मदद करेगा। इसमें आपको एक कैलकुलेटर मिलेगा। जिससे आप किसी Maths Problems को Solve कर सकते हैं।

गणित के सवाल करने वाला ऐप

Microsoft Math Solver

जी हां, आप सही समझ रहे हैं। यह ऐप माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के द्वारा लाया गया है। Microsoft के बारे में बताने की आवश्यकता नहीं है। आप सभी जानते होंगे कि Microsoft एक बहुत बड़ी कंपनी है। जो की Computer से Related Services और Software Provide करती है। Computer का सबसे लोकप्रिय Operating System Microsoft ने लॉन्च किया था। जिसका नाम Microsoft Windows है। वही कंपनी ने Maths Problems Solve करने वाला एक ऐप लॉन्च किया है। जिसका नाम Microsoft Math Solver है। शायद भविष्य के यह सबसे लोकप्रिय Math Problems Solve करने वाला ऐप बन सकता है। क्योंकि इसे Microsoft ने बनाया है। फिलहाल इसके गूगल प्ले स्टोर पर 10 से ज्यादा डाउनलोड और 4.3 की रेटिंग है। अगर आप गणित के सवाल करने वाला ऐप ढूंढ रहे थे। तो इस ऐप को एक बार ट्राई जरूर करें। या बिलकुल फ्री ऐप है।

जियो फोन में गणित के सवाल कैसे हल करें

गणित के सवाल कैसे हल करें या गणित के सवाल करने वाला ऐप के बारे में ऊपर हमने बता दिया है। लेकिन अगर आप एक Jio Phone User हैं और आप अपने जियो फोन में गणित के सवाल हल करने वाले ऐप के बारे में जानना चाहते हैं। तो आपके जानकारी के लिए बता दें कि Jio Phone के लिए अभी तक ऐसा कोई ऐप नहीं बनाया गया है। जिससे कि आप जियो फोन में गणित के सवाल हल कर सके।

प्रश्न का उत्तर देने वाला ऐप्स संबंधित सवाल-जवाब (FAQ)

1. ऐसा कौन सा ऐप है जो गणित के सवाल हल करता है?

यह लेख इसी विषय पर लिखा गया है की ऐसा कौन सा ऐप है। जो गणित के सवाल हल करता है। जिसमें हमने चार ऐप के बारे में बताया है। एक बार फिर

2. मैथ सॉल्व करने के लिए कौन सा ऐप डाउनलोड करें?

यहां हमने मैथ सॉल्व करने वाले चार ऐप के बारे में बताया है। आप इन चारों में से किसी भी एक ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। मैं तो कहता हूं कि आप सभी ऐप को एक बार ट्राई कर के देखें। आपको जो सही लगे। उसका इस्तेमाल आप कर सकते हैं।

3. फोटो खींचकर आंसर बताने वाला ऐप और सभी प्रश्नों के उत्तर देने वाला ऐप्स बताओ?

अगर आप गणित के प्रश्न का फोटो खींचकर आंसर बताने वाला ऐप ढूंढ रहे हैं। तो आप Photomath का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन अगर आप ऐसे ऐप के बारे में जानना चाहते हैं। जिससे गणित के अलावा भी फोटो खींचकर जानकारी हासिल किया जाय। तो आप Google Lens का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह भी एक ऐप है। जिसे गूगल ने लॉन्च किया है।

4. गणित के सवाल करने वाला ऐप डाउनलोड कैसे करें?

अगर आपके पास एक Android Phone है। तो आप गूगल प्ले स्टोर से इन ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। लेकिन अगर आपके पास एक iPhone है। तब आप Apple App Store से इन ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं।

Conclusion – Math Solve Karne Wala App in Hindi

उम्मीद करता हूं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। यहां हमने गणित के सवाल करने वाला चार ऐप के बारे में बताया है। आपको इनमे से कौन सा ऐप ज्यादा पसंद आया? हमे जरूर बताएं। अगर यह लेख आपको अच्छा लगा है। तो इसे अपने दोस्तो के साथ भी शेयर करे। ताकि उन्हें भी यह हेल्पफुल जानकारी जानने को मिले। अगर आप हमसे कुछ पूछना चाहते हैं। तो बेझिझक कमेंट से पूछ सकते हैं। हम आपके जल्द ही जवाब देने की कोशिश करेंगे।

Related Posts

1 Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *