मेन्यू बंद करे

ऑनलाइन पैसे कमाने के बढ़िया तरीके

ऑनलाइन पैसे कमाने के अच्छे तरीके

नमस्कार दोस्तो, इस लेख में आप ऑनलाइन पैसे कमाने के बढ़िया तरीके जानेंगे। तो चलिए शुरू करते हैं।

इसके पिछले लेख में मैंने ऑनलाइन पैसे कमाने के गलत तरीके बताए हैं। यदि आपने वह लेख अभी तक नहीं पढ़ा है तो एक बार जरूर पढ़ें। उस लेख में मैंने कुछ ऐसे तरीके बताए थे।

जिसमें लोगों को ठगा जाता है और उनका समय भी बर्बाद होता है। ऑनलाइन फ्रॉड और धोखाधड़ी का भरमार है। किन्तु इससे यह सिद्ध नहीं होता कि ऑनलाइन पैसे नहीं कमा सकते हैं।

उस लेख में सिर्फ गलत तरीके बताया था। जिससे लोग खुद को फ्रॉड होने से बचा सकें। इसलिए इस लेख में हम ऑनलाइन पैसे कमाने के बढ़िया तरीके बताएंगे।

पढ़िए: ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए? समझिए पूरी प्रक्रिया

ऑनलाइन पैसे कमाने के बढ़िया तरीके

ऑनलाइन पैसे कमाने के लिए तो बहुत से तरीके हैं। किन्तु उनमें से कुछ तरीके ऐसे हैं। जिनसे सिर्फ हमारा समय बर्बाद होता है। ऐसे तरीके को हमने ऑनलाइन पैसे कमाने के गलत तरीके में बता दिया है।

इसे पढ़े: ऑनलाइन पैसे कमाने के गलत तरीके

इस लेख में आप ऑनलाइन पैसे कमाने के बढ़िया तरीके पढ़ेंगे। यदि इन बढ़िया तरीके पर आप मेहनत करते हैं। तब आप अच्छे खासे पैसे कमा सकते हैं।

बहुत से लोग इन्हीं तरीके से आज लाखो रुपये कमा रहे हैं। यदि आप इन तरीके पर सही से मेहनत करेंगे। तब आप भी कमा पाऐंगे। चलिए ऑनलाइन पैसे कमाने के बढ़िया तरीके को जानते हैं।

1. Blogging से पैसे कमाए।

जी हाँ दोस्तो, ऑनलाइन ब्लॉगिंग से पैसे कमाए। क्योंकि यह ऑनलाइन पैसे कमाने का सबसे अच्छा तरीका है। ब्लॉग में आप जितना अधिक मेहनत करते हैं। उतने अधिक पैसे कमाते हैं।

इससे आप कितने पैसे कमा सकते हैं। यह सब आपके मेहनत पर डिपेंड करता है। इसे आप अपना एक बिजनेस मान सकते हैं। जिसके मालिक (Owner) आप होंगे। जिस तरह किसी भी बिजनेस को सफलता प्राप्त होने में समय लगता है।

उसी तरह ब्लॉगिंग में भी समय लगता है। कितने समय के बाद आप ब्लॉगिंग में सफल हो जाओगे। यह भी आपके मेहनत पर ही डिपेंड करता है। जितना अधिक मेहनत आप करेंगे। उतने जल्दी इसमें आप सफल होंगे।

ब्लॉगिंग से पैसे कैसे कमाए जाते हैं? विस्तार से जानने के लिए इस लेख को पढ़िए:- ब्लॉगिंग से पैसे कैसे कमाए?

2. YouTube से पैसे कमाए।

ऑनलाइन पैसे कमाने के लिए YouTube भी एक अच्छा तरीका है। ब्लॉगिंग से पैसे कमाने के लिए ब्लॉग पोस्ट लिखना होता है। किन्तु YouTube में विडियो अपलोड कर के पैसे कमाया जाता है।

ब्लॉगिंग और YouTube से पैसे कमाना काफी Similar और अच्छा भी है। किन्तु ब्लॉगिंग में लिखना होता है , वहीं YouTube में विडियो बनाना होता है।

इसलिए YouTube भी ऑनलाइन पैसे कमाने के लिए एक अच्छा तरीका है। इसपर विडियो अपलोड करके पैसे कमाते हैं।

YouTube से पैसे कैसे कमाए जाते हैं? विस्तार से जानने के लिए इस लेख को पढ़िए:- YouTube से पैसा कैसे कमाए?

3. Affiliate Marketing से पैसे कमाए।

Affiliate Marketing में किसी कंपनी या ऑर्गनाइजेशन के प्रोडक्ट को Promote करना होता है। इसके बदले में कंपनी आपको पैसे देती है।

जैसे आपने Amazon और Flipkart का नाम तो सुना ही होगा। यदि आप इनके प्रोडक्ट को ऑनलाइन Promote करते हैं। तब ये आपको Promote करने के बदले पैसे देती है। इसे ही Affiliate Marketing कहते हैं।

Affiliate Marketing करने के लिए पहले Affiliate Program से जुड़ना होता है। जैसे मान लिजिए आप Amazon के प्रोडक्ट को Promote करना चाहते हैं। तब आपको Amazon Affiliate Program का अकाउंट बनाना होता है।

Affiliate Program से प्रोडक्ट का Affiliate Link बनाकर कर ऑनलाइन Promote करना होता है। इसे आप अपने ब्लॉग, युट्यूब चैनल या फिर किसी सोशल मीडिया अकाउंट पर Promote कर सकते हैं।

जब कोई आपके Affiliate Link से प्रोडक्ट को खरीदता है। तब आपको प्रोडक्ट बेचने के बदले उस प्रोडक्ट के कुछ प्रतिशत पैसा कमीशन के तौर पर दिया जाता है।

ध्यान रखें:- हमेशा विश्वासपात्र कंपनी के प्रोडक्ट Promote करें।

तो कुछ इसी तरह से ऑनलाइन Affiliate Marketing से पैसे कमाते हैं। Affiliate Marketing भी ऑनलाइन पैसे कमाने का एक अच्छा तरीका है।

Affiliate Marketing से पैसे कैसे कमाए जाते हैं। विस्तार से जानने के लिए इस लेख को पढ़िए:- Affiliate Marketing क्या है? इससे पैसे कैसे कमाए?

4. Photo Selling से पैसे कमाए।

यदि आपको फोटोग्राफी आती है। तब आप ऑनलाइन फोटो बेचकर फोटोग्राफी से भी पैसे कमा सकते हैं। ऑनलाइन फोटो बेचकर पैसे कमाना भी एक अच्छा तरीका है।

किन्तु यदि आप इससे अच्छा खासा पैसा कमाना चाहते हैं। तब आपको फोटोग्राफी आना चाहिए। क्योंकि ऑनलाइन बहुत से वेबसाइट है। जिस पर आप फोटो बेच सकते हैं। लेकिन यदि आप इन वेबसाइट पर खराब क्वालिटी के फोटो बेचेंगे। तब कोई भी आपके फोटो को नहीं खरीदेगा। इस तरह आप पैसे नहीं कमा पाऐंगे।

लेकिन यदि आप इन वेबसाइट पर अच्छे क्वालिटी के क्रिएटिव फोटो बेचते हैं। तब आप ऑनलाइन फोटो बेचकर भी अच्छी खासी इनकम कर सकते हैं।

फोटो बेचकर पैसे कैसे कमाए जाते हैं? विस्तार से जानने के लिए इस लेख को पढ़िए:- फोटो बेचकर पैसे कैसे कमाए?

5. Freelancing से पैसे कमाए।

Freelancing एक जॉब की तरह होता है। जिसे Freelancing Job भी बोला जाता है। इसमें अपने किसी स्किल्स के अनुसार दुसरे के लिए कार्य करते हैं।

यह भी ऑनलाइन पैसे कमाने का ही तरीका है। यदि आप किसी स्किल (Skill) में एक्सपर्ट हैं। तब आप Freelancing वेबसाइट से जुड़ कर काम कर सकते हैं। इसमें भी आपको अपने काम के हिसाब से ही पैसे दिया जाता है। जो कि बहुत अच्छा है। इसलिए ऑनलाइन पैसे कमाने के लिए यह भी अच्छा तरीका है।

Freelancing से पैसे कैसे कमाए जाते हैं? विस्तार से जानने के लिए इस लेख को पढ़िए:- Freelancing से पैसे कैसे कमाए

6. Social Media से पैसे कमाए।

आज इंटरनेट का उपयोग करने वाला हर एक व्यक्ति Social Media का इस्तेमाल करता है। किन्तु बहुतो को ही यह पता होगा कि Social Media से भी पैसे कमाया जाता है। आज बहुत से लोग Social Media से पैसे कमा रहे हैं। आप भी कमा सकते हैं। आज इंटरनेट पर सोशल मीडिया का भरमार है। किन्तु इनमें से कुछ Social Media ही पॉपुलर है। जैसे:- व्हाट्सऐप, फेसबुक, ट्विटर इत्यादि।

जिस तरह YouTube पर विडियो अपलोड कर के पैसे कमाया जाता है। उसी तरह फेसबुक पर भी विडियो अपलोड कर के पैसे कमाया जाता है।

इतना ही नहीं Social Media का उपयोग कर बहुत से तरीके से पैसे कमा सकते हैं। जैसे Affiliate Marketing से। ऊपर मैंने बताया है कि Affiliate Marketing में प्रोडक्ट को Promote करना होता है। जिसके लिए Social Media एक अच्छा विकल्प है।

Social Media से और बहुत से तरीके से पैसे कमाया जा सकता है। Social Media से पैसे कैसे कमाए? विस्तार से जानने के लिए इस लेख को पढ़िए:- Social Media से पैसे कैसे कमाए

7. Domain Flipping से पैसे कमाए।

Domain Flipping में Domain को कम कीमत में खरीदकर अधिक कीमत में बेंच दिया जाता है। आज लगभग सभी उच्चकोटि के Domain एक हजार रुपये में मिल जाती है। जिसे लाखो रुपये में बेंच दिया जाता है।

इसके लिए आपको न तो किसी स्किल्स की आवश्यकता है और न ही अधिक जानकार होने की। इसमें अधिक मेहनत भी नहीं करना होता है। इसकी यही खास बात है। बस इसके लिए आपको सही रिसर्च करने आना चाहिए।

आप अच्छे और स्पष्ट और छोटे नाम के Domain खरीदे। जिससे लोग अपने बिजनेस के लिए अधिक कीमत में भी Domain खरीदने के लिए तैयार हो जाते हैं। जैसे:- www.gyan.com, www.tech.com, www.hindi.com
www.shabdkosh.com, www.shabdshala.com, www.educenter.com इत्यादि।

इसलिए Domain Flipping भी एक अच्छा तरीका है। इसमें बहुत से लोग सिर्फ एक Domain बेचकर लखपति बन चुके हैं। ऑनलाइन पैसे कमाने के लिए Domain Flipping भी एक बढ़िया तरीके हैं।

जरुर पढ़ें: Domain Flipping Business क्या है और इसे शुरू कैसे करे?

8. Reselling से पैसे कमाए।

Reselling ऑनलाइन पैसे कमाने के मामले में आज कल काफी ट्रेडिंग में चल रहा है। Reselling में ऑनलाइन सस्ते प्रोडक्ट को महंगे दाम में बेंच दिया जाता है।

आज इंटरनेट पर ऐसे बहुत से ई-कॉमर्स साइट उपलब्ध है। जो अभी तक पॉपुलर नहीं हुआ। ये साइट खुद को पॉपुलर करने के लिए प्रोडक्ट को सस्ते दामों में बेचा जाता है।

लेकिन पॉपुलर ना होने के कारण समान्य लोग इन साइट से सस्ते दामों में प्रोडक्ट खरीद नहीं पाते हैं। इसी का फायदा उठाकर बहुत से लोग Reselling कर रहे हैं। Reselling कर के भी अच्छा खासा इनकम कर लिया जाता है।

जरुर पढ़ें: Reselling Business क्या है और इसे शुरू कैसे करे?

9. Share Market से पैसे कमाए।

आपने Share Market का नाम जरूर सुना होगा। इसमें किसी कंपनी के शेयर को कम कीमत में खरीदकर अधिक कीमत में बेचा जाता है। इससे बहुत से लोग लखपति और करोड़पति बन चुके हैं।

पहले किसी कंपनी के शेयर को खरीद या बिक्री सब कुछ ऑफलाइन हुआ करता था। किन्तु आज घर बैठे यह सब कुछ ऑनलाइन ही कर सकते हैं। इसके लिए Demate Account बनाना होता है।

Demate Account से ही शेयर खरीदा और बेचा जाता है। Share Market में फायदे के साथ नुकसान भी होता है। यदि आपके खरीदे गए शेयर की कीमत कम हो जाती है। तब आपका नुकसान होता है।

इसे आप जुआ की तरह समझ सकते हैं। किन्तु यह पूरी तरह से जुआ नहीं होता है। क्योंकि सही रिसर्च कर के शेयर खरीदने पर शेयर की कीमत बढ़ने की संभावना अधिक होती है।

Share Market में निवेश (Invest) करने से पहले Share Market की पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

इसे भी पढ़ें: गाँव से पैसे कैसे कमाए?

Conclusion

इस लेख में हमने ऑनलाइन पैसे कमाने के सिर्फ बढ़िया तरीके बताए। इनमें आप जितना अधिक मेहनत करते हैं। उतने अधिक आपके मेहनत के अनुसार सही पैसे दिए जाते हैं।

उम्मीद करता हूँ कि यह लेख ऑनलाइन पैसे कमाने के बढ़िया तरीके और इनमें बताए गए तरीके आपको पसंद आया होगा। यदि आप कुछ पुछना या सुझाव देना चाहते हैं। तब आप कमेंट बॉक्स के माध्यम से बहुत ही आसानी दे सकते हैं।

यह लेख आपको कैसा लगा अपना विचार शेयर करना ना भूलें। यदि यह लेख आपको पसंद आया है। तब इस लेख को अपने दोस्तो के साथ भी अवश्य शेयर करें। जिससे वो सभी ऑनलाइन पैसे कमाने के बढ़िया तरीके जान पाऐंगे।

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *