मेन्यू बंद करे

Web Browser क्या है और काम कैसे करता है?

क्या आपको पता है कि Web Browser क्या होता है। Web Browser क्या है और काम कैसे करता है, यह आप जानो या ना जानो। लेकिन आपने Web Browser का इस्तेमाल जरूर किया होगा। क्योंकि इस लेख को आप एक Web Browser की सहायता से ही पढ़ पा रहें हैं। जो कंप्यूटर या मोबाइल में Installed होता है।

आपने कंप्यूटर या मोबाइल में इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए Chrome Browser, Opera Browser, UC Browser इत्यादि का इस्तेमाल करते होंगे। क्योंकि यह भी Web Browser है। Web Browser के बिना इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। Web Browser इंटरनेट का दरवाजा होता है।

लेकिन क्या आपको पता है कि Web Browser क्या है और Web Browser काम कैसे करता है। यदि आपको Web Browser की जानकारी नहीं है। तब आप इस लेख को अंत तक पढ़ कर Web Browser की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

जरुर पढ़ें: सर्च इंजन क्या है?

Web Browser क्या है? (What is Web Browser in Hindi)

Web Browser एक कंप्यूटर प्रोग्राम या सॉफ्टवेयर है। जिसका कार्य विश्वव्यापी वेब (इंटरनेट) या स्थानीय सर्वर पर उपलब्ध लेख, चित्र, चलचित्र, संगीत इत्यादि जानकारी को देखने योग्य बनाना है। Webpage एचटीएमएल (HTML) नामक कंप्यूटर भाषा (Code) के द्वारा लिखा जाता है। जिसे समझना सभी के लिए आसान नहीं होता है।

इन्हीं Webpage को Web Browser अनुवाद करके उपयोगकर्ता के कंप्यूटर या स्मार्टफोन पर देखने और समझने योग्य बनाता है। जिसे सभी लोग देख और आसानी से समझ सकते हैं। Web Browser को इंटरनेट ब्राउजर या सिर्फ ब्राउजर भी कहा जाता है। जैसे; Internet Explorer, Chrome Browser, Opera Browser और Safari इत्यादि लोकप्रिय Web Browser है।

इसे और आसान भाषा में समझे तो Web Browser इंटरनेट पर मौजूद जानकारियों को अनुवाद करने का काम करते हैं। क्योंकि इंटरनेट पर उपलब्ध लेख, चित्र, चलचित्र, संगीत इत्यादि सभी जानकारी एचटीएमएल (HTML) नामक कंप्यूटर भाषा में लिखे गए होते हैं। जिसे सिर्फ कंप्यूटर समझ सकता है। इंसान नही! इन्हीं जानकारी को Web Browser अनुवाद करके इंसान के समझने योग्य बनाता है।

इंटरनेट और Web Browser एक दुसरे के लिए बहुत जरूरी होता है। Web Browser के बिना इंटरनेट का उपयोग नहीं किया जा सकता है। क्योंकि Web Browser इंटरनेट के दरवाजे की तरह होता है। जिसके द्वारा कोई व्यक्ति इंटरनेट का उपयोग कर पाता है। इंटरनेट पर उपलब्ध किसी भी वेबसाइट या वेबपेज को देखने के लिए सिर्फ उस वेबसाइट या वेबपेज के URL को Web Browser के URL Bar में डालकर सर्च कर देना होता है।

उसके बाद Web Browser उस वेबपेज पर उपस्थित सभी कंटेंट जैसे; लेख, चित्र, चलचित्र, संगीत इत्यादि को अनुवाद कर कंप्यूटर पर दिखा देता है। इस तरह हम इंटरनेट से जुड़ पाते हैं। इसी तरह इंटरनेट के बिना Web Browser का भी कोई काम नहीं होगा।

जरुर पढ़ें:-

  1. Search Engine क्या है?
  2. HTML क्या है?
  3. CSS क्या है?
  4. JavaScript क्या है?

Web Browser के इतिहास (History of Web Browser in Hindi)

Web Browser का इतिहास वर्ष 1989 से शुरू होता है। जब एक भी Web Browser नहीं था। तब Tim Burners Lee ने एक Web Browser का निर्माण किया। जिसे वर्ष 1991 के शुरुआती महीनो में लांच किया था। जब इस Web Browser को लांच किया गया था। तब इसका नाम World Wide Web (WWW) रखा गया।

किन्तु बाद में वास्तविक World Wide Web (WWW) से अंतर करने के लिए इसका नाम बदलकर Nexus रखा गया था। उस वक्त Nexus ही एक मात्र Web Browser था। जिसका इस्तेमाल इंटरनेट Access करने के लिए किया जाता था। इसके कुछ सालो बाद वर्ष 1992 में Lynx नामक Web Browser बनाया गया। यह Web Browser Image या किसी प्रकार का Graphics नहीं दिखाता है।

यानी Lynx Web Browser सिर्फ टेक्स्ट आधारित Web Browser था। इसके बाद वर्ष 1993 में दुनिया का पहला छवि दिखाने वाला Web Browser बनाया गया। इस Web Browser को Mosaic के नाम से जाना जाता है। यह ब्राउजर वेबपेज पर Text के साथ Image को भी दिखाने में सक्षम था। इसके बाद वर्ष 1994 में Mosaic से प्रभावित होकर नेटस्केप नेविगेटर बनाया गया।

इसके बाद समय के साथ-साथ अनेक Web Browser विकसित किया गया। जैसे; Internet Explorer, Opera Browser, Safari इत्यादि। किन्तु आज इन सभी Web Browser को पछाड़ते हुए। Google का Chrome Browser दुनिया का सबसे लोकप्रिय Browser बन चुका है। लोकप्रियता की दृष्टि से Chrome Browser के बाद Safari, Firefox तब Microsoft Edge आता है।

Web Browser के प्रकार (Types of Web Browser in Hindi)

Web Browser के प्रकार को हम दो प्रकार में बांट सकते हैं।

1. Text Based Browser

टेक्स्ट आधारित Web Browser Graphics को सपोर्ट नहीं करते हैं। यह सिर्फ Text को सपोर्ट करते हैं। इसलिए इसे Text Based Browser कहते हैं। जैसे; Lynx

2. Graphical Browser

Graphical Browser उच्च गुणवत्ता वाले Web Browser होते हैं। इस तरह के ब्राउजर Text के साथ-साथ Graphics को भी सपोर्ट करते हैं। जैसे; Chrome Browser

Web Browser के कार्य

इंटरनेट बहुत सारे Web Server से बने हैं। Web Server पर Website का Data Store होता है। आप किसी वेबसाइट पर उपलब्ध किसी प्रकार की सामग्री देखते हैं। तब वह सामग्री (Data) किसी न किसी Web Server पर ही एचटीएमएल (HTML) के फॉर्मेट में उपलब्ध होता है।

Web Browser उपयोगकर्ता के लिए सर्वर से Data को Fetch करती है। उसके बाद उस Data को Human Language में Translate करके दिखा देती है। अगर Web Browser के कार्य को सरल भाषा में जानें तो Web Browser का कार्य User के लिए वेबसाइट या वेबपेज के सर्वर पर उपलब्ध सामग्री को खोजना, एक्सेस करना और दिखाना होता है। जैसे;

अगर हमें किसी वेबसाइट या वेबपेज पर जाना होता है। तब Web Browser के Address Bar में Website या Webpage का URL डाल कर सर्च कर देते हैं। इसके बाद Web Browser उस वेबपेज के सर्वर से Data प्राप्त कर के दिखा देती है। इसी तरह किसी URL (Hyperlink) पर क्लिक करने पर भी होता है।

Web Browser कैसे काम करता है?

Web Browser कैसे काम करता है। जब भी Web Browser में किसी वेबसाइट का Address (URL) डालते हैं। तब वो उस वेबसाइट से कनेक्शन कैसे बना पाता है। चलिए जानते हैं।

जब भी किसी वेबसाइट को देखना होता है। तब हम Web Browser में वेबसाइट का Address (URL) डालकर सर्च कर देते हैं। किसी वेबसाइट का URL कुछ इस तरह का होता है। जैसे;

  1. https://www.google.com
  2. https://www.gyanveda.in

प्रत्येक वेबसाइट या वेबपेज के URL “http या https” से शुरू होता है। जैसा कि ऊपर के URL में देख सकते हैं। अगर हम किसी URL से http या https को हटाकर Browser में सर्च करेंगे। तब Browser खुद ही URL में http जोड़कर सर्च करता है।

http का पूरा नाम HyperText Transfer Protocol होता है। https का पूरा नाम HyperText Transfer Protocol Secured होता है। https, http का Secured Version है। जिससे Data सुरक्षित Transfer हो पाता है। यहाँ Protocol का तात्पर्य Rules से है।

http के द्वारा Web Browser को Web Clients के रुप में Web Server से जुड़ने की अनुमति मिलती है। जब User Web Browser के Address Bar में Web Address (URL) डालकर सर्च करता है। तब Web Browser उस Web Address के Web Server को http Commands के रूप में Request भेजता है। जब Web Server उस Request को Receive करता है। तब जाकर Web Browser Web Server से जुड़ पाता है। और Web Server Web Browser को Data Transmit कर पाती है।

इंटरनेट पर उपस्थित प्रत्येक Web Server http को सपोर्ट करती है। यदि सर्वर http को सपोर्ट नहीं करेगा। तब Web Browser उनसे जुड़ नहीं पाएगा। तो कुछ इसी तरह Web Browser काम करता है।

Web Browser और Search Engine मे अंतर (Web Browser vs Search Engine in Hindi)

अक्सर लोग Web Browser को Search Engine के समान मान बैठते हैं। Web Browser और Search Engine को एक मानते हैं। लेकिन ऐसा बिलकुल भी नहीं है। Search Engine Web Browser से पूरी तरह अलग है। चलिए जानते हैं। Web Browser और Search Engine में क्या अंतर है।

  1. Web Browser एक ऐप्लिकेशन सॉफ्टवेयर है। जबकि Search Engine सिर्फ एक वेबसाइट होता है।
  2. Web Browser सर्वर तक पहुंचने तथा वेबपेज और HTML को पढ़ने के साथ कंप्यूटर प्रदर्शित करने के लिए उपयोग किया जाता है। जबकि Search Engine का उपयोग इंटरनेट पर कोई जानकारी खोजने के लिए किया जाता है।
  3. Web Browser URL के द्वारा वेबपेज को खोलता है। जबकि Search Engine कई URL को एकत्रित कर के रखता है।
  4. Web Browser डेटाबेस का उपयोग नहीं करता है। जबकि Search Engine URL एकत्र रखने के लिए डेटाबेस का उपयोग करती है।
  5. Web Browser का उदाहरण Chrome, Browser, Opera Browser और Internet Explorer जैसी ऐप्लिकेशन होता है। जबकि Search Engine का उदाहरण Google, Bing, Yahoo और Yandex जैसी वेबसाइट होता है।

तो यहाँ हमने Web Browser और Search Engine के बीच मुख्य अंतर को समझा है। Search Engine सिर्फ एक वेबसाइट है। जिसका उपयोग करने के लिए Web Browser की आवश्यकता होती है।

Web Browser और Web Server में अंतर (Web Browser vs Web Server in Hindi)

Web Browser और Web Server के बीच मुख्य अंतर निम्नलिखित है।

  1. Web Browser एक Application होता है। जो Web Server पर उपलब्ध Data को कंप्यूटर पर प्रदर्शित करता है। जबकि Web Server एक डिवाइस या कंप्यूटर ही होता है। जो Data को Store और अन्य कंप्यूटर को सर्विस देता है।
  2. एक Web Browser User की डिमांड पर HTTP Protocol की मदद से Web Server को वेबपेज के लिए Request भेजता है। जबकि Web Server Request को Approve कर के वेब डॉक्युमेंट Send करता है।
  3. Web Browser HTTP Request भेजता है और HTTP Response प्राप्त करता है। जबकि Web Server HTTP Request प्राप्त करता है और HTTP Response भेजता है।
  4. Web Browser का कोई प्रोसेसिंग मॉडल नहीं होता है। जबकि Web Server का तीन प्रोसेसिंग मॉडल Process Based, Thread Based और Hybrid होता है।
  5. Web Browser का उदाहरण Chrome Browser, Opera Browser, Internet Explorer इत्यादि है। जबकि Web Server का उदाहरण Apache Server, Nginx, Lighttpd इत्यादि है।

Web Browser का उदाहरण – प्रमुख Web Browser

  1. Chrome Browser
  2. Mozila Firefox
  3. Microsoft Edge
  4. Internet Explorer
  5. Opera Browser
  6. Safari Browser
  7. Brave Browser
  8. CM Browser
  9. Puffin Browser
  10. UC Browser

इसे भी पढ़ें:-

  1. कंप्यूटर क्या है?
  2. कंप्यूटर हार्डवेयर क्या है?
  3. सॉफ्टवेयर क्या है?
  4. ऑपरेटिंग सिस्टम क्या है?
  5. प्रोग्रामिंग लैंग्वेज क्या है?
  6. कंप्यूटर वायरस क्या है?
  7. एंटीवायरस क्या है?

Conclusion – What is Web Browser in Hindi

उम्मीद करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इस लेख में हमने Web Browser की पूरी जानकारी दिया है। इसमें आपने Web Browser क्या है, Web Browser काम कैसे करता है, Web Browser के इतिहास, Web Browser के प्रकार और Web Browser के बीच Search Engine और Web Server के अंतर के साथ साथ प्रमुख Web Browser के नाम भी जाना है।

यदि यह लेख आपको पसंद आया है। तब इस इंटरनेट ब्राउजर की जानकारी को अपने दोस्तो के साथ शेयर करना बिलकुल भी ना भुलें। इससे इंटरनेट ब्राउजर की जानकारी आपके दोस्त भी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *