मेन्यू बंद करे

(लिखावट) Handwriting कैसे सुधारे? 5 तरीके

Handwriting kaise sudhare

क्या आपका HandWriting अच्छा नहीं है? शायद इसीलिए इस लेख को पढ़ रहे हैं। इसलिए अगर आप भी अपना Handwriting सुधारना चाहते हैं। तब इस लेख को अंत जरूर पढ़ें। इस लेख में HandWriting कैसे सुधारें (How to Improve Handwriting in Hindi) बताया गया है। जिसमें Handwriting सुधारने के तरीके बताए गए हैं। Handwriting किसी भी इंसान का पहला Impression होता है। बच्चो से लेकर बड़ों तक में खराब HandWriting की समस्या होती है। माता-पिता भी अपने बच्चो के खराब Handwriting को लेकर परेशान रहते हैं। खराब Handwriting के कारण कई बार दुसरो के सामने शर्मिंदा भी होना पड़ता है।

आमतौर पर खराब Hand Writing की समस्या Students को अधिक होता है। Exam में खराब HandWriting बहुत बुरा असर डालता है। आप पढ़ने में कैसा है। इसे आपकी Hand Writing के साथ जोड़ा जाता है। जिसके कारण बहुत सारे लोग अपनी खराब Hand Writing के कारण परेशान रहते हैं। इसलिए इस लेख में अपनी Hand Writing कैसे सुधारे बताया गया है। साथ ही बच्चो की Handwriting कैसे सुधारे यह भी बताया गया है। सामान्यतः इस लेख में हमने Hand Writing सुधारने से सम्बंधित ऐसे प्रश्नों का उत्तर दिया गया है। जो प्रश्न आपके दिमाग में चल रहे होंगे जो कि इस प्रकार है:-

  • HandWriting कैसे सुधारे
  • Handwriting सुधारने के तरीके
  • अपनी Handwriting कैसे सुधारे
  • बच्चो की Handwriting कैसे सुधारे
  • English की Handwriting कैसे सुधारे
  • Hindi की Handwriting कैसे सुधारे

अगर आपका Handwriting भी खराब है। तब आपके मन में भी इस तरह का प्रश्न जरुर आता होगा। लेकिन अब आप निश्चिंत रहे। क्योंकि इस लेख में हमने Handwriting सुधारने की पूरी जानकारी बताया है। हर कोई यही चाहता है कि उसकी Hand Writing सुंदर और आकर्षक हो। आप भी यही चाहते होंगे। इसलिए आज के इस लेख में अपनी Hand Writing सुधारने के तरीके बताए गए हैं। इन तरीको से आपको अपनी लिखावट यानी Hand Writing सुधारने के साथ साथ सुंदर और आकर्षक लिखने में मदद मिलेगी। चलिए जानते हैं Hand Writing सुधारने के तरीके…

Hand Writing सुधारने के तरीके (Improve Handwriting in Hindi)

Handwriting सुधारने के तरीके के प्रति हर एक लोगों का अलग मत होता है। कुछ लोग कहते हैं कि प्रतिदिन 10-15 पेज लिखने से Writing सुंदर और आकर्षक होता है। वहीं कुछ लोग कहते हैं कि पेन को दो अंगुली से पकड़ना चाहिए और कुछ लोग चार अंगुली से पकड़ने के लिए कहते हैं। यह सभी तरीके सभी के लिए कारगर नहीं होता है। ये तरीके Scientific नहीं है। अब आप ही सोचिए प्रतिदिन 10-15 पेज लिखने का क्या फायदा होगा। जब तक कि लिखते वक्त शब्दो को सुधारने की कोशिश न किया जाए।

अब जिन्हें जो लगता है, वह उसी अनुसार अपना सुझाव दे देते हैं। कुछ लोगों का मानना तो यहाँ तक होता है कि महंगे पेन से लिखने पर Handwriting अच्छी होती है। लेकिन यह भी सच नहीं है। अगर आपका Handwriting सुंदर है। तब आप 5 रुपये के पेन से भी Handwriting सुंदर ही लिखेंगे। यहाँ मैंने Handwriting सुधारने के कुछ तरीके बता है। जो सत प्रतिशत आपके लिए कारगर होगा। यह नियम लगभग सभी Language के लिए कारगर है। चाहे Hindi Language हो या English. चलिए सभी तरीके को विस्तारपूर्वक जानते हैं।

1. Pen या Pencil को अच्छे से पकड़ें।

Hand Writing सुधारने के लिए पेन या पेंसिल को सही से पकड़ना जरूरी होता है। इसलिए लिखते वक्त पेन और पेंसिल को अच्छे से पकड़ना चाहिए। पेन या पेंसिल को सही तरीके से पकड़ने का मेरा तात्पर्य यह है कि पेन और पेंसिल को न ज्यादा नीचे पकड़कर लिखना चाहिए और न ज्यादा ऊपर। इसके साथ पेन या पेंसिल को न ज्यादा दबा कर पकड़ना चाहिए। पेन या पेंसिल को दबा कर लिखने से जल्दी हाथ दर्द करने लगेगा और Writing भी अच्छी नहीं होगी।

इसलिए पेन और पेंसिल को सभी तरीके से पकड़कर लिखने की कोशिश करें। जिस प्रकार पेन या पेंसिल को पकड़कर लिखने में अधिक सुलभ हो। बस उसी प्रकार पकड़कर लिखना शुरू करें और हमेशा उसी तरह पकड़कर लिखें। यह तरीका आपको बताता है कि पेन को कैसे पकड़कर लिखना (How to hold pen for good handwriting in hindi) चाहिए।

2. शब्दों के आकार पर ध्यान दें।

Handwriting को बेहतर बनाने के लिए शब्दों का आकार बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जब तक लिखते वक्त शब्दों का आकार सही नहीं होगा। तब तक Handwriting बेहतर नहीं हो सकता है। इसलिए लिखते वक्त शब्दों पर ध्यान दें। Writing चाहे Hindi का हो या English का। शब्दों को ना ज्यादा बड़ा लिखने की कोशिश करें और ना ज्यादा छोटा। प्रत्येक अक्षर या शब्द को समान्य रखें। इसके लिए आप दुसरो की अच्छी Handwriting देख कर अनुमान लगा सकते हैं।

साथ में प्रत्येक अक्षर को एक Line में लिखने की कोशिश करे। अन्यथा अक्षर ऊपर नीचे होने से आपका पूरा शब्द खराब लगने लगेगा। इसके लिए आप Line वाले Copy का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह तरीका आपको बताता है कि आप साफ और सुंदर Handwriting कैसे लिख (How to write neat and clean handwriting in hindi) सकते हैं।

3. शब्दों के बीच निश्चित दूरी बनाए रखें।

शब्दों के बीच एक निश्चित दूरी होना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि शब्दो के बीच के दूरी यदि बहुत कम हो। तब Writing साफ नहीं दिखता है। वहीं शब्दों के बीच की दूरी अधिक हो। तब पढ़ने में दिक्कत और दिखने में अच्छा भी नहीं होता है। इसलिए लिखते वक्त शब्दो के बीच कुछ दूरी जरुर रखें। यानी न ज्यादा अधिक और न ज्यादा कम। जिससे पढ़ने और समझने में आसानी होगी। इसके साथ दिखने में भी अच्छा होता है। अगर आप प्रत्येक शब्द को लगभग बराबर दूरी में लिखेंगे। तब आपके द्वारा लिखा गया पेज आकर्षक लगेगा।

4. जल्दबाजी ना करें।

शुरुआत में लिखते वक्त जल्दबाजी ना करें। क्योंकि जल्दबाजी करने से आपके Writing खराब ही होंगे। आपने ऐसे लोगों को जरूर देखा होगा। जो बहुत Fast लिखते होंगे। ऐसे लोगों की Writing सुंदर नहीं होती है। इसका सबसे अच्छा उदाहरण Doctors हैं।Doctors की Handwriting बिलकुल गंदी होती है। इसका प्रमुख कारण जल्दबाजी होता है। Doctors के जल्दबाजी के कारण उनका Hand Writing खराब हो जाता है। इसलिए लिखते वक्त जल्दबाजी ना करें।

खासकर के शुरुआत में इस तरह लिखें की अक्षर या शब्द साफ-साफ दिखे। इसके लिए धीरे-धीरे लिखना सही होता है। लेकिन आपने कुछ ऐसे लोगों को भी जरूर देखा होगा। जो बहुत Fast लिखते हैं। फिर भी उनकी Hand Writing सुंदर होता है। उसका कारण उनका निरंतर अभ्यास होता है। आप भी निरंतर अभ्यास से अपनी Handwriting को सुंदर के साथ-साथ Fast भी कर सकते हैं।

5. निरंतर अभ्यास करते रहें।

Hand Writing सुधारने के लिए निरंतर अभ्यास बहुत जरूरी होता है। निरंतर अभ्यास से प्रत्येक दिन आपका Hand Writing सुधरता है। इसलिए ऊपर जितने तरीके बताए गए हैं। उनका अभ्यास करें। लिखते वक्त इन तरीको का हमेशा पालन करें। जैसे जैसे आपकी Handwriting सुधरता है। वैसे वैसे आप अपनी Handwriting की Speed को धीरे-धीरे बढ़ाते भी रहें। ताकि आपके Handwriting की Speed भी बढ़े। यही वो तरीका है, जिससे आप Handwriting को Fast कर सकते हैं। यानी जल्दी लिखने का आसान तरीका (How to write fast With good handwriting in hindi) है

बच्चो की handwriting कैसे सुधारे?

अगर आप अपने छोटे बच्चे की Handwriting सुधारना चाहते हैं। तब आपको निम्नलिखित बातों का अनुसरण करना चाहिए।

  • पेंसिल या पेन सही से पकड़ने की प्रैक्टिस कराएं।
  • लिखते वक्त हाथ या कोहनी हिल सकता है। लेकिन कंधा या पूरा शरीर को हिलने से रोके।
  • अलग अलग अक्षरों की प्रैक्टिस कराएं।
  • शब्द को Line में लिखने की प्रैक्टिस कराएं।

ये भी पढ़ें:-

Conclusion – Good Handwriting in Hindi

इस लेख में हमने Handwriting कैसे सुधारें, Handwriting सुधारने के तरीके बताए गए हैं। हम उम्मीद करते हैं कि यहाँ बताए गए Handwriting सुधारने के तरीके आपको पसंद आया होगा। अगर आप हमसे कुछ पूछना चाहते हैं या आपका कोई प्रश्न है। तब Comment Box से जरुर पूछे। यह प्रभावशाली लेख आपको कैसा लगा। अगर यह लेख आपको अच्छा इसमें बताए तरीके आपके लिए फायदेमंद साबित हुआ है। तब इसे अपने दोस्तो के पास भी शेयर करे। ताकि वह भी Handwriting सुधारने के तरीके से परिचित हो सके।

इसे भी पढ़िए:-

TAG:- English Writing Kaise Sudhare, Baccho ki handwriting kaise sudhare, Handwriting Kaise Sudhare in Hindi, राइटिंग सुधारने का आसान तरीका, हिंदी में सुंदर राइटिंग कैसे लिखें, हिंदी में सुंदर राइटिंग कैसे लिखें

Related Posts

1 Comment

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *