मेन्यू बंद करे

Quora क्या है? इसके फायदे और इससे पैसे कैसे कमाए

इस लेख में आप Quora से पैसे कैसे कमाए जानेंगे। Quora एक सवाल जवाब वाली वेबसाइट है। इसके द्वारा आप बहुत ही आसानी से पैसे कमा सकते हैं।

ऑनलाइन पैसे कमाने के लिए तो आप बहुत से तरीको से पैसे कमा सकते हैं। किन्तु इससे पैसे कमाना तो आसान है। इसके साथ ही Quora एक विश्वासपात्र वेबसाइट भी है।

यदि आप Quora के बारे में जानना चाहते हैं। Quora से पैसे कमाना चाहते हैं। तब आप इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़िए। इस लेख में आप Quora की पूरी जानकारी प्राप्त करेंगे।

Quora क्या है?

Quora एक सवाल और जवाब (Question & Answer) वाली वेबसाइट है। यानी कि इस वेबसाइट पर कोई भी सवाल पुछ सकता है तथा कोई भी जवाब दे सकता है।

इसे सार्वजनिक रूप से 21 जून 2010 को पब्लिक किया गया था। इसे आप फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसा ही एक सोशल मीडिया साइट बोल सकते हैं।

किन्तु Quora फेसबुक और इंस्टाग्राम से अच्छा है। हालांकि यह अभी तक इन सोशल मीडिया जितना पॉपुलैरिटी हासिल नहीं कर पाया है। फिर भी यह साइट बाकी सोशल मीडिया से अच्छा है।

यहाँ आपको बहुत सारे सवाल तथा उनके बहुत सारे जवाब मिल जाऐंगे। Quora ज्ञान बांटने का एक अच्छा माध्यम है। अगर आपके पास भी कोई प्रश्न है। तब Quora से अपना प्रश्न पुछ सकते हैं।

यहाँ पर बहुत सारे लोग हैं। जो आपके प्रश्न का उत्तर दे सकते हैं। आप भी इससे जुड़ कर प्रश्न पुछ सकते हैं तथा उत्तर दे सकते हैं। यह साइट बिल्कुल फ्री है। इसपर कुछ समान्य जानकारी भर कर या सिर्फ Gmail या Facebook के द्वारा अकाउंट बना सकते हैं।

Quora हिन्दी और अंग्रेजी के अलावा भारत के और भी बहुत सारे भाषा में उपलब्ध है। जिसपर आप अपने मनपसंद के भाषा पर सवाल जवाब कर सकते हैं।

Quora से पैसे कैसे कमाए?

हमारे मन में बहुत सारे प्रश्न होते हैं। जिसे हम किसी से पुछना चाहते हैं। उसका जवाब पाना चाहते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा था कि आप सवाल पुछ कर भी पैसा कमा सकते हैं।

हाँ दोस्तो Quora एक सवाल जवाब वाली वेबसाइट है। यह हमें प्रश्न पूछ कर के पैसे कमाने का मौका देती है। अगर आपके मन में भी कोई प्रश्न खटक रहा है। तब आप यहाँ से पुछ सकते हैं।

यहाँ आपके प्रश्न का उत्तर बहुत सारे लोग दे सकते हैं। यहाँ आप प्रश्न पुछ कर के बहुत सारे लोगों से उनका उत्तर प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा यहाँ से आप पैसे भी कमा सकते हैं।

चलिए जानते हैं कि यहाँ से पैसे कैसे कमाएंगे।

1. Quora Partner Program से पैसे कमाए?

Quora से पैसे कमाना बहुत आसान है। इसके लिए Quora ने Quora Partner Program लांच किया है। इससे पैसे कमाने के लिए Quora पर अच्छे अच्छे सवाल पूछने होते हैं।

जब आपके सवाल सही और अच्छे होंगे। तब बहुत सारे लोग आपके सवाल का जवाब देते हैं। जिससे आपके सवाल का व्यूज बढ़ता है। जितने अधिक आपके सवाल का व्यूज होगा। उतने अधिक पैसे आप कमाऐंगे।

आपके सवाल देखे जाने की संख्या को व्यूज (Views) कहते हैं। जैसे जैसे आपके सवाल का व्यूज बढ़ता है। वैसे ही आप अधिक पैसे भी कमाते हैं।

Quora Partner Program क्या है?

Quora एक सवाल और जवाब वाली वेबसाइट है। इसपर जितने अधिक प्रश्न पूछे जाएंगे। उतने अधिक जवाब दिए जाऐंगे। जिससे यह ज्ञान बांटने का बहुत बड़ा मंच बन सकता है।

इसलिए Quora ने Quora Partner Program (QPP) लांच किया है। इसके अंतर्गत जो भी सवाल पूछता है। वह पैसे कमाता है। इसके लिए सबसे पहले Quora Partner Program से ज्वॉइन होना होता है।

जिस तरह YouTube से पैसे कमाने के लिए YouTube Video को Monetize करना होता है। उसी तरह से Quora Partner Program से जुड़ने के बाद सवाल पूछने पर सवाल के जवाब में विज्ञापन दिखाया जाता है। और इस तरह से Quora पैसे कमाता है।

इसके बदले ही कुछ पैसे Quora हमें Quora Partner Program के अकाउंट में देता है। जिसे 10 डॉलर होने पर अपने पेयपल के द्वारा बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।

किन्तु QPP यानी कि Quora Partner Program से पैसे कमाने के लिए सबसे पहले Quora Partner Program से ज्वॉइन होना होता है।

Quora Partner Program कैसे ज्वॉइन करें?

Quora Partner Program ज्वॉइन होने के बाद सवाल पुछ कर पैसे कमा सकते हैं। किन्तु अभी तक Quora ने Partner Program सभी के लिए शुरू नहीं किया है।

Quora Partner Program में वही ज्वॉइन हो सकता है। जिसे Quora Partner Program को ज्वॉइन करने के लिए Invite किया गया हो। यानी कि Quora Partner Program के लिए Quora खुद Invite करता है।

अभी तक बहुत सारे लोग Quora Partner Program से जुड़े हुए हैं। अगर आप भी Quora Partner Program (QPP) से ज्वॉइन होना चाहते हैं। निम्न बातों का ध्यान रखें। जिससे Quora आपको Invite कर सके।

  1. Quora अकाउंट में अपने सारी जानकारी सही तथा पूरी भरें।
  2. Quora पर सभी का आदर करें।
  3. Quora पर अच्छे अच्छे सवाल पूछे।
  4. सवाल का जवाब भी दें।
  5. Quora पर सभ्य बनें तथा Quora के नियमों का उल्लंघन ना करें।
  6. बहुमूल्य प्रश्न पूछे तथा बहुमूल्य प्रश्नों के उत्तर दें और अपने अकाउंट को हमेशा अपडेट रखें।

जब आपको Quora Partner Program के लिए Invite किया जाऐगा। तब आपको Quora अकाउंट तथा उससे जुड़े ईमेल पर सुचित किया जाऐगा।

Quora Partner Program के Invite को Accept करने के बाद आपके Quora अकाउंट के डैशबोर्ड में पार्टनर (Partner) नाम से एक सेक्शन बन जाएगा। यहाँ से आप कमाए हुए पैसे को ट्रैक और पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।

अगर कुछ पूछना है तो कमेंट से पुछ सकते हैं।

2. Quora मंच से पैसे कमाए?

Quora मंच
Quora मंच

जिस तरह से आप फेसबुक पर ग्रुप और पेज बनाते हैं। उसी तरह से Quora पर मंच बना सकते हैं। मंच किसी खास विषय को शेयर करने के लिए बनाया जाता है।

अब Quora पर मंच बनाकर भी पैसे कमा सकते हैं। किन्तु अभी हिन्दी Quora पर मंच बनाकर पैसे नहीं कमा सकते हैं। अगर आप मंच बनाकर पैसे कमाना चाहते हैं। तब आप अंग्रेजी Quora पर जा सकते हैं।

वहाँ पर आप बहुत ही आसानी से मंच (Space) बना सकते हैं तथा मंच से पैसे कमा सकते हैं।

मंच से कमाए गए पैसे इस बात पर निर्भर करती है कि मंच से कितने लोग जुड़े हुए हैं तथा उनके विज्ञापन राजस्व पर।

तो कुछ इस तरह से Quora से पैसे कमाए जाते हैं। अगर कुछ पूछना है तो आप कमेंट से पुछ सकते हैं।

Quora के फायदे

  1. Quora से आप पैसे कमा सकते हैं।
  2. Quora से आप ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं।
  3. Quora से आप ज्ञान बांट सकते हैं।
  4. Quora से आपकी लिखने की क्षमता बढ़ा सकते हैं।
  5. Quora पर आप एक लेखक के रूप में पहचान बना सकते हैं। जो फेसबुक और इंस्टाग्राम पर नहीं कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:-

उम्मीद करता हूँ कि यह लेख Quora क्या है और इससे पैसे कैसे कमाए पसंद आया होगा। यह लेख आपको कैसा लगा अपने विचार शेयर करना ना भूलें।

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *