मेन्यू बंद करे

ब्लॉगिंग से पैसे कैसे कमाए?

पैसे हर कोई कमाना चाहता है और पैसे हर किसी की जरूरत भी होती है। इसलिए इस लेख में हम एक ऐसे तरीके के बारे में जानेंगे। जिसके जरिए हर कोई पैसे कमा सकता है।

इस लेख में हम ब्लॉगिंग से पैसे कमाने की बात कर रहे हैं। ब्लॉगिंग से पैसे कमाना तो आसान नहीं है लेकिन ज्यादा कठिन भी नहीं है। यदि आप एक जानकार व्यक्ति हैं तो आप ब्लॉगिंग से बहुत ही आसानी से पैसे कमा सकते हैं।

ब्लॉगिंग से पैसे कमाने के लिए आपके पास सिर्फ कंप्यूटर, लैपटॉप या स्मार्टफोन इंटरनेट कनेक्शन के साथ होना चाहिए। अगर आपके पास है तो आप ब्लॉगिंग से पैसे कमाने के लिए शुरू कर सकते हैं।

इस लेख में हम ब्लॉगिंग से पैसे कमाने की पूरी जानकारी प्राप्त करेंगे। ब्लॉगिंग से पैसे कैसे कमाते हैं। जानने से पहले ब्लॉग क्या है। जानना अनिवार्य है। तो चलिए जानते हैं कि ब्लॉग क्या होता है।

इसे भी पढ़ें: मोबाइल से पैसे कैसे कमाए?

ब्लॉग क्या है?

आपने बहुत सारे प्रश्न गुगल या किसी अन्य सर्च इंजन पर सर्च करते हैं। उन प्रश्न को जानने के लिए जिस वेबसाइट पर जाते हैं। उनमें से अधिकतर ब्लॉग होता है।

ब्लॉग भी एक वेबसाइट ही होता है। किन्तु यह दिखने में एक डायरी की तरह होता है। जिसपर हमेशा कुछ शेयर की जाती है। ब्लॉग लेखों का संग्रह होता है। जहाँ आप इस लेख को पढ़ रहे हैं वह भी एक ब्लॉग ही है।

ब्लॉग को किसी खास उद्देश्य जैसे समाचार, शिक्षा, मनोरंजन, स्वास्थ्य इत्यादि विशेष जानकारी को शेयर करने के लिए बनाया जाता है।

ब्लॉग को संचालित करने वाले व्यक्ति ब्लॉगर कहलाता है तथा ब्लॉग पर काम करने को ब्लॉगिंग (Blogging) कहते हैं।

इसे भी पढ़ें: वेबसाइट और ब्लॉग में क्या अंतर होता है?

ब्लॉगिंग से पैसे कैसे कमाएं?

जैसा कि मैंने पहले ही बताया है कि ब्लॉगिंग से पैसे कमाना आसान नहीं है। किन्तु अगर आप एक जानकार व्यक्ति हैं। आपको किसी टॉपिक पर अधिक जानकारी है। तब ब्लॉगिंग से आप बहुत ही आसानी से पैसे कमा सकते हैं।

ब्लॉगिंग से पैसे कमाने के लिए सबसे पहले एक ब्लॉग बनाना होता है। जिसपर हमें अपने ज्ञान और कौशल को इंटरनेट के द्वारा लेख के माध्यम से शेयर करना होता है। जब आपके लेख को अधिक लोग पढ़ना शुरू करते हैं। तब आप ब्लॉग से पैसे कमाना शुरू कर सकते हैं।

आज बहुत से लोग ब्लॉगिंग कर के महिने के लाखों रुपये कमा रहे है। ये सभी सबसे पहले अपना एक सुंदर ब्लॉग बनाते हैं और उस ब्लॉग पर किसी एक टॉपिक जिसमें वो अधिक जानकार हैं। उसपर लेख लिखकर सार्वजनिक रुप से प्रकाशित करते हैं।

जब इनके लेख को पढ़ने के लिए लोग इनके ब्लॉग पर Visit करता है। तब ये पैसे कमाते हैं। ब्लॉग पर जितने अधिक लोग Visit करते हैं उतने अधिक पैसे भी कमाते हैं।

ब्लॉग से पैसे कमाने के लिए क्या करना होता है। ब्लॉग बनाने से लेकर के पैसे कमाने तक का सफर जानेंगे। इन्हीं सफर को आप Step by Step फॉलो कर के ब्लॉगिंग में सफल हो सकते हैं और ब्लॉग से पैसे कमा सकते हैं।

ब्लॉग बनाने से लेकर पैसे कमाने तक का सफर
  1. टॉपिक का चुनाव करें।

अगर आप ब्लॉगिंग कर के पैसे कमाना चाहते हैं। तो आपको पता होना चाहिए कि ब्लॉगिंग से पैसे कमाने के लिए सबसे पहले ब्लॉग पर लिखना होता है। चुकी ब्लॉग पर लेख लिखने के हमें पैसे नहीं दिऐ जाते है।

लोगों को ब्लॉग पर Visit करने पर ही आप पैसे कमा सकते हैं। ब्लॉग पर लोगों को Visit कराने के लिए ही हम ब्लॉग पर लेख लिखते हैं। ताकि लोग पढ़ने के लिए ब्लॉग पर आ सके और हम पैसे कमा सके।

इसलिए ब्लॉग से पैसे कमाने के लिए सबसे पहले हमें यह तय कर लेना चाहिए कि ब्लॉग पर किस टॉपिक पर लेख लिखना है। ताकि बाद में किसी प्रकार की परेशानी ना हो।

अगर आपने यह तय कर लिया है कि आप ब्लॉग पर किस टॉपिक पर लेख शेयर करेगें। तब आप दुसरे स्टेप की तरफ बढ़ सकते हैं। किन्तु आप एक बात का ध्यान रखें कि आप ऐसे टॉपिक को चुनाव करें। जिसमें आप अधिक जानकार हों।

  1. ब्लॉग बनाएं।

अगर आप ने एक सही टॉपिक का चुनाव कर लिया है। तब आप दुसरे स्टेप यानी कि ब्लॉग बना सकते हैं। ब्लॉग बनाना बहुत ही आसान है।

वैसे तो ब्लॉग बनाने के लिए कोडिंग और प्रोग्रामिंग भाषा की आवश्यकता होती है। किन्तु हम बिना प्रोग्रामिंग भाषा के भी बहुत खुबसूरत ब्लॉग बना सकते हैं।

इंटरनेट पर ऐसे बहुत से साइट उपलब्ध हैं। जिसके द्वारा हम ब्लॉग या वेबसाइट बना सकते हैं। किन्तु इन सभी में Blogger और WordPress साइट सबसे अच्छा और पॉपुलर है।

अगर आप ब्लॉगिंग में पहली बार आऐ हैं तो मेरा सुझाव है कि आप सबसे पहले Blogger पर ही अपना ब्लॉग शुरू करें। जब आपको ब्लॉगिंग के बारे में अधिक जानकारी होती है। तब आप Blogger वाले ब्लॉग को WordPress पर ट्रांसफर कर सकते हैं।

क्योंकि WordPress पर ब्लॉग बनाने के लिए हमें पैसे देने होते हैं। किन्तु Blogger फ्री होता है। किन्तु Blogger में वो सभी फीचर्स नहीं होते जो हमें WordPress पर मिलता है।

इसलिए अगर आप ब्लॉग पहली बार बना रहें हैं और ब्लॉगिंग की कोई खास जानकारी नहीं है। तब आप सबसे पहले Blogger साइट से ब्लॉग बना ले। जब आपको सही लगे तब इसी ब्लॉग को WordPress पर ट्रांसफर कर सकते हैं।

Blogger पर ब्लॉग कैसे बनाया जाता है। जानने के लिए इस लेख को अवश्य पढ़ें:- फ्री में ब्लॉग और वेबसाइट कैसे बनाएँ?

जब आप सफलतापूर्वक अपना एक ब्लॉग बना लेते हैं। तब आप तीसरे स्टेप की तरफ बढ़ सकते हैं।

  1. ब्लॉग पर कंटेंट पब्लिश करें।

अगर आपने अपना ब्लॉग बना लिया है। तब आप अपने ब्लॉग पर कंटेंट पब्लिश कर सकते हैं। कंटेंट यानी कि लेख! आपने जिस टॉपिक का चुनाव किया था।

उस टॉपिक पर एक सुंदर सा लेख जिसमें अगर जरूरत हो तो इमेज डाल कर लेख लिखना है। जिससे लेख पढ़ने में आकर्षक लगे।

Blogger ब्लॉग पर लेख कैसे लिखना है। जानने के लिए इस लेख को अवश्य पढ़ें:- Blogspot ब्लॉग में लेख कैसे लिखें?

जब आप अपने ब्लॉग पर कंटेंट पब्लिश करना शुरू करते हैं। तब आप चाथे स्टेप की तरफ बढ़ सकते हैं।

  1. ब्लॉग का ट्रैफिक बढ़ाएं।

जब आप अपने ब्लॉग पर लेख लिखने लगते हैं। तब आपको ब्लॉग की ट्रैफिक बढ़ाने पर ध्यान देना है। क्योंकि जितने अधिक लोग आपके ब्लॉग पर Visit करेंगे उतने अधिक आप पैसे कमा पाएंगे।

इसलिए जब आप तीसरे स्टेप तक आ जाते हैं। तब आप सिर्फ अपने ब्लॉग पर लेख लिखने और ब्लॉग पर ट्रैफिक लाने के लिए ही सोचना है।

ब्लॉग पर ट्रैफिक आप सोशल मीडिया जैसे; फेसबुक, व्हाट्सऐप, ट्विटर इत्यादि तथा सर्च इंजन जैसे; गुगल तथा बिंग आदि से प्राप्त कर सकते हैं।

सोशल मीडिया से ट्रैफिक प्राप्त करने के लिए लेख के Link को सोशल मीडिया पर शेयर करना होता है तथा सर्च इंजन से ट्रैफिक प्राप्त करने के लिए सर्च इंजन में ब्लॉग को Submit करना होता है। उसके बाद ब्लॉग के सभी लेख खुद ब खुद सर्च इंजन पर शेयर हो जाते हैं।

इसे भी पढ़ें:-

  1. Blogspot ब्लॉग को गुगल सर्च इंजन में ऐड कैसे करें?
  2. Blogspot ब्लॉग को याहू और बिंग सर्च इंजन में ऐड कैसे करें
  3. Blogspot ब्लॉग को Yandex Search Engine में ऐड कैसे करें?

जब आप अपने ब्लॉग पर ट्रैफिक बढ़ा लेते हैं। तब आप पाँचवे स्टेप की तरफ बढ़ सकते हैं।

  1. ब्लॉग से पैसे कमाना शुरू करें।

जब आपके ब्लॉग पर अधिक ट्रैफिक आने लगता है। तब आप ब्लॉग से पैसे कमाना शुरू कर सकते हैं। जब आप इन पाँच स्टेप में से चौथे स्टेप को पार कर लेते हैं। तब आप ब्लॉग से पैसे बहुत ही आसानी से तथा कई तरीके से कमा सकते हैं।

चलिए उन सभी तरीके को जानते हैं। जिनके द्वारा हम ब्लॉग से पैसे कमा सकते हैं।

पैसे कमाने का तरीका

1. ब्लॉग को Monetize कर के पैसे कमाएं।

ब्लॉग से पैसे कमाने के सबसे अच्छा तरीका Monetization है। यह तरीका सभी ब्लॉगर को सबसे अधिक पसंद है। इसमें ब्लॉग को किसी विज्ञापन दाता से Monetize किया जाता है।

Monetize करने के बाद आपके ब्लॉग पर विज्ञापन दिखाए जाते हैं। इन विज्ञापन को जितने अधिक लोग देखेंगे उतने ही अधिक आप पैसे कमा पाएंगे। विज्ञापन पर क्लिक करने के और अधिक पैसे दिये जाते हैं। जितने अधिक लोग विज्ञापन पर क्लिक करते हैं उतने ही अधिक पैसे कमा सकते हैं।

ब्लॉग पर विज्ञापन लगाने के लिए बहुत से विज्ञापन कंपनी है। जैसे:- Google Adsense, Media.net, Infolinks, PopAds इत्यादि। किन्तु इन सभी में सबसे अच्छा और अधिक भुगतान करने वाला Google Adsense हैै।

इसलिए Google Adsense के विज्ञापन को लोग सबसे अधिक अपने ब्लॉग पर लगाते हैं। Google Adsense Google का ही एक प्रोडक्ट है। जो ब्लॉग और वेबसाइट पर विज्ञापन लगवाती है और इसके बदले पैसे देती है।

इसे अवश्य पढ़ें:- Google Adsense क्या है? इससे पैसे कैसे कमाएं

2. Affiliate Marketing से पैसे कमाएं।

ब्लॉगर का दुसरा सबसे पसंदीदा और अच्छा तरीका Affiliate Marketing है। Affiliate Marketing में किसी कंपनी के Affiliate Program से जुड़कर उस कंपनी के प्रोडक्ट को अपने ब्लॉग पर Promote करना होता है।

Affiliate Program से जुड़ने के बाद प्रोडक्ट का एक Unique Link दिया जाता है। जिसे Affiliate Link कहते हैं। इसी Link को अपने ब्लॉग पर लगाकर प्रोडक्ट को Promote करना होता है।

जब आपके ब्लॉग पर अधिक लोग आते हैं। तब उनमें से कुछ लोग उस Affiliate Link के द्वारा उस प्रोडक्ट को खरीद लेते हैं। इसके लिए वह कंपनी आपको अच्छा खासा कमीशन के तौर पर पैसे देती है।

कुछ सफल ब्लॉगर को Affiliate Marketing से पैसे कमाना सबसे अच्छा लगता है। क्योंकि वे लोग इस तरीके में Monetization से भी अधिक पैसे कमा पाते हैं।

इसे अवश्य पढ़ें:- Affiliate Marketing क्या है? इससे पैसे कैसे कमाएं?

3. Sponsorship से पैसे कमाएं।

जब आपका ब्लॉग पॉपुलर हो जाता है। तब आप Sponsorship से भी अच्छे खासे पैसे कमा सकते हैं। क्योंकि जब आपका ब्लॉग पॉपुलर होता है। तब लोग आपके ब्लॉग के द्वारा कुछ Promote करवाना चाहते हैं।

Promote करने के लिए ब्लॉग के माध्यम से लोग आपसे Contact कर के Sponsorship के बारे में बात करते हैं। एक Sponsorship के लिए आप अपने ब्लॉग Visitors के अनुसार पैसो की मांग कर सकते हैं।

4. Own Product Sell कर के पैसे कमाएं।

अगर आपका ब्लॉग एक एजुकेशनल ब्लॉग है। यानी कि आप अपने ब्लॉग के माध्यम से एजुकेशन संबंधित लेख लिखते हैं। तब आप उसी से संबंधित eBook बनाकर अपने ब्लॉग पर बेच सकते हैं।

जैसे मान लिजिए की आप अपने ब्लॉग पर SEO सिखाते हैं। तब आप SEO पर एक eBook बना सकते हैं। जिसमें SEO की पूरी जानकारी होगी तथा जिसमें SEO की छोटी बड़ी टेक्नीक दिया हो।

उस eBook को आप अपने Visitors को खरीदने का सुझाव भी दे सकते हैं। तथा उस किताब की विशेषता शेयर कर लोगों खरीदने के लिए बोल सकते हैं।

5. Url Shortner से पैसे कमाएं।

Url Shortner के द्वारा भी ब्लॉग से पैसे कमा सकते हैं। आपने देखा होगा कि ब्लॉग पर किसी भी लेख में कुछ Link भी होती है। इन्हीं Link को Url Shortner Site से Short कर के ब्लॉग के लेख में लगा सकते हैं।

जब कोई उन Link पर क्लिक करेगा। तब आपकी कमाई होगी और जितने अधिक लोग क्लिक करेंगे उतने अधिक कमाई भी होगी।

इसे अवश्य पढ़ें:- Url Shortner से पैसे कैसे कमाएं?

ब्लॉगिंग से पैसे कमाने के फायदे

  1. कहीं जानें कि आवश्यकता नहीं है। आप जहाँ चाहे वहाँ से ब्लॉगिंग कर सकते हैं और पैसे कमा सकते हैं।
  2. इसे आप अपने अनुसार Full Time या Part Time कर सकते हैं।
  3. किसी के Under काम करने की आवश्यकता नहीं है। इसमें आप स्वयं बॉस होते हैं।
  4. इसे Job के साथ भी कर सकते हैं और अपनी Income बढ़ा सकते हैं।
  5. इससे आपको लिखने की कला में सुधार होता है।
  6. इससे आपकी Knowledge में भी वृद्धि होती है।
  7. आप अपनी Network या Followers बनाते हैं।
  8. इसे महिलाएँ घर बैठे कर सकते हैं।

उम्मीद करता हूँ कि ब्लॉगिंग से पैसे कैसे कमाया जाता है। इसकी पूरी जानकारी प्राप्त हो गया होगा। अगर फिर भी किसी प्रकार का प्रश्न है तो कमेंट से पुछ सकते हैं। यह लेख आपको कैसा लगा अपने विचार साझा करना ना भूलें।

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *