मेन्यू बंद करे

पैसे कैसे कमाए? 20 आसान तरीके

पैसे हर किसी की जरूरत होती है। ये तो आप सभी लोग अच्छी तरह जानते ही होंगे। लेकिन फिर भी बहुत सारे लोग बेरोजगार बैठे हैं। इस बढ़ती बेरोजगारी की वजह से पैसे की समस्या भी बढ़ी है।

बेरोजगारी के बहुत से कारण है। लेकिन मेरा मानना है कि इसका मुख्य कारण गलत शिक्षा का है। आज लोग शिक्षा की तरफ बढ़ रहे हैं। लेकिन सिर्फ सरकारी नौकरी के लिए और यदि इन लोगों को कोई और काम करने को कहा जाए।

तब सभी काम उनके शान के खिलाफ होते हैं। वो सोचते हैं कि मैं पढ़कर भी ये काम करुंगा। जिसकी वजह से न तो इन्हें सरकारी नौकरी मिलती है। और ना ही ये लोग कुछ कर पाते है।

जिससे बेरोजगारी का शिकार हो जाते हैं। इसलिए इस लेख हम पैसे कमाने के कुछ तरीके को लेकर आएं। जिससे आप अपनी बेरोजगारी की समस्या को दूर कर सकते हैं।

इसे पढ़ें: मोबाइल से पैसे कैसे कमाए?

पैसे कैसे कमाए?

ऑनलाइन पैसे कमाना बहुत आसान है। लेकिन ऑनलाइन काम वही व्यक्ति कर सकता है। जिसे इंटरनेट की थोड़ी बहुत जानकारी हो। इसलिए यदि किसी को इंटरनेट की जानकारी नहीं है। तब भी वे लोग इस लेख को पढ़ सकते हैं।

क्योंकि इस लेख में ऑनलाइन के अलावा भी बहुत से तरीके बताए गए हैं। जिसे आप कर सकते हैं। तो चलिए सभी तरीके को जानते हैं। जो तरीका आपको अच्छा लगे उस काम को आप कर सकते हैं।

1. Blogging

ऑनलाइन पैसे कमाने के लिए ब्लॉगिंग एक अच्छा तरीका है। ब्लॉगिंग को ऑनलाइन पैसे कमाने का सबसे अच्छा तरीका भी बोल सकते हैं। लेकिन इससे पैसे कमाने में कुछ समय लग सकता है।

ब्लॉगिंग से पैसे कमाने के लिए एक ब्लॉग बनाकर लेख लिखना होता है। जब लोग ब्लॉग पर लेख पढ़ने के लिए आने लगते हैं। तब ब्लॉगिंग से पैसे कमा सकते हैं।

जितने अधिक लोग ब्लॉग के लेख को पढ़ने के लिए आते हैं। उतने अधिक पैसे कमा सकते हैं। इसलिए ब्लॉग पर हेल्प फुल और इंटरेस्टिंग लेख लिखना अच्छा होता है।

जरुर पढ़ें: ब्लॉगिंग से पैसे कैसे कमाए?

2. YouTube

YouTube एक विडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म है। इसलिए इससे पैसे कमाने के लिए YouTube पर विडियो अपलोड करना होता है। YouTube पर विडियो अपलोड करने के लिए सबसे पहले एक YouTube Channel बनाना होता है।

उसके बाद विडियो अपलोड करना शुरू कर सकते हैं। जब आपके विडियो को लोग देखना शुरू करते हैं। तब आप YouTube से पैसे कमाना शुरु कर सकते हैं। इसमें भी ब्लॉगिंग की तरफ जितने अधिक लोग आपके YouTube विडियो को देखेगा। उतने अधिक आप पैसे कमाऐंगे।

जरुर पढ़ें: YouTube से पैसा कैसे कमाए?

3. Freelancing

Freelancing एक ऑनलाइन जॉब है। इसे बहुत से लोग Freelancing Job भी कहते हैं। Freelancing में आपको कोई काम करना होता है। उसके बदले में आपको पैसे दिए जाते हैं। Freelancing पैसे कमाने का एक अच्छा तरीका है।

इसे आप Part Time, Full Time या कभी टाइम मिलने पर कर सकते हैं। इसमें जितने अधिक काम करते हैं। उतने अधिक आपको पैसे दिए जाते हैं। Freelancing सभी के लिए पैसे कमाने का एक अच्छा तरीका है। लेकिन यदि आप एक Student हैं। तब यह आपके लिए सबसे अच्छा हो सकता है।

क्योंकि Student के पास बहुत सारा Extra Time बच जाता है। जिसका उपयोग Freelancing में कर सकते हैं। चुकी यह एक ऑनलाइन पैसे कमाने का तरीका है। इसलिए आपको ऑनलाइन जो कुछ भी आता है।

उसे Freelancing में कर सकते हैं। जैसे:- Photo Editing, Logo Designing, App Development, Web Designing, Article Writing, Videos Editing जैसे कुछ भी काम कर सकते हैं।

जरुर पढ़ें: Freelancing से पैसे कैसे कमाए

4. Affiliate Marketing

Affiliate Marketing एक ऑनलाइन मार्केटिंग का तरीका है। इसमें प्रोडक्ट को Promote किया जाता है। बहुत से कंपनी अपने प्रोडक्ट को Promote कराने के लिए Affiliate Marketing का इस्तेमाल करती है।

Affiliate Marketing करने के लिए कंपनी के Affiliate Program से ज्वॉइन होना होता है। Affiliate Program ज्वॉइन होने के बाद कंपनी के किसी भी प्रोडक्ट का Affiliate Link (Affiliate Link is a Unique Link) बनाना होता है।

उसके Affiliate Link को शेयर करना होता है। इस Affiliate Link को ब्लॉग, युट्यूब चैनल या सोशल मीडिया कहीं पर भी शेयर कर सकते हैं। जब आपके Affiliate Link के द्वारा कोई व्यक्ति उस प्रोडक्ट को खरीदता है। तब आपको उस प्रोडक्ट का अच्छा कमीशन मिलता है।

बहुत से लोग इसे ऑनलाइन पैसे कमाने का सबसे अच्छा और सबसे अधिक पैसे कमाने का तरीका मानते हैं।

जरुर पढ़ें: Affiliate Marketing क्या है? इससे पैसे कैसे कमाए?

5. Photo Selling

यदि आप अच्छे फोटो ले सकते हैं। तब आप Photography से भी अच्छा इनकम कर सकते हैं। यदि आपको Photography की अच्छी खासी जानकारी है। तब आपके लिए Photography से पैसे कमाना बहुत आसान होगा।

Photography से आप ऑनलाइन भी पैसे कमा सकते हैं। इसके लिए सिर्फ आपको अच्छे अच्छे फोटो खींचकर उसे अच्छे से एडिट कर के ऑनलाइन Photo Selling वेबसाइट पर बेचना होता है।

जब कोई आपके फोटो खरीदता है। तब आपको पैसा मिल जाता है। इसमें जितने अधिक आपके फोटो बिकते हैं। उतने अधिक आप पैसे कमाते हैं।

जरुर पढ़ें: फोटो बेचकर पैसे कैसे कमाए?

6. Reselling Business

ऑनलाइन रीसेलिंग बिजनेस भी पैसे कमाने का अच्छा तरीका है। Reselling Business में प्रोडक्ट को Resell या दुबारा बेचा जाता है। अर्थात प्रोडक्ट को खरीदकर फिर से बेचना होता है।

प्रोडक्ट को खरीदने के लिए आपको कुछ पैसे इन्वेस्ट करना होता है। किन्तु यहीं पर Reselling App आता है। Reselling App कहता है कि प्रोडक्ट भी मेरा होगा और डिलीवर कराने का जिम्मा भी मेरा ही होगा। आपको सिर्फ प्रोडक्ट में अपना कमीशन जोड़कर बेचना है।

यानी कि बिना इन्वेस्टमेंट के Reselling Business करने के लिए Reselling App की जरूरत होती है। प्रोडक्ट इनके होते हैं और प्रोडक्ट को डिलीवर भी यही करवा देते हैं। आपको सिर्फ इनके प्रोडक्ट के फोटो को शेयर कर के खरीदने के लिए बोल सकते हैं। जिस तरह पहले फेरीवाले घर-घर जाकर प्रोडक्ट बेचा करते थे।

जब किसी को प्रोडक्ट पसंद आता है। तब आप अपना कमीशन जोड़कर प्रोडक्ट का Price बता देना होता है। उसके बाद उस व्यक्ति के Address मांग कर उसके Address पर प्रोडक्ट के Price में अपना कमीशन (Margin) जोड़कर प्रोडक्ट को ऑर्डर कर दिया जाता है।

आपका काम इतना ही होता है। उसके बाद सारा काम Reselling App वाले कर देते हैं।

जरुर पढ़ें: Reselling Business क्या है और इसे शुरू कैसे करे?

7. Social Media

आज सोशल मीडिया का उपयोग सबसे अधिक लोग कर रहे हैं। जहाँ अधिक लोग होते हैं। वहाँ पैसे कमाना खुद ब खुद आसान हो जाता है। इसका उदाहरण आप फेसबुक को ले सकते हैं।

आज फेसबुक पर बहुत सारे लोग हैं। जिसके कारण इसके मालिक आज दुनिया के सबसे अमीर लोगों की गिनती में ऊपर के स्थान पर आते है। इसका यह मतलब नहीं कि मैं आप लोगों को भी फेसबुक की तरह प्लेटफॉर्म बनाने को बोल रहा हूँ।

मैं सिर्फ इतना कह रहा हूँ कि आप लोग भी सोशल मीडिया का उपयोग पैसे कमाने के लिए कर के अच्छी इनकम कर सकते हैं।

जरुर पढ़ें: Social Media से पैसे कैसे कमाए

8. Domain Flipping Business

Domain Name को खरीदकर फिर से बेचना Domain Flipping Business कहलाता है। यह भी Reselling Business की तरह ही है। किन्तु इसमें Domain Name को खरीद और बेंच किया जाता है।

इसमें मुनाफा Domain Name को अधिक कीमत में बेंचने से होता है। एक टॉप लेवल डोमेन को 1000 रुपये में खरीद सकते हैं। बहुत सारे लोग 1000 रुपये के डोमेन को लाखो रुपये में बेंचे हैं। और इस तरह लाखों रुपये कमाए हैं।

जरुर पढ़ें: Domain Flipping Business क्या है और इसे शुरू कैसे करे?

9. Share Market

Share Market का नाम तो सुना ही होगा। इसे हिंदी में शेयर बाजार कहते हैं। इसमें भी खरीद बिक्री होती है। लेकिन सब्जी नहीं। बल्कि कंपनी के शेयर यहाँ खरीदे और बेचे जाते हैं।

आप भी यहाँ से किसी कंपनी के शेयर को खरीदकर रख सकते हैं। और जब उस शेयर का कीमत अधिक होता है। तब उस शेयर को बेचकर मुनाफा कमा सकते हैं।

10. Article Writing

ऑनलाइन Article Writing कर के भी पैसे कमा सकते हैं। जैसे ब्लॉगिंग में Article Writing कर के पैसे कमाया जाता है। लेकिन ब्लॉगिंग से पैसे कमाने में बहुत अधिक समय लग जाता है।

इसलिए यदि आपको Article Writing आती है। या आप किसी विषय पर अच्छी Article लिख सकते हैं। लेकिन आपको ब्लॉगिंग नहीं करना है। क्योंकि इससे पैसे कमाने में सालों लग जाते हैं।

तब आप दुसरो के ब्लॉग पर Article लिख सकते हैं। जो लोग ब्लॉग से पैसे कमा रहे होते हैं। वो लोग प्रत्येक Article के हिसाब से पैसे देते हैं। जिसे Guest Posting कहते हैं। आप अपने हिसाब से कोई अच्छा सा ब्लॉग ढूंढ सकते हैं। जो प्रत्येक Article के अच्छा खासा पैसा देता हो।

इसके अलावा आप Freelancing के लिए भी Article Writing से पैसे कमा सकते हैं। यहाँ भी आपके Article के हिसाब से पैसे दिए जाते हैं।

जरुर पढ़ें: Article लिख कर पैसे कैसे कमाए?

11. Videography

यदि आप अच्छे विडियो बना सकते हैं। जिसे सभी लोग पसंद कर सके। तब आप ऑनलाइन Videography कर के भी पैसे कमा सकते हैं। Videography से पैसे कमाने के लिए सबसे अच्छा उदाहरण YouTube ही है।

YouTube के अलावा भी इंटरनेट पर बहुत सारे प्लेटफॉर्म हैं। जहाँ विडियो अपलोड कर के पैसे कमा सकते हैं। जैसे:- Udemy और Unacademy आदि। किन्तु इन सब में सबसे अच्छा YouTube ही है। इससे अधिक पैसे भी कमा सकते हैं।

12. eBook Selling

यदि आपको किसी खास विषय पर अच्छी Knowledge है। तब आप उसका eBook बनाकर ऑनलाइन बेच सकते हैं। यह भी बहुत अच्छा तरीका है ऑनलाइन पैसे कमाने का।

eBook बनाने के बाद उसे Promote करना होता है। यह काम आप अपने सोशल मीडिया से भी कर सकते हैं। या फिर अगर आपके पास कोई ब्लॉग, वेबसाइट या युट्यूब चैनल है। तब वहाँ से भी कर सकते हैं। अन्यथा आप ऑनलाइन विज्ञापन भी कर सकते हैं। विज्ञापन कराने के लिए पैसे लगते हैं।

यदि आपका eBook अच्छा है। जो फायदेमंद सिद्ध हो सकता है। तब आप इस तरीके से भी अच्छा इनकम कर सकते हैं। इसे आप चाहें तो Amazon Kindle से भी बेच सकते हैं।

13. Video Course Selling

जिस तरह मैंने ऊपर eBook बेचकर के पैसे कमाने के लिए बताया है। उसी तरह Video Course भी ऑनलाइन बेचकर के पैसे कमा सकते हैं। मैं बहुत से लोगों को जानता हूँ। जो Video Course बेचकर कर पैसे कमाते हैं।

आज ऐसे बहुत से YouTuber हैं। जो Video Course बनाकर अपने Subscribers और Viewers को कोर्स खरीदने के लिए बोलते हैं। इस तरह इससे भी अच्छा इनकम कर लेते हैं।

खास कर के टेक YouTuber टेक संबंधित जानकारी पर Video Course बनाकर बेचते हैं। जैसे:- Ethical Hacking Course, Blogging Course, SEO Course, Marketing Course इत्यादि तरह के कोर्स बेचते हैं।

यदि आप भी कोई अच्छी जानकारी शेयर कर सकते हैं। तब Video Course Selling आपके लिए अच्छा सिद्ध हो सकता है।

14. छोटे उद्योग

जी हाँ, आपने सही पढ़ा है। आप छोटे-मोटे उद्योग शुरू कर सकते हैं। खास कर के यह छोटे पैमाने पर किया जाता है। इसलिए इसे लघु उद्योग भी कहा जाता है। लघु उद्योग में खर्चे भी बहुत कम ही होते हैं।

लघु उद्योग में आप बहुत प्रकार के काम कर सकते हैं। वो भी घर बैठे। टीवी सीरियल या मूवी में गृहिणी महिलाओ को लघु उद्योग करते हुए अधिक देखा जाता है।

जैसे:-

  1. अगरबत्ती का व्यापार
  2. कागज की कटोरी का व्यापार
  3. टिफिन सर्विस
  4. पापड़ का व्यापार
  5. चिप्स का व्यापार, इत्यादि।

लघु उद्योग में बहुत प्रकार के काम होते हैं। लघु उद्योग छोटे पैमाने पर किया जाता है। इसलिए इसे गृहिणी महिलाएँ अपने खाली समय में कर के दुकानदार को बेच देती है।

15. Coaching Center

यदि आपकी किताबी पढ़ाई लिखाई अच्छी है। तब आप किसी छोटे शहर में भी अपना कोचिंग सेंटर चला सकते हैं। इसमें भी अच्छा खासा इनकम होता है। इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं होती है।

आप शुरुआत में किसी तरह का भी एक Room ले सकते हैं। उसके बाद उसमें पढ़ाना शुरू कर सकते हैं। शुरुआत में अपने कोचिंग का प्रचार भी करना चाहिए। जिससे सभी लोगों को आपके कोचिंग के बारे में पता चल सके।

उसके बाद आप जितने अच्छी पढ़ाई करेंगे। उसी के अनुसार आपका कोचिंग भी पॉपुलर होते जाऐगा और आपकी इनकम भी।

16. Tution Teacher

आजकल छोटे से छोटे शहर में भी बहुत सारे कोचिंग सेंटर होती है। जिसके कारण अपना खुद का कोचिंग सेंटर खोलकर चलाना थोड़ा मुश्किल होता है। क्योंकि जहाँ लोगो को पहले से ही अच्छी पढ़ाई मिलेगी। वहाँ लोग नये कोचिंग की तरफ क्यों आएंगे।

इसलिए ऐसी परिस्थिति में आप Tution Teacher बन सकते हैं। आज कोचिंग सेंटर में भी प्रत्येक विषय के लिए एक अलग Teacher होते हैं। इसलिए किसी अच्छे कोचिंग में जाकर इसके बारे में कोचिंग के डायरेक्टर से बात कर सकते हैं।

यदि आप अच्छा पढ़ाएंगे। तब हर कोई अपने कोचिंग में पढ़ाने देगा। इस तरह आप कोचिंग के Teacher के रुप में काम कर सकते हैं। लेकिन हमेशा के लिए Tution Teacher ही करना सही नहीं होता है।

इसलिए Tution Teacher आप सिर्फ अपने खर्चे के लिए कर सकते हैं। मैंने बहुत लोगों को देखा है। जो पढ़ते भी हैं और अपने जूनियर को पढ़ाते हैं। कुछ लोग सरकारी नौकरी या किसी और सेक्टर में तैयारी करते रहते हैं। जब तक नहीं मिलता है। तब तक अपने खर्चे निकालने के लिए Tution Teacher के रुप में भी काम करते हैं।

17. Driving

यदि आपको Driving आती है। तब आप Driving का भी काम कर सकते हैं। इसके लिए आपके पास Driving Licence होनी चाहिए। यदि आपको Driving नहीं आती है। तब पहले आप Driving सीख सकते हो।

उसके बाद आप Driving का काम कर सकते हो। Driving का काम ढूंढने में थोड़ी समस्या हो सकती है। इसमें आपको महिने का 10,000 रुपये से 25,000 रुपये तक का इनकम हो सकता है।

18. Grocery Store

Grocery Store पैसे कमाने के लिए एक अच्छा विकल्प है। कहीं भी चले जाओ Grocery Store की हमेशा डिमांड होती है। इसलिए यदि आप चाहें तो Grocery Store भी शुरू कर सकते हैं।

वैसे Grocery Store को हिंदी में किराना स्टोर कहते हैं। इसे शुरू करने में अच्छी खासी पैसे लगानी पड़ सकती है। लेकिन यदि आप सही जगह Grocery Store खोलते हो। तब जरूर आप इससे अच्छा पैसा कमा पाओगे।

19. Mobile Or Laptops Repairing Shop

आजकल मोबाइल का उपयोग लगभग सभी लोग करते हैं। वहीं लैपटॉप की भी डिमांड बढ़ रही है। अभी अच्छे अच्छे स्टुडेंट के पास भी लैपटॉप नहीं होती है। लेकिन आने वाले दिनों में ऐसा नहीं होगा।

ऐसे में Mobile Or Laptops Repairing Shop की डिमांड भी बढ़ेगी। इसलिए यदि आप चाहें तो Mobile Or Laptops का Repairing Shop खोल सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको Mobile Or Laptops Repair करने आना चाहिए।

यदि आता है तब अच्छा है और नहीं आता है। तब आप पहले सीख सकते हैं।

20. Cyber Cafe

इसे कौन नहीं जानता, Cyber Cafe आज जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। Pan Card बनवाना या सुधरवाना हो तब Cyber Cafe। आधार कार्ड बनवाना या सुधरवाना हो तब Cyber Cafe। बैंक का कोई करवाना हो तब Cyber Cafe। स्कूल और कॉलेज का कोई काम करवाना हो तब Cyber Cafe।

मतलब कहीं जाने की जरूरत ही नहीं सभी काम Cyber Cafe से ही हो जाता है। क्योंकि भारत में सस्ता इंटरनेट पैक है। उसके बाद भारत को डिजिटल करना जो है। घुमा फिरा के बोला जाए तो Cyber Cafe से सभी काम हो रहा है।

ऐसे में Cyber Cafe की डिमांड भी बढ़ेगी। इसलिए सबसे अच्छा है कि एक Cyber Cafe खोल लिया जाय। लेकिन पहले थोड़ा सा रुकिए। यदि Cyber Cafe की काम आती है। तब ही खोलें। यदि नहीं आती है। तब सबसे पहले कोई कंप्यूटर कोर्स कर लिजिए। जैसे:- CCC या ADCA PRO

उसके बाद यदि आपके Area में Cyber Cafe नहीं है। तब यह सबसे ज्यादा सही जगह होगा Cyber Cafe के लिए। हम आपको कॉलेज, ब्लॉक और बैंक के पास Cyber Cafe खोलने का सुझाव देंगे।

इसे पढ़ें: कंप्यूटर से पैसे कैसे कमाए?

Conclusion

हम उम्मीद करते हैं कि हमारे द्वारा बताए गए तरीके आपको पसंद आते हैं। इसमें हमने ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन के काम भी बताया है। इसलिए यदि यह लेख पैसे कैसे कमाए पसंद आया है। तब अपने दोस्तो के साथ भी शेयर जरूर करें। यदि आपको हमसे कुछ पूछना है। तब आप कमेंट कर के पुछ सकते हैं।

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *