मेन्यू बंद करे

Jio में Caller Tune कैसे Set करें FREE 2023 में

क्या आप अपने Jio Number पर Caller Tune लगाना चाहते हैं? तब आप बिलकुल सही जगह आए हैं। क्योंकि इस लेख में Jio Caller Tune Activate करने की पूरी जानकारी बताया गया है। जिसमें बताया गया है कि Jio में Caller Tune कैसे Set करें, SMS के जरिए Caller Tune कैसे Set करे, Jio Savan से Caller Tune कैसे Set करें और MyJio ऐप से Caller Tune कैसे Set करे। इसके अलावा हमने इस लेख में बताया है कि Jio में Caller Tune Copy कैसे करे, Jio में Caller Tune कैसे हटाए या Deactivate करे तथा Jio Phone में Caller Tune कैसे Set करें।

यानी मात्र इस लेख को पढ़कर आप Jio Caller Tune के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। क्योंकि इस लेख में हमने Jio Caller Tune लगाने के साथ-साथ हटाने की भी जानकारी बता दिया है। ताकि कभी आपको अपना Caller Tune हटाना या बदलना हुआ। तब आपको पहले से ही जानकारी हो। इसलिए अगर आप अपने Jio Number पर Caller Tune लगाना चाहते हैं। तब इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। सामान्यतः इस लेख में हमने Jio Caller Tune Activate करने संबंधित कुछ ऐसे प्रश्नो का उत्तर दिया है। जो शायद आपके दिमाग में चल रहे होंगे जो कि इस प्रकार है –

  • Jio में Caller Tune कैसे लगाए?
  • Jio Caller Tune कैसे Set करें?
  • Jio Caller Tune कैसे Activate करें?
  • Jio Sim पर गाना कैसे लगाए?
  • Jio में Ringtone कैसे लगाए?
  • Jio Caller Tune Set Number क्या है?
  • Jio में Caller Tune Change कैसे करें?
  • Jio में Caller Tune कैसे बंद करें?

अगर आप के मन में भी यह प्रश्न है। इन्हीं प्रश्न की जानकारी के लिए इस लेख को पढ़ने आए हैं। तब आप निश्चिंत रहें। क्योंकि इस लेख में Jio Caller Tune Activate करने संबंधित आपके मन में चल रहे सभी Doubts और प्रश्न बताये गये हैं। इसलिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़िए। लेकिन क्या आपको पता है कि Caller Tune होता क्या है? Caller Tune का क्या मतलब है। क्योंकि जब हमें यही पता नहीं होगा कि Caller Tune क्या है।

तब हम कैसे जान पाएंगे कि हमने सफलतापूर्वक Caller Tune Set किया या नहीं और इस लेख में किस बात की जानकारी दी गई है। वैसे तो Caller Tune क्या होता है, आजकल सभी को पता होगा। लेकिन जिन लोगों को पता नहीं उनके लिए यह जानना जरूरी है। तो चलिए सबसे पहले जान लेते हैं कि Caller Tune क्या होता है?

Caller Tune क्या है? (What is Caller Tune in Hindi)

जैसा कि इसके नाम से प्रतित हो रहा है कि यह एक तरह का Tune है। जो Caller यानी Call करने वाले व्यक्ति को ही सुनाई देता है। आप Ringtone को तो जानते ही होंगे। जब हमारे फोन पर कोई Call करता है। तब हमारे फोन का रिंग (Ring, Tune) या गाना बजने लगता है। जिससे हमें पता चलता है कि हमारे फोन पर किसी ने Call किया है। यह Ringtone होता है। Ringtone हमें सूचित करता है कि हमारे फोन पर Call आया है। लेकिन Caller Tune इसके उलटा होता है। जब हम अपने नंबर पर कोई Caller Tune Set करते हैं। तब यह हमें नहीं बल्कि Caller यानी कि Call करने वाले व्यक्ति को सुनाता है।

जैसे अगर आपके किसी Friend ने अपने नंबर पर Caller Tune Set किया है। तब जब भी आप उस Friend के नंबर पर Call करेंगे। तब आपको वह Song सुनाई देगा। जिस Song को आपके Friend ने अपने नंबर पर Caller Tune के रुप में Set किया था। इसे Hello Tune भी बोलते थे। पहले इसके लिए पैसे चुकाना पड़ता था। लेकिन Jio ने इसे मुफ्त कर दिया है। अब हर Jio उपभोक्ता अपने नंबर पर Free में Caller Tune Set कर सकता है। तो अगर आप भी अपने Jio Number पर फ्री में Caller Tune लगाना चाहते हैं। तब चलिए जानते हैं कि Jio में Caller Tune कैसे लगा सकते हैं।

जरुर पढ़िए:-

Jio में Caller Tune कैसे Set करें?

वैसे तो Jio में Caller Tune Set करना बेहद आसान है। लेकिन जिन लोगों को Jio SIM में Caller Tune Set करने नहीं आता है। उन्हें Jio में Caller Tune Set करना कठिन लग सकता है। इसलिए यहाँ हमने कुल चार तरीके बताये हैं। जिससे कि आप अपने Jio नंबर पर Caller Tune लगा सकते हैं। आपको जो तरीका भी सबसे आसान लगे। उसी तरीके को आप फॉलो कर के अपने नंबर पर Caller Tune लगा सकते हैं। हमने प्रत्येक तरीके को विस्तारपूर्वक और स्टेप बाय स्टेप बताया है। ताकि कोई भी व्यक्ति हमारे द्वारा बताए स्टेप्स को फॉलो कर के आसानी से Caller Tune लगा सके।

आपके जानकारी के लिए बता दें कि Jio में Caller Tune लगाने के लिए आपके नंबर पर रिचार्ज होना जरूरी है। अगर आपके नंबर पर रिचार्ज है। तब आप फ्री में Caller Tune लगा सकते हैं। आज हम आपको बताने वाले हैं कि कुछ ही मिनट में Jio के SIM में Caller Tune कैसे Set करते हैं। यहाँ हम निम्नलिखित तरीके से Jio में Caller Tune Set कर सकते हैं। तो चलिए इन सभी तरीके से Caller Tune Set करना सीख सकते हैं।

  1. JioSavan ऐप से
  2. SMS के द्वारा
  3. MyJio ऐप से
  4. Caller Tune Copy कर के

Jio Savan से Caller Tune कैसे Set करें?

Jio Savan एक Music ऐप है। जिसे पहले Jio Music के नाम से जानते थे। Jio Music ऐप Jio द्वारा शुरू किया गया था। जिसकी सहायता से विभिन्न तरह के Song सुन सकते थे डाउनलोड कर सकते थे और Caller Tune लगा सकते थे। अब उसी ऐप का नाम बदल कर Jio Savan कर दिया है। यानी अगर अब आपको अपने Jio Number पर Caller Tune Set करना है। तब इसके लिए Jio Savan ऐप का इस्तेमाल करना होगा। क्या आपको पता है कि Jio Number पर Jio Savan से Caller Tune कैसे Set करते हैं।

यदि आपको Jio Savan से Caller Tune Set करने नहीं आता है। तब आप नीचे बताए प्रक्रिया को फॉलो कर Caller Tune Set करना सीख सकते हैं। Jio Savan पर लाखों Song उपलब्ध है। यानी इसके जरिए आप अपने मनपसंद का कोई भी Caller Tune लगा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि Jio Savan से Caller Tune कैसे Set करें?

Step#1:- Jio Savan ऐप Install करें।

Jio Savan से Caller Tune लगाने के लिए सबसे पहले Jio Savan ऐप को अपने फोन में Install कर लें। यह ऐप आपको Play Store और App Store दोनो पर मिल जाएगा। Android Phone वाले Play Store से Jio Savan ऐप को Install कर ले व iPhone वाले App Store से Install कर लें। आपके सुविधा के लिए हमने Jio Savan ऐप का Download लिंक दे दिया। जिसपर क्लिक कर के भी आप Jio Savan ऐप को Install कर सकते हैं।

Step#2:- Jio Savan ऐप Open करें।

अपने फोन में Jio Savan ऐप को Install कर लेने के बाद उस ऐप को Open करें। Open करने के बाद आपको Language वगैरह पूछा जाएगा। आप अपना Language Select कर दें। उसके बाद आपको अपने Jio Number से ऐप में Login कर लेना है। Login करने के लिए आपको अपना Jio Number डालना होगा। उसके पश्चात उस Number एक OTP जाएगा। जिसे डालकर आपको Confirm कर लेना है। अब आप Jio Savan में प्रवेश पा चुके हैं। यानी अब आप Jio में Caller Tune Set कर सकते हैं।

Step#3:- मनपसंद गाना चुनें।

Jio Savan ऐप को Open करने के बाद आपको बहुत सारे नए-पुराने गाने दिखेंगे। आप जिस भी गाने को अपने Caller Tune में Set करना चाहते हैं। उस पर Click कर के चुन लें। अगर आपके पसंद का कोई गाना नहीं मिल रहा है। तब आप Search कर के अपने मनपसंद का गाना खोज सकते हैं और उसे अपने Caller Tune बना सकते हैं। सर्च करने के लिए आपको नीचे Home के बाद वाले Section (Search के Icon पर) पर जाना है। वहाँ आपको Search करने के लिए Search Bar दिखेंगे।

Step#4:- Jio Caller Tune Set करें।

अपने मनपसंद का गाना चुनने के बाद उस गाने के Play Button (▶) को दबाकर उसे सुन सकते हैं। वहीं Caller Tune लगाने के लिए उस गाने के नाम के सामने Right Side में तीन बिंदु (Three Dot) दिखेगा। आपको उसी Three Dot पर Click कर देना है। Three Dot पर Click करने के बाद कई Options देखने को मिलेगा। लेकिन आपको Set JioTune पर Click करना है। यहीं पर आपको Download का भी Option मिलता है। Set JioTune पर Click करने के बाद उस गाने का जितना भी Tune होगा। वो सब आपको दिखेगा। जिसे आप Play Button(▶) पर Click कर के सुन सकते हैं और जिस Tune को अपना Caller Tune बनाना चाहते हैं। उसे Select कर के Set JioTune पर Click कर दें।

अब आपके Jio Number पर एक Message आएगा। जिसमें बताया जाएगा कि आपके नंबर पर यह गाना Activate कर दिया है। तो कुछ इसी तरह आप भी अपने Jio Number पर Caller Tune लगा सकते हैं।


SMS के द्वारा Caller Tune कैसे Set करे?

क्या आप जानते हैं कि अब Jio में Caller Tune SMS के जरिए भी Set किया जा सकता है। अगर आपको इसकी जानकारी नहीं है। तब आप नीचे बताए स्टेप्स को पढ़कर Jio में SMS के द्वारा Caller Tune Set करना सीख सकते हैं। SMS के द्वारा Caller Tune Set करना बहुत आसान है। इसके लिए आपको किसी ऐप को अपने फोन में Install करने की आवश्यकता भी नहीं हैं। इसके लिए सिर्फ आपको एक Message भेजना होता है। जिसके तुरंत बाद आपके Jio में आपके पसंद का Caller Tune लग जाता है। तो चलिए पढ़ते हैं कि Jio में SMS के द्वारा Caller Tune कैसे Set करें?

Step#1:- 56789 पर JT लिखकर Send कर दें।

Message कर के Caller Tune Set करने के लिए सबसे पहले अपने फोन का Message App Open कर लें। उसमें JT लिखकर 56789 पर भेज दें। जैसे ही आप 56789 पर JT लिखकर भेजेंगे। तब आपको इसी नंबर पर Message Receive होगा। Message में Category होगा।

Step#2:- Caller Tune Category चुनें।

Category में चार Option देखने को मिलेगा।

  1. Bollywood
  2. International
  3. Regional
  4. Deactivate JioTunes

आपको जिस तरह के Song पसंद है या जिस तरह के Caller Tune लगाना चाहते हैं। यानी ऊपर के जिस Category का Caller Tune लगाना है। उस Category की क्रम सं॰ को Send कर दें। जैसे अगर आपको Bollywood Song का Caller Tune लगाना है। तब आपको 1 लिखकर Send करना होगा है। इसके बाद फिर से आपको कुछ Option देखने को मिलेगा। जैसे;

  1. Song of the Day
  2. Top 10 Songs
  3. Popular Songs

इस Option में से जिस भी Song को लगाना चाहते हैं। उस Option के Number को Send कर दें। जैस अगर आपको Popular Song का Caller Tune लगाना है। तब आपको 3 लिखकर Send करना होगा। जब आप 3 लिखकर भेजेंगे। तब आपको Popular Songs की List मिलेगी। उस List में से आपको जिस भी Song का Caller Tune लगाना है। उस List का नंबर लिखकर Send कर दें। जैसे अगर आपको पांचवे नंबर का Caller Tune लगना है। तब आपको 5 लिखकर भेजना होगा।

जब आप किसी Song के Option को भेज देंगे। तब आपसे पूछा जाएगा कि आप इस Song को किस User के लिए लगा रहे हैं। यहाँ आपको 1 लिखकर भेज देना है। जिससे आप अपने Caller Tune को All Callers के लिए लगा देते हैं। इसके बाद आपको Successfully Caller Tune Set करने के लिए Y लिखकर भेज देना है।

अब आपके फोन पर Caller Tune Set हो चुका होगा। इसी तरह आप कभी भी SMS के जरिए अपने Jio Number पर Caller Tune लगा सकते हैं।

Note:- अगर आपको किसी Movie, Album या Singer के Song का Caller Tune लगाना है। तब आपको Simply 56789 पर JT लिखकर भेज देना है। उसके बाद आपको Message Receive होगा। जिसके बाद आपको Movie Name, Album Name या Singer Name लिख कर भेज देना है। जिसके Song का आप Caller Tune लगाना चाहते हैं।


MyJio ऐप से Caller Tune कैसे Set करे?

MyJio ऐप Jio एक ऐसा ऐप है। जिसमें Jio के सभी ऐप का Features मिल जाता है। मात्र इस ऐप के जरिए आप Jio का Balance Check, Recharge, Plan Check, Data Loan, Help & Support, Usage, History, Statement इत्यादि के अलावा Jio TV, Jio Cinema, Bank, UPI, Jio Mart, Jio News, Jio Savan और JioSavan इत्यादि। इसीलिए इसे For Everything Jio कहा जाता है। JioSavan फीचर्स के आने के बाद MyJio ऐप में ही Jio Savan ऐप की सुविधा मिल जाती है। जिसकी वजह से अब MyJio ऐप से भी Caller Tune लगा सकते हैं।

आप सभी ने MyJio ऐप का इस्तेमाल Jio का Balance Check करने के लिए जरुर किए होंगे। लेकिन अब आप इससे Balance Check करने के साथ-साथ Caller Tune भी लगा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि Jio में MyJio ऐप से Caller Tune कैसे Set करे?

Step#1:- MyJio ऐप Install करें।

MyJio ऐप से Caller Tune Set करने के लिए आपके फोन में MyJio ऐप होना चाहिए। यदि आपके फोन में MyJio ऐप हैं। तब तो अच्छी बात है। लेकिन अगर नहीं है। तब सबसे पहले इस ऐप को Install कर लें। यह ऐप Play Store पर उपलब्ध है। इसलिए आप सबसे पहले अपने फोन के Play Store में वहाँ आपको MyJio सर्च कर देना है। उसके बाद MyJio ऐप को Install कर लेना है। आपके सुविधा के लिए इस ऐप का Download लिंक दे दिया है। जिस पर Click कर के भी आप MyJio ऐप को Download करें।

Step#2:- MyJio ऐप Open करें।

MyJio ऐप को अपने फोन में Install करने के बाद Open करें। पहली बार MyJio ऐप को Open करने पर इसमें Login करना होता है। यहाँ आपको अपना Jio Number डालकर Login करना होता है। Login Page पर Jio Number डालने के बाद Jio Number पर एक OTP आता है। जिसे डालना होता है। उसके बाद आप MyJio ऐप में प्रवेश कर पाते हैं। MyJio ऐप में सफलतापूर्वक प्रवेश पाने के बाद आप बहुत आसानी से Caller Tune लगा सकते हैं।

Step#3:- JioTunes में जाएं।

जब आप MyJio ऐप में सफलतापूर्वक प्रवेश पा लेते हैं। तब इसमें आपके Jio Net Balance दिखेगा। आपको MyJio ऐप से Net Balance Check करने आता ही होगा। MyJio ऐप में ऊपर बहुत सारे Section बने हुए हैं। जैसे; Home, Mobile, Fibre, JioSavan इत्यादि। JioTunes Set करने के लिए आपको JioSavan वाले Section में जाना है।

यही Section आपको Menu में भी JioTunes के नाम से मिल जाएगा। साथ में यह Section MyJio ऐप के Home Section में नीचे Trending में भी JioTunes के नाम से मिल जाता है। आपको बस इस सेक्शन में चले जाना है।

Step#4:- JioTunes Set करें।

JioTunes या JioSavan दोनो एक ही है। इस सेक्शन में जाने के बाद आपको बहुत सारे गाने देखने को मिलेगा। आपको जिस भी गाने को Caller Tune लगाना है। उस गाने को चुनें। उस गाने के Three Dot पर Click करें। वहाँ आपको Set JioTunes का Options मिल जाता है। उस पर Click कर के Caller Tune लगा सकते हैं। इसमें एक सर्च बार भी होता है। जिससे आप अपने पसंद का गाना ढूंढकर अपना Caller Tune लगा सकते हैं।

Jio में Caller Tune Copy कैसे करे?

अगर आपको किसी व्यक्ति का Caller Tune पसंद है और आप भी उसी Tune को अपना Caller Tune बनाना चाहते हैं। तब आप बहुत आसानी से उसके Caller Tune को Copy कर सकते हैं। यानी वही Caller Tune आपके Jio Number पर Set हो जाएगा।

किसी अन्य व्यक्ति का Caller Tune Copy करना बहुत आसान है। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की आवश्यकता नहीं है। सिर्फ उस नंबर पर Call करें, जिसकी Caller Tune Copy करना चाहते हैं। Call लगाने के बाद उसका Caller Tune बजने लगेगा। अब इस Caller Tune को Copy करने के लिए, Call को Receive होने से पहले * दबा दें। इतना करने के बाद वही Caller Tune आपके नंबर पर भी Activate हो जाएगी। जिसका Confirmation Message थोड़ी देर में आ जाता है। कुछ इसी तरह अपने Friends, Relative या किसी का भी Caller Tune अपने Jio Number पर लगा सकते हैं।

Jio में Caller Tune कैसे हटाए?

Jio में Caller Tune कैसे हटाए? यानी Jio Caller Tune Deactivate कैसे करें। ऊपर हमने Jio में Caller Tune Set करने के विभिन्न तरीके बताये हैं। यहाँ आप जानेंगे की अपने Jio के Caller Tune को Deactivate कैसे करते हैं। अगर आपके Jio Number पर भी कोई गलत Caller Tune लग गया है। या फिर आप अपने Caller Tune से परेशान है। जिसके कारण आप Caller Tune हटाना चाहते है। Caller Tune हटाने का आपके अपना कोई भी कारण हो सकता है।

खैर यहाँ हम बता रहे हैं कि Jio Caller Tune को कैसे हटाते हैं? Jio के Caller Tune को हटाने के लिए आपको उस Jio Number से 56789 पर STOP लिखकर Message Send कर देना है। इतना करते ही आपके Jio Number पर Activate Caller Tune को Deactivate कर सकते हैं। हालांकि आप JioSavan और MyJio ऐप से भी Caller Tune को Deactivate कर सकते हैं। लेकिन यह विधि सबसे आसान है। इस विधि में आपको सिर्फ एक STOP कर Message भेजना होता है।

Note:- Jio में Caller Tune Change करने के लिए ऊपर के ही प्रक्रिया का अनुसरण करना होता है। यानी बाद में भी Change करना है। तब आपको इसी तरह नए Caller Tune Set कर सकना है। Jio में इसी तरह Unlimited बार Caller Tune लगा सकते हैं।

Jio Phone में Caller Tune कैसे Set करें?

अक्सर ये प्रश्न Jio Phone Users पूछते हैं। क्या आप भी एक Jio Phone User है और आप भी अपने Jio में Caller Tune Set करना चाहते हैं। तब आपको आपके जानकारी के बता दें कि Jio Phone में Caller Tune Set करने के लिए कोई अलग तरीका नहीं है। जिससे कि आप Jio Phone में Caller Tune Set कर सके। ऊपर हमने क्रमशः चार तरीके JioSavan ऐप से, SMS के द्वारा, MyJio ऐप से और Caller Tune Copy कर के Caller Tune Set करना बताया है।

इन्हीं तरीको से आप भी अपने Jio Phone में Caller Tune Activate कर सकते हैं। क्योंकि Jio Phone एक तरह का 4G Feature Phone है। जिसमें Smartphone का बहुत सारा गुण है। जिसमें JioSavan ऐप और MyJio ऐप भी होता है। अतः इन दोनो से Caller Tune लगा सकते हैं। बाकी SMS तो सभी फोन में होता है और Jio Phone से Caller Tune Copy भी कर सकते हैं। सभी के लिए ऊपर के स्टेप्स ही फॉलो करना होता है।

ये भी पढ़ें:-

Conclusion – Activate Jio Caller Tune in Hindi

इस लेख में हमने Jio में Caller Tune Set करने की पूरी जानकारी बताया है। जिसमें हमने Jio में Caller Tune Set करने विभिन्न तरीके और Jio Phone में Caller Tune Set करना उर Jio Caller Tune को हटाने की पूरी जानकारी बताया है। ऊपर बताए गए Caller Tune Set के कौन से तरीके आपको सबसे अच्छा लगा कमेंट में जरूर बतायें। लेकिन अगर आपको Caller Tune Set करने में कोई समस्या आती है। तब आप बेझिझक पूछ सकते हैं। उम्मीद करता हूँ कि यह प्रभावशाली जानकारी आपको पसंद आया होगा। यह लेख आपको कैसा लगा अपना विचार शेयर कर हमारा मनोबल बढ़ाएं।

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *