मेन्यू बंद करे

Facebook पर Block/Unblock क्या है? किसी को ब्लॉक कैसे करें?

आज हम सब फेसबुक चलाते हैं। आप भी चलाते होंगे। तभी तो इस लेख को पढ़ रहे हैं। फेसबुक हमेशा से अपने यूजर्स की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तरह तरह के फीचर्स लाता रहता है। आज इस लेख में हम फेसबुक के ही एक फीचर्स के बारे में बात करने वाले हैं। जिसे ब्लॉक/अनब्लॉक (Block/Unblock) या ब्लॉकिंग और अनब्लॉकिंग जैसे नामों से जानते हैं। यह फेसबुक का एक बेहद महत्वपूर्ण फीचर्स है। जो फेसबुक यूजर्स की सुरक्षा में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए इस लेख में हम जानने वाले हैं कि Facebook पर Block/Unblock क्या है? इससे क्या होता है और यह किस तरह यूजर्स के काम आता है।

इससे पहले भी हमने फेसबुक के ऊपर कई सारे लेख लिखे हैं। जिसमे फेसबुक बनाने से लेकर इसे बंद करने तक की सभी प्रक्रियाओं के बारे में बताया है। तो अगर आप भी फेसबुक के ब्लॉक और अनब्लॉक के बारे में जानना चाहते हैं। जानना चाहते हैं कि फेसबुक पर किसी को ब्लॉक करने से क्या होता है व फेसबुक पर किसी को ब्लॉक या कोई पहले से ब्लॉक हो गया है। उसे अनब्लॉक कैसे करें। तो आप सही जगह आए हैं। क्योंकि यहां फेसबुक ब्लॉक और अनब्लॉक के बारे में विस्तार से बताया गया है। आपके जानकारी के लिए बता दें की फेसबुक पर ब्लॉक नाम से एक फीचर्स है।

जिससे हम किसी को भी ब्लॉक कर सकते हैं। यह फीचर फेसबुक सभी को देता है। आप भी अपने फेसबुक अकाउंट से किसी को ब्लॉक कर सकते हैं। किन्तु फेसबुक पर किसी को ब्लॉक करने से पहले यह जानना अतिआवश्यक कि फेसबुक पर किसी को ब्लॉक करने से क्या होता है। फेसबुक के ब्लॉक फीचर से क्या होता है। किसी को फेसबुक पर ब्लॉक कर देने पर क्या होगा। तो चलिए सबसे पहले जानते हैं कि Facebook पर किसी को ब्लॉक करने से क्या होता है?

Facebook पर किसी को ब्लॉक करने से क्या होता है?

जैसा कि मैंने बताया फेसबुक ब्लॉक फीचर फेसबुक का एक पोपुलर फीचर्स में से एक है और जैसा कि इसके नाम से पता चलता है कि इससे किसी दुसरे फेसबुक अकाउन्ट को ब्लॉक किया जाता है। ब्लॉक करने वाला और ब्लॉक होने वाले फेसबुक अकाउन्ट के बीच संपर्क नहीं किया जा सकता है। उदाहरण के लिए आप फेसबुक पर अपने किसी फ्रेंड को ब्लॉक कर देते हैं। तो ब्लॉक करने के बाद आप अपने दोस्त को संपर्क नहीं कर सकते हैं। मतलब न तो आप अपने फ्रेंड से बात कर सकते हैं और न ही अपने फ्रेंड के फोटोज वगैरह देख सकते हैं। दरअसल इसे स्पैमर्स और स्कैमर्स को रोकने के लिए किया जाता है।

अक्सर फेसबुक ऐसे लोग मिल जाते हैं। जो हमें परेशान करने लगते हैं। अगर आपको भी कोई फेसबुक पर परेशान करता है। तो ऐसे में आप उसके अकाउन्ट को ब्लॉक कर सकते हैं। ब्लॉक करने के बाद वो अकाउन्ट और आपके अकाउन्ट के बीच का संपर्क टूट जाता है। ब्लॉक होने के बाद वह आपको न तो मैसेज और न ही आपके किसी पोस्ट में कमेंट कर सकता है। वह आपके प्रोफाइल को भी नहीं देख पाएगा। अगर वह आपके प्रोफाइल को सर्च करता है तब भी वह आपके अकाउन्ट पर दुबारा मैसेज वगैरह नहीं कर पाऐगा। क्योंकि वह आपके अकाउन्ट को देख ही नहीं पाएगा और आप भी उससे किसी प्रकार से संपर्क नहीं कर सकते हैं। किन्तु अगर बाद में कभी उससे संपर्क करना चाहते हैं तो पहले आप उस अकाउन्ट को अनब्लॉक करेंगे। उसके बाद ही संपर्क कर सकते हैं।

क्या ब्लॉक करने से अकाउंट बंद हो जाता है?

कुछ लोग सोचते हैं कि किसी को फेसबुक पर ब्लॉक कर देने से उसका फेसबुक अकाउन्ट बंद हो जाता है और अगर कोई मुझे फेसबुक पर ब्लॉक करता है। तो मेरा फेसबुक अकाउन्ट भी बंद हो जाऐगा। लेकिन ऐसा कुछ नहीं होता है। आप बेझिझक किसी को भी ब्लॉक कर सकते हैं। अगर आप अपने फेसबुक अकाउंट को किसी से छुपाना चाहते हैं। तो आप उसे ब्लॉक कर दीजिए। वह आपको नही देख पाएगा। लेकिन ऐसा सोच के ब्लॉक कर रहे हैं की आपके ब्लॉक करने से उसका अकाउंट बंद हो जायेगा। तो आपके जानकारी के लिए बता दें कि किसी को फेसबुक पर किसी एक के ब्लॉक करने से फेसबुक अकाउन्ट बंद नहीं होता है।

किन्तु अगर किसी एक अकाउन्ट को बहुत से लोगों के द्वारा ब्लॉक किया जाता है। तो ऐसे में फेसबुक उस अकाउन्ट को बंद कर सकता है।

Facebook पर किसी को ब्लॉक कैसे करें?

फेसबुक पर ब्लॉक करने वाला यह फीचर खासकर लड़कियों के लिए अधिक उपयोगी है। क्योंकि फेसबुक जैसे; सोशल मीडिया पर लड़कियों को कॉमेंट्स और मैसेज कर परेशान किया जाता है। ऐसे में आप उन्हें ब्लॉक भी कर सकते हैं। किसी को भी फेसबुक पर ब्लॉक करना बहुत आसान है। बस आप कुछ क्लिक में ब्लॉक कर सकते हैं। लेकिन फिर भी आपके सुविधा के लिए हमने फेसबुक ब्लॉक करने की पूरी प्रक्रिया स्टेप बाई स्टेप बताया है।

यानी किसी को ब्लॉक करने के लिए नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करना होता है। अगर आप किसी को ब्लॉक करना चाहते हैं तो नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। ध्यान रहे इन स्टेप्स को फॉलो करने के लिए आपका फोसबुक लॉगिन होना चाहिए। अगर है तो बढ़िया है अन्यथा पहले लॉगिन कर लें।

Step#1:- प्रोफाइल खोलें

जिसे आप ब्लॉक करना चाहते हैं। सबसे पहले उसका प्रोफाइल खोलें। अगर यह फेसबुक पर आपका फ्रेंड है। तो यह आपके Friend List में भी होगा। अन्यथा आप सीधे फेसबुक पर सर्च कर के प्रोफाइल खोल सकते हैं। अगर कोई आपको कॉमेंट्स कर के परेशान कर रहा है और आप उसे ब्लॉक करना चाहते हैं। तो आप उसके नाम पर भी क्लिक करेंगे। तो उसका प्रोफाइल खुल जायेगा। जैसा कि आप ऊपर फोटो में देख सकते हैं। प्रोफाइल कुछ इसी तरह का दिखता है।

Step#2:- प्रोफाइल सेटिंग में जाएं।

जिसे आप ब्लॉक करना चाहते हैं। उसका प्रोफाइल खोलने के बाद Message बटन के बगल में तीन बिंदु (Three Dot) देखने को मिलेगा। आपको उसी तीन बिंदु (Three Dot) पर क्लिक करना है। तीन बिंदु (Three Dot) पर क्लिक करने पर प्रोफाइल सेटिंग खुल जायेगा।

Step#3:- ब्लॉक करें।

प्रोफाइल सेटिंग में आपको कई सारे आप्शन देखने को मिलेगा। जैसा की आप ऊपर के फोटो में देख सकते हैं।लेकिन आपको Block पर क्लिक करना है।

Step#4:- दुबारा ब्लॉक करें।

Block पर क्लिक करने के बाद आपसे पूछा जायेगा की क्या आप सच में ब्लॉक करना चाहते हैं (Are you sure you want to block… )। जैसा कि आप ऊपर फोटो में भी देख सकते हैं। तो आपको फिर से Block पर क्लिक करना है।

जिसके बाद प्रोफाइल ब्लॉक हो जायेगा। इसी तरह आप भी किसी के अकाउंट को भी ब्लॉक कर सकते हैं। अगर आपने किसी को ब्लॉक करने के बाद अनब्लॉक करना चाहते हैं। तो आप नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करें। नीचे हमने अनब्लॉक करने की प्रक्रिया भी बताई है। तो चलिए… वो भी जान लेते हैं।

इसे भी पढ़ें:-

  1. Facebook ग्रुप कैसे बनाये?
  2. Facebook से नाम को Change कैसे करे?
  3. Facebook Page कैसे बनाए?

ब्लॉक फेसबुक अकाउन्ट को Unblock कैसे करें?

अगर आपने किसी को ब्लॉक किया। लेकिन अब आप अनब्लॉक करना चाहते हैं। या आपने किसी को गलती से ब्लॉक कर दिया है और अब आप अनब्लॉक करना चाहते हैं तो हमने इसकी पूरी नीचे स्टेप बाई स्टेप बताया है। अनब्लॉक करने के लिए निम्न स्टेप्स को फॉलो करना होता है।

Step#1:- Main Menu में जाएं।

जिसे आपने पहले कभी ब्लॉक किया था। अब उसे अनब्लॉक करना चाहते हैं। तो सबसे पहले Main Menu (तीन लकीर) पर क्लिक करें। जैसा की ऊपर के फोटो में भी देख सकते हैं।

Step#2:- Settings & Privacy पर क्लिक करें।

Main Menu में जाने के बाद नीचे आपको Settings & Privacy का ऑप्शन दिखेगा। आपको इस पर क्लिक करना है।

Step#3:- Settings में जाएं।

Settings & Privacy पर क्लिक करने के बाद Settings का ऑप्शन दिखेगा। अब आपको इसी Settings पर क्लिक कर देना है।

Step#4:- Blocking पर क्लिक करना है।

Settings में जाने के बाद आपको कई सारे ऑप्शंस देखने को मिलेगा। इसमें आपको Blocking का ऑप्शंस ढूंढना है। क्योंकि आप जिसे भी ब्लॉक करते हैं। वो सभी इसी Blocking में Add हो जाते हैं। इसलिए आपको Blocking पर क्लिक करना होगा।

Step#5:- अनब्लॉक करें।

Blocking पर क्लिक करने के बाद आपने जिसे-जिसे Block किया था। उन सभी का नाम दिखेगा। लेकिन आपको उसका नाम ढूंढना है। जिसे आप Unblock करना चाहते हैं। उसके नाम के बगल में Unblock का बटन देखने को मिलेगा। आपको बस उसी पर क्लिक कर देना। इतना करते ही वह अकाउंट वापस अनब्लॉक हो जायेगा।

ये भी पढ़ें:-

  1. Facebook से मोबाइल नंबर कैसे छुपाएँ?
  2. Facebook Friends List कैसे छुपाएँ?
  3. Facebook Profile Lock कैसे करे?

Conclusion – Block and Unblock Facebook Settings in Hindi

उम्मीद करता हूं की यह लेख आपके कुछ काम आया होगा। इस लेख में हमने बताया था की फेसबुक अकाउंट ब्लॉक कैसे करें, वापस अनब्लॉक कैसे करें और इससे क्या होता है। यह लेख आपको कैसा लगा? फेसबुक संबंधित किसी प्रकार के सवाल हैं। तो नीचे कमेंट कर सकते हैं। यदि ब्लॉक और अनब्लॉक करने में कुछ समस्या है। तब भी आप नीचे कमेंट करें। हम जल्द ही आपके सवालों का जवाब देंगे।

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *