मेन्यू बंद करे

URL SHORTENER से पैसे कैसे कमाए? (5 बढ़िया लिंक शॉर्टनर वेबसाइट) 2023

URL SHORTENER से पैसे कैसे कमाए

क्या आप भी ऑनलाइन पैसे कमाना चाहते हैं? लेकिन यह क्या आपको कोई भी स्किल नहीं आता। आज के समय में हर कोई ऑनलाइन पैसे कमाना चाहता है। किसी को जॉब नहीं मिल रहा है, इसलिए। तो कोई पैसिव इनकम करना चाहता है। एक स्टूडेंट अपने पढ़ाई के खर्चे निकालना चाहता है। बात कुछ भी हो। अगर आपको ऑनलाइन पैसे कमाना है। तो GYANVEDA.IN आपका स्वागत करता है अपने ब्लॉग में। जिसमे बताया गया है कि ऑनलाइन URL SHORTENER से पैसे कैसे कमाए जाते हैं। जी हां, URL SHORTENER एक ऑनलाइन टूल है। जिसकी सहायता से आप घर बैठे ऑनलाइन पैसे कमा सकते हैं।

URL SHORTENER क्या है? URL SHORTENER कैसे काम करता है और URL SHORTENER से पैसे कैसे कमाए जाते हैं। इसकी पूरी जानकारी यहां हम जानेंगे। इसके पहले भी हमने ऑनलाइन पैसे कमाने के ऊपर कई सारे लेख लिखे हैं। जिसमे हमने ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए, ऑनलाइन पैसे कमाने के अच्छे तरीके और ऑनलाइन पैसे कमाने के गलत तरीके के बारे में भी बताया है। लेकिन फिर भी कई सारे लोग ऑनलाइन पैसे कमाने में असफल हो जा रहे हैं। इसलिए आज हम URL SHORTENER के ऊपर एक विस्तृत लेख लिख रहे हैं। ताकि आप भी ऑनलाइन पैसे कमा सकें।

क्योंकि URL SHORTENER से पैसे कमाना आसान है। आपको मेहनत करना होगा। लेकिन किसी स्किल (कौशल) की आवश्यकता नहीं होगी। देखिए ऑनलाइन पैसे कमाने के कई सारे तरीके हैं। जिसमे ब्लॉगिंग मुझे सबसे ज्यादा अच्छा लगता है। आपके जानकारी के लिए बता दें कि ब्लॉगिंग से पैसे कमाने के लिए हमें आर्टिकल लिखना (Article Writing) होता है। लेकिन सिर्फ आर्टिकल लिखने (Article Writing) से भी आप पैसे नहीं कमा सकते हैं। Article Writing के साथ-साथ आपको SEO और टेक्निकल ज्ञान भी होना जरूरी है। अगर आपको यह सब आता है। तो आप ब्लॉगिंग शुरू कर सकते हैं। ब्लॉगिंग कैसे शुरू करें और ब्लॉगिंग से पैसे कैसे कमाए। इसके लिए आप यह लेख पढ़ सकते हैं।

पढ़ें: ब्लॉगिंग से पैसे कैसे कमाए?

लेकिन अगर आपको ये सब नहीं आता है। या फिर आपसे नहीं होगा। तो आपके लिए URL SHORTENER से पैसे कमाना एक बेहतर तरीका है। हम आपको यह नहीं कह सकते की आप URL SHORTENER की मदद से महीने के लाखो रुपए कमा सकते हैं। हां, लेकिन अगर आप कोशिश करेंगे। तो इससे महीने के 10-15 हजार आराम से कमा सकते हैं। URL SHORTENER से पैसे कैसे कमाए जाते हैं? समझने के लिए आपको यह समझना होगा कि URL SHORTENER काम कैसे करता है। तो चलिए समझते हैं कि URL SHORTENER कैसे काम करता है। लेकिन इसके पहले हम जानेंगे की URL SHORTENER होता क्या है?

URL SHORTENER क्या है? (What is URL Shortener Site in Hindi)

जैसा की इसके नाम से पता चलता है कि URL SHORTENER एक URL SHORT करने वाली ऑनलाइन टूल है। जिससे आप URL को SHORT कर सकते हैं। अब यह URL क्या है? आपके जानकारी के लिए बता दें कि इंटरनेट पर उपलब्ध हर एक सामग्री का एक Unique URL होता है। जिसे Link और Permalink के नाम से जानते हैं। इसे आप उस सामग्री के Address समझ सकते हैं। जैसे अभी आप जिस लेख को पढ़ रहे हैं। यह भी इंटरनेट पर ही है। तो सामान्य सी बात है कि इसका भी URL होगा। तो आपके जानकारी के लिए बता दें कि इस लेख का भी URL है। जो कुछ इस तरह का है।

https://gyanveda.in/url-shortener-site-se-paise-kaise-kamaye/

यह इस लेख का URL है। इसी तरह इंटरनेट पर उपलब्ध हर एक सामग्री का एक URL होता है।

जैसा की आप देख सकते हैं की यह कुछ ज्यादा ही बड़ा है। लेकिन आपके जानकारी के लिए बता दें कि आपको इंटरनेट पर इससे भी बड़े बड़े URL देखने को मिलेगा। URL SHORTENER बस इन्ही URL को SHORT करने का काम करता है। उदाहरण के लिए;

ORIGINAL URL - https://gyanveda.in/url-shortener-site-se-paise-kaise-kamaye/

SHORT URL – https://bit.ly/3jlavkb

एक और उदाहरण;

ORIGINAL URL -  https://hi.m.wikipedia.org/wiki/%E0%A%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%A4

SHORT URL – https://bit.ly/3HJmW2L

उम्मीद करता हूं की इन दो उदाहरण को देख कर आप समझ गए होंगे की URL SHORTENER क्या है और इससे होता क्या है। चलिए अब जानते हैं कि URL SHORTENER से पैसे कैसे कमाए?

जानिए; URL क्या है?

URL SHORTENER से पैसे कैसे कमाए? (URL SHORTENER Se Paise Kaise Kamaye)

जैसा की आपने जाना की URL SHORTENER से हम URL SHORT कर सकते हैं। जो दिखने में छोटा और अच्छा लगता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि URL SHORTENER की मदद से URL Short करके पैसे भी कमाया जा सकता है। जी हां, दरअसल URL SHORTENER एक वेबसाइट है। जो URL SHORT करने का टूल प्रदान करता है। कुछ ऐसे URL SHORTENER भी है। जो URL SHORT करने के बदले पैसे कमाने का मौका देती है। जब हम इन URL SHORTENER की मदद से URL को SHORT करके SHORT URL को शेयर करते हैं।

तब जब भी कोई उस SHORT URL पर क्लिक करता है। तब हमारी कमाई होती है। मतलब जितने ज्यादा लोग उस पर क्लिक करेंगे। उतने ज्यादा हमारी कमाई होगी। URL SHORTENER से पैसे कमाना बहुत आसान है। किंतु इसके लिए आपके पास इंटरनेट पर कोई ऐसा प्लेटफार्म होना चाहिए। जहां आप URL डालें तो बहुत सारे लोग उस पर क्लिक कर सकें। अगर आप को कुछ समझ नहीं आ रहा है। तो आपको URL SHORTENER कैसे काम करता है जानना होगा। इससे आपको यह समझ आ जायेगा की SHORT URL पर क्लिक करने से कमाई कैसे होती है। पैसे कौन देता है और क्यों देता है इत्यादि। तो चलिए जानते हैं कि URL SHORTENER वेबसाइट कैसे काम करता है?

URL SHORTENER कैसे काम करता है?

URL SHORTENER वेबसाइट कैसे काम करता है और इससे कमाई कैसे होती है जानेंगे। जैसा की आपने जाना की URL SHORTENER एक ऑनलाइन टूल है। जिससे हम URL SHORT करके पैसे कमा सकते हैं। ऐसे बहुत सारे URL SHORTENER WEBSITE है। जो URL SHORT करके पैसे कमाने का मौका देती है। ऐसे वेबसाइट के बारे में हमने नीचे बताया है। फिलहाल हम जानेंगे की इससे हम पैसे कैसे कमाते हैं। जब आप इन वेबसाइट पर जायेंगे। तो URL SHORT करने का एक बॉक्स देखने को मिलेगा। आप यहां से भी किसी भी URL को SHORT कर सकते हैं। लेकिन अगर आप इससे पैसे कमाना चाहते हैं। तो आपको सबसे पहले एक अकाउंट बनाना होता है।

अकाउंट कैसे बनाते हैं। इसकी जानकारी हमने नीचे बताया है। अपने अकाउंट में लॉगिन करने के बाद आप जिस भी URL को SHORT करके शेयर करेंगे। तब आपकी कमाई होगी और आप अपने अकाउंट से यह सब देख सकते हैं की आपके SHORT URL पर कितने लोगों ने क्लिक किया है और आपकी कमाई कितनी हुई है। दरअसल जब इन SHORT URL पर कोई क्लिक करता है। तब उसे दो-चार सेकंड के लिए विज्ञापन (Ads) दिखाया जाता है। उसके बाद ORIGINAL URL पर भेज दिया जाता है। जैसे; आपने किसी मूवी की URL को SHORT करके अपने दोस्तो के पास भेजा। जब आपके दोस्त उस SHORT URL पर क्लिक करेंगे। तो उन्हें दो-चार सेकंड विज्ञापन (Ads) दिखाया जायेगा।

उसके बाद वे मूवी तक पहुंच जायेंगे। फिर आपके दोस्त उस मूवी को देख सकते हैं। दो-चार सेकंड विज्ञापन (Ads) दिखाने के बदले ही आपको पैसे दिए जाते हैं। क्योंकि इससे URL SHORTENER वेबसाइट को अच्छा खासा कमाई होती है। जिसमें से कुछ हिस्सा आपको दे दिया जाता है। इस तरह जितने ज्यादा लोग आपके SHORT URL पर क्लिक करेंगे। उतने ज्यादा URL SHORTENER वेबसाइट की कमाई होगी। जिसमे से कुछ हिस्सा आपको मिलेगा। तो आपकी कमाई भी अधिक होगी। इसी तरह यह वेबसाइट काम करता है। इसीलिए मैंने कहा था की आपके पास इंटरनेट पर कोई ऐसा प्लेटफार्म होना चाहिए। जहां आप URL डालें तो बहुत सारे लोग उस पर क्लिक कर सकें।

ताकि आपकी कमाई अधिक हो सके। नीचे हमने उन प्लेटफार्म के बारे में बताया है। जिसका उपयोग कर लोग URL SHORTENER की मदद से अच्छा खासा कमाते हैं। जैसे; Facebook, WhatsApp इत्यादि। अगर आप यह सोच रहे हैं कि विज्ञापन (Ads) देखने से URL SHORTENER WEBSITE को कमाई कैसे होती है। तो आप इन लेख को पढ़ सकते हैं। आपको सब कुछ समझ आ जायेगा की विज्ञापन क्या होता है और इसे देखने से कमाई कैसे होती है।

पढ़ें:-

Facebook Page बनाकर URL SHORTENER से पैसे कैसे कमाए?

Facebook Page बनाकर URL SHORTENER की मदद से पैसे कमाना एक बेहतरीन तरीका है। बहुत सारे लोग अपने Facebook Pages पर SHORT URL को शेयर करके एक अच्छी इनकम कर लेते हैं। SHORT URL को आप अपने Facebook Account से भी शेयर करके पैसे कमा सकते हैं। लेकिन फेसबुक आईडी पर आप सिर्फ 5000 फ्रेंड बना सकते हैं। वहीं Facebook Page पर आपके लाखो Followers हो सकते हैं। जब आप Facebook Page पर SHORT URL शेयर करेंगे। तो उसे आपके लाखो Followers देख सकते हैं। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग क्लिक करेंगे। जिसकी वजह से ज्यादा से ज्यादा कमाई होती है।

इसके लिए आपको सबसे पहले एक फेसबुक पेज बनाना होगा। सिर्फ फेसबुक पेज बना लेने के बाद URL शेयर करने से कमाई नहीं होगी। जबतक आपके पेज पर हजारों लोग न जुड़ जाएं। इसलिए फेसबुक पेज बनाने के बाद आपको उसपर फॉलोवर बढ़ाना होगा। फॉलोवर बढ़ाने के लिए आप कई तरह के उपाय कर सकते हैं। जैसे; शुरू में URL शेयर न करना, कुछ एंटरटेनमेंट वाली फोटो या वीडियो शेयर करना इत्यादि। क्योंकि इस तरह के कंटेंट सभी लोगों को पसंद आता है। अगर आपको फेसबुक पेज बनाने नहीं आता है। तब आप इस लेख को पढ़ें। इसमें फेसबुक पेज बनाने के तरीके बताए गए हैं।

पढ़ें: Facebook Page कैसे बनाये?

Facebook Group द्वारा URL SHORTENER से पैसे कमाए?

Facebook Group से भी आप एक अच्छी कमाई कर सकते हैं। क्योंकि आपने देखा होगा की ग्रुप में लाखो लोग आपस में चर्चा करते रहते हैं। यदि आप उन्ही चर्चा से संबंधित URL शेयर करेंगे। तो क्लिक होने की संभावना बढ़ जाती है और जब लोग URL पर क्लिक करेंगे। तो आपकी कमाई होगी। वहीं अगर आप पैसे कमाने के चक्कर में कुछ भी शेयर करने लगेंगे। तो एडमिन आपको ग्रुप से निकाल सकता है। इसलिए आप खुद का ग्रुप बना ले। जिसमे आप लाखो लोगों के साथ किसी विषय पर चर्चा कर सकते हैं और बीच बीच में URL शेयर करते रहें। तो कुछ इस तरह आप Facebook Group से भी URL SHORTENER की मदद से पैसे कमा सकते हैं।

WhatsApp Group द्वारा URL SHORTENER से पैसे कैसे कमाए?

जिस तरह आप Facebook Group और Page पर शेयर कर के पैसे कमा सकते हैं। इसी तरह WhatsApp से भी WhatsApp Group बना कर पैसे कमा सकते हैं। हालांकि आप एक WhatsApp Group में अधिक लोगों को ऐड नहीं कर सकते हैं। ऐसे में आप एक से अधिक Group बना कर सभी पर URL शेयर कर सकते हैं। जैसा की हम सभी जानते हैं की WhatsApp पर सभी लोग Facebook Video, YouTube Video, Status Videos और Reels आदि शेयर करते हैं। जिसे Group में सभी लोग पसंद करते हैं। आपको बस करना यह होगा की आप इन्हें शेयर करने से पहले इनके URL को URL SHORTENER की मदद से SHORT कर लें। उसके बाद SHORT URL को WhatsApp Group में शेयर करें।

Telegram पर शेयर करके URL SHORTENER से पैसे कैसे कमाए?

हो सकता है आपने इससे पहले टेलीग्राम का उपयोग नहीं किया हो। लेकिन आपके जानकारी के लिए बता दें कि URL SHORTENER की मदद से पैसे कमाने वाले लोग टेलीग्राम से खूब पैसे कमाते हैं। क्योंकि उनके लिए यह एक बेहतरीन प्लेटफार्म है। यहां आप Group के अलावा चैनल भी बना सकते हैं। मैंने ज्यादातर लोगों को चैनल के जरिए पैसे कमाते हुए देखा है। क्योंकि इसके अनेको फायदे हैं। टेलीग्राम पर हजारों मूवीज डाउनलोड करने वाली चैनल है। जो लेटेस्ट मूवी को देखने के लिए लिंक शेयर करती है। ऐसे ही आप भी कुछ ऐसा चैनल बना सकते हैं। जिसमे आप SHORT URL शेयर करें। तो सभी लोग क्लिक करें। दरअसल मूवीज वाले चैनल पर लोग नए मूवी को देखने के लिए क्लिक करते हैं। वहां सभी लोग इसी लिए ज्वाइन होते हैं। ताकि उन्हें नए मूवी का लिंक मिल सके।

अपने ब्लॉग या यूट्यूब चैनल पर URL शेयर करके पैसे कैसे कमाए?

यदि आपके पास कोई ब्लॉग, वेबसाइट या यूट्यूब चैनल है। जिसपर प्रतिदिन हजारों ट्रैफिक आता है। तो इससे बेहतर आपके लिए कुछ नहीं हो सकता है। क्योंकि ब्लॉग और वेबसाइट पर आपने अक्सर देखा होगा की पेज पर दूसरे पेज का लिंक दिया रहता है। उदहारण के लिए आप जिस पेज पर यह लेख पढ़ रहे हैं। उसे ले सकते हैं; क्योंकि इस पेज पर भी दूसरे पेज का लिंक दिया गया है। अगर आपका ब्लॉग या वेबसाइट भी है। तो आप भी प्रत्येक पेज पर दूसरे पेज का लिंक लगा सकते हैं। बस आपको करना यह है की पेज के लिंक को URL SHORTENER की मदद से SHORT करके SHORT URL को लगाएं। इससे जितने लोग भी क्लिक करेंगे। आपकी कमाई होगी। यह एक बेस्ट तरीका है। यदि आपके पास ब्लॉग या वेबसाइट है तो। इसी तरह अगर आपके पास यूट्यूब चैनल है। जिसपर आप वीडियो बनाते हैं। तो आपको बता दें की आप URL SHORTENER का उपयोग कर यूट्यूब चैनल से भी पैसे कमा सकते हैं।

आपको बस करना यह होगा की वीडियो के डिस्क्रिप्शन में वीडियो से रिलेटेड लिंक देना है। जिसपर क्लिक करने के लिए वीडियो में बोल सकते हैं। यह ध्यान रहे की लिंक URL SHORTENER से SHORT किया हो। तभी आप पैसे कमा पाएंगे। उदाहरण के लिए; यदि आप अपने वीडियो में URL SHORTENER के बारे में बता रहे हैं। तो डिस्क्रिप्शन में URL SHORTENER वेबसाइट का लिंक दे सकते हैं और वीडियो में बोल सकते हैं कि “डिस्क्रिप्शन में हमने URL SHORT करने वाली वेबसाइट का लिंक दे दिया है, आप देख सकते हैं” इससे लोग डिस्क्रिप्शन चेक करते हैं और क्लिक भी। यदि क्लिक करेंगे। तो आपकी कमाई होगी। उम्मीद है की आप समझ गए होंगे कि यह कैसे काम करता है और इससे पैसे कमाने के लिए आपको क्या करना होगा।

एफिलिएट मार्केटिंग में इसका उपयोग क्यों किया जाता है?

यह प्रश्न भी काफी महत्वपूर्ण है। क्योंकि ऐसा हम कई बार देखते हैं। सबसे पहले तो आपको बता दूं कि Affiliate Marketing भी ऑनलाइन पैसे कमाने का एक बेहतरीन तरीका है। आज के समय में हमें कुछ भी चाहिए होता है। तो सबसे पहले हम उसके बारे में जानते हैं और इसका सबसे अच्छा तरीका है। यूट्यूब पर रिव्यू वीडियो; जी हां, अगर आपको नया फोन चाहिए। तो आप यूट्यूब पर फोन का रिव्यू वीडियो देखते हैं। ताकि आप एक बेहतर फोन खरीद सकें। इसी तरह कुछ भी खरीदने के लिए हम यूट्यूब रिव्यू वीडियो देखते हैं। आपके जानकारी के लिए बता दें कि रिव्यू वीडियो के डिस्क्रिप्शन में लिंक दिया होता है। जिसपर क्लिक कर के उसे खरीद सकते हैं। उस लिंक को Affiliate Link कहते हैं। इस लिंक से खरीदने पर वीडियो बनाने वाले को उसका कुछ परसेंट हिस्सा मिलता है। इसी को एफिलिएट मार्केटिंग कहते हैं।

एफिलिएट मार्केटिंग से इसी तरह पैसे कमाया जाता है। लेकिन डिस्क्रिप्शन में दिए लिंक को देखते ही पता चल जाता है कि यह एक एफिलिएट लिंक है। इसलिए एफिलिएट लिंक को URL SHORTENER की मदद से SHORT करके डिस्क्रिप्शन में देते हैं। इससे पता नहीं चलता है कि लिंक एफिलिएट है या नहीं। इसके और भी कई फायदे हैं। कुछ लोग पैसे कमाने के लिए भी लगा देते हैं। ताकि अगर क्लिक कर के खरीदेगा। तो URL SHORTENER की वजह से कमाई होगी। साथ में एफिलिएट से भी कमाई हो जाएगी और अगर क्लिक कर के नहीं खरीदा। तो कम से कम URL SHORTENER से कमाई हो ही जाएगी। एफिलिएट मार्केटिंग के बारे में विस्तार से जानने के लिए इस लेख को पढ़ सकते हैं।

पढ़ें: एफिलिएट मार्केटिंग क्या है और इससे पैसे कैसे कमाए?

URL SHORTENER से URL को SHORT कैसे करें?

URL SHORTENER से URL को SHORT करने के लिए सबसे पहले तो आपका URL SHORTENER WEBSITE पर एक अकाउंट होना चाहिए। अगर नहीं है, तो सबसे पहले अकाउंट बना लें। आपके जानकारी के लिए बता दें कि अकाउंट बनाना बिलकुल फ्री होता है। अकाउंट बनाने के बाद URL SHORT करने के लिए आपको निम्नलिखित स्टेप्स का पालन करना होगा। जो कुछ इस तरह है।

  1. सबसे पहले तो किसी एक URL SHORTENER वेबसाइट पर एक साइन अप करना (अकाउंट बनाना) होगा।
  2. अकाउंट बना लेने के बाद लॉगिन होना चाहिए। है तो ठीक है, अन्यथा लॉगिन कर लीजिए।
  3. लॉगिन करने के बाद होम पेज पर ही आपको URL SHORT करने ऑप्शन दिखेगा।
कुछ इस तरह का हो सकता है।

इसमें किसी भी URL को डालकर SHORT कर लेना है। अगर आपके पास कोई ब्लॉग या वेबसाइट है। तो उसे भी SHORT करके शेयर कर सकते हैं।

URL SHORTENER पर अकाउंट कैसे बनाएं?

URL SHORTENER पर अकाउंट बनाना बेहद आसान है और लगभग सभी URL SHORTENER पर अकाउंट बनाने की प्रक्रिया समान है। तो आपको जो वेबसाइट पसंद आता है। आप उस पर अकाउंट बना के पैसे कमाना शुरू कर सकते हैं। हालांकि नीचे हमने Best Link SHORTENER Website के बारे में बताया है। तो अकाउंट बनाने के लिए आपको निम्न दो स्टेप्स का पालन करना होगा।

  1. सबसे पहले आपको किसी एक URL SHORTENER WEBSITE पर जाना है।
  2. फिर आपको SIGN UP पर क्लिक करना है और ईमेल आईडी डालकर अकाउंट बना लेना है।

बढ़िया लिंक शॉर्टनर वेबसाइट (Top Link Shortener Sites Make Money)

अगर ढूंढेंगे तो आपको पता चलेगा की ऐसे बहुत सारे URL SHORTENER WEBSITE है। जिससे पैसे कमा सकते हैं और इस तरह के वेबसाइट हमेशा बनता है फिर कुछ दिनों में बंद भी हो जाता है। लेकिन यहां हमने कुछ ऐसे URL SHORTENER वेबसाइट के बारे में बताया है। जो URL SHORT करने के मामले में सबसे ज्यादा पॉपुलर है और लोग इनसे लंबे समय से पैसे कमा रहे हैं।

  1. Zagl
Siteza.gl
Refferal Earning50% of their earnings
Get Paid160$ Per 10000 Visits
Minimum Payout20$
Payment MethodPayPal

Zagl वेबसाइट सबसे पॉपुलर URL SHORTENER है। जिससे आप URL SHORT कर के पैसे भी कमा सकते हो। Zagl प्रत्येक 10000 विजिट्स पर 160$ देती है। आप 20 डॉलर होने के बाद भी अपने पैसे अपने बैंक में ले सकते हो। पैसे लेने के लिए आपके पास पेयपल होना जरूरी है। Zagl को आप रेफर करके उसके 50% भी कमा सकते हैं।

2. Short.am

Siteshort.am
Refferal Earning25% of their earnings
Minimum Payout5$ for PayPal
Payment MethodPayPal, Payoneer & WebMoney

Short.am भी उन वेबसाइट में शामिल है। जो कम View में अच्छी इनकम देती है। इससे आप किसी भी URL को छोटा करके पैसे कमा सकते हैं। इससे कमाए हुए पैसे को बैंक में लेने के लिए आपके पास PayPal, Payoneer और WebMoney में से कोई एक होना चाहिए। जैसे मान लीजिए आपके पास PayPal है। तो आप अपनी कमाई को सीधे अपने बैंक खाते में ले सकते हैं।

  1. Shrinkearn.com
Siteshrinkearn.com
Get Paid20$ Per 1000 Visits
Refferal Earning20% of Refferal’s Earning
Minimum Payout4$
Payment MethodPayPal, Skrill, UPI, Bank

यदि आप URL SHORTENER से पैसे कमाना चाहते हैं। तो shrinkearn.com आपके लिए सबसे बेस्ट हो सकता है। इसका यूजर इंटरफेस सरल है। जिसे कोई भी व्यक्ति आसानी से समझ सकता है। इससे किसी भी URL को छोटा करने के साथ साथ पैसे भी कमाया जा सकता है। यह प्रति 1000 विजिट्स पर 20 डॉलर देता है। इसके अलावा आप इसे रेफर कर के अपने रेफरल्स का 20% कमा सकते हैं। मात्र 4 डॉलर होने के पश्चात आप अपनी कमाई को बैंक में ले सकते हैं। यह PayPal और Skrill के अलावा UPI और Bank में भी पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा देता है।

  1. Shrinkme.io
Siteshrinkme.io
Sign up bonus1$
Refferal Earning20% of Refferal’s Earning
Minimum Payout5$
Payment MethodPayPal, Paytm, UPI

shrinkme.io भी एक URL SHORT कर पैसे कमाने वाली वेबसाइट है। इससे किसी भी बड़े URL को छोटा कर सोशल मीडिया पर शेयर कर पैसे कमा सकते हैं। इसकी खास बात यह है की यह Sign Up Bonus के रूप में 1 डॉलर दे देता है। जो करीब 80 रुपए होता है। आप 4 डॉलर और कमा कर PayPal, PayTM या UPI से बैंक खाते में ले सकते हैं।

  1. Shrink.pe
Siteshrink.pe
Refferal Earning25% of their earnings
Minimum Payout3$
Payment MethodWebMoney, Payeer & AirTm

shrink.pe बिना किसी Doubt अधिक पैसे देने वाली वेबसाइट है। जो विभिन्न देशों में प्रत्येक 1000 विजिट्स पर UPTO 10 डॉलर तक देती है। इससे आप मात्र 3 डॉलर होने पर WebMoney, Payeer और AirTm से अपने बैंक खाते में ले सकते हैं।

URL SHORTENER से पैसे कैसे कमाए संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

1. क्या सच में URL SHORTENER वेबसाइट से पैसे कमा सकते हैं?

जी हां, यह बिल्कुल सच है की आप URL SHORTENER वेबसाइट से पैसे कमा सकते हैं। अगर आपको यकीन नहीं है। तो आप एक बार चेक कर सकते हैं। यह बिल्कुल फ्री होता है।

2. URL SHORTENER से ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए?

यदि आप ऑनलाइन पैसे कमाना चाहते हैं। लेकिन आपके पास कोई स्किल नहीं है। यहां तक कि आपको पढ़ने भी नहीं आता है। तो ऑनलाइन पैसे कमाने के इस तरीके से आप भी पैसे कमा सकते हैं। इसके लिए आपको किसी एक URL SHORTENER वेबसाइट पर Sign Up करना है। फिर किसी URL को URL SHORTENER से SHORT करना है। अंत में उस URL को सोशल मीडिया और अपने दोस्तो के साथ शेयर करना है।

3. URL SHORTENER द्वारा साइट से पैसे कैसे कमाए?

यदि आपके पास खुद का साइट है। तो आप URL SHORTENER का उपयोग कर अपने साइट से भी पैसे कमा सकते हैं। इसके बारे में हमने ऊपर विस्तार से जाना है।

4. 5000 कैसे कमाए?

बिलकुल, आप URL SHORTENER से 5000 रुपए आराम से कमा सकते हैं। 5000 रुपए कमाने के लिए आपको URL SHORTENER में 60 डॉलर कमाना होगा।

5. मैं महीने में 5,000 कैसे बना सकता हूं?

अगर आप URL SHORTENER से बहुत ज्यादा कमाना चाहते हैं। तो आपको बता दूं कि शायद ऐसा नहीं है। लेकिन अगर आप महीने के सिर्फ 5000 रुपए कमाना चाहते हैं। तो बेझिझक आप URL SHORTENER से इतना कमा सकते हैं।

URL SHORTENER से पैसे कैसे कमाए से संबंधित जानने योग्य प्रश्न (FAQ)

1. यूआरएल शॉर्टनर वेबसाइट क्या होती है?

URL SHORTENER वेबसाइट URL SHORT करने वाली एक टूल है। जो किसी भी बड़े से बड़े URL को छोटा कर सकती है।

2. यूआरएल शॉर्टनर से कितने पैसे कमा सकते हैं?

यूआरएल शॉर्टनर से कितने पैसे कमा सकते हैं? यह आपके मेहनत पर निर्भर करता है। अगर आप अपने SHORT URL पर अधिक विजिट्स और क्लिक ला पाएंगे। निश्चिंत आप अधिक कमाई कर पाएंगे।

3. लिंक शॉर्टनर्स पैसे कैसे कमाते हैं?

खुद लिंक शॉर्टनर्स वेबसाइट भी पैसे तब कमाती है। जब हम उससे लिंक शॉर्ट करके शेयर करते हैं।

4. लिंक शॉर्टनर कैसे काम करता है?

लिंक शॉर्टनर बड़े लिंक को छोटा कर पैसे कमाने वाली वेबसाइट है। जो कैसे काम करती है? इसके बारे में हमने ऊपर विस्तार से बताया है।

5. क्या मैं लिंक शेयर करके पैसे कमा सकता हूं?

जी हां, आप URL SHORTENER की मदद से की भी बड़े लिंक को छोटा कर शेयर कर के पैसे कमा सकते हैं। यह ऑनलाइन पैसे कमाने का सबसे आसान तरीका है।

6. व्हाट्सएप पर लिंक शेयर करके पैसे कैसे कमाए?

जी हां, आप URL SHORTENER की मदद से URL SHORT करके WhatsApp पर शेयर कर के पैसे कमा सकते हैं। ऐसा बहुत सारे लोग कर के पैसे कमा रहे हैं।

7. सबसे ज्यादा भुगतान करने वाला लिंक शॉर्टनर कौन सा है?

लगभग सभी लिंक शॉर्टनर वेबसाइट का भुगतान राशि थोड़ा कम ज्यादा होता है। ऊपर हमने ऐसे विश्वाशपात्र लिंक शॉर्टनर के बारे में बताया है।

इसे भी पढ़ें:-

  1. YouTube से पैसा कैसे कमाए?
  2. ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए? सभी तरीके
  3. ऑनलाइन सर्वे कर के पैसे कैसे कमाए?

Conclusion – Earn From URL Shortener in Hindi

उम्मीद करता हूं की आपको URL SHORTENER के बारे में सब कुछ समझ आ गया होगा। जैसे; URL SHORTENER क्या है, URL SHORTENER से पैसे कैसे कमाए और URL SHORTENER कैसे काम करता है इत्यादि। यह ऑनलाइन पैसे कमाने के मामले में सबसे आसान तरीका है। इससे पैसे कमाने के लिए आपको एक रुपया भी नहीं लगाना है। जो लोग ऑनलाइन पैसे कमा रहें हैं। वे लोग URL SHORTENER SITE को बखूबी जानते हैं। यह मानते भी हैं की यह ऑनलाइन पैसे कमाने का सबसे आसान तरीका है। ऑनलाइन पैसे कमाने के मामले में यह पॉपुलर भी है। इस तरीके से दिन के हजारो रुपये कमा सकते हैं। यह तरीका मुझे सबसे आसान लगता है।

अगर आप इसका उपयोग सही से करते हैं तो आप भी दिन के हजारों रुपए कमा सकते हैं। इस लेख में मैने इसके बारे विस्तृत जानकारी देने की कोशिश की है। इस लेख को अपने दोस्तो के साथ भी शेयर करें। ताकि वे भी इस आसान तरीके से पैसे कमा सकें। साथ में आपको रेफरल अर्निंग भी होगी। बहुत सारे लोग इससे पैसे कमा रहे हैं और आप भी कमा सकते हैं। हालांकि यदि मैं अपनी राय दूं तो मुझे यह पसंद नहीं है। हां, अगर आप कुछ और कर रहे हैं और उसके साथ यह कर रहे हैं, तो ठीक है। अगर आप जानना चाहते हैं कि ऑनलाइन पैसे कमाने के कौन से तरीके मुझे पसंद है। तो आप इस लेख को पढ़ सकते हैं।

पढ़ें: ऑनलाइन पैसे कमाने के बढ़िया तरीके

Related Posts

4 Comments

    • Gyanveda

      Aap niche ke steps ko follow kare

      1. Pahale kisi ek Shortener site par account banana hai

      2. Jab aapka account ban jata hai tab login kr lena hai

      3. Login karne ke bad aapko homepage par hi Url Short karne ka option dikhega
      home page of zagl url shortener

      4. Usme kisi bhi Url ko dalna hai aur Shorten par click kar ke Short kar lena hai

      Agar aapke pas koi blog ya website hai to use bhi Short kar ke share kr skte hai

      Isse aapke kamai ke sath blog ya website par traffic bhi aayega

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *