मेन्यू बंद करे

ऑनलाइन पढ़ाई कैसे करें? 5+ तरीके 2023 में

ऑनलाइन पढ़ाई कैसे करें

घर बैठे ऑनलाइन पढ़ाई कैसे करें? यह प्रश्न लोग अक्सर पूछते रहते हैं। शायद आप भी यही जानना चाहते हैं। तभी तो इस लेख को पढ़ रहे हैं। इसीलिए इस लेख में ऑनलाइन पढ़ाई कैसे करें बताइए गए हैं। क्या आप जानते हैं कि ऑनलाइन पढ़ाई कैसे की जाती है? कुछ लोग तो गूगल से भी पूछते हैं कि गूगल ऑनलाइन पढ़ाई कैसे करें। अगर आप भी इसी सवाल का जवाब जानने यहाँ आए हैं। तब आपको बता दें कि आप बिल्कुल सही जगह आए हैं। क्योंकि यहाँ इस लेख में ऑनलाइन पढ़ाई कैसे करते हैं ऑनलाइन पढ़ाई करने की पूरी जानकारी विस्तार से बताए गए हैं। इसलिए इस लेख को अंत तक जरुर पढ़ें।

क्योंकि मात्र इस लेख को एक बार पढ़ लेने के के बाद ऑनलाइन पढ़ाई (Online Study) की पूरी जानकारी हो जाएगा। जैसे ऑनलाइन पढ़ाई कैसे होती है, ऑनलाइन पढ़ाई कहाँ होती है, ऑनलाइन पढ़ाई करने के तरीके ऐप और वेबसाइट क्या है। साथ ही ऑनलाइन पढ़ाई के फायदे और नुकसान से भी अवगत कराया है। इसके अलावा इस लेख में हमने कुछ टिप्स भी बताए हैं। जो ऑनलाइन पढ़ाई करते वक्त आपकी मदद करेगा। आमतौर पर इस लेख में ऑनलाइन पढ़ाई करने संबंधित कुछ ऐसे प्रश्नो का उत्तर दिया गया है। जो प्रश्न आपके दिमाग में चल रहे होंगे जो कि इस प्रकार है;-

  • ऑनलाइन पढ़ाई कैसे करें?
  • ऑनलाइन पढ़ाई कैसे होती है
  • घर बैठे पढ़ाई कैसे करें
  • मोबाइल से पढ़ाई कैसे करें?
  • Online Study कैसे करें?
  • Jio Phone में ऑनलाइन पढ़ाई कैसे करें?

अगर आप एक Students है। तब आपके मन में भी कभी ना कभी ये सवाल जरूर आया होगा है। सामान्यतः ये सवाल उन लोगों के मन में आता है। जो Coaching या किसी Institute से पढ़ाई करने के खर्चे नहीं उठा पाते हैं। या वो अपने पसंद के Course करने के लिए बाहर कहीं नहीं जाना चाहते। कारण कोई भी हो। अगर आप भी ऑनलाइन पढ़ाई करना चाहते हैं। लेकिन आपको पता नहीं है कि ऑनलाइन पढ़ाई कैसे होता है। तब आप निश्चिंत रहे। क्योंकि इस लेख में ऑनलाइन पढ़ाई करने संबंधित आपके मन में चल रहे सभी Doubts और प्रश्न बताये गये हैं। इसलिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

ऑनलाइन पढ़ाई क्या है? (What is Online Study in Hindi)

कंप्यूटर या मोबाइल जैसे उपकरण के द्वारा और इंटरनेट के माध्यम से किया गया पढ़ाई ऑनलाइन पढ़ाई अंग्रेजी में Online Study कहलाता है। यह पढ़ाई का डिजिटल तरीका है। जो कि आजकल बहुत ज्यादा लोकप्रिय हो रहा है।

इस Lockdown में School, College सब-कुछ बंद था। ऐसे में Students ऑनलाइन पढ़ने (Online Study) की तरफ ध्यान दिए। जिसके कारण ऑनलाइन पढ़ाई लोकप्रिय होना शुरू हुआ। सरकार भी Online Study को बढ़ावा दे रही है। बहुत सारे University और College अपनी वेबसाइट पर Course की सारी सामग्री दे रहे हैं। ताकि Students उनसे अपनी पढ़ाई कर सके और Exam की तैयारी भी। कुछ महीने पहले DD Bihar (TV Channel) पर कक्षा 9th और 10th की पढ़ाई कराया जा रहा था। लेकिन यह ऑनलाइन पढ़ाई नहीं है। क्योंकि इसमें इंटरनेट का उपयोग नहीं किया गया।

आसान भाषा में कहें तो इंटरनेट के जरिए कुछ पढ़ना या सीखना ऑनलाइन पढ़ाई कहलाता है। ऑनलाइन पढ़ाई (Online Study) को Online Learning भी कहते हैं। इस तरह के पढ़ाई में Students और Teachers या Trainers कभी आमने सामने नहीं होते, बल्कि दोनो अपने अपने निवास स्थान (जैसे;घर) पर ही रहते हैं। इस Learning System में Teachers या Trainer Lecture और Notes को इंटरनेट के माध्यम से Students तक पहुंचाते हैं। Students इन Lecture को सुनने और Notes को पढ़ने के लिए मोबाइल या कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हैं। इस तरह Lecture और Notes के जरिए पढ़ाई हो जाता है।

लेकिन किसी प्रकार की शंका, Lecture को समझने में समस्या या किसी प्रश्न को Teacher से पूछने के लिए Live Chat, Group Discussion और Video Conferencing जैसे तकनीकी का उपयोग किया जाता है। यानी घर बैठे Classroom वाली Quality मिल जाती है। ऑनलाइन पढ़ाई बहुत पहले से चल रहा था। बहुत सारे लोग इससे पढ़ाई करते थे। लेकिन आजकल यह ज्यादा लोकप्रिय हो गया। ऑनलाइन पढ़ाई कैसे करें? जानने से पहले ऑनलाइन पढ़ाई किसे कहते हैं। जानना जरूरी था।

लेकिन क्या आपको पता है कि ऑनलाइन पढ़ाई के लिए क्या क्या चाहिए होता है। आपके जानकारी के लिए बता दें कि ऑनलाइन पढ़ाई के लिए सिर्फ कंप्यूटर, लैपटॉप, टेबलेट या स्मार्टफोन में से कोई एक उपकरण इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ होना चाहिए। अगर आपके पास इसमें से कोई भी उपकरण इंटरनेट कनेक्शन के साथ है। तब आप ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं। चलिए पढ़ते हैं कि ऑनलाइन पढ़ाई कैसे करते हैं।

पढ़िए: गणित के सवाल हल करने वाला ऐप

ऑनलाइन पढ़ाई कैसे करें? (How to Online Study in Hindi)

आज ऑनलाइन पढ़ाई करने के लिए बहुत सारे संसाधन मौजूद है। बस जरुरत है उस संसाधन का उपयोग कर पढ़ाई करने की। हम बताएंगे कि इंटरनेट पर उपलब्ध संसाधनों का उपयोग आप पढ़ाई करने के लिए कैसे कर सकते हैं। YouTube, Google और Google Play Store एक Popular Platform है। YouTube Video Streaming Platform है। जिसपर आपके पढ़ाई के हजारो Lecture (Videos) मिल जाएंगे। Google पर आपके पढ़ाई के लाखो जानकारी (Articles, Notes, PDF, Photo) मिल जाएंगे। वहीं Google Play Store पर भी आपको लाखों के तादाद में पढ़ाई वाले Apps मिलेंगे।

लेकिन आपको पता होना चाहिए ऑनलाइन पढ़ाई करने का Best तरीका क्या है। क्योंकि इंटरनेट पर उपलब्ध अधिकतर संसाधन Fake होते हैं। यहाँ हम विश्वासपात्र और उच्च गुणवत्ता वाले संसाधन का बात करेंगे। जिन लोगों के पास पढ़ने के लिए पैसा नहीं वे लोग भी यहाँ बताए संसाधन से पढ़ सकते हैं। क्योंकि कुछ संसाधन तो बिलकुल मुफ्त है। लेकिन यहाँ हम Free और Paid दोनो संसाधन की जानकारी देंगे। क्योंकि हमारा मकसद Best तरीका बताना है। ऑनलाइन पढ़ाई शुरू करने से पहले आपको निम्नलिखित चीज़े पता होना चाहिए। जैसे;

  • कौन से कक्षा की पढ़ाई करना है या फिर कौन सा कोर्स करना चाहते हैं।
  • आप अपने कोर्स को किस Language में पढ़ना चाहते हैं। हिंदी या अंग्रेजी है, तब ज्यादा Better होगा।
  • आपको अपने कक्षा या कोर्स का पाठ्यक्रम (Syllabus) पता होना चाहिए। आप Google से भी अपने कोर्स का पाठ्यक्रम Download कर सकते हैं।

तो चलिए अब जानते हैं कि ऑनलाइन पढ़ाई कैसे कर सकते हैं। ऑनलाइन पढ़ाई करने के तरीके

YouTube से पढ़ाई करें

YouTube ऑनलाइन पढ़ाई का One of the Best Method है। आप YouTube का हर रोज इस्तेमाल करते होंगे। सभी लोग करते हैं। लेकिन सभी को यह पता नहीं है कि वो YouTube के जरिए किसी भी वर्ग, विषय या कोर्स की पढ़ाई कर सकते हैं। इसलिए आपको बता दें कि यह ऑनलाइन पढ़ाई करने के लिए सबसे अच्छा तरीका है। इसके जरिए आप किसी भी तरह का कोर्स कर सकते हैं। जैसा कि आपको पता ही होगा कि YouTube एक Videos Streaming Platform है। इसलिए यहाँ से पढ़ाई आप Videos (Lecture) देख के कर सकते हैं।

जिससे आपको समझने में आसानी होगी। इसका सबसे बड़ा फायदा यही है कि यहाँ जो कुछ भी पढ़ेंगे या सीखेंगे वो बिलकुल मुफ्त होगा। आपको जो कुछ भी पढना या सीखना है। उसे आप YouTube में सर्च करें। उसके बाद आपके पढ़ाई Videos सामने होगा। जिसे आप देख सकते हैं और उससे पढ़ सकते हैं। जैसे अगर आप 9th Class में हैं। तब आप Math का First Chapter को पढ़ने के लिए 9th class math chapter 1 सर्च करें। सर्च करने के बाद बहुत सारे Videos आएंगे। जिसमें First Chapter का Lecture होगा। आप उसे देखकर पढ़ सकते हैं। पूछने के लिए Comment का इस्तेमाल कर सकते हैं।

हालांकि ज्यादातर Comments का जवाब नहीं देते। इसी तरह YouTube पर बहुत सारे Teacher अपना Channel खोलकर पढ़ाते हैं। उन Videos को आप Free में देख कर पढ़ सकते हैं। नीचे हमने कुछ Popular Teacher के Channel का नाम बताया है। जो कि अच्छा पढ़ाते हैं। आप इनके Channel को एक बार जरुर देखें। लेकिन एक बात का ध्यान रखें कि इसी तरह के बहुत सारे Channel है। YouTube से पढ़ाई की कमी नहीं है। इससे आप कुछ भी पढ़ सकते हैं। बोले तो कुछ भी

Note:- मेरा सुझाव है कि किसी भी Subject को आप किसी एक Teacher से पढ़ें। इससे आपको समझने में आसानी होगी। इसके लिए आपको उनके Channel को Subscribe करना होगा। आपको जिसके Video (Lecture) पसंद आता है। उनके Channel को आप Subscribe कर लें। या फिर किसी Particular Topic या Subject का Tutorial भी होता है। जो कि Channel के Play List में होता है।

  • Crash Course
  • Khan Academy
  • Applied Science
  • Ted Ed
  • Edutopia
  • Enrich Minds
  • Tiwari Academy
  • Pebbles CBSE Board Syllabus
  • Vedantu JEE
  • SSC MAKER
  • Unacademy UPSC Hindi
  • Khan GS Research Centre

Learning Blog/Website से पढ़ाई करें

आज के समय में इंटरनेट पर पढ़ाई कराने वाले बहुत सारे ब्लॉग और वेबसाइट बन चुके हैं। लेकिन मुझे पता है आपको उन वेबसाइट की जानकारी नहीं होगी। कुछ वेबसाइट और ब्लॉग तो Higher Class की पढ़ाई भी कराती है। जिसकी जानकारी नीचे हमने बताया है। इन वेबसाइट पर पढ़ाई संबंधित पूरी संसाधन उपलब्ध होता है। कुछ वेबसाइट Free Learning Service देती है कुछ Paid Learning Service देती है। वहीं कुछ Website का Free और Paid दोनो Learning Service होती है।

कुछ वेबसाइट से आप घर बैठे ऑनलाइन Higher Degree जैसे; Graduation, Post Graduation आदि की पढ़ाई भी कर सकते हैं। इस तरह के वेबसाइट Learning के बाद Exam लेती है और Certificate भी देती है। यानी ऐसी वेबसाइट Certification Course कराती है। इन Certificate का Value किसी University से प्राप्त Certificate के बराबर होती है। लेकिन एक सही वेबसाइट से करने पर जैसे Upgrad और Coursera आदि। यहाँ हम कुछ Top Educational Blog का नाम बता रहे हैं।

इन Blog से आप Free में पढ़ाई कर सकते हैं। साथ में Notes Download कर सकते हैं। लेकिन Educational Website का जिक्र हमने नीचे किया है।

  • www.computerhindinotes.com
  • www.sarkarihelp.com
  • www.taiyarihelp.com
  • www.gyanveda.in

Learning Apps से पढ़ाई करे।

जिस तरह आज हजारो Learning Website बन चुके हैं। उसी तरह आजकल हजारो के तादाद में Apps भी मिल जाता है। खासकर जो Learning Website अच्छी होती है। वह अपनी App भी बनाता है। जैसे ऊपर हमने Upgrad और Coursera वेबसाइट के बारे में बताया है। इस वेबसाइट से Diploma, Graduation, Post Graduation, MBA आदि Degree घर बैठे कर सकते हैं। इसी Website का App भी है। जिससे आप इन Degree की पढ़ाई कर सकते हैं।

ऐसी ही बहुत सारी ऐप है। हमने कुछ Top Learning Apps का जिक्र नीचे किया है। आप Learning ऐप से किसी भी तरह का शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। जिन Degree को प्राप्त करने के लिए पहले देश विदेश जाना पड़ता था। लेकिन आज घर बैठे इन Degree को प्राप्त कर सकते हैं। जिसकी Value कम नहीं होती है। कुछ Learning Apps Free है, कुछ Learning Apps Paid है। वहीं कुछ Apps Free और Paid दोनो है। इस तरह के Apps कुछ Course Free में Offer करती है। बाकी Course Paid ही होते हैं।

Notes, PDF और eBook से पढ़ाई करें

PDF, Notes और eBook का नाम तो जरूर सुना होगा। शायद आप इसका इस्तेमाल भी किए होंगे। यह तीनो एक तरह का File Format है। जिसमें Particular Topic की समस्त जानकारी होती है। यह भी ऑनलाइन पढाई का एक तरीका है। जिसमें आपको बार-बार सर्च करने की आवश्यकता नहीं है। सिर्फ एक बार Download कर लेने के बाद अच्छे से पढ़ाई कर सकते हैं। eBook एक इलेक्ट्रॉनिक किताब है। जो सामान्य किताब के सामान होता है। बस उसकी Format Electronic होती है।

यानी अब आपको किताब खरीदने की आवश्यकता भी नहीं है। आपको जिस भी किताब की आवश्यकता हो। उसका eBook Download कर सकते हैं। पहली कक्षा से 12 वीं कक्षा तक के eBooks Download करने के लिए ePathshala नामक ऐप का इस्तेमाल निशुल्क कर सकते हैं। यह एक सरकारी ऐप है। जिसे आप Play Store से अपने फोन में Install कर सकते हैं। ePathshala में और भी कई तरह के शिक्षा संसाधन उपलब्ध है। इसके अलावा आप Google सर्च कर के भी Notes, PDF और eBooks वगैरह Download कर सकते हैं।

आपको जिस भी वर्ग या कोर्स का Notes, PDF या eBook चाहिए। उसके नाम के अंत में इन नामों को लिखकर सर्च कर देना है। जिसके बाद गूगल संबंधित रिजल्ट दिखा देता है। जहाँ से आप Download कर सकते हैं। जैसे अगर वर्ग 10th के Physics का Notes चाहिए। तब आपको 10th Class Physics Notes लिखकर सर्च कर देना है। इसमें आप Language भी लिख सकते हैं। ताकि Specific Language का Notes प्राप्त हो। जैसे; 10th Class Physics Notes in Hindi या 10th Class Physics Notes in English आदि।

Wikipedia से पढ़ाई करें

Wikipedia को आप जानते ही होंगे और आप यह भी जानते होंगे कि Wikipedia पढ़ाई में हमारी काफी Help करता है। इसका उपयोग पढ़ाई में हमलोग बहुत पहले से ही करते हैं। जिन लोगों को पता नहीं है कि Wikipedia क्या है? उन्हें बता दें कि Wikipedia एक मुफ्त और मुक्त ज्ञानकोश है। जो कि दुनियाभर के लोगों के योगदान से बना है। यह बहुभाषी प्लेटफॉर्म है। जिसे अनेको भाषा में लिखा जाता है। यानी अपने अनुसार किसी भी भाषा में इसका उपयोग कर सकते हैं।

Wikipedia का वेबसाइट और ऐप दोनो उपलब्ध है। आप किसी भी माध्यम से पढ़ाई कर सकते हैं। Wikipedia ऐप को आप Google Play Store से अपने फोन में Install कर सकते हैं। या फिर Wikipedia.org वेबसाइट से भी पढ़ाई शुरू कर सकते हैं। इसमें Article दुनियाभर के लोगों के द्वारा लिखा जाता है। जैसे अगर आपको “ओम के नियम” पढना है। तब आपको Wikipedia ऐप या वेबसाइट में जाकर सर्च बार में ओम के नियम सर्च करना है। उसके बाद ओम के नियम संबंधित रिजल्ट दिखाया जाएगा। जिसे पढ़कर ओम के नियम को अच्छे से समझ सकते हैं। Wikipedia पढ़ाई में काफी ज्यादा मदद करता है।

Unacademy से पढ़ाई करें

Unacademy एक Popular और Best Learning ऐप है। जिससे आप किसी भी तरह का Exam Crack कर सकते हैं। इसमें आमतौर पर CBSE, Maharashtra States Board, Jee, Neet, IIT, SSC, UPSC, Govt. EXAM, GATE, NET, TET, Entrance Exam, CA इत्यादि की तैयारी कराया जाता है। इसके अलावा भी कई तरह के कोर्स कर सकते हैं। यह Bangalore स्थित भारतीय शिक्षा प्रौधोगिकी कंपनी है। जिसे 2015 में गौरव मुंजाल, रोमन सैनी और हेमेश सिंह के द्वारा शुरू किया गया था।

इससे आप Academic से लेकर Competitive Exam की तैयारी कर सकते हैं। यहाँ आपको Exam की तैयारी के लिए सभी तरह के Courses और Study Materials उपलब्ध है। जिसकी तैयारी अनुभवी और काबिल Educator द्वारा विभिन्न Free और Paid Course उपलब्ध कराए जाते हैं। यह भारत का Best Learning Platform है। अगर आप किसी विषय में अनुभवी और काबिल हैं। तब आप इस Platform पर Educator बनकर पैसे कमा सकते हैं।

Live Webinar से पढ़ाई करें

Live Webinar दो शब्दों से मिलकर बना है। Live और Webinar. Webinar का मतलब इंटरनेट से होने वाली Online Meating, Presentation या Seminar है। यहाँ Webinar शब्द भी दो शब्दो से मिलकर बना है। Web और Seminar. Webinar का सही अर्थ Online Event होता है। जो इंटरनेट के जरिए प्रसारित होता है। जिसे लोग अपने कंप्यूटर या स्मार्टफोन जैसे उपकरण से देखते हैं। किसी Webinar आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य शिक्षण, बिजनेस मीटिंग या अन्य उद्देश्य भी हो सकता है।

Webinar का सबसे बड़ा फायदा यह है कि Webinar में लोगों को आयोजित करने के लिए जगह की आवश्यकता नहीं होती है। वहीं Live Webinar में आयोजन Live होता है। Live Webinar में आयोजन मुख्य रूप से Study, Business Meating, Training इत्यादि का होता है। Webinar का आयोजन करने के लिए Webinar Platform या Software का उपयोग किया जाता है। आप Webinar Platform या Software के द्वारा कई प्रकार के Online Seminar कर सकते हैं। जैसे; Presentation, Online Classes, Meetings, Training, Promotion इत्यादि।

ज्यादातर Google Meet, Zoom और Skype जैसी Webinar Software प्रयोग होते है। Live Webinar में Host आपको उस Topic की सारी जानकारी Live सिखाता है। Live Webinar के बारे में इतना जानने के बाद शायद आप समझ चुके होंगे कि Live Webinar में पढ़ाई कैसे होगा। आपने ऑनलाइन क्लास रुम के बारे में जरूर सुना होगा। आज के समय ऐसे बहुत सारे ऑनलाइन क्लास रुम चल रहे हैं। ऑनलाइन क्लास रुम को आप ऑफलाइन क्लास रुम (कोचिंग) की तरह समझें। इसमें उसी तरह पढ़ाई होता है।

बस अंतर इतना है कि ऑफलाइन क्लासरूम में पढ़ाई करने के लिए किसी स्थान (संस्थान) पर जाना होता है। जबकि ऑनलाइन क्लासरूम में सब अपने-अपने स्थान (घर) से कंप्यूटर या स्मार्टफोन के जरिए जुड़ते हैं और पढ़ाई शुरू होता है। ऑनलाइन क्लासरूम Live Webinar से होता है। इसमें जुड़ने के लिए आपको कोचिंग की तरह पैसे देना होता है। Lockdown में कोचिंग बंद होने के बाद अधिकतर कोचिंग संस्था ने ऑनलाइन क्लासरूम शुरू किया था। अगर आपके कोचिंग में शुरू नहीं हुआ है।

तब आप अपने Coaching Director से बात कर के शुरू करने को कह सकते हैं। Live Webinar में कई प्रकार की सुविधा होती है। जिसके कारण आप बहुत आसानी से ऑनलाइन क्लासरूम कर पाएंगे और अपनी शंका को पूछ भी सकते हैं।

जरुर पढ़ें:-

ऑनलाइन पढ़ाई करने की वेबसाइट (Educational Website in Hindi)

Learning Website ऑनलाइन पढ़ाई करने का प्रमुख विधि है। इंटरनेट पर बहुत सारे Learning Website है। Learning Website से ऑनलाइन पढ़ाई कैसे करते हैं। इसकी जानकारी ऊपर हमने बता दिया है। यहाँ हम Top Learning Website in Hindi बताया है। तो चलिए Popular Educational Website के बारे में जानते हैं।

  • www.loecsen.com
  • www.coursera.org
  • www.edx.org
  • www.udemy.com
  • www.academy.hubspot.com
  • www.upgrad.com
  • www.skillshare.com
  • www.linkedin.com/learning/
  • www.learnvern.com
  • www.duolingo.com
  • www.ehow.com
  • www.kiddle.co
  • www.ncert.nic.in
  • www.nptel.nic.in
  • www.swayam.gov.in
  • www.ted.com
  • www.udemy.com
  • www.ugc.nic.in
  • www.w3schools.com
  • www.wikipedia.org
  • www.wikihow.com
  • www.youtube.com
  • www.academicearth.org
  • www.alison.com
  • www.simplilearn.com
  • www.funbrain.com
  • www.tutor.com

ऑनलाइन पढ़ाई करने का ऐप (Learning App in Hindi)

जिस तरह किसी Website से पढ़ाई होता है। उसी तरह ऐप से पढ़ाई होता है। ऐप से पढ़ाई करना ज्यादा आसान है। इंटरनेट पर बहुत सारे Learning App है। Learning App से ऑनलाइन पढ़ाई कैसे होती है। इसकी जानकारी ऊपर हमने बता दिया है। यहाँ हमने Top Learning App in Hindi बताया है। तो चलिए Popular Educational App के बारे में जानते हैं।

  • Swayam Portal
  • NPTEL
  • Byju’s
  • Toppr
  • Unacademy
  • Add247
  • Gradeup
  • Meritnation
  • Udemy
  • Coursera
  • Edx
  • Khan Academy
  • Lynda
  • ePathshala
  • Duolingo
  • Vedantu
  • Wikipedia
  • UnfoldU
  • Simplilearn
  • SkillShare

Jio Phone में ऑनलाइन पढ़ाई कैसे करें?

Jio Phone में ऑनलाइन पढ़ाई कैसे करे? यह प्रश्न अक्सर वे लोग पूछते हैं। जिनके पास खुद का कंप्यूटर या स्मार्टफोन नहीं होता है। अगर आप भी एक Jio Phone User हैं और आप अपने Jio Phone से पढ़ाई करना चाहते हैं। तब आपके जानकारी के लिए बता दें कि Jio Phone सामान्य Feature Phone जैसा नहीं है। बल्कि इसमें Smartphone के गुण देखने को मिलता है। इसलिए आप Jio Phone से भी पढ़ाई कर सकते हैं। लेकिन ऊपर बताए गए Learning App जैसे; Upgrad, Unacademy, Coursera आदि इस्तेमाल Jio Phone में नहीं कर सकते हैं।

किंतु बाकी तरीके से आप Jio Phone में भी ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं। जैसे YouTube से ऑनलाइन पढ़ाई करना, Blog/Website से पढ़ाई करना, Wikipedia Website से पढ़ाई करना या फिर PDF और Notes से भी Jio Phone में पढ़ाई कर सकते हैं। Jio Phone में भी ऑनलाइन पढ़ाई करने के इतने तरीके हैं। अगर आप चाहें तो इससे भी ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं। कुछ लोग सोच रहे होंगे कि इतना छोटा फोन से पढ़ाई कैसे होगा। तब मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि इस फोन से आप Movie कैसे देख लेते हैं? उम्मीद करता हूँ कि आप समझ गए होंगे।

जितना कठिन तेरा संघर्ष होगा
कामयाबी उतनी शानदार होगी

ऑनलाइन पढ़ाई करने के टिप्स

अगर आप ऑनलाइन पढ़ाई करने जा रहे हैं। तब आप नीचे बताए टिप्स का अनुसरण जरुर करे। यह आपके ऑनलाइन पढ़ाई को बेहतर करने का काम करेगा।

1. Time Table बनाए

आप जानते ही होंगे कि ऑनलाइन ऐसी बहुत सारी सामग्री उपलब्ध है। जिससे हम अपना मनोरंजन कर सकते हैं। जिसकी वजह से आजकल सभी लोग मोबाइल और कंप्यूटर में Busy रहते हैं। आप भी Busy रहते होंगे। इसलिए Time Table बनाना जरूरी है कि आप कब से कब तक पढ़ने वाले हैं। अन्यथा आप मोबाइल या कंप्यूटर में पूरा दिन बर्बाद कर देंगे। जब आप Time Table नहीं बनाते हैं। तब आपको पता नहीं होता है कि आप कब पढ़ेंगे। इस तरह जब भी पढ़ने के लिए मोबाइल या कंप्यूटर खोलेंगे।

तब आप कुछ और में Busy हो जाएंगे और आप थोड़ा Time बाद पढूंगा करते करते पूरा दिन निकाल देंगे। इसलिए Time Table जरूरी है। Time Table से आपको यह अनुभूति होगा कि अब आपके पढ़ने का Time हो गया। ताकि आप सभी काम को छोड़कर पढ़ना शुरू कर देंगे। Time Table साफ और संपूर्ण बनाएं। ताकि आप समझ सके कि इस Time Table में क्या करना है। मेरा सुझाव है कि आप प्रत्येक Subject का अलग Time Table बना ले। प्रत्येक Subject को आप अपने सुविधा के अनुसार समय दे सकते हैं।

2. अनुशासित रहे

अनुशासित रहने का मतलब है कि अपने Time Table का पक्का होना है। जैसे अगर आपने Time Table बनाया है कि सुबह 8 बजे पढ़ाई करना है। तब 8 बजे कोई और काम नहीं होना चाहिए। बहुत से लोग Time Table बनाकर Time आने पर कुछ और करने लगते हैं और सोचते हैं कि पढ़ाई बाद में कर लूँगा। हो सकता है आप बाद में पढ़ाई करे। लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए। ऐसे में आपके Time Table का कोई Value नहीं रहेगा। आप खुद धीरे-धीरे Time Table का Value देना बंद कर देंगे। इसलिए अनुशासित रहे।

3. Break ले

चूँकि आपको पता होना चाहिए कि बहुत समय तक कंप्यूटर या मोबाइल के स्क्रीन पर देखने से हमारे आंखो को नुकसान होता है। इसलिए ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान छोटी-छोटी Break जरुर लें। इससे आपके आंखों को राहत मिलेगा साथ में आप ऊर्जावान भी Feel करेंगे। जिसके कारण आप पढ़ाई में मेहनत कर पाएंगे। आप Break में बालकनी वगैरह में टहल सकते हैं या पानी पी सकते हैं। लेकिन किसी और काम में ना फंस जाएं और अनुशासित रहे।

4. Notes बनाए

ऑनलाइन जितना पढ़ें। उसका Notes भी बना लें। यह टिप्स आपको सभी जगह फॉलो करना होता है। चाहे ऑनलाइन पढ़ाई हो या ऑफलाइन क्लासरूम में। हमारे सर हमेशा बोला करते थे कि मनुष्य एक भुलक्कड़ प्राणी है। मतलब हम मनुष्य किसी भी बात को लंबे समय तक याद नहीं रख पाते हैं। इसीलिए तो Notes बनाया जाता है। नहीं तो पढ़ाई सिर्फ बोलकर और समझकर ही हो जाता। समझना जरूरी है लेकिन उसे हम भूल भी सकते हैं। इसलिए Notes बना लेते हैं। ताकि भविष्य में काम आए। इसी तरह आपको ऑनलाइन पढ़ाई में भी करना है। ताकि Exam से पहले Notes से Revision कर सके। Notes आप किसी Copy में कर सकते हैं। या फिर अपने कंप्यूटर या मोबाइल में Text Editor का भी Use कर सकते हैं।

जरुर पढ़ें:-

ऑनलाइन पढ़ाई के फायदे (Advantages of Online Study in Hindi)

यदि आप ऑनलाइन पढ़ाई करने की सोच रहे हैं। तब आपको ऑनलाइन पढ़ाई के फायदे के बारे में जरूर पढ़ना चाहिए। वैसे तो ऑनलाइन पढ़ाई के बहुत सारे फायदे हैं। लेकिन यहाँ हम प्रमुख फायदे जानेंगे। ताकि समय की बचत हो।

1. सुविधाजनक

ऑनलाइन पढ़ाई करने से सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि ऑनलाइन पढ़ाई सुविधाजनक है। इसे आप कहीं से भी और कभी भी कर सकते हैं। मुझे पता है यह फायदा आपको ज्यादा पसंद आया होगा। क्योंकि इससे पढ़ाई करने के लिए आपको तैयार होकर कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है। आप घर से खाते पीते भी ऑनलाइन क्लास अटेंड कर सकते हैं।

2. उपलब्धता

ऑनलाइन पढ़ाई 24 घंटे सातो दिन उपलब्ध होता है। आप Learning Application का इस्तेमाल कर कभी भी पढ़ाई कर सकते हैं। यानी ऑनलाइन पढ़ाई हर समय उपलब्ध रहता है। चाहे आंधी तुफान क्यों न आ जाए।

3. समय बचत

ऑनलाइन पढ़ाई से आपकी कीमती समय की बचत होती है। जहाँ ऑफलाइन पढ़ाई के लिए कई किलोमीटर दूर जाना फिर आना पड़ता था। लेकिन अब आप उस समय का सदुपयोग कर सकते हैं। क्योंकि अब आपको कहीं जाने की जरुरत नहीं है।

4. गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई

अधिकतर ऑनलाइन Educational Portal निजी है। जिसका उद्देश्य Profit कमाना होता है। इसलिए कोर्स बेचने और तैयार करने पर ज्यादा ध्यान देते हैं। लेकिन अगर आप सही Learning Portal से पढ़ाई करेंगे। तब सिर्फ और सिर्फ आपका Profit होगा। कुछ Portal तो पूरी तरह Free है। ऊपर हमने जिन Portal बताया है। वो सभी गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई कराते हैं। अगर आप कोई Exam Crack करना चाहते हैं। तब आपके लिए Unacademy ज्यादा बेहतर है।

ऑनलाइन पढ़ाई के नुकसान (Disadvantage of Online Study in Hindi)

अगर आप ऑनलाइन पढ़ाई करने की सोच रहे हैं। तब एक बार इसके नुकसान के बारे में भी जरुर पढ़ें। ताकि बाद में आपको कोई दिक्कत ना हो। बहुत सारे लोग ऊपर ऊपर से इस लेख को पढ़ कर जा रहे हैं। बिना ऑनलाइन पढ़ाई के नुकसान जाने ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कर देते हैं। बाद में कहते हैं कि ऑनलाइन पढ़ाई मेरे लिए सही नहीं है, मेरा पैसा बर्बाद हो गया।

1. अनुशासन का अभाव

मेरे ख्याल से ऑनलाइन पढ़ाई में यह सबसे बड़ा नुकसान है। ऑनलाइन पढ़ाई में अनुशासन की कमी देखने को मिलता है। बहुत सारे लोग अपने लैपटॉप से क्लास अटेंड भी कर रहे होते हैं। साथ में मोबाइल से PubG जैसे गेम खेलते रहते हैं। इसलिए यह कहना कि ऑनलाइन पढ़ाई के कारण Students में अनुशासन खत्म होती जा रही है। गलत नहीं होगा, क्योंकि ऑनलाइन पढ़ाई में रोकने, टोकने या डाटने वाला कोई नहीं होता है। अगर आप अपने बच्चो की ऑनलाइन पढ़ाई कराने की सोच रहे हैं। तब आपको पढ़ाई करने तक उसके साथ रहना चाहिए। ताकि आपके बच्चे अनुशासन में पढ़ाई करे।

2. Teacher से सीधा संपर्क नहीं

यह बात सच है कि ऑनलाइन पढ़ाई में Teacher से सीधा संपर्क नहीं होता है। उनसे बात आप Call, Message या Webinar में ही कर सकते हैं, आमने-सामने नहीं, क्योंकि Teacher कहीं और का होता है और आप कहीं और के, हो सकता आपके Teacher आपके देश के बाहर से हो। इसलिए हो सकता है आप अपने शंकाओं को पूछने में Comfortable ना हो।

3. प्रैक्टिकल का अभाव

आपको बता दें कि ऑनलाइन पढ़ाई में आप Trainer के साथ Practical नहीं कर सकते हैं। ऑनलाइन पढ़ाई सिर्फ सैद्धांतिक हो सकता है।

4. स्वास्थ्य पर बूरा प्रभाव

ऑनलाइन पढ़ाई से स्वास्थ्य पर बहुत बूरा प्रभाव पड़ता है। आज के बच्चे पहले से ही दिनभर फोन में लगे रहते हैं। ऊपर से बाहर पढ़ने जाना भी नहीं है। जिसके कारण बच्चे चहल-पहल नहीं करते है। इससे उनके स्वास्थ्य पर बूरा प्रभाव पड़ता है। साथ में आंखो में समस्या हो सकती है। इसके अलावा शरीर में दर्द, सिरदर्द जैसे समस्या भी हो सकती है।

ऑनलाइन पढ़ाई से पहले ध्यान देने योग्य बाते

ऑनलाइन पढ़ाई करना बहुत आसान है। लेकिन ऑनलाइन पढ़ाई करने के दौरान हो सकता है। कुछ आप कुछ और करने लग जाए। जैसे हो सकता आप पढ़ते पढ़ते Games खेलना शुरू कर दें। या फिर Chatting करने लगे। इसलिए ऑनलाइन पढ़ाई करने से पहले आपको इन बातो पर विचार कर लेना चाहिए।

1. Notification बंद करे

ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान ध्यान भंग करने में Notification महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जब भी हम ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे होते हैं। तभी हो सकता है आपके Social Media से कोई Notification प्राप्त हो और आपको देखने का मन करेगा। इसलिए सबसे अच्छा है कि आप पढ़ाई के दौरान सभी Notification को Settings से बंद कर दें।

2. Brightness कम करे

जैसा कि आप जानते ही हैं कि लंबे समय तक कंप्यूटर या मोबाइल के स्क्रीन को देखते रखने से हमारे आंखो को नुकसान होता है। यह Problem ज्यादा Brightness अधिक देखने को मिलता है। साथ में अधिक Brightness के साथ कंप्यूटर या मोबाइल के स्क्रीन को लंबे समय तक देखते रहने से आपके आंखो को दर्द जैसी समस्या हो सकता है। इसलिए पढ़ाई कम Brightness में करना चाहिए।

3. Social Media कम करे।

Social Media का उपयोग आपको कम से कम करना चाहिए। कोशिश करे कि इन Social Media का Notification बंद हो। ताकि आपका मन पढ़ाई से ना भटके और पढ़ाई के दौरान इसे ना देखें।

4. Games

Games खेलना किसको पसंद नहीं है। आपको भी जरुर होगा। अगर आपके फोन में भी Games है। तब मैं आपको हटाने के लिए नहीं कह रहा। लेकिन आपको ध्यान देना है कि यह आपके पढ़ाई में बाधा ना बने। हो सकता है कि पढ़ाई के दौरान Games आपको आकर्षित करे।

5. फालतू ऐप हटा दे

मेरा सुझाव है कि फालतू ऐप्स जिसका इस्तेमाल ज्यादा नहीं होता है। उसे हटा दें। साथ ही ज्यादा Games को भी अपने फोन में ना रखें और ज्यादा Social Apps को भी ना रखे। जो चीज आपका ध्यान पढ़ाई से हटा सकता है, सबसे पहले उसे हटा दें।

जरुर पढ़ें:-

  1. Handwriting कैसे सुधारे?
  2. सुबह जल्दी कैसे उठे?
  3. Time Management Tips in Hindi

Conclusion – Online Study in Hindi

कोरोना मारामारी के साथ ऑनलाइन पढ़ाई का चलन तेजी से बढ़ा है। इस Lockdown में ऑनलाइन पढ़ाई वरदान के समान सिद्ध हुआ है। यदि ऑनलाइन पढ़ाई नहीं होता, तब Students का भविष्य खतरे में पड़ सकता था। इसलिए ऑनलाइन पढ़ाई अपनाना एक सही निर्णय हो सकता है। मैं यह नहीं कह रहा कि ऑफलाइन क्लासरूम वाला पढ़ाई सही नहीं है। दोनो अपनी जगह सही है। लेकिन मुझे लगता है कि डिजिटल जमाने में हमे डिजिटल पढ़ाई को महत्व देना चाहिए।

कुछ लोग सोचते हैं कि ऑनलाइन पढ़ाई सिर्फ उच्च शिक्षा के लिए होता है। लेकिन ऐसा नहीं है। आप ऑनलाइन निम्नतम शिक्षा की पढ़ाई भी बच्चो को करा सकते हैं। ऊपर हमने जितने तरीके बताए हैं। वो सभी विश्लेषण के आधार बताया गया है। इसलिए उम्मीद करता हूँ कि ऊपर बताए तरीके आपके आपको पसंद आया होगा। साथ ही आप ऑनलाइन पढ़ाई क्या है और ऑनलाइन पढ़ाई कैसे करे समझ गए होंगे। यह ज्ञानवर्धक लेख आपको कैसा लगा। हमें अपना विचार जरुर बताए। कमेंट से आप कुछ भी सकते हैं। इसे अपने दोस्तो के साथ भी शेयर करे।

इसे भी पढ़िए:-

TAG:- ऑनलाइन पढ़ाई कैसे करें, व्हाट्सएप पर ऑनलाइन पढ़ाई कैसे करें, कक्षा 10 की ऑनलाइन पढ़ाई कैसे करें, ऑनलाइन पढ़ाई के लाभ और हानि, ऑनलाइन पढ़ाई कैसे करुँ, Jio Phone Me Online Padhai Kaise Kare, Online Padhai Kaise Kare batao, Online Padhai Kaise Kare 12th, Online padhai Karne ke tarike

Related Posts

3 Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *