मेन्यू बंद करे

10+ अंग्रेजी सीखाने वाला ऐप

नमस्कार दोस्तो आज इस लेख के माध्यम से अंग्रेजी सिखाने वाली टॉप 10+ ऐप के विषय में चर्चा करने वाले हैं।

अंग्रेजी सीखना कौन नहीं चाहता है। और हमारे देश में वैसे भी लोगो को अंग्रेजी सीखने में बहुत से दिक्कतें आती है। इसी लिए आज इस लेख में Top 10 इंग्लिश सिखाने वाली ऐप जानने वाले है। क्योंकि आज सभी लोगों के पास स्मार्टफोन उपलब्ध है। इसलिए इसका इस्तेमाल अंग्रेजी सीखने के लिए भी कर सकते हैं। और अपने कौशल को बढ़ा सकते हैं।

अंग्रेजी सीखाने वाला ऐप

1. Duolingo

Duolingo का नाम शायद आपने सुना होगा। यह अमेरिकन प्लेटफॉर्म है। यह इंग्लिश सिखाने के लिए बेहद फेमस ऐप है। यह ऐप Beginners के लिए अत्यंत लाभकारी है। इस ऐप का सिखाने का तरीका बेहद आसान है। इसमें Fun तथा Gaming के जरिए भी इंग्लिश सिखाई जाती है।

Duolingo इंग्लिश सिखाने के लिए ऑडियो और विजुअल दोनों का यूज करता है। इस ऐप का User Interface सरल तथा आकर्षक है। Duolingo का दुनिया भर में 300+ मिलियन उपयोगकर्ता है।

2. Hello English

Hello English एक भारतीय ऐप है। इस ऐप को सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) के तहत लॉन्च किया गया है। यह ऐप बेसिक्स से सिखाता है। इसके द्वारा अंग्रेजी Basic से Advance तक सीखाया जाता है। जो इस ऐप को सभी के लिए लाभकारी बनाता है। इस ऐप को रोज कुछ समय देकर अंग्रेजी को सुधार सकते हैं।

एप्लिकेशन में 475 पाठ और गेम शामिल हैं। जो पढ़ने, लिखने, बोलने और सुनने से संबंधित हैं। यहाँ कई Teachers ऑनलाइन मदद करने के लिए उपलब्ध रहते हैं। यह लगभग सभी भारतीय भाषा जैसे; हिंदी, पंजाबी, बंगाली, तमिल आदि से अंग्रेजी सिखाने में मदद करता है।

3. Bussu

Bussu भी एक फेमस English Learning ऐप है। यह वर्तमान में 12 भाषाओं में सक्रिय है। इसमें vocabulary और Grammar शामिल है। Bussu प्रीमियम के साथ 22 घंटे तक भाषा सीखना 1 कॉलेज सेमेस्टर के बराबर है। Bussu का उपयोग ऑफलाइन भी कर सकते हैं।

4. Babbel

Babbel एक जर्मन ऐप है। यह भाषा सिखने का ऐप और ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म है। वर्तमान में Babbel 14 भाषाओं डच, डेनिश, अंग्रेजी, फ्रेंच, जर्मन, इंडोनेशियाई, इतालवी, नॉर्वेजियन, नॉर्वेजियन, पोलिश, ब्राज़ीलियाई पुर्तगाली, रूसी, स्वीडिश, स्पेनिश और तुर्की को सिखने में उपलब्ध है।

अंग्रेजी में शुरुआती व मध्यवर्ती लोगों के Babbel एक अच्छा ऐप है। इसमें Grammar, Vocabulary के साथ ही साथ जीभ-जुड़वाँ , मुहावरे , बोलचाल , और कहावत के साथ पाठ्यक्रम हैं।

5. Memrise

Memrise एक भाषा मंच है जो सीखने की दर को बढ़ाता है। Memrise अपने प्रतियोगी Duolingo की तरह भाषा के खेल का अध्ययन करता है। भाषा के अधिग्रहण में तेजी लाने के लिए मेमोरियल स्थान दोहराव का उपयोग करता है।

इसमें हॉलीवुड फिल्म के सीन और कार्टून कैरेक्टर के जरिए इंग्लिश सिखाई जाती है। Memrise ऐप में 16 भाषाओं और इसके संयोजन के पाठ्यक्रम हैं। यह आपके सीखने के हिसाब से आगे बढ़ता है।

6. Sentence Master

Sentence Master अंग्रेजी व्याकरण और लेखन कौशल को मज़ेदार और प्रतिस्पर्धा तरीके से सीखने, अभ्यास करने, सुधारने और दिखाने के लिए एक मजेदार और गतिशील, अत्यधिक शैक्षिक खेल है। यह ऐप पर word के आधार पर सही Sentence बनाने के लिए प्रतिस्पर्धा कराता है।

7. Hello Pal

दोस्तों के साथ बात करते हुए अंग्रेजी सीखना मजेदार होने के साथ ही काफी आसान होता है। इस ऐप में लोगों से चैट पर बातें करते हुए अंग्रेजी बोलने का तरीका सिखाया जाता है। यह ऐप बोलचाल में उपयोग होने वाली अंग्रेजी बहुत जल्द सिखा देता है।

8. Fun English

यह ऐप कार्टून फोटो के आधार पर अंग्रेजी बोलना सिखाता है। यहाँ दिलचस्प फोटो के साथ इंग्लिश सिखाई जाती है। जिससे इस ऐप से अंग्रेजी सीखने मे फायदा होता है। यह ऐप सिखाने के लिए रिमाइंडर भी देता है।

9. English Speaking Practice

अंग्रेजी सिखाने का यह भी एक Best ऐप है। इसमें ऑडियो, क्विज और वाक्य की मदद से अंग्रेजी सीखाई जाती है। यह Beginners के लिए Best है। इस ऐप की Downloading 5+ मिलियन है।

10. Fluentu

अंग्रेजी सीखाने के लिए यह ऐप म्यूजिक, मूवी, ट्रेलर, न्यूज और प्रेरणादायक कहानी आदि का उपयोग करता है। जिससे अंग्रेजी सीखना आसान हो जाता है। इससे अंग्रेजी के साथ अन्य भाषाओं को भी सीख सकते हैं।

11. Cake

यह भी एक बेस्ट ऐप है। इस ऐप की 10+ मिलियन डाउनलोड है। इसमें विडियो, वाक्य, चैट आदि के माध्यम से अंग्रेजी सिखाया जाता है।

12. Utter

Utter अंग्रेजी सीखाने के लिए चैटिंग का उपयोग करता है। इससे अंग्रेजी लिखने और पढ़ने के साथ साथ अंग्रेजी में बोलचाल को सुधार सकते हैं।

13. Rosetta Stone

Rosetta Stone फोटो, पाठ, शब्द और ध्वनि का उपयोग कर अंग्रेजी सीखने में मदद करता है। यह ऐप भी इंग्लिश सिखाने के लिए काफी फेमस ऐप है। यह ऐप इंग्लिश लैंग्वेज में ही इंग्लिश सिखाती है। इससे अंग्रेजी के अलावा भी अन्य भाषाओं को सीख सकते हैं।

ये भी पढ़ें:-

  1. धारा 144 क्या है? पूरी जानकारी
  2. GST क्या है? पूरी जानकारी
  3. PhD क्या है? पूरी जानकारी

I hope यह लेख अंग्रेजी सीखाने वाली टॉप 10+ ऐप पसंद आया हो और कुछ नया जानने को जरूर मिला होगा। आप इस लेख से जुड़े अपने विचार कमेंट के माध्यम से साझा कर सकते है।

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *