मेन्यू बंद करे

नेटवर्क इंटरफेस कार्ड क्या है? – Network Interface Card in Hindi (NIC)

नेटवर्क इंटरफेस कार्ड से आप क्या समझते हैं? क्या आप जानते हैं कि नेटवर्क इंटरफेस कार्ड क्या होता है। आज हम सभी मोबाइल फोन और कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हैं। इसके बिना मानो एक दिन भी बिताना मुश्किल हो। जिसका सबसे बड़ा Reason है Internet। Internet के इस्तेमाल से बहुत सारे मुश्किल काम आसान हो गए हैं। जिसका लाभ हम सभी उठा रहे हैं। लेकिन क्या हम सभी यह जानते हैं कि ये इंटरनेट क्या है और कैसे काम करता है। इसका निर्माण कैसे हुआ है। बहुतों को इसके बारे में कुछ भी पता नहीं है। इसलिए हमने इंटरनेट के बारे में सबकुछ बताना शुरू किया है। इंटरनेट की कार्यप्रणाली को सही से समझने के लिए आपको एक-एक उपकरण के कार्य और कार्यप्रणाली को समझना होगा।

मैंने इंटरनेट से जुड़े बहुत सारे उपकरणों के बारे में पहले ही बता दिया है। जिसमें Modem, Router, Hub, Switch, Bridge, Firewall इत्यादि शामिल है। आपने इन उपकरणों के नाम पहले कभी जरूर सुना होगा। या फिर आप इनमें से कुछ उपकरणों के बारे में पहले से ही जानते भी होंगे। इसलिए आज मैंने सोचा कि क्यों न Network Interface Card के बारे में भी बता दिया जाए। इसलिए यहाँ हमने Network Interface Card की पूरी जानकारी बताया है। जिसमें बताया है कि Network Interface Card क्या है, Network Interface Card के प्रकार, Network Interface Card के उद्देश्य, Network Interface Card की विशेषता और Network Interface Card का उपयोग कहाँ किया जाता है। सब-कुछ! यानी मात्र इस एक लेख को अंत तक पढ़ने के बाद आपको Network Interface Card की संपूर्ण जानकारी हो जाएगा।

अगर आपको इन सब के बारे में जानना पसंद नहीं है। लेकिन आप जानना चाहते हैं कि Internet क्या है और इसका निर्माण कैसे हुआ है। तब आप मात्र इस लेख को भी पढ़ सकते हैं। पढ़ें:- लेकिन अगर आप Computer अथवा Networking के क्षेत्र में अपना Career बनाना चाहते हैं। या फिर Computer Networking के कार्यप्रणाली को अच्छे से समझना चाहते हैं। तब आपको उन सभी तकनीको और उपकरणों के बारे में जानना होगा। जिसका इस्तेमाल Computer Network में किया जाता है और हमने उन सभी के बारे में लेख लिखा है। यहाँ इस लेख में हमने Network Interface Card के बारे में बताया है। जो कि Computer Network में इस्तेमाल होने वाले सबसे महत्वपूर्ण घटकों में से एक है। तो चलिए विस्तार से जानकारी हासिल करते हैं कि Network Interface Card क्या है?

नेटवर्क इंटरफेस कार्ड क्या है? (What is Network Card in Hindi)

Network Interface Card या NIC एक महत्वपूर्ण Computer Hardware घटक है। जिसके बिना एक Computer को Internet या किसी अन्य Computer Network के साथ जोड़ा नहीं जा सकता है। यह Computer के अंदर स्थापित एक Circuit Board होता है। जो Computer को किसी Network के साथ जोड़ने के लिए Interface प्रदान करता है। इसी Network Card की मदद से Computer को Ethernet Cable का प्रयोग कर Internet अथवा किसी अन्य Network से जोड़ा जाता है। आमतौर पर वह Cable आगे किसी Router या Modem से जुड़ा होता है। जिससे Computer को Broadband Connection Provide कराया जाता है। Network Interface Card को अक्सर Network Interface Controller, Network Adapter या Lan Adapter के रुप में जाना जाता है।

किसी भी Device को Internet से जोड़ने के लिए Network Interface Card की आवश्यकता होती है। चाहे व Computer ही क्यों न हो। लगभग सभी New Generation के Computer में Network Interface Card सीधे Computer के Motherboard के साथ स्थित होता है। आसान भाषा में समझें तो Network Interface Card का उपयोग किसी उपकरण को किसी नेटवर्क से कनेक्ट करने के लिए किया जाता है। अगर आप अपने दो Computer को आपस में LAN Cable की सहायता से जोड़ना चाहते हैं। तब भी आपके Computer में Network Interface Card की आवश्यकता होगी। चूँकि दो या दो से अधिक Computers का आपस में संचार के लिए जोड़ने से Network का निर्माण होता है। इसलिए यह भी कह सकते हैं कि यह नेटवर्क निर्माण के लिए सबसे आवश्यक घटक है।

प्रत्येक Network Interface Card का अपना अद्वितीय MAC Address होता है। जिसे हम बदल नहीं सकते। यह Computer को Network मे पहचान दिलाता है। दरअसल Network Interface Card नेटवर्क के साथ बिचौलिए का कार्य करता है। यह OSI Model के Physical Layer पर Signal भेजने, Network Layer पर डेटा पैकेट को Transmit करने तथा TCP/IP Layer पर एक Interface के रुप में अपना कार्य करता है। यह नेटवर्क के साथ Computer में डेटा के आदान-प्रदान करने के लिए जिम्मेवार होता है। यही Computer से डेटा Collect कर Transmission Media के माध्यम से भेजता है और आने वाले डेटा, Computer को Network Interface Card के द्वारा प्राप्त होता है।

नेटवर्क इंटरफेस कार्ड के प्रकार (Types of Network Card in Hindi)

Ethernet Standard की लोकप्रियता और इसकी कम कीमतों के कारण, आज लगभग सभी नए Computers में Network Interface Card को सीधे तौर पर मदरबोर्ड के साथ निर्मित किया जाता है। लेकिन अगर आपके System में Network Interface Card inbuilt नहीं है। तब आप External Network Interface Card का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यानी Network Interface Card को निम्नलिखित दो प्रकारों में बांटा जाता है।

  1. Internal Network Card
  2. External Network Card

चलिए Internal और External Network Card को विस्तार से समझते हैं। इसके फायदे और नुकसान भी देखेंगे।

1. Internal Network Card

Internal Network Card Computer System के अंदर Motherboard पर स्थित होता है। जैसा कि आप इसके नाम से समझ सकते हैं। इसके लिए Motherboard में एक अलग से Slot बना होता है। इसके द्वारा Computer को Network से जोड़ने के लिए Cable की आवश्यकता होती है। Internal Network Card के भी दो प्रकार होते हैं। पहला प्रकार Peripheral Components Interconnect का उपयोग करता है। जिसे संक्षेप में PCI कहते हैं तथा दूसरा प्रकार Industry Standard Architecture का उपयोग करता है। जिसे संक्षेप में ISA कहते हैं।

2. External Network Card

External Network Card आमतौर पर Computer के बाहर होता है। जैसा कि इसके नाम से समझ सकते हैं। जब किसी Desctop या Laptop Computer में Internal Network Card inbuilt नहीं होता है। तब ऐसे Computers को Network से जोड़ने के लिए External Network Card का उपयोग किया जाता है। External Network Card के भी दो प्रकार होते हैं। एक Wireless तथा दूसरा USB आधारित होता है। Wireless Network Card को Computer के Motherboard में स्थापित करने की आवश्यकता होती है। लेकिन इसके द्वारा Computer को किसी Network के साथ जोड़ने के लिए Cable की आवश्यकता नहीं होती है।

नेटवर्क इंटरफेस कार्ड के घटक (Components of Network Card in Hindi)

एक Network Interface Card में मुख्य रूप से निम्नलिखित Components होते हैं।

1. Speed

सभी Network Interface Card में Mbps के संदर्भ में Speed Rating होती है। जो Computer को Network में पर्याप्त Bandwidth के साथ कार्यान्वित होने पर Network Interface Card की सामान्य प्रदर्शन का सुझाव होती है। यदि Bandwidth कम है या कई Computer एक Controller से जुड़े होते हैं। तब ये Cable की Speed को धीमा कर देते हैं।

2. Driver

Network Interface Card में Driver एक आवश्यक Software होता है। जो Computer के Operating System तथा Network Interface Card के बीच डेटा का आदान-प्रदान कराता है। जब Network Interface Card को Computer में स्थापित किया जाता है। तब इससे जुड़े Driver भी Download किया जाता है।

3. MAC Address

प्रत्येक Network Interface Card के पास अपना खुद का Unique MAC Address होता है। जिसे Physical Network Address के रुप में जानते हैं। यह नेटवर्क में पहचान कराने का काम करता है।

4. Connectivity LED

लगभग सभी Network Interface Card में LCD Indicator भी होता है। जो Network से Connect होने पर या डेटा प्रसारित होने पर User को सूचित करता है। यह Connector के साथ Integrated होता है।

5. Router

Router को कभी-कभी Computer और अन्य उपकरणों के बीच Communication के लिए अनुमति देने की आवश्यकता होती है। यस Network Interface Card से जुड़ा होता है। साथ ही किसी अन्य Network या Internet से जुड़ा हो सकता है।

Network Interface Card की विशेषताएँ? (Features of Network Interface Card in Hindi)

Network Interface Card की निम्नलिखित विशेषताएँ है।

  • बिना Network Interface Card के कोई भी Device Internet या किसी अन्य Network के साथ Connect नहीं हो सकती है।
  • Network Interface Card कंप्यूटर के अंदर पहले से inbuilt भी हो सकता है और अगर नहीं है। तो आप अलग से भी इसे Use कर सकते हो।
  • आज Network Interface Card Wired और Wireless दोनो तरह के Communications उपलब्ध कराते हैं।
  • Network Interface Card Signal को Translate भी करता है।
  • NIC LAN Network के साथ साथ Internet Protocol (IP) के जरिए बड़े पैमाने पर Network Communication की अनुमति देता है।

NIC का मतलब क्या होता है?

Computer में NIC का क्या मतलब होता है? Computer में NIC मतलब Network Interface Card होता है। जो कि एक Computer घटक है। यह Wired और Wireless माध्यम से Computer को Communication करने के लिए सक्षम बनाता है। अक्सर एक कंप्यूटर में Network Interface Card उसके Motherboard के PCI Slot में स्थापित होता है।

कंप्यूटर में नेटवर्क इंटरफेस कार्ड कहाँ स्थित होता है?

एक Desctop Computer में Network Interface Card को ज्यादातर USB Port के पास स्थित किया जाता है। जबकि Laptop में Network Interface Card उसके Motherboard में Integrated होता है। Network Port जहाँ Network Cable को Plug किया जाता है। अक्सर यह Laptop के Side में स्थित होता है। लेकिन अगर आपके Laptop पर Network Port न मिले। तब हो सकता है कि आपके Laptop में Wireless Network हो। हालांकि आप Laptop के लिए Network Interface Card अलग से खरीद सकते हैं और उसे Laptop के PC Card Slot में स्थापित कर सकते हैं।

Conclusion – Network Interface Card in Hindi

Network Interface Card को पहले Motherboard के ISA Slot पर स्थापित किया जाता था। अभी भी बहुत से Computer हैं। जो ISA Slot पर Network Interface Card होता है। हालांकि अब ISA Slot पर Network Interface Card को स्थापित करना बंद कर दिया गया है। आज ISA Slot के बजाए PCI Slot पर Network Interface Card को स्थापित किया जाता है। यह लेख आपको कैसा लगा? हमे कमेंट के माध्यम से जरुर बताएँ। हमे उम्मीद है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और कुछ नया सीखने को मिला होगा।

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *