मेन्यू बंद करे

iOS क्या है? इसके फायदे और नुकसान

आपने कभी ना कभी iOS या iPhone का नाम जरुर सुना होगा। इस लेख में हम इसी की बात करने वाले हैं। यहाँ हमने iOS की पूरी जानकारी बताया है। जिसमें हमने बताया है कि iOS क्या है, iOS का इतिहास, iOS का संस्करण, iOS की विशेषता, iOS के फायदे और iOS के नुकसान क्या होता है। इसके अलावा iOS Smartphone iPhone महंगा क्यों होता है। ये भी बताया गया है।

आपने iPhone का नाम जरुर सुना होगा। इसे अक्सर Celebrity के साथ देखा जाता है। यह Apple का Smartphone है। जो कि सबसे महंगे मोबाइल फोन ब्रांड के रूप में जाना जाता है। Apple के Smartphone में लोगों का एक अलग ही क्रेज देखा जाता है। खासकर के iPhone को लेकर दिवाने होते हैं। इस मोबाइल फोन में iOS का प्रयोग किया जाता है।

सामान्यतः iOS Android जैसा एक Mobile Operating System है। जो कि दुसरे नंबर पर सबसे अधिक लोकप्रिय है। यानी Android Operating System के बाद सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला Mobile Operating System है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि iOS क्या है और यह दुसरे मोबाइल फोन से अधिक महंगा क्यों होता है। इसकी विशेषता क्या है। अगर नहीं जानते हैं तो जानने के लिए इस Post को अंत तक जरूर पढ़ें।

ये जरूर पढ़ें:-

  1. ऑपरेटिंग सिस्टम क्या है?
  2. एंड्रॉयड क्या है?

iOS क्या है? (What is iOS in Hindi)

iOS का पूरा नाम (iOS Full Form in Hindi) iPhone Operating System होता है। यह Apple Incorporate द्वारा निर्मित एक Mobile Operating System है। जिसका उपयोग सिर्फ Apple कंपनी के Device जैसे; iPhone, iPad, iPad आदि में ही देखने को मिलता है। iOS में Multi-touch Interface का इस्तेमाल किया जाता है। जिसके कारण इसे इस्तेमाल करना आसान हो जाता है। क्योंकि इससे iOS Device को अपने अंगुली के सरल इशारों के द्वारा कुछ सुविधाओं का उपयोग किया जा सकता है।

जैसे; Device पर अंगुली Swipe कर अगले Page पर जाना या अंगुली Pinch कर Screen Zoom जैसी सुविधाएँ मिलती है। iOS Device का सेंसर Powerful होता है। iOS में ऐसे बहुत सारे Features मौजूद है। जो इसे अन्य Operating System से बेहतर बनाता है। Mobile Operating System के मामले में Android Operating System के बाद iOS ही सबसे अधिक लोकप्रिय है। iOS के App Store भी काफी पॉपुलर है। इसमें 2 मिलियन से अधिक ऐप उपलब्ध है।

iOS Android जैसी Operating System से सुरक्षित माना जाता है। इसमें Virus आने का खतरा कम होता है। क्योंकि ये अपने प्रत्येक ऐप को अपने Protective Shell में रखते हैं। जिसके कारण प्रत्येक ऐप एक दूसरे से दूर रहता है। ताकि किसी ऐप में कोई समस्या या Virus आने पर यह दुसरे ऐप को Temper ना कर सके। क्योंकि iOS को Malware का खतरा बना रहता है। इसमें Third Party ऐप को Install नहीं किया जा सकता है।

iOS के इतिहास (History of iOS in Hindi)

iPhone के Operating System iOS को वर्ष 2007 में लांच किया गया था। लेकिन इसे बनाने के लिए योजना लांच होने के 2 वर्ष पहले 2005 से शुरू हुआ था। तब Steve Jobs के पास iPhone बनाने के लिए 2 विकल्प थे। पहला Mac Os को छोटा करना या फिर iPod को बड़ा करना था। तभी Steve Jobs इस समस्या को सुलझाने के लिए Mac और iPod बनाने वाले टीम से मिलने गए।

जिसके बाद उन्होंने iPhone Operating System बनाने का निर्णय लिया। जिसके बाद iPhone Operating System को Release किया गया। लेकिन Release के समय इस Operating System का नाम OS X था। जिसे वर्ष 2008 में OS X नाम को बदलकर iPhone OS कर दिया गया। लेकिन इसका नाम iPhone OS भी ज्यादा दिन तक नहीं रहा। इसे वर्ष 2011 में iOS कर दिया गया। लेकिन iOS को iPhone Operating System के Short Name के रुप में जाना जाता है।

iOS के संस्करण (iOS Version in Hindi)

iOS का पहला संस्करण iPhone OS 1.X नाम से Release किया गया था। अभी तक iOS के 13 संस्करण Release हो चुके हैं। इसे प्रत्येक वर्ष नये संस्करण के साथ Release किया जाता है। फिलहाल iOS का Latest Version iOS 13.X है। iOS के सभी संस्करण निम्नलिखित है।

VersionInfo
iPhone OS 1.Xयह iPhone के Operating System का पहला Version है। इसे वर्ष 2007 में Release किया गया था।
iPhone OS 2.Xयह iPhone के Operating System का दुसरा Version है। जिसे वर्ष 2008 में Release किया गया था।
iPhone OS 3.Xयह iPhone के Operating System का तीसरा Version है। जिसे वर्ष 2009 में Release किया गया था।
iOS 4.Xयह iPhone के Operating System का चौथा Version है। जिसे वर्ष 2010 में Release किया गया था।
iOS 5.Xयह iPhone के Operating System का पाँचवाँ Version है। जिसे वर्ष 2011 में Release किया गया था।
iOS 6.Xयह iPhone के Operating System का छठा Version है। इसे वर्ष 2012 में Release किया गया था।
iOS 7.Xयह iPhone के Operating System का सातवां Version है। जिसे वर्ष 2013 में Release किया गया था।
iOS 8.Xयह iPhone के Operating System का आठवाँ Version है। इसे वर्ष 2014 में Release किया गया था।
iOS 9.Xयह iPhone के Operating System का नौवां Version है। इसे वर्ष 2015 में Release किया गया था।
iOS 10.Xयह iPhone के Operating System का दसवां Version है। इसे वर्ष 2016 में Release किया गया था।
iOS 11यह iPhone के Operating System का ग्यारहवां Version है। इसे वर्ष 2017 में Release किया गया था।
iOS 12यह iPhone के Operating System का बारहवां Version है। इसे वर्ष 2018 मे Release किया गया था।
iOS 13यह iPhone के Operating System का तेरहवां Version है। इसे वर्ष 2019 मे Release किया गया था।
iOS Version in Hindi

iOS के विशेषता

  1. iOS Multitasking का Support करता है। जिसके कारण इसमें एक साथ बहुत सारे कार्य किया जा सकता है।
  2. iOS में Multi-Touch Interface का इस्तेमाल होता है। जिसके कारण इसे Simple Gestures के द्वारा बहुत सारे Features का उपयोग किया जाता है।
  3. iOS में Encryption का भी उपयोग किया जाता है।
  4. iOS के Hardware और Software दोनो में कई Security सुविधाओं का उपयोग होता है।

iPhone महंगे क्यों होते हैं।

iPhone के महंगे होने का मुख्य कारण इसके High Quality Parts हैं। जिसमें मुख्यतः Ratina Display, Camera, Processor और इसके Operating System iOS है। Ratina Display में समान्य Display से कहीं अधिक Pixels होते हैं। Display में जितने अधिक Pixels होंगे। उतने अधिक Pictures का Quality होता है। इसके साथ यह दुसरे Display के मुकाबले ज्यादा अच्छा होता है। इससे आँखों को ज्यादा नुकसान नहीं होता है।

iPhone मोबाइल फोन का सबसे महंगा Parts में से एक Camera है। वहीं iPhone मोबाइल फोन में खुद का बनाया High Quality का Processor लगा होता है। वहीं अगर दुसरे मोबाइल फोन कंपनी की बात की जाए। तब वे लोग Third Party का Processor इस्तेमाल करते हैं। जो कि इन्हें सस्ता पड़ जाता होगा। इसके महंगे होने का सबसे मुख्य कारण इसका Operating System है। चलिए इसके फायदे और नुकसान को देख लेते हैं।

iOS के फायदे

  1. iOS में दुसरे Operating System के मुकाबले Security System अच्छा होता है।
  2. इसमें Virus आने का खतरा बहुत कम होता है।
  3. iOS पर Apple का पूरा Control होता है। जिसके कारण इसका Update समय समय पर आते रहते हैं।
  4. iOS का उपयोग करना सरल है।

iOS के नुकसान

  1. iOS दुसरे Operating System के मुकाबले अधिक महंगा होता है।
  2. iOS का इस्तेमाल सिर्फ Apple कंपनी के Device में ही होता है।
  3. iOS को Android जितना Customise नहीं किया जा सकता है।
  4. iOS में Third Party ऐप का उपयोग नहीं कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:-

  1. कंप्यूटर क्या है?
  2. Hardware क्या है?
  3. Software क्या है?
  4. माइक्रोसॉफ्ट विंडोज क्या है?
  5. काली लिनक्स क्या है?

आपने क्या सीखा?

इस Post में iOS की पूरी जानकारी बताया गया है। जिसमें आपने जाना की iOS क्या है, iOS के इतिहास, iOS के संस्करण, iOS के विशेषता एवं इसके फायदे और नुकसान बताया गया है। हम उम्मीद करते हैं कि यह Post आपको पसंद आया होगा और नया जानने को मिला होगा। यदि यह Post आपको पसंद आया है। तब इसे अपने दोस्तो के साथ जरुर शेयर करें।

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *