Network Topology से आप क्या समझते हैं? क्या आप जानते हैं कि Network Topology क्या होता है। क्योंकि अगर आप तकनीकी के Field में अपना करियर बनाना चाहते हैं। या फिर तकनीकी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। तब आपको Network Topology की जानकारी होनी चाहिए। इस लेख में Network Topology की पूरी जानकारी बताया गया है। जिसमें बताया गया है कि Network Topology क्या है, Network Topology के प्रकार, Network Topology के महत्व, Bus Topology क्या है, Star Topology क्या है, Mesh Topology क्या है, Tree Topology क्या है और Ring Topology समझाइए गए हैं।
इसलिए अगर आप भी Network Topology के बारे में जानना चाहते हैं। तब इस लेख को अंत तक जरुर पढ़ें। चलिए सबसे पहले जानते हैं कि Network Topology क्या है?
Network Topology क्या है? (What is Network Topology in Hindi)
Computer Network स्थापित करने के लिए विभिन्न प्रकार के Nodes आपस में किस प्रकार से जुड़ा हुआ है। उस आकृति या लेआउट को Network Topology कहते हैं। अर्थात Network Topology दर्शाता है कि एक Computer Network में सभी Computer आपस में किस प्रकार से जुड़ा हुआ है। Topology Physical या Logical हो सकता है। जो निर्धारित करता है कि Network से जुड़े Computers आपस में Communication कैसे स्थापित करते हैं।
Computers को आपस में संचार के लिए जोड़ने एवं एक दूसरे के बीच Data Flow करने की विधि को Topology कहते हैं। आमतौर पर Topology ज्यादा कुछ नहीं है। सिर्फ Computer Network के ज्यामिति व्यवस्था को Network Topology कहा जाता है। Network Topology को अगर एक Sentence में Define करना हो। तब Topology is a Layout of Networks कह सकते हैं। जिसका हिंदी अर्थ है कि टोपोलॉजी नेटवर्क का एक लेआउट है।
जरुर पढ़ें:-
Network Topology के प्रकार (Types of Network Topology in Hindi)
Computer Network स्थापित करने के लिए Computers को आपस में Wire or Wireless माध्यम के जरिए जोड़ा जाता है। इस प्रकार जब Computers को जोड़ा जाता है। तब उस Network का एक आकृति बनता है। जिसे Topology कहते हैं। Computers को आपस में कई तरीको से जोड़ सकते हैं। जिसे Topology का प्रकार कहा जाता है। मुख्य रूप से Topology को पांच प्रकार में बांटते हैं। जो कि निम्नलिखित है।
- Ring Topology
- Bus Topology
- Star Topology
- Mesh Topology
- Tree Topology
चलिए Network Topology के इन प्रकार को विस्तार से जानते हैं।
1. Ring Topology क्या है?
जैसा कि इसके नाम से ही पता चलता है कि इस प्रकार के Topology में Computers आपस में Circular आकृति में जुड़े होते हैं। यानी Computers को एक दूसरे के साथ इस तरह जोड़ा जाता है कि Topology का आकार Circular बनता है। चूँकि Ring Topology में Computers एक दूसरे से जुड़ते हैं। इसलिए इस प्रकार के आकृति वाले Computers Network में कोई Host या Main Controlling Computer नहीं होता है। इस प्रकार के Network में Data Transfer साधारण गति से होता है।
2. Bus Topology क्या है?
Bus Topology वाले Computer Network में Computers आपस में एक Cable के माध्यम से एक ही कतार में जुड़ा रहता है। इस तरह के Computers Network में Cable के Starting और Ending Point पर महत्वपूर्ण Device लगा होता है। जिसे Terminator कहते हैं। यह Network के Signals को Control करता है। यह Computer Network कम खर्चीला पड़ता है। क्योंकि इस Topology में Cable की आवश्यकता कम होती है।
3. Star Topology क्या है?
Star Topology टाइप के Computer Network में Computers आपस में जुड़ने के लिए एक Host Computer का उपयोग करता है। इसमें सभी Computer Host Computer से जुड़ कर Computer Network स्थापित करता है। Local Area Network भी इसी तकनीक पर आधारित होता है। इसमें भी Computers आपस में नहीं जुड़ते हैं। बल्कि Host Computer से जुड़े होते हैं। इस कारण Network से जुड़े किसी Computer में खराबी आती है। तब बाकी Computers Network का उपयोग कर सकते हैं। लेकिन Host Computer में खराबी होने से पूरा Network ठप पड़ जाता है। क्योंकि यह Computer Network Host Computer पर निर्भर करता है।
4. Mesh Topology क्या है?
Mesh Topology टाइप का Computer Network Computers के Interconnections से बनता है। इस प्रकार के Network में उपलब्ध प्रत्येक Computer एक से अधिक Computer से जुड़ा होता है। यानी इस प्रकार के Network का प्रत्येक Computer अन्य Computer से जुड़कर पूरा एक जाल जैसा बनाता है। इस कारण इसमें Data Transfer करना आसान होता है। क्योंकि इसमें के किसी एक Computer में खराबी होने के पश्चात भी Data Transfer होता रहता है। Mesh Topology में भी Host Computer नहीं होते हैं।
5. Tree Topology क्या है?
Tree Topology मिश्रित टाइप का Topology है। जिसमें Star Topology और Bus Topology दोनो के गुण और लक्षण पाए जाते हैं। कहने का मतलब है कि Star Topology की तरह इस Topology में भी एक Host Computer होता है। इसके अलावा Bus Topology की तरह सभी Computers Cable माध्यम के जरिए क्रम में होते हैं। इस कारण यह Tree के जैसा दिखता है। इसलिए इसे Tree Topology (Tree Topology in Hindi) कहा जाता है।
Network Topology के महत्व (Importance of Network Topology in Hindi)
Computer Network के लिए Network Topology का बहुत बड़ा महत्व है। यह बताता है या दर्शाता है कि किसी Network में Nodes (Computers) कैसे जुड़े हुए है। Network Topology को मुख्यतः पांच भागो में बांटा जाता है। जिसकी जानकारी हमने ऊपर दे दिया है। अगर कभी आपको खुद का Computer Network बनाना हो। तब आप Network Topology के प्रकार से आइडिया ले सकते हैं कि आपके लिए कौन सा Network Topology Best है। उम्मीद करता हूँ कि आप Network Topology के महत्व को समझ गए होंगे।
इसे भी पढ़ें:-
- Computer क्या है?
- Hardware क्या है?
- Software क्या है?
- Operating System क्या है?
- Email Id कैसे बनाये?
- Gmail Id कैसे बनाये?
Conclusion – Topology in Hindi
Network Topology को आसान भाषा में बताएं तो Computers का आपस में जुड़ने के ढ़ंग को ही Network Topology कहते हैं। जब बहुत सारे Computer संचार करने के लिए एक दूसरे से जोड़ते हैं। तब एक Computer Network का निर्माण होता है। इस Computer Network में Computers कैसे-कैसे जुड़े हैं। इस पैटर्न को Topology कहते हैं। उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इस लेख में Network Topology किसे कहते हैं कि पूरी जानकारी दिया है। अगर Network Topology संबंधित कोई प्रश्न है। तब Comment के जरिए पुछ सकते हैं।