मेन्यू बंद करे

YouTube से पैसा कैसे कमाए? पूरी जानकारी

क्या आप ऑनलाइन पैसे कमाना चाहते हैं। तो आप इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। इस लेख में हम जानेंगे कि कैसे YouTube से ऑनलाइन पैसे कमा सकते हैं।

नमस्कार दोस्तो, आपने YouTube पर विडियो तो देखें ही होंगे। YouTube पर बहुत सारी विडियो हैं। इन विडियो से हम अपना मनोरंजन से लेकर के ज्ञान भी प्राप्त कर सकते हैं।

आजकल YouTube के माध्यम से पढ़ाई भी हो रही है। वैसे तो YouTube से पहले भी पढ़ाई कर सकते थे। किन्तु आज इस लॉकडाउन के कारण सारे क्लासेज बंद हो चुके हैं। इन क्लासेज को भी YouTube के माध्यम से किया जा रहा है।

इसी तरह YouTube पर प्रत्येक दिन लाखो विडियोज अपलोड किए जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि YouTube पर विडियो अपलोड कौन करता है?

कुछ लोग तो कहते हैं कि YouTube पर विडियो YouTube कंपनी वाले डालते होंगे। किन्तु यह सत्य नहीं है। YouTube पर हमारे और आपके तरह के ही लोग विडियो अपलोड करते हैं।

शायद अब आप यह भी सोच सकते हैं कि आखिर क्यों कोई YouTube पर विडियो अपलोड करता है। YouTube पर विडियो अपलोड करने से क्या मिलता है। तो दोस्तो उसका जवाब है “पैसा”

लोग YouTube पर विडियो पैसे कमाने के लिए डालते हैं। YouTube पर विडियो देखने पर किसी भी विडियो के बीच-बीच में एक ब्रेक जैसा कुछ आता है उसे विज्ञापन कहते हैं। विडियो में इन विज्ञापन को लगाने के लिए ही पैसे दिए जाते हैं।

आज ऐसे बहुत से लोग हैं जो YouTube पर विडियो अपलोड कर के महीने के लाखो रुपये कमा रहे हैं। इसी तरह से आप भी YouTube पर विडियो अपलोड कर के और विडियो में विज्ञापन लगा के पैसे कमा सकते हैं।

जो लोग ऑनलाइन पैसे कमाने की सोच रहे हैं। उनके लिए YouTube से पैसे कमाना Best Option हो सकता है। YouTube से पैसे बिना Invest किए कमा सकते हैं। चलिए पूरी जानकारी विस्तार से जानते हैं।

YouTube से पैसे कैसे कमाएं?

YouTube से पैसे कमाना आसान तो है। किन्तु आपके पास कोई कला होना चाहिए। जैसे:- Singing, Dancing, Teaching इत्यादि।

आप जिस भी कला में निपुण है। उसका विडियो बना कर YouTube पर अपलोड करना होता है। जैसे ही आपके विडियो को लोग देखना शुरू करते हैं तो आप YouTube से पैसे कमाना शुरू कर सकते हैं।

YouTube से पैसे कमाने के लिए हमें विडियो अपलोड करने से लेकर के पैसे कमाने तक जिन स्टेप्स को फॉलो करना होता है। चलिए उन स्टेप्स को जानते हैं।

विडियो अपलोड करने से लेकर पैसे कमाने तक का सफर-
  1. एक कला का चुनाव करें।

आप जिस भी कला में Perfect हैं उसका चुनाव करें। किन्तु एक बात का ध्यान रखें कि आप जिस कला का चुनाव कर रहे हैं उस कला में आप उबे नहीं।

अर्थात आप जिस कला का चुनाव करेंगे उसी से संबंधित विडियो बनाकर YouTube पर अपलोड करना है। लेकिन अगर आप उस कला में Bore होने लगेंगे तो ज्यादा दिन तक विडियो नहीं बना पायेंगे।

इसलिए एक ऐसे कला को ढूंढें, जिसमें आप अच्छे तो हैं साथ ही उसे करने में भी अच्छा लगे और जिसे लोग पसंद भी करते हैं।

  1. YouTube पर खुद का चैनल बनाएं?

अगर आपने एक कला ढूंढ लिया है तो उसके बाद आपको YouTube पर एक चैनल बनाना होता है। जिसके द्वारा आप YouTube पर विडियो अपलोड कर पाएंगे।

YouTube बनाना बहुत ही आसान है इसके लिए बस एक Gmail Id होना चाहिए। जब Gmail Id को YouTube पर Sign Up करेंगे तो आपका YouTube पर चैनल बन जाऐगा।

YouTube पर खुद का चैनल कैसे बनाते हैं चरण दर चरण जानने के लिए इस लेख को अवश्य पढ़ें। इस लेख से आप खुद का एक YouTube चैनल बनाना सीख जायेंगे।:- YouTube पर खुद का चैनल कैसे बनाएँ?

  1. विडियो अपलोड करना शुरू करें।

अगर आप YouTube पर खुद का चैनल सफलतापूर्वक बना लेते हैं तो उसके बाद YouTube पर विडियो अपलोड करना शुरू कर सकते हैं।

आपने जिस भी कला का चुनाव किया था। उससे संबंधित वीडियो बना लेना है और उस विडियो को YouTube पर अपलोड करना है।

अगर आपको YouTube चैनल पर विडियो अपलोड करने में किसी प्रकार की परेशानी है तो आप इस लेख को पढ़ सकते हैं। इसी लेख में हमने YouTube चैनल पर विडियो अपलोड करने की प्रक्रिया विस्तार से चरण दर चरण बताया है।:- YouTube चैनल पर विडियो अपलोड करना सीखें

ध्यान दें:- अगर आप YouTube से पैसे कमाना चाहते हैं तो कभी भी किसी दूसरे का विडियो कभी भी अपलोड ना करें। ऐसा करने से आपके चैनल पर Copyright आएगा और आप पैसे नहीं कमा पाएंगे। इसलिए अपना विडियो ही अपलोड करें विडियो बिलकुल अद्वितीय (Unique) होना चाहिए।

  1. YouTube चैनल पर Viewers लाऐं।

अगर आप सोचते हैं कि YouTube पर एक या दो विडियो अपलोड कर देने से पैसे कमाने लगेंगे तो यह पूरी तरह से सही नहीं है।

अगर आप YouTube से पैसे कमाना चाहते हैं तो आपको हमेशा विडियो अपलोड करते रहना है। जब आपके विडियो पर View आने लगते हैं तो आप पैसे कमा सकते हैं।

View को हिंदी में दर्शक कहते हैं। यानी कि अगर आपके विडियो को लोग देखना शुरू करते हैं तो आप पैसे कमाना भी शुरू कर सकते हैं।

इसलिए एक ऐसे कला का चुनाव करें। जिसका विडियो देखना सभी लोग पसंद करते हैं। जिस तरह के विडियो को लोग देखना पसंद करते हैं। उसी तरह के विडियो बनाएं।

आप विडियो के अंत में YouTube चैनल को Subscribe करने के लिए भी बोल सकते हैं। अगर कोई आपके चैनल को Subscribe करता है तो उसके पास आपके द्वारा अपलोड किए गए विडियो की नोटिफिकेशन जाता है और वह विडियो को सबसे पहले देख सकता है।

  1. YouTube से पैसे कमाना शुरू करें।

जब आपके द्वारा YouTube पर अपलोड किए गए विडियो को लोग देखना शुरू करते हैं तब पैसे कमाना शुरू कर सकते हैं।

अर्थात YouTube से आप तभी पैसे कमा सकते हैं जब आपके विडियो को लोग देखेगा। जितना अधिक आपके विडियो को लोग देखेंगे उतना ही अधिक आप पैसे कमा पाएंगे।

इसलिए अंत में आपका एक ही लक्ष्य होना चाहिए। वो है आपके विडियो पर Views लाना। जब आपके विडियो पर Views आना शुरू होंगे तो आप कैसे पैसे कमा पाएंगे।

लेकिन क्या आपको पता है, YouTube चैनल बनाने के बाद विडियो अपलोड करने पर विडियो पर Views आने के बाद पैसे कैसे कमाएंगे। चलिए जानते हैं।

YouTube से पैसे कैसे कमाएं?

देखिए YouTube से पैसे कमाने के लिए सबसे बड़ा है विडियो पर लोगो को लाना यानी कि विडियो पर Views का आना।

YouTube पर चैनल बनाना और उसपर विडियो अपलोड करना बहुत आसान है किन्तु इन विडियो पर Views लाना उतना ही मुश्किल।

लेकिन अगर आपका विडियो अच्छा है और किसी के लिए Helpful सिद्ध होता है या आपका विडियो किसी को पसंद आता है तो Views भी आसानी से बढ़ने लगेगा।

Views जितना अधिक होगा उतना ही अधिक पैसे भी कमा पाएंगे। इसलिए सबसे बड़ी बात है विडियो पर Views लाना है। उसके बाद बहुत ही आसानी से पैसे कमा पाएंगे।

YouTube से पैसे मुख्यतः तीन प्रकार से कमा सकते हैं-
  1. Google Adsense से
  2. Affiliate Program से
  3. Sponsorship से
1. Google Adsense से पैसे कैसे कमाएं?

Google Adsense से पैसे कमाने के लिए YouTube चैनल को Monetize करना होता है। YouTube चैनल को Monetize करने के बाद विडियो के बीच-बीच में विज्ञापन (Advertisement) दिखाए जाते हैं।

विज्ञापन के द्वारा किसी और कंपनी या प्रोडक्ट को Promote किया जाता है। इन्हें अपने विडियो के द्वारा Promote करने के लिए ही Google Adsense आपको पैसे देती है।

YouTube से खराब और बेकार के विडियो को रोकने के लिए Monetization को अब थोड़ा मुश्किल कर दिया गया है।

अब YouTube चैनल को Monetize करने के लिए चैनल पर एक साल में कम से कम 4000 घंटे का Watch Time और 1000 Subscribe होना जरूरी है।

किन्तु अगर आपके विडियो में दम है तो आपका चैनल बहुत ही कम समय में 4000 घंटे का Watch Time और 1000 Subscribe पुरा कर लेगा।

जब आपका चैनल 4000 घंटे का Watch Time और 1000 Subscribe पुरा कर लेता है। तब आप चैनल को Monetize कर सकते हैं।

YouTube चैनल को Monetize करने के बाद आपके विडियो पर विज्ञापन आने लगेंगे और जब भी कोई आपका विडियो देखेगा तो उसे वो विज्ञापन भी देखना होगा।

इसलिए जितने अधिक लोग आपके विडियो को देखेंगे उतने अधिक विज्ञापन भी देखेंगे जिससे पैसे भी अधिक कमा पाएंगे और अगर कोई विज्ञापन पर क्लिक कर देता है तो और अधिक कमा पाएंगे।

यह पैसे आपके Google Adsense अकाउंट में जमा रहता है। Google Adsense में 100 डॉलर पैसे हो जाने पर इसे अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते हैं।

तो कुछ इस तरह से Google Adsense से पैसे कमा सकते हैं।

Google Adsense के बारे में अधिक जानकारी के लिए ये लेख अवश्य पढ़ें:- Google Adsense क्या है? इससे पैसे कैसे कमाएं

2. Affiliate Program से पैसे कैसे कमाएं?

ऑनलाइन पैसे कमाने के लिए Affiliate Program एक अच्छा Option है। इससे लाखो रुपये प्रतिमाह कमा सकते हैं।

Affiliate Program में भी किसी बड़े बड़े कंपनी या प्रोडक्ट को Promote किया जाता है। इंटरनेट पर ऐसी बहुत सी कंपनी है। जो Affiliate Program के द्वारा अपने प्रोडक्ट को Promote करवाती है। जैसे:- Amazon, Flipkart, Godaddy आदि।

अगर आप YouTube से Affiliate Program के द्वारा पैसे कमाना चाहते हैं तो सबसे पहले किसी कंपनी के Affiliate Program से जुड़ना है।

उसके बाद उस कंपनी से अपने विडियो से संबंधित प्रोडक्ट की Affiliate Refferal Link को Generate कर YouTube विडियो के Description में डाल देना है।

उस Affiliate Link से अगर कोई उस प्रोडक्ट को खरीदता है तो उस प्रोडक्ट का कुछ प्रतिशत पैसा आपको कमिशन के तौर पर मिलता है। आप उस Affiliate Link से खरीदने के लिए अपने Viewers व Subscriber को कह भी सकते हैं।

आपने बड़े बड़े YouTube चैनल पर विडियो के Description में बहुत सारा लिंक होता है। उसमें से कुछ Affiliate Link भी होता है। बड़े बड़े YouTubers YouTube से Google Adsense के साथ साथ Affiliate Program के द्वारा भी कमाते हैं।

YouTubers के लिए Affiliate Program अच्छा माध्यम है पैसे कमाने का।

अधिक जानकारी के लिए ये जरूर पढ़ें:-

3. Sponsorship से पैसे कैसे कमाएं?

अगर आप का YouTube चैनल पॉपुलर हो जाता है तो Sponsorships के माध्यम से भी अच्छे खासे पैसे कमा सकते हैं। इसके लिए कम से कम आपके चैनल की 5000 Subscriber होना जरूरी है।

Sponsorships में भी Promote करना ही होता है। Sponsorships से पैसे कमाने के लिए चैनल के About Section में अपनी Contact Information देना होता है।

जब भी किसी को कुछ आपके चैनल पर Promote करने के लिए Sponsorship कराना होगा। वह आपसे उस Contact Information से Contact कर के Sponsorships के बारे पूरी बात करेगा।

Sponsorships में आपसे Contact कर के आपके में कुछ Promote करने के लिए बोलेगा। इसके लिए आप अपने चैनल के पॉपुलैरिटी के हिसाब से पैसे की बात कर सकते हैं।

ध्यान दें:- गलत जानकारी वाले विडियो शेयर ना करें और ना ही कोई गलत Sponsorship करें। इससे आपके Subscriber तो घटेंगे साथ ही आपके विडियो को भी कोई न देखना चाहेगा।

तो कुछ इस तरह से Sponsorships के द्वारा भी पैसे कमा सकते हैं। आप चाहे तो तीनो तरीके के द्वारा YouTube से पैसे कमा सकते हैं या किसी एक तरीके से भी कमा सकते हैं। एक YouTube चैनल पर तीनो तरीके से पैसे कमाने से आपकी Income तिगुना हो जाऐगा।

I hope कि यह लेख पसंद आया होगा और YouTube से पैसे कैसे कमाते हैं भी समझ गए होंगे। अगर कोई सवाल है तो कमेंट के माध्यम से पुछ सकते हैं और यह लेख आपको कैसा लगा अपने विचार शेयर करना ना भूलें।

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *