मेन्यू बंद करे

गेम खेलकर पैसे कैसे कमाए?

गेम खेलना किसको पसंद नहीं होता है। बच्चे हो या बूढ़े सभी गेम खेलना चाहते हैं। स्मार्टफोन हो जाने के कारण बच्चे से बुढ़े तक सभी अपने स्मार्टफोन से ही गेम खेलते हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्मार्टफोन से भी ऑनलाइन गेम्स खेलकर पैसे कमाया जा सकता है। सभी लोग इंटरनेट पर फ्री में दिनभर अपना कीमती समय या तो सोशल मीडिया पर गुजारते हैं या ऑनलाइन गेम खेलने में गुजार देते हैं।

किन्तु अगर आप फ्री में गेम खेलने के बजाय पैसे कमाने के लिए गेम खेलना शुरू करेंगे। तब आप गेम खेलने के साथ ही साथ पैसे भी कमा सकते हैं।

अगर आप गेम खेलकर पैसे कमाना चाहते हैं या फिर यह जानना चाहते हैं कि आखिर ऑनलाइन घर बैठे गेम खेलकर पैसे कैसे कमाया जाता है तो आप इस लेख को पढ़ सकते हैं।

ऑनलाइन गेम खेलकर पैसे कैसे कमाएं?

इंटरनेट पर ऐसे बहुत से गेमिंग ऐप उपलब्ध है। जो गेम खेलने के लिए पैसे देती है। आज उन्हीं में से कुछ अच्छे ऐप के बारें में जानेंगे।

इन ऐप से पैसे कैसे कमाएं जाते हैं तथा ये ऐप कमाएं गए पैसे को हमें कैसे देती है आदि सभी जानकारी विस्तार से प्राप्त करेंगे।

इन ऐप से पैसे कमाने के लिए सबसे पहले इन ऐप में से किसी एक ऐप में Sign Up कर के जुड़ना होता है। इसके बाद इन ऐप में बहुत सारे गेम्स होते हैं। इन ऐप से पैसे कमाने का एक ही मंत्र है- खेलो जीतो और पैसे कमाओ

उन गेम्स को खेलना होता है और जब आप गेम को जीतते हैं। तब आप पैसे कमाते हैं। कुछ ऐप Paid होती है और कुछ Free होती है।

1. MPL

आप MPL का नाम तो सुना ही होगा। यह एक पॉपुलर गेम खेलकर पैसे कमाने वाला ऐप है। इसके विज्ञापन आपने अक्सर युट्यूब या टीवी पर देखा होगा। MPL का Full Form यानी कि पुरा नाम Mobile Premier League है।

इस ऐप पर गेम खेलकर बहुत ही आसानी से पैसे कमा सकते हैं। इस ऐप में आपके मनपसंद के बहुत सारे मोबाइल गेम होते हैं। जिसे आप अपने दैनिक जीवन में खेला करते हैं। किन्तु पैसे नहीं कमाते हैं।

लेकिन MPL ऐप से उन सभी मोबाइल गेम को खेलकर पैसे कमा सकते हैं।

MPL में Game खेलने के लिए सबसे पहले ऐप स्टोर या MPL के Official Site से MPL ऐप को डाउनलोड और इंस्टॉल करना है। उसके बाद MPL में Sign Up और Login कर लेना है। Sign Up करते वक्त Refferal Code अवश्य डालें। इससे आपको 20 रुपये और 40 टोकन मिलता है। जो आपको गेम में खेलने के लिए मदद करेगा।

जब आप MPL में Login होते हैं। तब MPL के Home Page पर बहुत सारे Game होते हैं। उनमें से किसी एक गेम को खेलना है। खेलने के लिए कुछ पैसे या टोकन देना होता है। जो आपके MPL Account से कट जाता है और जब गेम को जीतते हैं। तब आपके जीते हुए पैसे MPL Account में ही जमा होता है। जिसे अपने Paytm, UPI, Amazon Pay तथा बैंक में ट्रांसफर कर सकते हैं।

2. Dream 11

अगर आप एक क्रिकेट प्रेमी हैं। तब आपने Dream11 का नाम तो सुना ही होगा। इसके भी विज्ञापन आपने टीवी पर जरूर देखा होगा। इसकी शुरुआत 2016 में की गई थी।

इस ऐप में आप अपनी क्रिकेट टीम बना कर पैसे कमाते हैं। यानी कि इस ऐप में Sign Up करने के बाद आपको अपना Cricket Team बनाना होता है। जब आपका टीम जीत जाता है तब आप इससे पैसे कमाते हैं।

आपका टीम आपके प्लेयर्स के परफॉर्मेंस पर निर्भर करता है। आपके टीम द्वारा जीते गए पैसे को Dream11 Account में जमा होता है। जिसे आप अपने बैंक में ट्रांसफर कर सकते हैं।

3. Winzo Gold

Winzo Gold भी एक पॉपुलर ऐप है। जिससे आप पैसे कमा सकते हैं। इसमें भी आपको बहुत सारा गेम मिल जाता है। जिसे खेलकर अच्छा खासा पैसा कमाया जा सकता है। इससे कमाये गए पैसे को Paytm, UPI या बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।

4. Hago App

ये भी एक पैसे कमाने वाला ही ऐप है। यह आपको प्ले स्टोर पर दिखने को मिलेगा। इससे भी आप बहुत ही आसानी से पैसे कमा सकते हैं। इसमें गेम खेलकर तो पैसे कमा ही सकते हैं। इसके अलावा भी इसमें पैसे कमाने का ऑप्शन मिल जाता है। जो की बहुत ही अच्छा है।

यह एक सोशल मीडिया जैसा गेमिंग ऐप है। यानी कि इससे चैट भी कर सकते हैं। इसमें किसी को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर, किसी कॉन्टेस्ट में पार्टिसिपेट होकर, ऐप शेयर कर के तथा गेम खेलकर पैसे कमा सकते हैं। इसके अलावा भी कुछ और ऑप्शन है जिससे पैसे कमा सकते हैं। इससे पैसे निकालने के भी बहुत ऑप्शन है। जैसे:- पेटिएम, यूपीआई, गुगल पे इत्यादि।

5. Gamezop

Gamezop भी एक पॉपुलर गेम है। इसपर हमेशा टूर्नामेंट चलता रहता है। इसमें Participate होकर पैसे कमा सकते हैं यदि आपका रैंक टूर्नामेंट में अच्छा होता है। इसके अलावा इसमें Reffer Earn और Speen Wheel का भी ऑप्शन होता है। जिसके द्वारा पैसे कमा सकते हैं। जिसे आप पेटिएम में बहुत ही आसानी से ट्रांसफर भी कर सकते हैं।

6. Paytm First Game

आपने पेटिएम का नाम तो सुना ही होगा। यह एक ई-कॉमर्स और ऑनलाइन भुगतान करने का बहुत अच्छा माध्यम है। इसके द्वारा ही एक ऐप लॉन्च किया गया है। जिसका नाम Paytm First Game है। यहाँ भी गेम खेलकर पैसे कमाया जा सकता है। इसमें भी आपको बहुत गेम मिल जाता है। आप जिस भी गेम में अच्छे हैं। उस गेम को खेलकर पैसे कमा सकते हैं। इसके साथ ही यह विश्वासपात्र ऐप है।

7. Qureka App

हो सकता है आप Qureka का नाम नहीं सुना हो। किन्तु इस ऐप से भी पैसे कमा सकते हैं। इस ऐप में क्विज पुछे जाते हैं। जिसके सही जवाब देने पर इनाम के रुप में पैसे दिये जाते हैं। यह एक LIVE ऐप है जो समय पर क्विज लाती है। प्रत्येक क्विज में दस प्रश्न होते हैं। जिसके सही उत्तर पर पैसे कमाते हैं।

8. Loco App

यह बिल्कुल फ्री ऐप है। इसे कोई भी खेल सकता हैं। इसमें भी Quiz पुछा जाता है। जिसके सही उत्तर देकर आप पैसे कमा सकते हैं। यह ऐप Qureka App की तरह ही है। इन ऐप्स से पैसे कमाने के साथ G.K और G.S में भी एक्सपर्ट बन सकते हैं।

आखरी बात

अंत में हम आपको यही कहना चाहते हैं तो अगर आप सोच रहे हैं कि आप भी गेम खेलकर पैसे कमा सकते हैं। तब आप बिलकुल गेम खेलकर पैसे कमा सकते हैं। किन्तु गेम खेलकर पैसे कमाने से पहले निम्न बातों को ध्यान से जान लें।

गेम खेलकर पैसे कमाने के लिए आवश्यक जानकारी

  1. आप जिस भी ऐप से गेम खेलकर पैसे कमाना चाहते हैं। उस ऐप को बनाने वाले ने भी उस ऐप को पैसे कमाने के लिए ही बनाया है।
  2. गेम खेलकर पैसे कमाने के लिए लगभग सभी गेम में भाग लेने (Participate) के लिए सबसे पहले कुछ पैसे देना होता है। उसके बाद जब आप उस गेम को जीत (Win) जाते हैं। तब आप पैसे कमाते हैं।
  3. सभी गेम का Participate Price और Winning Price पहले ही निश्चित किया होता है। इसके अनुसार ही गेम में भाग लेने के लिए पहले Participate Price देना होता है और जीतने पर Winning Price दिया जाता है। Participate Price से Winning Price कुछ अधिक होता है।
  4. अगर आप गेमिंग में एक्सपर्ट हैं। तब ही आप गेम खेलकर पैसे कमाने की सोचें। अन्यथा पहले आप फ्री का गेम खेलकर गेमिंग में एक्सपर्ट हो जाएं। उसके बाद ही पैसे का गेम खेलें।

इसे भी पढ़ें:-

  1. Url Shortener Site से पैसे कैसे कमाएं?
  2. Telegram से पैसे कैसे कमाएं? पूरी जानकारी
  3. Paytm Cash कमाने वाले टॉप 20 ऐप्स। जानें हिंदी में

उम्मीद करता हूँ कि यह लेख और ये ऐप आपको पसंद आया होगा। अगर कुछ पूछना चाहते हैं तो कमेंट के माध्यम से बेझिझक पुछ सकते हैं।

Related Posts

2 Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *