मेन्यू बंद करे

QR Code और BarCode क्या है तथा दोनो में अंतर क्या होता है?

आपने किसी Product पर Black Color के खड़ी Line से बने कोड को जरुर देखा होगा। इसे दैनिक जीवन में इस्तेमाल होने वाले लगभग सभी Product जैसे; साबुन, तेल, बुक, पेन इत्यादि पर देखा होगा। जिसके नीचे कुछ Numbers भी होते हैं। इसे Product के पैकेट पर चिपकाया या Print किया गया होता है। क्या आपको पता है कि यह क्या होता है और इसे किसी Product पर क्यों चिपकाया जाता है।

आमतौर पर इसे तकनीकी भाषा में BarCode कहा जाता है। यह आजकल सभी Products पर होता है। लेकिन आपने इसे ध्यान दिया हो या ना दिया हो। इसे देखा हो या ना देखा हो। लेकिन आप QR Code को जरुर जानते होंगे और इसे देखे भी होंगे। आजकल अक्सर TV और Newspaper में Scan And Pay का विज्ञापन दिखता रहता है। जिसमें QR Code को Scan कर के Payment करने को बताया जाता है।

आजकल लगभग सभी बड़े छोटे Shop या Restaurant पर QR Code लगा हुआ रहता है। जिसे Scan कर के Payment कर सकते हैं। यह Online Payment करने का आसान तरीका है। लेकिन क्या आपको पता है कि QR Code होता क्या है और इसे बनाया कैसे जाता है। अगर नहीं पता है। तब इस Post को अंत तक जरुर पढ़ें। इस Post में BarCode और QR Code की पूरी जानकारी बताया गया है।

BarCode क्या है? (What is BarCode in Hindi)

BarCode एक प्रकार का Electronic Code होता है। जो सिर्फ Machine Readable होता है। इसलिए इसे सिर्फ मशीन के द्वारा ही पढ़ा जा सकता है। इसमें कुछ महत्वपूर्ण जानकारी को Store किया जा सकता है। इसे बाजार के लगभग सभी Products पर Print किया जाता है। जिसमें उस Product से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी होती है। जैसे; Product का Price, Product का Expiry Date और Product के कंपनी की जानकारी होती है।

इस कोड की मदद से Product की कंपनी Product के Stock की गणना इत्यादि को बहुत आसानी से Track कर सकती है। किसी एक Product के सभी Packing पर एक ही BarCode लगाया जाता है। BarCode को पढ़ने के लिए BarCode Scanner का उपयोग किया जाता है।

BarCode के शुरुआती दौर में इसमें सिर्फ Black Line ही होते थे। इसे 1D BarCode कहा जाता है। जिसे सिर्फ Optical Scanner द्वारा ही पढ़ा जा सकता है। इसी BarCode का उपयोग दैनिक जीवन में उपयोग होने वाले Product में किया जाता है। लेकिन समय के साथ BarCode में बहुत सारे बदलाव हुए। जिसके कारण अब इसे Smartphone से भी पढ़ सकते हैं।

BarCode कैसा दिखता है?

BarCode का बनावट

BarCode एक Image या फिर Product पर Printed Black Color के समानांतर खड़ा Line है। जिसके बीच White Color के रिक्त स्थान होता है। यह लगभग सभी Product पर लगा होता है। यह दिखने में छोटा और आयताकार होता है। लेकिन इससे Product संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त किया जा सकता है। (BarCode का मानक 1D BarCode है) BarCode के नीचे कुछ Numbers भी होते हैं। जिसमें शुरू के Number Country Wise होती है। इसे GS1 (Global Standard One) Allot करती हैं। प्रत्येक Country का अपना अलग BarCode Series होती है। जैसे भारत के BarCode 890 से शुरू होता है।

BarCode के प्रकार (Types of BarCode in Hindi)

BarCode को मुख्य रूप से दो भागों में बांटा जाता है।

1. 1D BarCode

1D BarCode का मतलब One Dimensional BarCode होता है। इसका ज्यादातर इस्तेमाल दैनिक जीवन में उपयोग होने वाले Product जैसे; साबुन, बिस्कुट, पेन, तेल, किताबें इत्यादि पर किया जाता है। इसलिए इसे UPC (Universal Product Code) के रुप में भी जाना जाता है। इसे Liner BarCode या फिर रेखाकार BarCode भी कहा जाता है। यह आयताकार होता है। इसमें सिर्फ Alphanumeric ही Store किया जा सकता है। इसे Optical Scanner से Read किया जाता है।

2. 2D BarCode

2D BarCode का मतलब 2 Dimensional BarCode होता है। इसे QR Code भी कहते हैं। यह वर्गाकार होता है। यह BarCode का नया तकनीक है। इसका ज्यादातर इस्तेमाल Digital Payment, Visiting Card और Hyperlink, Image, Text इत्यादि Store करने के लिए भी किया जाता है। इसमें 1D BarCode की तुलना में अधिक Data Store किया जा सकता है। इसे Smartphone से भी Read किया जा सकता है।

BarCode को Scan कैसे किया जाता है?

BarCode को Optical Scanner मशीन के द्वारा Scan कर के Read किया जाता है। इसके लिए सर्वप्रथम एक Optical Scanner को कंप्यूटर से Connect कर देना होता है। जिसके बाद Scanner को On कर के BarCode को Scan किया जाता है। Scanner को On करने पर Scanner से Red Color के बत्ती जलती है। जैसे ही वो बत्ती BarCode पर पड़ती है। वह BarCode Scan हो जाता है और उस BarCode का Data कंप्यूटर तक पहुंच जाता है।

लेकिन आजकल बहुत सारे Application भी आ गए हैं। जिनकी सहायता से BarCode को Smartphone से ही Read किया जा सकता है। इन Application को Play Store या App Store से Download कर सकते हैं। जब Play Store या App Store पर BarCode Reader या फिर BarCode Scanner सर्च करेंगे। तब बहुत सारे Application दिखेंगे। जिससे BarCode को Scan किया जा सकता है। इनमें से एक Application का Link नीचे दे दिया गया है। जिसपर Click कर के Download कर सकते हैं।

BarCode कैसे बनाये?

GS1, जिसका Full Form Global Standard One होता है। यह एक Organisation है। जो BarCode का रखरखाव (Maintenance) करती है। इसलिए GS1 Organisation से ही BarCode को खरीदा जाता है। यदि आपका कोई Business है। या फिर आप अपने कंपनी के लिए BarCode बनाना चाहते हैं। तब इसके लिए आपको GS1 से BarCode खरीदना पड़ेगा। जिसके लिए BS1 Organisation को अच्छा खासा पैसा भी देना पड़ता है।

इसके लिए आपके कंपनी के कुछ Proof और Documents की भी आवश्यकता होती है। यह BarCode कुछ सालों की Validity के साथ आती है। जिसके बाद वह BarCode Expire हो जाता है लेकिन यदि आप Personal Use या फिर कुछ Data Store करने के लिए BarCode बनाना चाहते हैं। तब आप Online बहुत आसानी से बना सकते हैं। जिसके लिए आपको नीचे के Steps को Follow करना होगा।

Step#1:- सबसे पहले BarCode बनाने वाली वेबसाइट पर Visit करना होगा। BarCode बनाने वाली वेबसाइट का Link नीचे दिया गया है।

Step#2:- BarCode बनाने वाली वेबसाइट पर Visit करने के बाद BarCode के Type का चुनाव करना होता है।

Step#3:- BarCode के Type का चुनाव करने के बाद Enter Data में सही Information Fill कर के Show BarCode पर Click करे।

Step#4:- अब आपका BarCode Generate हो गया होगा। जिसे Download कर सकते हैं।


QR Code क्या है? (What is QR Code in Hindi)

QR Code का पूरा नाम (Full Form of QR Code in Hindi) Quick Response Code होता है। यह एक प्रकार BarCode है। जिसमें कोई विशेष जानकारी Incode होती है। जिसे BarCode Reader या Smartphone के द्वारा पढ़ा जाता है। यह बाकी BarCode की तुलना में अधिक लोकप्रिय है। क्योंकि दुसरे BarCode की तुलना में QR Code तेज पठनीय और अधिक Storage क्षमता का होता है। यह Two Dimensional BarCode है।

इसमें किसी भी प्रकार की जानकारी को Store किया जा सकता है। जैसे; Digits, Text, Image, Hyperlink, Address, Identity आदि। आज इसका ज्यादातर इस्तेमाल Digital Payment जैसे; Paytm, Google Pay और UPI आदि में किया जा रहा है। इससे Online Payment करना बहुत आसान हो गया। क्योंकि QR Code को अपने Smartphone से Scan करने पर यह Payment Address तक पहुंचा देता है। जहाँ पर Amount डाल कर Payment कर सकते हैं।

आपने किसी Mall, Shop या Restaurant आदि में Payment के लिए लगाया QR Code जरूर देखा होगा। इसके द्वारा Payment करना बहुत आसान होता है। सिर्फ आपको कोई Payment App जैसे; Google Pay, PhonePe या फिर Paytm से Scan करना होता है। Scan करने के बाद आपको Payment Address तक Redirect कर दिया जाता है। जहाँ पर Amount डालकर Payment कर सकते हैं।

QR Code कैसा दिखता है?

QR Code का बनावट

QR Code Black And White Color का एक Code होता है। जिसमें White Color का Background होता है और Background के ऊपर Black Color का वर्गाकार बॉक्स बना होता है। Black Color का वर्गाकार बॉक्स को इस तरह पैटर्न के रूप में सजाया जाता है। जिससे एक वर्गाकार कोड तैयार होता है। जिसे QR Code कहते हैं। इसके तीन कोने पर वर्गाकार Module होता है।

अधिकांश QR Code को आपने Black And White Color का देखा होगा। लेकिन यह अन्य Color का भी होता है। इसके अलावा इसे अपने अनुसार Customise करके भी बना सकते हैं।

QR Code के प्रकार (Types of QR Code in Hindi)

QR Code को दो भागो में बांट सकते हैं।

  1. Static QR Code
  2. Dynamic QR Code

1. Static QR Code

Static QR Code एक प्रकार का Uneditable QR Code है। अर्थात इस प्रकार के कोड में Store Information को Change नहीं किया जा सकता है। इसका ज्यादातर इस्तेमाल पोस्टर्स, अखबार, विज्ञापन आदि में किया जाता है। जहाँ इसके Information को बदलने की आवश्यकता नहीं होती है।

2. Dynamic QR Code

Static QR Code एक प्रकार का Editable QR Code है। अर्थात इस प्रकार के कोड में Store Information को Change किया जा सकता है। इसका सबसे बड़ा यह फायदा है कि अगर इसमें किसी प्रकार की गलत जानकारी Store हो जाए। तब इसे कभी भी बदल सकते हैं। जिसके कारण Reprint करने से बच जाते हैं।

QR Code को Scan कैसे किया जाता है?

QR Code को Scan करने के लिए हमें कोई विशेष प्रकार के उपकरण की आवश्यकता नहीं होती है। इसे हम अपने Smartphone से भी Scan कर के Read कर सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे के Steps को Follow करना होगा।

Step#1:- सबसे पहले Smartphone में किसी ऐसे App को चालू करे। जिसमें QR Code Scan करने का फीचर्स हो। अब के लगभग सभी Smartphone में यह फीचर्स Installed होता है। लेकिन यदि आपके Smartphone में यह फीचर्स नहीं है। तब आप Play Store या App Store पर QR Code Reader सर्च कर के किसी एक App को Install कर लें।

Step#2:- अब जिस QR Code को Scan करना है। उस पर Smartphone के Camera को Point किजिये।

जब आप Smartphone में QR Code Reader App को चालू कर के Camera को किसी QR Code पर Point करेंगे। तब उस QR Code का Information आपके Smartphone में आ जाएगी। जिसे आप देख या पढ़ सकते हैं।

QR Code कैसे बनाये?

आप अपना खुद का QR Code बहुत आसानी से बना सकते हैं। जिसमें अपने अनुसार किसी प्रकार के Information को Store कर सकते हैं। इंटरनेट पर ऐसी बहुत सारी Sites है। जो QR Code बनाने की सुविधा देती है। जिससे आप अपने Website, YouTube Channel, Visiting Card या किसी Product के लिए QR Code बना सकते हैं।

नीचे हम कुछ ऐसे Website के नाम बता रहे हैं। जिससे QR Code बनाया जाता है। इस Website पर जाने के बाद आपको जिसके लिए QR Code बनाना है। उसे Select कर सही Information डालकर बना सकते हैं।

  1. https://www.qrcode-monkey.com/
  2. https://www.forqrcode.com/
  3. https://www.qr-code-generator.com/

QR Code और BarCode में अंतर

यहाँ QR Code और BarCode के मानक 1D BarCode में अंतर बताया गया है।

  1. QR Code को Tickets, Visiting Card, Website और Online Payment आदि कार्यों में उपयोग किया जाता है। जबकि BarCode का उपयोग दैनिक जीवन में उपयोग होने वाले Product जैसे; साबुन, तेल, बिस्कुट आदि में किया जाता है।
  2. QR Code में बड़ी बड़ी Information को Store कर सकते हैं। जबकि BarCode बड़ी Information को Store नहीं कर सकता है। इसमें यह असमर्थ होता है।
  3. QR Code वर्गाकार होता है। जबकि BarCode आयताकार होता है।
  4. QR Code में Alphanumeric के अलावा Image, Hyperlink आदि भी Store कर सकते हैं। जबकि BarCode में सिर्फ Alphanumeric ही Store कर सकते हैं।
  5. QR Code को Denso Wave के द्वारा अविष्कार किया गया था। जबकि BarCode को Norman Joseph Woodland और Bernard Silver के द्वारा अविष्कार किया गया था।

ये भी पढ़ें:-

  1. Computer क्या है?
  2. Hardware क्या है?
  3. Software क्या है?
  4. UPI क्या है?
  5. GPS क्या है?
  6. Hacking क्या है?

आपने क्या सीखा?

इस Post में BarCode और QR Code की पूरी जानकारी बताया गया है। जिसमें आपने जाना कि QR Code क्या होता है, QR Code कैसा दिखता है, QR Code के प्रकार, QR Code Scan कैसे किया जाता है, QR Code कैसे बनाया जाता है और BarCode क्या होता है, BarCode कैसा दिखता है, BarCode के प्रकार, BarCode को Scan कैसे किया जाता है, BarCode बनाया कैसे जाता है तथा QR Code और BarCode में अंतर को भी जाना है।

हम उम्मीद करते हैं कि यह Post आपको पसंद आया होगा और कुछ नया सीखने को मिला होगा। अगर यह Post आपको पसंद आया है। तब इसे अपने दोस्तो के साथ भी शेयर करे। ताकि वो भी इस जानकारी को प्राप्त कर सके।

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *