मेन्यू बंद करे

प्रतिरक्षा विज्ञान क्या है? – What is Immunology in Hindi

प्रतिरक्षा विज्ञान या प्रतिरक्षा से आप क्या समझते है? आज इस लेख के माध्यम से प्रतिरक्षा विज्ञान क्या है? जानने वाले हैं। प्रतिरक्षा विज्ञान एनाटॉमी और एंथ्रोपोलॉजी जैसा ही एक जीव विज्ञान की प्रमुख शाखा है। इसमें Immune System के बारे में अध्ययन किया जाता है।

Immune System जो हमारे शरीर के लिए एक वरदान से कम नहीं है। यही हमारे शरीर को रोगों से बचाता है। एक आसान शब्द में कहा जाए तो Immune System हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है। तो अगर आप भी प्रतिरक्षा विज्ञान की जानकारी चाहते हैं तो यह लेख अंत तक जरूर पढ़ें।

प्रतिरक्षा विज्ञान क्या है? (What is Immunology in Hindi)

प्रतिरक्षा विज्ञान (Immunology) जीवचिकित्सा विज्ञान की एक प्रमुख शाखा है। जिसमें सभी प्राणियों के प्रतिरक्षा प्रणालीयों (Immune systems) का अध्ययन किया जाता है। प्रतिरक्षा विज्ञान के विशेषज्ञ को प्रतिरक्षाविज्ञानी कहते हैं।

प्रतिरक्षा विज्ञान की चिकित्सा के कई विषयों में विशेष रूप से अंग प्रत्यारोपण, ऑन्कोलॉजी, वायरोलॉजी, बैक्टीरियोलॉजी, पैरासिटोलॉजी, मनोचिकित्सा, और त्वचाविज्ञान के क्षेत्र में अनुप्रयोग हैं।

जैसा कि हमने जाना की प्रतिरक्षा विज्ञान प्रतिरक्षा प्रणाली (Immune System) के अध्यनन को ही कहा जाता है। इसलिए प्रतिरक्षा प्रणाली क्या होता है यह जानना भी जरूरी है तो चलिए इसे भी जान लेते हैं।

प्रतिरक्षा तंत्र क्या है? (What is Immunity in Hindi)

प्रतिरक्षा प्रणाली (Immune System) सभी जीव के भीतर होने वाली जैविक प्रक्रियाओं का संग्रह है। जो शरीर को कई प्रकार की संक्रमण और बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है। यह हमारे शरीर को रोगों से लड़ने में भी मदद करता है।

प्रतिरक्षा प्रणाली एक Soldier का कार्य करता है। यह उन सभी एजेंटों को जीव की स्वस्थ कोशिकाओं और ऊतकों से अलग पहचान सकता है ताकि यह उन के विरुद्ध प्रतिक्रिया ना करे और पूरी प्रणाली सुचारु रूप से कार्य कर सके।

शरीर की प्रतिरक्षा-प्रणाली में खराबी आने से शरीर में रोग प्रवेश कर जाते हैं। प्रतिरक्षा-प्रणाली में खराबी को इम्यूनोडेफिशिएंसी कहते हैं। इम्यूनोडेफिशिएंसी किसी आनुवांशिक रोग के कारण या फिर कुछ खास दवाओं या संक्रमण के कारण भी संभव हो सकता है।

प्रतिरक्षा प्रणाली के अध्ययन को प्रतिरक्षा विज्ञान (Immunology) का नाम दिया गया है। इसके अध्ययन में प्रतिरक्षा प्रणाली संबंधी सभी बड़े-छोटे कारणों की जांच की जाती है। प्रतिरक्षा प्रणाली के क्षेत्र में खोज और शोध निरंतर जारी हैं एवं इससे संबंधित ज्ञान में निरंतर बढोत्तरी होती जा रही है।

Immune System सभी जीवों जैसे; हरेक पौधे और जानवर में होता है। इसमें खराबी आने से हमारा शरीर रोगों से लड़ने में असमर्थ होता है। जिससे हमारे शरीर को हमेशा रोगों का शिकार होना पड़ता है और जल्दी ठीक भी नहीं हो सकता है। ऐसे में हमें स्वस्थ रहने के लिए हमारे प्रतिरक्षा प्रणाली का क्षमता अधिक होना जरूरी है। प्रतिरक्षा प्रणाली की क्षमता को बढ़ाने के लिए यह जरूर पढ़े:- रोग प्रतिरोधक क्षमता कैसे बढ़ाएं?

इंडिया के टॉप प्रतिरक्षा विज्ञान संस्थान

  • Government Medical College, Surat
  • Amity University, Noida
  • National Institute of Immunology, New Delhi
  • Vels University, Chennai
  • Jawaharlal Institute of Post Graduate Medical Education & Research (JIPMER), Puducherry

ये भी पढ़ें:-

  1. Computer से पैसे कैसे कमाए?
  2. ऑनलाइन पढ़ाई कैसे करें?
  3. Online Job कैसे ढूंढे?
  4. पैसे कैसे कमाए?

Conclusion – Immunology in Hindi

तो ये थे प्रतिरक्षा विज्ञान की जानकारी। जिसमें हमने बताया कि प्रतिरक्षा विज्ञान क्या है औल प्रतिरक्षा तंत्र क्या है। उम्मीद करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। जो जानने के लिए इस लेख को पढ़ रहे थे। वह प्राप्त हुआ होगा। यह लेख आप लोगो को कैसा लगा। आप अपना विचार कमेंट के माध्यम से साझा कर सकते हैं।

Related Posts

2 Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *