मेन्यू बंद करे

Mobile Phone क्या है और कैसे काम करता है?

Mobile से आप क्या समझते हैं। क्या आप जानते हैं कि Mobile होता क्या है। अगर आपको Mobile Phone के बारे में जानकारी नहीं है। तब इस लेख को जरूर पढ़िए। क्योंकि इस लेख में हमने Mobile Phone की पूरी जानकारी बताया है। जिसमें बताया है कि Mobile Phone क्या है, Mobile कैसे काम करता है, Mobile Phone के प्रकार, Mobile Phone का इतिहास, Mobile की विशेषता और Mobile की उपयोगिता क्या है। इसके अलावा Mobile किसने बनाया और इसके आविष्कारक की जानकारी भी बताया है।

इसलिए अगर आप भी Mobile के विशेष जानकारियों से वंचित हैं। तब यह लेख सिर्फ और सिर्फ आपके लिए है। क्योंकि सिर्फ इस एक लेख के माध्यम से आप Mobile की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। शायद आप अभी इस लेख को Mobile के द्वारा ही पढ़ रहे होंगे। इस Mobile के जरिए आप बहुत कुछ कर पाते हैं। जैसे; लोगो से बाते करना, मैसेज करना अब तो Video Calling और Internet Explorer भी Mobile से कर सकते हैं। यानी लोगों से जुड़ना और उनसे बाते करना बहुत आसान है। लेकिन एक ऐसा भी समय था।

जब अपनी बात को दूसरो तक पहुंचाने के लिए खुद जाना पड़ता था। या फिर कबूतर के पैरों में चिट्ठी लगाकर भेजा जाता था। कुछ समय बाद इस काम को डाकिया करने लगा। शायद आपको याद होगा। लेकिन यह तरीका भी काफी वक्त लेता था। लेकिन कुछ वर्ष पहले की बात है। जब Telephone के जरिए बाते होना शुरू हुआ। Telephone Wireless नहीं था। इसलिए इसे एक स्थान से दूसरे स्थान बार-बार नहीं ले जा सकते थे। साथ में यह सिर्फ कुछ गिने-चुने लोगों के पास होता था। लेकिन Mobile Phone के अविष्कार होते ही संचार का पूरा सिस्टम बदल गया। आज लगभग सभी लोगों के पास Mobile होता है। लेकिन फिर भी Mobile के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। इसलिए आज इस लेख में हमने Mobile की पूरी जानकारी बताया है। तो चलिए जानते हैं कि Mobile क्या है?

Mobile Phone क्या है? (What is Mobile in Hindi)

Mobile Phone एक ऐसा Handheld Device है। जो Wireless माध्यम से दो या दो से अधिक व्यक्तियों को आपस में बातचीत करने की सुविधा देता है। Mobile Phone विश्वभर में सबसे अधिक प्रचलित उपकरण है। इसे Mobile, Mobile Phone, Cell Phone, Cellular Phone, Cellphone, Handphone, Hand Phone, Phone और Cell जैसे कई नामों से जाना जाता है।

इसके द्वारा एक व्यक्ति अन्य व्यक्ति के Mobile पर Call कर सकता है और अन्य व्यक्ति से आए Call को Receive कर के आपस में बाते कर सकता है। साथ में Text Message भी किया जा सकता है। ये तीन Facility ही पहले के Phone में होते थे। लेकिन आज के Mobile Phone में Computer के समान Features होते हैं। जैसे; Video Player, Camera, Games, Internet, Calculator, Email जैसे अनगिनत Features हैं। Mobile Phone हमारे आवाज को बहुत तेज गति से Transmit करता है। शुरुआती Phone सिर्फ Call करने तथा Call Receive करने में सक्षम था। साथ में भारी भी बहुत ज्यादा थे।

लेकिन जब फोन Global System For Mobile Communications (GSM) मानक पर आधारित हुआ। तब Mobile Phone Calling के अलावा SMS (Short Message Service) भेजने और प्राप्त करने में भी सक्षम हो गया। इस तकनीक में Digital Signals का इस्तेमाल होता है। GSM Mobile Phone को Identify करने के लिए SIM का प्रयोग हुआ। प्रत्येक SIM का अपना Unique 10 digits numbers होते हैं। इसी Number को Dial कर किसी व्यक्ति के पास Call या SMS किया जाता था। कुछ समय बाद Phone MMS (Multimedia Message Service) भेजने और प्राप्त करने में सक्षम हुआ। MMS को Support करने वाले Phone में Camera भी आने लगा था।

इसके बाद 3G Technology आया। जिससे Call, SMS के अलावा Video Call भी संभव हो गया। इसी तरह Mobile Phone में विकास होता गया। Computer के समान Features वाले Phone को Smartphone कहा जाता है। आज के समय में सबसे ज्यादा Smartphone का प्रचलन है।

Mobile का Full Form (Mobile Full Form in Hindi)

क्या आप Mobile का Full Form जानते हैं? Mobile का हिंदी मतलब क्या होता है? Mobile का Full Form Modified Operation Byte Integration Limited Energy होता है। Mobile एक अंग्रेजी शब्द है। Mobile का हिंदी नाम दूरभाष यंत्र या दूर्भाषक यंत्र होता है।

  • M- Modified
  • O- Operation
  • B- Byte
  • I- Integration
  • L- Limited
  • E- Energy

Mobile कैसे काम करता है? (Works of Mobile in Hindi)

क्या आप जानते हैं कि Mobile Phone कैसे काम करता है। मुझे पता है कि आपके मन में ये जरूर आता होगा कि आखिर Mobile कैसे काम करता है। इसकी सहायता से हम Call कैसे कर पाते हैं। तो चलिए जानते हैं कि Mobile से Call कैसे होता है।

जब Call के दौरान Mobile पर कुछ बोलते हैं। तब Mobile के अंदर एक Microphone होता है। जो हमारे आवाज को Digital Signals में बदल देता है। Mobile Phone के अंदर एक Antina भी होता है। जो Digital Signals को Electricmagnetic Wave में बदल देता है। लेकिन Electricmagnetic Wave ज्यादा दूरी तय करने में सक्षम नहीं होते हैं। इसलिए Tower का निर्माण हुआ। प्रत्येक Tower एक-दूसरे से Optical Fibre Cable के द्वारा जुड़े होते हैं।

जब Call किया जाता है। तब सबसे पहले Electricmagnetic Wave Phone के नजदीकी Tower को जाता है। Tower से Electricmagnetic Wave को Light Pulse में बदल दिया जाता है। अब Tower के पास कोई जानकारी नहीं होता है। इसलिए Tower Call Receiver का पता नहीं लगा सकते है। इसलिए प्रत्येक क्षेत्र (City) में एक Mobile Switching Center (MSC) लगाया जाता है। MSC के पास Subscriber की पूरी जानकारी होती है। यह जानकारी जब आप SIM Card खरीदते हैं। तभी आपके और आपके SIM की जानकारी को MSC पर Store कर दिया जाता है।

इसलिए Tower Light Plus को MSC तक पहुंचाता है। MSC Receiver के नजदीकी Tower की मदद से Call का अनुरोध भेज देता है। कुछ इसी तरह Call होता है।

इसे भी पढ़िए:-

Mobile के प्रकार (Types of Mobile in Hindi)

Mobile Phone को मुख्य रुप से तीन वर्गों में बांट सकते हैं।

1. Basic Phone

शुरुआती Mobile Phone को Basic Phone कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें कोई ज्यादा फीचर्स देखने को नहीं मिला था। इस तरह के Mobile Phone में Calling के अलावा Message और Calculation करने में सक्षम था। Basic Phone का प्रचलन आज से लगभग 10 साल पहले ज्यादा था। शायद आपने देखा भी होगा और आपको भी होगा। इसे Cell Phone भी कहते थे।

2. Features Phone

शुरुआती Phone के बाद वाले Phone को Features Phone कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस तरह के फोन में कई तरह के फीचर्स देखने को मिलता था। जैसे; Camera, Music Player, Bluetooth, FM, Calendar, Games, Calculator, Torch इत्यादि। इसके अलावा इसमें Internet भी चला सकते थे। इस तरह के फोन का इस्तेमाल आज भी किया जाता है। यह Keypad Phone होने के बावजूद Smartphone के कुछ फीचर्स से लैस होता था।

3. Smartphone

आजकल हम जिस फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। उसे Smartphone कहते हैं। यह फोन विशेष फीचर्स से भरपूर होता है। यह लोगों की पहली Choice है। इसे ऐसे ही Smartphone नहीं कहा जाता है। बल्कि इसके कारनामे Smart है। इसलिए इसे Smartphone कहा जाता है। आज के Smartphone में Computer के समान Features होते हैं। यानी Smartphone एक Handheld Computer है।

Mobile का इतिहास (History of Mobile in Hindi)

क्या आपको पता है कि Mobile किसने बनाया। Mobile का आविष्कारक कौन है और इसका खोज कब हुआ था। अगर नहीं पता तो चलिए इसके इतिहास को देखते हैं।

दुनिया का सबसे पहला Mobile Phone को Motorola कंपनी के दो Engineers John F. Mitchell और Martin Cooper के द्वारा सन् 1973 में बनाया गया था। जिसका वजन लगभग 2Kg था। वहीं इस Mobile Phone की कीमत 2 लाख रुपये थी। इसे 0G यानी Zero Generation कहा जाता था। इसके बाद Motorola कंपनी ने ही 10 सालो के बाद Dynatac 8000X नामक Mobile Phone को सन् 1983 में लाया। इस Mobile Phone की Battery एक बार Charge करने के पश्चात लगभग 35 मिनट चलता था। जबकि Charge करने में करीब 10 घंटे का समय लगता था।

इस Mobile Phone के आविष्कार मात्र से ही संचार के क्षेत्र में क्रांति आ गया। इसके बाद सन् 1979 को जापान में पहला Automated Cellular Network बनाया। जो कि 1G यानी First Generation था। भारत में Mobile Phone को पहली बार 31 जुलाई 1995 को लाया गया था। इसके दो वर्ष बाद 20 फरवरी 1997 में Telecom Regulatory Authority of India (TRAI) की स्थापना हुआ। इसका कार्य दूरसंचार सेवाओं का विस्तार करना था। Mobile Phone और दूरसंचार प्रणाली इसी तरह विकसित होते गया। जिसके फलस्वरूप आज हमारे हाथो में Smartphone है। Mobile Phone इसी तरह आगे भी विकसित होते रहेगा। जिसके चलते भविष्य में विशेष फीचर्स वाले फोन देखने को मिलेगा।

Mobile के फायदे (Benfits of Mobile in Hindi)

Mobile Phone के निम्नलिखित फायदे हैं।

  • Mobile Phone का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे संचार का एक सुलभ तरीका प्राप्त हुआ। इसके द्वारा किसी व्यक्ति से Call और Message के जरिए बाते कर सकते हैं।
  • Mobile Phone की मदद से Radio सुन सकते हैं। यानी अब Radio सुनने के लिए अलग से Radio खरीदने की आवश्यकता नहीं है।
  • Mobile Phone में उच्च रिजॉल्यूशन के कैमरे आने लगे हैं। यानी अब अलग से Camera खरीदने की जरूरत नहीं है।
  • Mobile Phone में Torch की सुविधा मिलती है। यानी अब अलग से Torch लेने की आवश्यकता नहीं है।
  • Mobile Phone में सभी तरह के Song, Video और Movies लगैरह देख सकते हैं। यानी अब अलग से CD या DVD Machine की आवश्यकता नहीं है।
  • Mobile Phone में GPS की सुविधा मिलती है। यानी अलग से GPS Monitoring Device खरीदने की आवश्यकता नहीं है।
  • Mobile Phone के जरिए अपने व्यापार को बढ़ावा दे सकते हैं और Marketing वगैरह भी कर सकते हैं।
  • Mobile Phone से जरुरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • Mobile Phone के जरिए दैनिक कार्यों को कर सकते हैं। जैसे; News पढ़ना, Ticket Booking आदि।

Mobile Phone के नुकसान (Disadvantage of Mobile in Hindi)

Mobile Phone के निम्नलिखित नुकसान है।

  • अगर आप एक Students हैं। तब यह आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। यह आपको अपने पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने में बाधा बनेगा।
  • इसके कारण बहुत सारे गाड़ियों का Accident होता है। क्योंकि आजकल लोग गाड़ी चलाते समय इस यंत्र पर Busy होते हैं।
  • Mobile Phone हमारे पूरे शरीर को नुकसान पहुंचाता है। सबसे ज्यादा हमारे आंखो के लिए नुकसानदायक है।
  • Mobile Phone के कारण हमारा सबसे कीमती समय बर्बाद हो जाता है।
  • Mobile Phone में हमारे गोपनीय संदेश, दस्तावेज और बाते होती है। जिसका आज के समय में Leak होना आम बात है।

इसे भी पढ़िए:-

Conclusion – Mobile in Hindi

उम्मीद करता हूँ कि यह जानकारी आपको पसंद आया होगा। क्योंकि इस लेख में Mobile की जानकारी को विस्तारपूर्वक बताया है। जिसमें बताया है कि Mobile Phone क्या है, Mobile कैसे काम करता है, Mobile के प्रकार Mobile के इतिहास, Mobile के फायदे और नुकसान क्या है। अगर आपको हमसे कुछ पूछना है। तब बेझिझक कमेंट कर के पूछ सकते हैं।

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *