मेन्यू बंद करे

WebPage को Translate कैसे करे?

पूरे दुनिया में बहुत सारे भाषा का उपयोग किया जाता है। इसलिए किसी भी व्यक्ति को सभी भाषा का ज्ञान हो। यह जरूरी नहीं है। लेकिन इंटरनेट पर कुछ ऐसे लेख या टूटोरियल होते हैं। जो किसी और भाषा में लिखा होता है। और हम उसे पढ़ना चाहते हैं। किन्तु उस भाषा का ज्ञान न होने की वजह से हम उसे पढ़ नहीं पाते हैं। इसलिए इस लेख में आप किसी WebPage को Translate कैसे करे जानेंगे।

WebPage को Translate करने से उस पेज पर लिखा हुआ Translate होता है। यानी कि अगर किसी WebPage पर अंग्रेजी में लेख या टूटोरियल लिखा हुआ है। और आपको अंग्रेजी नहीं आता है। तब आप बहुत आसानी से उस WebPage पर लिखे गए लेख को हिंदी में या अपने अनुसार किसी और भाषा में Translate कर सकते हैं।

यदि आप भी किसी वेबसाइट के WebPage को Translate करना चाहते हैं। तब इस लेख को पढ़ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:-

WebPage को Translate कैसे करे?

इंटरनेट पर किसी WebPage को Translate करने की जरूरत तब आती है। जब कोई लेख किसी ऐसे भाषा में लिखा गया होता है। जिस भाषा का ज्ञान आपको ना हो। जैसे यह लेख हिंदी में लिखा गया है। किन्तु हिंदी भाषा भी सभी को नहीं आता है। किन्तु फिर भी इस लेख को पढ़ना चाहते हैं। तब आप इस WebPage को Translate कर सकते हैं।

WebPage को Translate करना जबरदस्ती नहीं किसी के लिए जरुरत हो सकती है। जैसे बहुत से लोग कुछ विशेष टूटोरियल पढ़ना चाहते है। जो कि इंटरनेट पर मौजूद तो है किन्तु किसी और भाषा में लिखा गया है। जो भाषा आपको आता ही नहीं है। तब आप के लिए WebPage Translate का जरूरत बन जाती है।

WebPage Translate करना बहुत आसान है। इंटरनेट पर ऐसे बहुत से साइट है। जो WebPage को Translate करती है। किन्तु यहाँ हम दो तरीके (Method) से WebPage को Translate करना सीखेंगे।

इसे भी पढ़ें: Google Map पर Location कैसे डाले?

#Method-1

WebPage को Translate करने का यह सबसे आसान तरीका है। किन्तु इसके लिए आपके मोबाइल या कंप्यूटर अथवा लैपटॉप में Chrome Browser का होना जरूरी है। यदि आपके सिस्टम में Chrome Browser Install है। तब आप नीचे के प्रक्रिया को फॉलो कर के किसी भी WebPage को Translate कर सकते हैं।

स्टेप-1:- सबसे पहले Chrome Browser को Open करें। उसके बाद जिस भी लेख या टूटोरियल वाले WebPage को Translate करना चाहते हैं। उसे Open कर लें।

स्टेप-2:- अब Right Side में ऊपर Chrome Browser के Three Dot (तीन बिंदु) पर क्लिक करें।

स्टेप-3:- अब नीचे Translate का एक ऑप्शन होता है। उसपर क्लिक करना है।

स्टेप-4:- अब WebPage को Translate करने का ऑप्शन आऐगा। जैसा कि नीचे फोटो में देख सकते हैं। नीचे दिखाए गए फोटो में लेख अंग्रेजी में था। इसलिए Translater Automatic Detect कर लिया है। यदि आप इस अंग्रेजी के लेख को हिंदी में Translate करना चाहते हैं। तब Hindi पर क्लिक करें। और यदि किसी और भाषा में Translate करना चाहते हैं। तब आप Three Dot पर क्लिक कर के Translate कर सकते है।

तो कुछ इस तरह से पहले तरीके से WebPage को Translate कर सकते हैं। इसी तरह किसी भी भाषा में लिखे गए WebPage को किसी भी भाषा में Translate कर सकते हैं।

#Method-2

दुसरा तरीका भी बहुत आसान है। शायद यह तरीका आपको पहले वाले तरीके से भी आसान लग सकता है। इस तरीके से आप किसी भी Browser के द्वारा Translate कर सकते हैं। चलिए जानते हैं…

स्टेप-1:- सबसे पहले translatetheweb.com को Open करना है। यह वेबसाइट Microsoft द्वारा बनाया गया है। इसका User Interface भी काफी अच्छा है। नीचे फोटो में देख सकते हैं।

स्टेप-2:- उसके बाद जिस भी WebPage को आप Translate करना चाहते हैं। उस WebPage के URL को Copy करना है। और translatetheweb.com वेबसाइट Open कर के Enter webpage URL Here में WebPage के URL को Paste कर देना है।

URL Paste करने के बाद From Section को Auto Detect पर छोड़ सकते हैं। किन्तु To Section में आपको उस भाषा (Langauge) को चुनना है। जिस भाषा में आप Translate करना चाहते हैं।

उसके बाद Translate पर क्लिक करना होता है। अब नीचे WebPage Translate होकर दिखेगा।

तो कुछ इस तरह से Second Method से Translate कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:-

Conclusion

उम्मीद करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसमें बताए गए तरीके भी आपको पसंद आया ही होगा। यदि समझने में किसी प्रकार की समस्या है। तब आप हमसे कमेंट के माध्यम से पुछ सकते हैं।

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *