मेन्यू बंद करे

Flipkart Account कैसे बनाये? सिर्फ 1 मिनट में

Flipkart Account कैसे बनाये? – यदि आप भी गूगल पर “Flipkart mein account kaise banate hain” सर्च कर रहे हैं। तो आपको बता दें कि आप बिल्कुल सही जगह आए हैं। क्योंकि यहां आपको वो सभी जानकारी मिलने वाला है। जो आप जानना चाहते हो। मैने देखा है कई सारे लोग गूगल पर सर्च कर रहे हैं कि फ्लिपकार्ट अकाउंट क्या है, फ्लिपकार्ट पर अकाउंट कैसे बनाते हैं, क्या हम बिना लॉगिन के फ्लिपकार्ट से ऑर्डर कर सकते हैं, फ्लिपकार्ट कैसे लॉगिन करें इत्यादि। इसलिए मैंने यह लेख लिखा है। ताकि आप सब के सवालों का जवाब मिल जाए और आप बड़ी आसानी से Flipkart Use करना सीख जाएं।

जैसा कि आप सभी जानते होंगे की Flipkart एक बहुत बड़ी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म है। जिसकी सहायता से हम बहुत आसानी से घर बैठे अपने मन पसन्द के समान मंगा यानी ऑर्डर कर सकते हैं। इसका उपयोग कर शॉपिंग करना आसान है। क्योंकि इसका यूजर इंटरफेस आसान है। इससे प्रतिदिन लाखों ऑर्डर किए जाते हैं। जिसमे Mobile, Computer, Dresses, Books, Toys, Furniture और भी बहुत कुछ शामिल है। लेकिन उन लोगों के लिए Flipkart से कोई सामान ऑर्डर करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। जिन्होंने पहले कभी Flipkart से ऑर्डर नहीं किया है और जिन्हें मोबाइल और इंटरनेट वगैरह की ज्यादा जानकारी नहीं।

अक्सर ऐसे लोग ही इस तरह के प्रश्न गूगल पर सर्च करते हैं। तो मेरे प्यारे दोस्तो, अब आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि इस लेख में हम आपको Flipkart Account बनाने से लेकर इसे Login करना भी बताऊंगा। वो भी आसान तरीके से, ताकि आपको समझने में कोई समस्या न हो। सबसे पहला
प्रश्न की फ्लिपकार्ट अकाउंट क्या है? आपने बैंक अकाउंट तो सुना होगा। लेकिन शायद इसे पहली बार सुन रहे होंगे। तो चलिए पहले जानते हैं कि Flipkart Account क्या है?

Flipkart Account क्या है? (What is Flipkart Account in Hindi)

जिस तरह हम बैंक के सर्विसेस का लाभ उठाने के लिए बैंक अकाउंट खोलाते हैं। उसी तरह Flipkart के सर्विसेस का लाभ उठाने के लिए Flipkart Account खोलना पड़ता है। जैसे; बैंक अकाउंट खोलने के बाद, आप बैंक में अपना पैसा सुरक्षित रख सकते हैं। समय समय पर पैसा निकाल और कहीं भेज सकते हैं और भी बहुत कुछ। वहीं Flipkart Account खोलने के बाद आप Flipkart से घर बैठे ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं।

Flipkart Account क्यों बनाएं? (Why to create Flipkart Account in Hindi)

Flipkart Account बनाने के कई सारे फायदे हैं। जैसे; आप Flipkart से ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं, ऑर्डर देख सकते हैं और ट्रैक भी कर सकते हैं। एड्रेस सेव कर सकते हैं। प्रोडक्ट्स को रिव्यू दे सकते हैं और भी बहुत कुछ। जिसके लिए आपके पास Flipkart Account बनाना होगा। तो चलिए जानते हैं कि Flipkart Account कैसे बनाते हैं।

Flipkart Account कैसे बनाये? (How to Create Flipkart Account in Hindi)

जैसा कि मैंने बताया है कि Flipkart Account बनाना बहुत आसान है। तो चलिए हम आपको Flipkart Account बनाने की जानकारी देते हैं। Flipkart Account बनाने के लिए मात्र आपको चार स्टेप्स को फॉलो करना होता है। जिसके बाद आपका फ्लिपकार्ट अकाउंट बन जाता है और आप फ्लिपकार्ट से शॉपिंग करना शुरू कर सकते हैं। तो फ्लिपकार्ट अकाउंट बनाने के लिए नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करें।

Step#1:- Flipkart Download करें

Flipkart Account बनाने के लिए सबसे पहले तो आपके फोन में Flipkart ऐप होना चाहिए। अगर पहले से है। तो अच्छी बात है। अन्यथा आप सबसे पहले प्ले स्टोर से फ्लिपकार्ट ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल कर लें। आपके सुविधा के लिए फ्लिपकार्ट ऐप का लिंक हमने नीचे दे दिया है। उसपर क्लिक कर के भी फ्लिपकार्ट ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं।

Step#2:- Language Select करें

फ्लिपकार्ट ऐप डाउनलोड करने के बाद फ्लिपकार्ट ऐप को Open करना है। अब आपको Language Select करने के लिए पूछा जायेगा। आप जिस भाषा में फ्लिपकार्ट ऐप को चलाना चाहते हैं। उस Language को Select कर के Continue पर क्लिक करें।

Step#3:- मोबाइल नंबर Enter करें

अब आपको अपना मोबाइल नंबर डालना है। मोबाइल नंबर डालने के बाद Continue पर क्लिक करें।

Step#4:- OTP Enter करें

अब आपके मोबाइल नंबर पर 6 डिजिट का एक OTP जाता है। अगर आपका मोबाइल नंबर उसी फोन में है। तो आपको OTP Enter करने की आवश्यकता नहीं होगी। क्योंकि यह खुद व खुद कैप्चर कर लेता है। लेकिन अगर खुद से कैप्चर नहीं करता है। तो आपको OTP डालकर Verify पर क्लिक करना है।

सही OTP डालने पर आपका मोबाइल नंबर वेरिफाई हो जाता है। मतलब आपका फ्लिपकार्ट अकाउंट बनकर तैयार हो गया है।

फ्लिपकार्ट कैसे लॉगिन करें? (How to Login Flipkart in Hindi)

आपका Flipkart Account बन तो गया है। लेकिन फिर भी कई लोग पूछते हैं कि बाद में कभी फ्लिपकार्ट लोगों करना हुआ तो कैसे करेंगे। तो आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट लॉगिन करने के लिए भी ऊपर बताए स्टेप्स को ही फॉलो करना है। मतलब अगर कभी आपके फोन से आपका फ्लिपकार्ट ऐप डिलीट हो जाता है। तो ऊपर बताए प्रक्रिया को फॉलो कर के दुबारा ऐप में लोगों करना है।

इसे भी पढ़ें:-

Conclusion – Create Flipkart Account in Hindi

तो उम्मीद करते हैं कि यह लेख “Flipkart Account कैसे बनाये” आपको पसंद आया होगा। अगर अभी भी फ्लिपकार्ट अकाउंट बनाने या उसमे लॉगिन करने से संबंधित कोई सवाल है। तो कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं। हम आपका जवाब जरूर देंगे। आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट अकाउंट बनाने के बाद आप शॉपिंग करना शुरू कर सकते हैं। आपको जो भी ऑर्डर करना है। उसे कार्ट में ऐड करना फिर अपने एड्रेस पर ऑर्डर कर देना है। विस्तृत जानकारी के लिए हम इस पर भी एक आर्टिकल जल्द लिखेंगे। तो यह लेख आपको कैसा लगा? अपना विचार शेयर करना ना भूलें।

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *