मेन्यू बंद करे

(Microsoft Account) Outlook Id कैसे बनाये? जानिए हिंदी में

Outlook id kaise banaye

आप Email Id को तो जानते ही होंगे। आजकल लगभग सभी क्षेत्र में Email का उपयोग किया जाता है। इसलिए लगभग सभी व्यक्ति को Email Id की जरूरत होती है। इसीलिए इस लेख में हमने Microsoft Outlook का उपयोग कर के एक Email Id कैसे बनाया जाता है बताया है। Microsoft Outlook पर बनाये गये Email Id को Outlook Mail Id भी कहते हैं। इस लेख में हमने ये भी बताया है कि Microsoft Outlook क्या है।

हम Microsoft Outlook का उपयोग कर के Email Id क्यों बना रहे हैं। ये भी इस लेख में बताया गया है। क्योंकि Email Service Provider में सबसे लोकप्रिय Google का Mail Service Gmail है। यानी Gmail का उपयोग कर के भी Email Id बना सकते हैं। Gmail का उपयोग कर के Email Id कैसे बनाया जाता है। इसकी जानकारी हमने पिछले लेख में बता दिया है। चूँकि Gmail सबसे लोकप्रिय Email Service Provider है।

साथ ही यह Google कंपनी का है। इसलिए Gmail Id में बहुत सारे सुविधाएँ देखने को मिलती है। इसके जरिए Google के तमाम Services का उपयोग किया जा सकता है। लेकिन Outlook Mail के भी कुछ फायदे हैं। Outlook Mail का Gmail जितना लोकप्रिय ना होने के वजह से भी हमे कुछ फायदे प्राप्त होते हैं। चलिए जानते हैं कि Outlook Mail Id क्या है, Outlook पर Email Id बनाने के फायदे और Outlook Mail Id कैसे बनाये आदि।

जरुर पढ़ें: Gmail Id कैसे बनाये?

Outlook क्या है? (What is Outlook in Hindi)

Outlook, Gmail की तरह एक Email Service Provider है। यह Services Microsoft कंपनी का है। इसलिए इसे Microsoft Outlook या Microsoft Account भी कहते हैं। जो कार्य Gmail या अन्य Email Service Provider करता है। वही कार्य Outlook का भी है। इसके जरिए भी हम या आप Email Service का उपयोग कर सकते हैं। अगर आप Microsoft के Software Use करते हैं। तब आपको Microsoft Account की आवश्यकता होती है।

Microsoft Account Gmail जितना लोकप्रिय नहीं है। साथ ही Microsoft Account पर Email Id बनाने के लिए दो तरह के Domain Name की सुविधा प्राप्त होता है। एक Outlook.com और दुसरा Hotmail.com होता है। जिसके कारण इस पर मन मुताबिक Username मिलने के बहुत अधिक Chance होता है। जैसे मैं अपने Blog के लिए Gmail पर Gyanveda Username से “[email protected]” Email Id बनाना चाहता था। लेकिन Gmail का अधिक लोकप्रिय होने के कारण इस Username से किसी और ने Gmail Id बना लिया था।

तब मैंने Microsoft Account पर बनाने गया। वहाँ भी Outlook.com Domain Name से पहले ही किसी ने “[email protected] बनाया हुआ था। लेकिन Hotmail से किसी ने नहीं बनाया था। इस प्रकार मुझे मेरे मन मुताबिक Username से Email Id [email protected] प्राप्त हुआ।

Outlook Id क्या है? (What is Outlook in Hindi)

Outlook Id, Gmail Id की तरह एक Email Id है। चूँकि Microsoft Account पर दो Domain है। इसलिए यहाँ से Outlook Id या Hotmail Id दोनो में से कोई एक हो सकता है। इसका कार्य Gmail या अन्य Email Id की तरह Address या Identification का होता है। चूँकि Gmail पर बनाये गये Email Id [email protected] की तरह दिखता है। यह Gmail पर बना है इसलिए इसे Gmail Id कहते हैं। इसमें Username के स्थान पर आप कुछ भी रख सकते हैं। वहीं Gmail.com Gmail का Domain होता है।

लेकिन Microsoft Outlook पर बनाये गये Email Id [email protected] या [email protected] की तरह दिखता है। यह Outlook पर बना है इसलिए इसे Outlook Id या Hotmail Id कहते हैं। इसमें भी Username के स्थान पर कुछ भी लिख सकते हैं। लेकिन Microsoft Outlook का दो Domain है। आप अपने Email Id के लिए दोनो में से किसी भी एक को चुन सकते हैं।

Outlook Id कैसे बनाये?

Outlook Id भी कम लोकप्रिय नहीं है। इसका Market Share भी बहुत अधिक है। हालांकि Gmail से कम। लेकिन फिर भी इसके बहुत सारे फायदे है। सबसे पहला फायदा यही है कि इसमें मन मुताबिक Domain Name मिलने के अधिक Chance होते हैं। इसके अलावा इसमें बहुत सारी सुविधाएँ प्राप्त होती है। जैसे; Callander, Task Manager, Contact Manager आदि।

Outlook Id या Microsoft Account बनाना बहुत आसान है। हम इसके वेबसाइट पर जाकर अपना एक Outlook Id Create कर सकते हैं। यहाँ हमने Outlook Id बनाने की प्रक्रिया विस्तार से बताया है। इस प्रक्रिया को आप अपने कंप्यूटर या स्मार्टफोन किसी से भी फॉलो कर के बना सकते हैं। यानी अगर आपके पास कंप्यूटर नहीं है। तब आप अपने मोबाइल से भी Outlook Id बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि कैसे एक Outlook Id बनाया जाता है।

Step#1:- Outlook का वेबसाइट Open करे।

Outlook Id बनाने के लिए सबसे पहले Outlook के Official Website पर जाना है। हालांकि Outlook Id Microsoft के वेबसाइट से भी बना सकते हैं। Outlook के वेबसाइट पर जाने के लिए Google पर Create Outlook Account सर्च करे। जिसके बाद आपको Search Results में Outlook के वेबसाइट दिखेंगे। उसपर क्लिक कर के Open करे। जैसा कि ऊपर के Image में देख सकते हैं। उसी प्रकार Outlook पर क्लिक करे। Outlook के वेबसाइट का Link हमने नीचे भी दे दिया है। जिसपर क्लिक कर के Direct Outlook के वेबसाइट पर जा सकते हैं।

Step#2:- Create free account पर क्लिक करे।

Outlook के वेबसाइट पर जाने के बाद नया Outlook Id बनाने के लिए Create free account पर क्लिक करे।

Step#3:- Username लिखे।

अब आपको Email Id का Username लिखना है। याद रहे कि Username Unique लिखें। जिसे पहले किसी ने Use ना किया हो। आप Username में Numbers को भी इस्तेमाल कर सकते हैं। उसके बाद Next पर क्लिक करे।

Note:- अगर आप Hotmail Id बनाना चाहते हैं। तब Username लिखने के बाद बगल के @outlook.com पर क्लिक कर के @hotmail.com Select करे। उसके बाद Next पर क्लिक करे।

Step#4:- Password लिखें।

अब एक Strong Password लिखना है। जिसमें अक्षर, अंक और चिन्ह का प्रयोग कर सकते हैं। Password लिखने के बाद Next पर क्लिक करे।

Note:- Outlook Id और Password को याद रखें। इसके जरिए कभी भी Outlook Account को Login कर सकते हैं।

Step#5:- अपना नाम लिखें।

अब अपना पूरा नाम लिखें। जिसमें First Name के स्थान पर अपने पहला नाम तथा Last Name के स्थान पर अपना Surname लिखना होता है। अपना पूरा नाम लिखने के बाद Next पर क्लिक करना होता है।

Step#6:- अपना Date of birth और Country Select करे।

अब आपको सबसे पहले अपना देश Select करना है। उसके बाद अपना Date of birth लिखना है। जिसके बाद Next पर क्लिक करना होगा।

Step#7:- सिद्ध करे कि आप एक रोबोट नहीं हैं।

अब आपको सिद्ध करना होता है कि आप एक रोबोट या कोई मशीन नहीं हैं। बल्कि एक मनुष्य है। सिद्ध करने के लिए Next पर क्लिक करे।

Step#8:- Puzzle Solve करे।

आप एक रोबोट या मशीन नहीं हैं। बल्कि एक मनुष्य हैं। यह सिद्ध करने के लिए यहाँ आपको एक Captch Code भरना होता है। कभी Puzzle भी दे दिया जाता है। जिसे Solve करना होता है। इन Puzzle को Solve करने के बाद यह सिद्ध हो जाता है कि आप एक Robot या कोई मशीन नहीं हैं। बल्कि एक मनुष्य हैं।

मुझे यहाँ एक Puzzle दिया गया था। ऊपर के Image में देख सकते हैं। जिसमें एक उल्टा Animal दिया गया था। जिसको Arrow पर क्लिक कर के सीधा करना था। इसी तरह आप भी अपने Puzzle या Captcha Code को Solve कर के Done पर क्लिक करे।

ये भी पढ़े:-

  1. YouTube चैनल कैसे बनाये?
  2. YouTube से पैसा कैसे कमाए?
  3. मोबाइल से Resume कैसे बनाये?
  4. Java Programming कैसे सीखें?
  5. C Language कैसे सीखें?
  6. TV Channel वाले पैसे कैसे कमाते हैं?
  7. NewsPaper वाले पैसे कैसे कमाते हैं?

Conclusion

अब आपका Outlook Id बन चुका है। बस इसी प्रक्रिया को फॉलो करना होता है। Outlook Id या Hotmail Id बनाने के लिए। हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। यह लेख पढ़कर Outlook Id कैसे बनाये जाते हैं आप जान गये होंगे। अगर Outlook Id, Hotmail Id या Microsoft Account बनाने में किसी तरह की समस्या होती है। तब आप हमसे Comment Box के माध्यम से पूछ सकते हैं। Comment करने के लिए भी Email Id जरुरी होता है।

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *