मेन्यू बंद करे

ब्लॉग कैसे बनाये? – खुद का Professional Free Blog कैसे बनाएं

ब्लॉग कैसे बनाये

अपना ब्लॉग कैसे बनाये? क्या आप भी खुद का Blog बनाना चाहते हैं। तब आप बिल्कुल सही जगह आए हैं। क्योंकि इस लेख में हम आपको Blog बनाने की पूरी जानकारी बताएंगे। Blog को Free और Paid दोनो तरीके से बनाया जाता है। Paid Blog Professional और ज्यादा Accessible होते हैं। लेकिन बहुत सारे लोगों के पास Blog के लिए पैसे नहीं होते हैं। इसलिए वे Free Blog बनाना पसंद करते हैं। अगर आप Blog बनाना और सीखना चाहते हैं। तब आप Free Blog से ही शुरूआत करे। चूँकि इस लेख में मैंने Blog बनाने संबंधित पूरी जानकारी दिया है।

इसलिए यहाँ हमने Free और Paid दोनो Blog बनाना सीखेंगे। यानी मात्र इस लेख को अंत तक पढ़ने के बाद Blog बनाने संबंधित आपको समस्त जानकारी प्राप्त हो जाएगी। क्योंकि यहाँ हमने सबकुछ विस्तार से बताया है। इस लेख में मुख्य रूप से Free Blog कैसे बनाये, Free Blog को Professional Blog कैसे बनाये और Professional Blog कैसे बनाये बताया गया है। अगर आप Free Blog बनाना चाहते हैं। तब Free Blog तो बना ही सकते हैं। साथ में उस Free Blog को Professional भी बना सकते हैं। लेकिन अगर आप Blog को पैसे से बनाना चाहते हैं। ताकि उसका पूरा Control आपके पास हो।

तब उसकी जानकारी भी यहाँ बताया गया है। सिर्फ आपको अंत तक अच्छे से लेख को पढ़ना और समझना होगा। तो चलिए जानते हैं कि Blog कैसे बनाया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि Blog क्या होता है। अगर आपको पता है। तब आप Blog बनाने के लिए लेख को आगे पढ़ सकते हैं। लेकिन जिन्हें यही पता नहीं है कि “Blog क्या होता है और इसे क्यों बनाया जाता है”। तब उन्हें सबसे पहले Blog के बारे में जान लेना चाहिए। जैसे; Blog क्या होता है, Blog क्यों बनाया जाता है या Blog बनाने का क्या उद्देश्य है। तो चलिए सबसे पहले जानते हैं कि Blog क्या होता है?

Blog क्या होता है? (What is Blog in Hindi)

आज के समय में इंटरनेट से सभी काम वेबसाइट के जरिए ही किया जाता है। जैसे; Results देखने के लिए एक अलग वेबसाइट, Recharge करने के लिए एक अलग वेबसाइट, Ticket Book करने के लिए एक अलग वेबसाइट, Shopping करने के लिए एक अलग वेबसाइट, मनोरंजन के लिए भी एक अलग वेबसाइट होता है। जैसे; Facebook, YouTube, Amazon, Flipkart, Paytm इत्यादि सभी वेबसाइट ही तो है। अभी यह लेख आप जहाँ पढ़ रहे हैं। वो भी एक वेबसाइट ही है। जिसका नाम Gyanveda (www.gyanveda.in) है। आपने वेबसाइट का नाम जरुर सुना होगा और देखा भी होगा।

वेबसाइट इंटरनेट का स्थल होता है। जिसे वेबपृष्ठ या जालस्थल कहते हैं। इंटरनेट के इसी स्थल पर सारी सामग्री उपलब्ध होती है। जैसे हम इंटरनेट पर Video देखते हैं। क्योंकि वह Video किसी वेबसाइट पर उपलब्ध होता है। अगर आप भी इंटरनेट पर कुछ डालना चाहते हैं। तब आप खुद का वेबसाइट बना सकते हैं। जहाँ आप अपने मर्ज़ी से Photo या Videos डाल सकते हैं। जिसे पूरी दुनिया देख सकती है। Blog भी एक वेबसाइट ही है। एक Blog में बहुत सारे वेबपेज होते हैं। जो कि वेबसाइट में भी हो सकते हैं। लेकिन Blog के प्रत्येक वेबपेज पर एक विशेष जानकारी या विवरण दिया रहता है। जिसे निरंतर नए जानकारी के साथ अपडेट किया जाता है और पुराने जानकारी में भी बदलाव कर अपडेट होता है।

Note:- Blog में लिखे गए जानकारी को Article, Post या BlogPost कहा जाता है।

आमतौर पर Blog को किसी खास जानकारी जैसे; News, Education, Computer, Technology इत्यादि संबंधित या खुद का विचार शेयर करने के लिए बनाया जाता है। अभी आप यह लेख जिस वेबपेज पर पढ़ रहे हैं। वो भी एक Blog ही है। इस Blog पर Computer और Education संबंधित जानकारी शेयर किया जाता है। Blog को किसी एक व्यक्ति या एक समूह द्वारा संचालित किया जा सकता है। Blog और वेबसाइट बनाने का तरीका एक ही है। यानी अगर आपने Blog बनाना सीख लिया। तब आपको वेबसाइट बनाने भी आ गया है या अगर आपको वेबसाइट बनाने आता है। तब आप Blog भी बना सकते हैं। Blog और वेबसाइट का अंतर सिर्फ उसके Design से होता है। चूँकि Blog का Design एक डायरी जैसा दिखता है। जिसमें बहुत सारे पेज होते हैं और सभी पेज पर कुछ जानकारी होती है। यानी Blog Webpage का Collection होता है।

विस्तृत जानकारी:- Website और Blog में क्या अंतर होता है?

आज हमें किसी भी विषय से संबंधित जानकारी की आवश्यकता होती है। तब सबसे पहले हम उसे Google पर सर्च कर के खोजते हैं। लेकिन क्या वह जानकारी खुद Google लिखता है या फिर किसी से लिखवाता है। नहीं! वह सभी जानकारी Google का नहीं होता है। बल्कि किसी वेबसाइट या Blog का ही होता है। जिसे Google अपने Search Results में List कर के रखता है। जब हम उस List में से किसी पर Click करते हैं। तब उस वेबसाइट या Blog पर पहुंच जाते हैं। जहाँ से हमे वह जानकारी प्राप्त होती है।

Blog बनाने का उद्देश्य (Purpose of Blogging in Hindi)

Blog बनाकर उसे Manage करना यानी Blog पर हमेशा नए BlogPost लिखना, पुराने BlogPost को Update करना, Blog की Marketing और इससे संबंधित कार्यों को करना Blogging कहलाता है। Blogging एक Profession है और इसे करने वाले व्यक्ति को Blogger कहा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लोग Blog क्यों बनाते हैं। सामान्य भाषा में बोले तो Blog बनाने का क्या उद्देश्य होता है। लोग Blogging क्यों करते हैं, क्यों हमेशा BlogPost लिखते हैं। आखिर इससे उन्हें क्या फायदा होता है।

तो चलिए आज हम आपको बता देते हैं कि Blog बनाकर Blogging करने का क्या उद्देश्य होता है और उन्हें इससे क्या फायदा होता है। क्योंकि मैं भी एक Blogger हूँ और Blogging करता हूँ। इसलिए मुझे पता है Blog बनाने का क्या उद्देश्य होता है। सामान्यतः एक Blog बनाकर Blogging करने के निम्नलिखित उद्देश्य हो सकते हैं।

  • Blog बनाने का मूल उद्देश्य अपने विचार को दुनिया के सामने रखना है। अगर आप अपने विचार को शेयर करना चाहते हैं, दुनिया को कुछ बताना चाहते हैं। तब आप भी अपना Blog शुरू कर सकते हैं।
  • लोग अपने Research संबंधित जानकारी को इंटरनेट पर प्रकाशित करने के लिए भी Blog लिखते हैं।
  • Blog अपने Knowledge को शेयर करने के लिए भी बनाया जाता है।
  • ऑनलाइन समाचार पत्र (NewsPaper) को प्रकाशित करने के लिए Blog लिखा जाता है।
  • लोग खुद का Network बनाने के लिए भी Blog बनाते हैं। खुद के Brand Build करना भी हो सकता है।
  • लोग अपने लिखने की कला को बेहतर यानी Writing Skills Improve करने के लिए भी Blog लिखते हैं।
  • आजकल Blog बनाने का महत्वपूर्ण उद्देश्य पैसे कमाना है। ज्यादातर Bloggers तो पैसे कमाने के लिए ही Blogging करते हैं।

उम्मीद करता हूँ कि अब आप समझ गए होंगे कि Blog क्या होता है और Blog बनाने का क्या उद्देश्य होता है। चूँकि Blog को हिंदी में चिट्ठा, Blogger को चिट्ठाकार और Blogging को चिट्ठाकारी या चिट्ठाकारिता कहते हैं। चलिए अब जानते हैं कि Blog कैसे बनाते हैं।

विस्तृत जानकारी:- Blog क्या है और Blogging क्यों करते हैं?

Blog कैसे बनाये? (How to Create Blog in Hindi)

मूल रुप से Blog बनाने के लिए Domain Name और Web Hosting की जरूरत होती है। Web Hosting पर Blog की सारी सामग्री उपलब्ध होती है। Domain Name Blog के पत्ते (Address) का कार्य करता है। इसे Web Address भी कहा जाता है। लोग इसी Address के जरिए Blog को Visit कर पाते हैं। जैसे; आप अभी यह लेख पढ़ रहे हैं। उस Blog का Domain Name “www.gyanveda.in” है। अगर आप इस Domain Name को अपने Web Browser (URL Bar) में सर्च करेंगे। तब सीधा इस Blog पर पहुंच जाएंगे। Domain Name और Web Hosting को खरीदना पड़ता है। जिसके लिए पैसे लगते हैं।

इसके अलावा Blog को Design करना पड़ता है। Blog कैसा दिखेगा, यह Blog की Design तय करता है। Blog को Design करने के लिए HTML, CSS, JavaScript आदि Computer Language की जानकारी होनी चाहिए। आसान भाषा में बताएं, तो ये सब Coding होती है। लेकिन अगर आपको Coding नहीं आता है। तब भी आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आजकल ऐसे बहुत सारे Platform मौजूद है। जो कुछ Click में ही Blog या वेबसाइट को Design कर बना देता है। यह आसान तरीका है Blog बनाने का, जहाँ पहले पूरी वेबसाइट को खुद Design करना पड़ता था या फिर Design करने के लिए किसी को Hire करना पड़ता था।

लेकिन अब ऐसा कुछ नहीं है। आज इन Platform के जरिए बड़े से बड़ा Blog और वेबसाइट बनाया जा रहा है। अगर आपको इन Platform का Design पसंद नहीं आता है। तब आप उसी Blog या वेबसाइट पर अलग से भी Design लगा सकते हैं। आजकल बने बनाए Blog Design भी मिलता है। जिसे Theme कहा जाता है। Theme को खरीदने के लिए भी पैसे लगते हैं। हालांकि आपको Free Theme भी मिल जाएगा। आप अपने Blog का Design जैसा रखना चाहते हैं। उस तरह की एक Theme की जरुरत होगी।

Free Blog कैसे बनाये?

Blog बनाने के लिए बहुत सारे Blogging Platform है। जिससे Blog बनाया जाता है। जैसे; WordPress, Blogger, Wix, Weebly, Drupal, Joomla इत्यादि। लेकिन इन सभी में WordPress और Blogger सबसे अधिक लोकप्रिय है। यहाँ हम इन दोनो Platform की ही बात करने वाले हैं। इन्हीं के जरिए Blog बनाना सिखाएंगे। इन Platform को CMS या Content Management System कहा जाता है। चलिए सबसे पहले इन दोनो Blog के बारे में जानते हैं। ताकि आप समझ पाएं की कौन-सा Platform (CMS) आपके लिए Best है। सही Platform का चुनाव करना बहुत जरूरी है।

1. WordPress

Blog या वेबसाइट बनाने के मामले में WordPress सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। लेकिन WordPress भी दो है, एक WordPress.org और दूसरा WordPress.com। इन दोनो के बीच बहुत ज्यादा अंतर होता है। इसलिए इन्हें समझना जरूरी है।

WordPress.org पर एक Open Source Software या Program होता है। जिसे Content Management System (CMS) कहा जाता है। इसका उपयोग कर सुंदर और आकर्षक Blog बना सकते हैं। WordPress.org को PHP और MySQL में बनाया गया है। इस CMS की शुरुआत वर्ष 2003 में हुआ था। WordPress.org पर Blog या Website बनाने के लिए WordPress.org से CMS Software को Free में Download कर Web Server में Install करना होता है। इसलिए इस Platform पर Blog बनाने के लिए Web Hosting की आवश्यकता होती है। जिसके लिए Hosting खरीदना पड़ता है। इसलिए इसपर बने वेबसाइट या Blog को Self Hosted Blog या Self Hosted Website कहा जाता है।

Note:- Self Hosted Blog/Website पर अपना पूरा Control होता है।

WordPress.com को WordPress.org के Co-Founder के द्वारा बनाया गया है। इसपर Free Plan के साथ Free Blog बनाया जाता है। लेकिन इसके Free Plan पर बहुत सारे Limitations होती है। जिसके कारण Free Blog ज्यादा Accessible नहीं होते हैं। इसका पूरा Control हमारे पास नहीं होता है। जिसके कारण आपके Blog पर Ads लगा सकते हैं। जिसके बदले आपको कोई पैसे नहीं मिलेगा। इसके अलावा Free Blog पर Domain Name नहीं बल्कि Subdomain दिया जाता है। जो कि www.blogname.wordpress.com जैसा होता है। जो कि दिखने में Professional नहीं होता है। WordPress.com खुद Web Hosting और Domain Name बेचता है। इसके लिए बस आपको Pro Plan के साथ Upgrade करना होता है। जिसके बाद इसका Control आपको मिल जाता है। हालांकि इनके Plan भी कई तरह के होते हैं और उन्हीं Plan के अनुसार आपको सुविधाएँ मिलती है। यानी यहाँ अलग से कुछ भी खरीदने की जरूरत नहीं है। सब-कुछ यहीं मिलता है।

2. Blogger

Blogger Google द्वारा प्रदत्त एक Blogging Platform है। इस Platform से भी Free Blog बनाया जाता है। इसपर Blog बनाना बहुत आसान है। बस कुछ ही Click में इसपर Free Blog बनाया जा सकता है। Blogger Free Blog बनाने की सुविधा देता है। इस पर बनाए Blog के लिए Hosting और SSL Certificate हमेशा के लिए Free होता है। साथ में एक Subdomain दिया जाता है। Blogger पर बने Blog का Subdomain www.blogname.blogspot.com जैसा होता है।

Note:- चूँकि अगर आप Professional Blog बनाना चाहते हैं। जिसके लिए आप पैसे भी लगा सकते हैं। तब आपको WordPress.org से Blog बनाना चाहिए। इस पर बने Blog को Paid Blog कहेंगे। लेकिन अगर आप पैसे नहीं लगाना चाहते हैं। आप Free में Blog बनाना चाहते हैं। तब आपके पास दो Option बच जाता है। वह है WordPress.com और Blogger.

इस लेख में Blogger और WordPress पर Free Blog बनाना बताया है। साथ में WordPress.org से भी Blog बनाने के तरीके बताए हैं। चलिए सबसे पहले Blogger से Free Blog बनाना सीखते हैं।


Blogger पर Free Blog कैसे बनाये?

Blogger का पुराना नाम Blogspot था। इसीलिए इसके Subdomain में blogspot.com होता है। इस Platform का निर्माण Pyra Labs ने किया था। जिसे Google ने वर्ष 2003 में खरीद लिया था। अब यह Platform Google का है। Free Blog बनाने के लिए हमारे पास दो Option होता है। हालांकि और भी Platform है। जिससे Free Blog बना सकते हैं। लेकिन ये दोनो ज्यादा लोकप्रिय है। इसलिए अगर Free Blog बनाना चाहते हैं। तब मेरा सुझाव है कि आप Google के Blogger Platform से बनाये हैं। क्योंकि Blogger पर वह सभी सुविधाएँ मिलती है। जो शुरुआती व्यक्ति के लिए अच्छा होता है।

साथ में इससे Google का Security प्राप्त होता है। यानी आपके Blog को Hack करना मुश्किल होगा। इसपर बने Free Blog पर भी Ads लगा कर पैसे भी कमाया जा सकता है। बहुत सारे लोग कमा भी रहे हैं। इसके अलावा भी Blogger के कई फायदे हैं। WordPress.com पर Free Blog बनाने के तुलना में Blogger का Free Blog ज्यादा बेहतर हैं (मेरे अनुसार)। लेकिन अगर आप WordPress.com पर ही Free Blog बनाना चाहते हैं। तब उसकी जानकारी भी नीचे बता दिया है। यहाँ हम जानेंगे की Blogger पर Free Blog कैसे बनता है। Blogger पर Free Blog बनाने के लिए नीचे बताए Steps को Follow करना होगा।

Step#1:- Blogger Platform पर जाएं।

CREATE YOUR BLOG

Blogger पर Blog बनाने के लिए सबसे पहले तो आपको Blogger Platform पर जाना होगा। Blogger का Address “www.blogger.com” है। आप यहाँ जाने के लिए Google पर Blogger लिखकर सर्च कर सकते हैं। उसके बाद Blogger.com वाली वेबसाइट को Open कर लेना है। बस आप पहुंच गए Blogger पर। आप अपने Browser में www.blogger.com Direct भी खोल सकते हैं। आपके सुविधा के लिए नीचे हमने इसका Link दे दिया है। जिस पर Click कर के भी इस Platform पर जा सकते हैं। जैसे ही आप Blogger पर जाएंगे। वहाँ आपको “CREATE YOUR BLOG” दिखेगा। Blog बनाने के लिए आपको इसी पर Click करना होता है।

Step#2:- Google Account (GMAIL) Login करे।

Login

जैसे ही आप CREATE YOUR BLOG पर Click करेंगे। तब उसके बाद आपको अपने Google Account से Login करना होता है। आप अपने जिस भी Google Account से Blog बनाना चाहते हैं। उसे Login कर ले। अगर पहले से Login है। तब उस Google Account को Select कर लें। ध्यान रहे कि बाद में कभी भी अपने Blog को Login करने के लिए आपको इसी Google Account की आवश्यकता होगी।

Step#3:- Blog का नाम लिखें।

अब यहाँ आपको Blog का नाम लिखना होता है। आप अपने Blog का जो नाम रखना चाहते है। वह नाम यह लिख दें। जैसे; इस Blog का नाम Gyanveda है। हालांकि Blog बनाने के बाद कभी भी आप अपने Blog का नाम बदल सकते हैं।

Step#4:- Blog का Address लिखें।

Blog Address

अब यहाँ भी आपको अपने Blog का नाम लिखना है। ताकि आपके Blog के नाम से Subdomain मिल जाए। जैसे अगर आपने अपने Blog का नाम Gyanveda लिखा था। तब आपके Blog का नाम www.gyanveda.blogspot.com होना चाहिए। लेकिन अगर इस Address से पहले किसी ने Blog बनाया हुआ है। तब आप इसी Address से अपना Blog नहीं बना सकते हैं। क्योंकि Blog का Address Unique होता है। आपको भी अपने Blog का नाम Unique रखा है। जब आप Address में कुछ लिखते हैं। तब उसके नीचे “This Blog address is available” लिखा आता है। तब इसका मतलब है कि इस Address से किसी ने Blog नहीं है। यानी आप बना सकते हैं। इसलिए इसके बाद आपको Next पर Click कर देना होगा।

Step#5:- Display Name लिखें।

यहाँ आपको अपना नाम लिखना है। आप चाहें तो अपने Blog का नाम भी लिख सकते हैं। आप यहाँ जो कुछ भी लिखेंगे। वह नाम आपके Blog पर Display होता है। जब आप अपने Blog पर Post लिखेंगे। तब उस BlogPost का Writer या Author के रुप में आपका नाम ऊपर या नीचे Display होता है। अगर आप यहाँ अपना नाम Display कराना नहीं चाहते हैं। तब सिर्फ Admin या Blog का नाम लिख सकते हैं।

अब आपका Blog बन चुका होगा। Blogger पर Free Blog बनाने के लिए आपको भी ऊपर के पाँच स्टेप्स को फॉलो करना होगा। जिसके बाद Blog बनकर तैयार होगा। अब अपने Browser में अपने Blog का Address खोलकर अपने Blog को देख सकते हैं। Blogger के Blog पर Post कैसे लिखते हैं। इसकी जानकारी के लिए इस लेख को पढ़ सकते हैं:- Blogger ब्लॉग पर Post कैसे लिखे?


WordPress पर Free Blog कैसे बनाये?

सबसे पहले तो अगर आप Blog पैसे कमाने के लिए बनाना चाहते हैं। तब मेरा सुझाव है कि आपको Free Blog के बजाय Paid Blog बनाना चाहिए। लेकिन अगर आपके पास पैसे नहीं है। तब आप Blogger पर Blog बना सकते हैं। क्योंकि Blogger के Blog से भी पैसे कमाया जा सकता है। चूँकि Free Blog बनाने के मामले में Blogger और WordPress लोकप्रिय है। यहाँ हमने Blogger पर Free Blog कैसे बनाये बता दिया है। इसलिए अब WordPress पर Free Blog कैसे बनाये जानेंगे।

चूँकि WordPress पर Free Blog बनाना भी आसान है। हम कुछ स्टेप्स को Follow कर के WordPress पर Free Blog बना सकते हैं। WordPress के Free Blog पर Limitations होती है। जिसे हटाने के लिए विभिन्न प्रकार के Plan आते हैं। इसे खरीदना पड़ता है। इसीलिए मैं कहता हूँ कि Free Blog Blogger पर बनाये। लेकिन अगर आप WordPress पर ही Free Blog बनाना चाहते हैं। तब आप नीचे के स्टेप्स को Follow कर WordPress पर Free Blog बना सकते हैं।

Step#1:- WordPress.com Platform पर जाएं।

WordPress से Free Blog बनाने के लिए सबसे पहले WordPress.com वेबसाइट पर जाना होता है। आप www.wordpress.com ब्राउज़र से खोल सकते हैं। या फिर Google पर WordPress.com सर्च भी कर के खोल सकते हैं। आपके सुविधा के लिए WordPress.com का Link हमने नीचे दे दिया है। जिस पर Click कर के WordPress पर Direct जा सकते हैं।

Step#2:- Start Your Website पर Click करे।

जब आप WordPress.com पर जाएंगे। तब आपको Start Your Website का Option दिखेगा। Blog बनाने के लिए बस आपको इस Option पर Click कर देना है।

Step#3:- Form भरे।

जब Start Your Website पर Click करेंगे। तब एक Form Open हो जाएगा। जिसे भरने से आपका WordPress पर Account बन जाएगा। इस Form में ज्यादा कुछ नहीं बस Your Email Address के स्थान पर अपना Email Id, Choose a username के स्थान पर एक Username (प्रत्येक Username Unique होता है) तथा Choose a password के स्थान पर Password लिखकर Create Your Account पर Click करना होता है।

Step#4:- Subdomain Select करे।

अब अपने Blog के लिए Subdomain Search करे। WordPress पर Free Blog के लिए Subdomain www.blogname.wordpress.com जैसा होता है। जो कि बिलकुल Free होता है। आपको ऐसा ही Subdomain Search कर के Select कर लेना है। यही आपके Blog का Address होगा।

Step#5:- Start With a Free Site पर Click करे।

अब यहाँ आपको Plan लेना होता है। आपको Blog पर सुविधाएँ Plan के अनुसार दिया जाता है। Free Plan में बहुत सारी Limitations होती है। Free Plan के साथ Blog बनाने के लिए आपको Start With a Free Site पर Click करना होगा।

अब आपका Blog बन गया है। इसे अब Setup करना होता है। नीचे Image में दिखाया गया है। उसी प्रकार से एक-एक कर के Blog Setup करना होता है। अपनी Site को पूरा Setup करने के बाद आपका Blog बनकर तैयार हो जाएगा। जैसे; Image में आप देख सकते हैं कि पहला नंबर पर Site Created है। उसके बगल में Tick (✅) लगा है। जिसका मतलब है कि आपका Blog बन चुका है। उसके बाद Name Your Site पर Click कर के Site का नाम लिखना होगा।

क्योंकि इसके बगल में Tick (✅) नहीं लगा है। Site का नाम लिखने के बाद Tick (✅) लग जाएगा। खासकर के जिस Email Id से Blog बनाया है। उसपर एक Link गया होगा। उस Link पर Click कर के Blog को Verify करना है। अंत में Launch Your Site कर देना है। फिर क्या आपका Blog Publish हो जाएगा।

Free Blog को Professional Blog कैसे बनाये

उम्मीद करता हूँ कि Free Blog कैसे बनाये जाते हैं। आपको समझ आ गया होगा। क्योंकि Free Blog कैसे बनाये जाते हैं। इसकी जानकारी हमने विस्तार से बताया है। वह Blogger पर Free Blog कैसे बनाये और WordPress पर Free Blog कैसे बनाये। Blogger या WordPress पर बनाए गए Free Blog दिखने अच्छा नहीं लगता है। उसे देखते ही सब समझ जाएंगे कि यह एक Free Blog है। इसलिए यहाँ हम आपको बताएंगे कि Free Blog Professional Blog कैसे बनाये जाते हैं। चूँकि निम्नलिखित तरीको को अपनाकर आप भी Free Blog को Professional बना सकते हैं।

  • Blog पर Visit करने वाले सबसे पहले Blog को देखते हैं, Blog के Design को देखते हैं। अगर आपके Blog का Design अच्छा होगा। तब उसे आपका Blog भी पसंद आएगा। इसलिए आपको अपने Blog पर Attractive और Responsive Theme लगाना चाहिए। अगर आपको Blogger या WordPress द्वारा प्रदान किया गया Defaults Theme पसंद नहीं आता है। तब आप अलग से Custom Theme लगा सकते हैं। Blogger में Custom Theme लगाने के लिए इस लेख को पढ़िए:- Blogger ब्लॉग में Custom Theme कैसे लगाए?
  • Blog को Professional बनाने वाला दूसरा सबसे महत्वपूर्ण Domain Name होता है। अगर आपका Domain Name Custom होगा। तब आपके Blog का Address Subdomain की तुलना में छोटा होता है। जो पढ़ने में आसान होता है और याद रखने में भी। इसलिए अपने Blog पर Custom Domain का इस्तेमाल करे। Blogger पर Custom Theme लगाने के लिए इस लेख को पढ़िए:- Blogger ब्लॉग में Custom डोमेन नाम कैसे लगाए? चूँकि Custom Domain आपको पैसे से खरीदना होता है। इसलिए अगर आप खरीदने में सक्षम ना हो। तब इसे छोड़ भी सकते हैं।
  • Blog का नाम छोटा, जो पढ़ने में आसान और याद करने में भी आसान हो। आपका Domain Name या Subdomain आपके Blog के नाम से होना चाहिए। अगर नहीं है तो बदल दीजिए।
  • Blog में Important Pages बनाये। जैसे; About Us Page, Contact Us Page, Privacy Policy, Terms and conditions और Disclaimer इत्यादि। Page बनाने के लिए इसे पढ़ें:- Blogger ब्लॉग में Page कैसे बनाए?
  • Blog में Good Looking Logo और Favicon लगाये। यह आपके Blog का Brand होता है। जो आपके Blog को Professional बनाता है।
  • Blog के Interface में सुधार करे और Blog में महत्त्वपूर्ण Category के लिए Navigation Menu बनाये।
  • Blog के नाम से Facebook, Twitter और YouTube जैसे Social Media पर Account बनाये और अपने Blog को Promote करे।
  • Blog में Adsense के Ads लगाकर पैसे भी कमा सकते हैं। Blogger के Free Blog पर भी Adsense का Ads लगाना आसान है।

तो ये थे कुछ Tips और Trics, जिसका पालन कर अपने Blog को Professional Look दे सकते हैं। लेकिन Free Blog में आपका पूरा Control नहीं होता है। Free Blog अपने हिसाब से सब-कुछ Changes नहीं कर सकते हैं। क्योंकि यहाँ आपको Hosting का Access नहीं दिया जाता है। Hosting का Access पाने के लिए आपको खुद का Hosting खरीद कर Blog बनाना होगा। इसके लिए WordPress.org का इस्तेमाल किया जाता है। चलिए WordPress.org का इस्तेमाल कर Self Hosted Blog कैसे बनाये जानते हैं। अगर कोई Free Blog से संतुष्ट नहीं है। तब Self Hosted Blog बनाने के लिए आगे के लेख को पढ़िए।


(PAID)Professional Blog कैसे बनाये?

Professional Blog बनाना थोड़ा मुश्किल जरूर है। लेकिन अगर आप सही से समझे। तब यह भी आसान लगने लगता है। चूँकि Free Blog में होता है कि किसी एक Platform पर गए। वहाँ Email Id से Sign Up किया, बस फिर क्या Blog का नाम और Address (Subdomain) लिखकर Blog बना लिया। लेकिन Professional Blog में ऐसा नहीं होता है। इसमें सबसे पहले तो Domain Name खरीदना होता है। उसके बाद Hosting खरीदना होता है। तब जाकर WordPress Setup कर Blog बनाया जाता है।

Internet पर आप जितने भी वेबसाइट या Blog देखते हैं। उनमें से ज्यादातर WordPress.org पर बना होता है। WordPress.org पर बना Blog बिलकुल Professional होता है। जिस पर पूरा Control आपका होता है। क्योंकि इसमें आपको Hosting की Requirements होती है। जिसका पूरा Access आपके पास होता है। WordPress को Setup करने के लिए Hosting की आवश्यकता होती है। तो चलिए जानते हैं कि पैसे से Blog कैसे बनाये जाते हैं।

Step#1:- Domain Name खरीदे।

Buy Domain Name

WordPress.org पर Blog बनाने के लिए सबसे पहले तो आपको एक Domain Name खरीदना होता है। आप Domain Name किसी भी Domain Registrar से Register करवा सकते हैं। आप Domain Name को कुछ समय के लिए अपने नाम से Register कर सकते हैं। उसके बाद वह Domain Name Expire हो जाता है। या फिर आप उसे दोबारा Renue कर के रख सकते हैं। Domain Register करने के लिए बहुत सारे Domain Registrar है। आप किसी भी Registrar से Domain Registere कर सकते हैं। Domain Registration के मामले में Godaddy Best है। इससे Domain Register करने के लिए निम्न स्टेप्स का पालन करना होगा।

  • सबसे पहले Godaddy के वेबसाइट पर जाएं। Godaddy वेबसाइट का Address www.godaddy.com है।
  • Godaddy पर अपने Email Id के जरिए Sign Up करिए।
  • Godaddy के Search Box में अपने Blog के लिए Domain Name सर्च करे। जैसा कि ऊपर Image में देख सकते हैं। मेरा सुझाव है कि आप .com, .net, .org, .in जैसे TLD का इस्तेमाल करे।
  • Domain Name को Select करिए और Payment कर के खरीद लिजिए। जिस तरह Online Shopping करते हैं। उसी तरह Domain Name को भी खरीदा जाता है।

Domain Register करने के बाद यह आपके Godaddy Account में दिखने लगेगा और आप इसके Settings को Access भी कर सकते हैं। जैसे; DNS

Note:- ध्यान रहे कि Domain Name आपके Blog के नाम पर हो। जैसे मेरे Blog का नाम Gyanveda है। इसलिए मैंने www.gyanveda.in Domain Name खरीदा है। आप Bigrock.in से भी Domain खरीद सकते हैं।

विस्तृत जानकारी:- Domain Name क्या है और कैसे खरीदे?

Step#2:- Hosting खरीदे।

Buy Hosting

Domain Name खरीदने के बाद आपको Web Hosting खरीदना होगा। जिस तरह आपने Domain Name खरीदा है। उसी तरह आप Hosting को भी खरीद सकते हैं। Hosting आप किसी भी Hosting Provider से खरीद सकते हैं। Godaddy भी Hosting बेचता है। Hosting खरीदने के लिए निम्न स्टेप्स का पालन करना होता है।

  • किसी भी Hosting Provider के वेबसाइट पर जाए। अब उसपर Email Id से Sign Up करे। अगर Godaddy से खरीदना चाहते हैं। तब Sign Up करने की जरूरत नहीं है। भारत में ज्यादातर Blogger Hostgator का Hosting पसंद करते हैं। Hostgator का Address www.hostgator.in है।
  • Hostgator पर जाने के बाद Navigation Menu से Hosting Section में जाना होगा। Hosting Section में आपको Hosting का Plan दिखेगा। चूँकि शुरुआती Blog के लिए Shared Hosting Best है। लेकिन Shared Hosting में भी कई Plan होते हैं। आप Starter Plan खरीद सकते हैं। यह कम कीमत का होता है। इसमें सुविधाएं Limited होती है। लेकिन शुरुआती Blog के लिए यह सही है। आप बाद में Advance के साथ जा सकते हैं।
  • अब किसी एक Plan को Select कर Payment कर के खरीद सकते हैं। खरीदने के बाद अपने Hosting में आप कभी भी Access अपने Hosting Account से या CPanel से कर सकते हैं।

Step#3:- Domain और Hosting को Connect करे।

Domain Name और Hosting खरीदने के बाद सबसे महत्वपूर्ण काम होता है। Domain और Hosting को आपस में Connect करना। Connect करने से आपका Hosting Online हो जाता है। यानी इसके बाद Hosting पर जो कुछ भी डालेंगे। उसे Online देख सकते हैं। Domain को Hosting से Connect करने के लिए निम्न स्टेप्स का पालन करना होता है।

  • अपने Hosting का Name Server पता करे। Hosting का Name Server आपको Email कर दिया जाता है। या फिर आप Hosting Account में Login कर के भी देख सकते हैं। या फिर आप अपने Hosting Provider से संपर्क कर के Name Server पता कर सकते हैं।
  • Name Server पता चलने के बाद आपको Domain Registrar Account में Login करना है। अपने Domain Name के DNS में जाएं और Hosting के Name Server को डालकर Update कर दे। Minimum दो Name Server Update करना जरूरी होता है।

Note:- अगर आपने Domain Name और Hosting दोनो एक ही Platform से खरीदा है। तब आपको DNS Connect करने की आवश्यकता नहीं है। DNS Connect करने की आवश्यकता उन लोगों के लिए होती है। जिन्होंने Domain किसी और Site से और Hosting किसी और Site से खरीदा होता है।

Step#4:- WordPress Install करे।

Install WordPress

यह आपका Last Step है। Domain और Hosting को Connect करने के बाद आप WordPress को Install कर सकते हैं। जिसके बाद आपका Blog बनकर तैयार हो जाएगा। WordPress Install करने के लिए आपको निम्न स्टेप्स का पालन करना होता है।

CPanel Login Page
  • सबसे पहले अपने CPanel में Login करना है। CPanel में Login करने की जानकारी व Username और Password आपके Email पर भेज दिया जाता है। या फिर आप Hosting Account में Login कर के भी CPanel में Login कर सकते हैं। लेकिन यहाँ भी आपको Username और Password की आवश्यकता होगी। जो कि आपको Email से प्राप्त हो गया होगा। आप ऊपर का Image देख सकते हैं। यह CPanel का Login Page है।
  • CPanel में Login करने के बाद आपको SOFTACULOUS App Installer ढूंढना है। ढूंढने के लिए आप Search Box का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। SOFTACULOUS पर Click करने पर आपको WordPress और Joomla जैसे कई Software देखने को मिलेगा। लेकिन आपको WordPress पर Click करना है। स्टेप#4 के नीचे का Image देख सकते हैं।
  • अब आपको Blog का नाम, Description, Blog को Login करने के लिए Username, Password और Email Id आदि को सही से लिखकर Install पर Click कर के Install करना होता है।
  • सफलतापूर्वक Install होने के बाद आपका Blog बनकर तैयार हो जाता है। जिसे Username और Password के द्वारा Login कर सकते हैं। अच्छे से समझने के लिये Video जरुर देखें।

ब्लॉग कैसे बनाये विडियो

ब्लॉग कैसे बनाये विडियो

Conclusion – Create Blog in Hindi

अगर आप हमारे द्वारा बताए गए स्टेप्स को सही से फॉलो कर के Blog बनाते हैं। तब आप सफलतापूर्वक आसानी से Blog बना सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि आपको Blog बनाने में फिर भी कहीं समस्या होती है। तब आप हमसे कमेंट के जरिए पूछ सकते हैं। जल्द ही हम आपके समस्या को समझाने की कोशिश करेंगे। Blog बनाने के लिए हमारे द्वारा बताए स्टेप्स को आप Computer या Mobile किसी पर भी फॉलो कर सकते हैं। यानी अगर आपके Blog को बनाने के लिए Computer नहीं है। तब Mobile से भी बना सकते हैं। अपने Blog को Google पर करने के लिए Blog बनाने के बाद Google Search Console में Add करना होता है। उम्मीद करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इस लेख में Blog बनाने की पूरी जानकारी बताया है।

इसे भी पढ़ेः-

इस लेख को पढ़कर आप लोगो की निम्नलिखित Query Solve हो चुका होगा। इसलिए इन Queries पर अलग से बताने की जरूरत नहीं है। लेकिन फिर भी अगर आप कुछ पूछना चाहते हैं। तब पुछ सकते हैं।

  • ब्लॉग कैसे बनाएं
  • फ्री ब्लॉग कैसे बनाये
  • Blog Kaise Banaye in Hindi
  • गूगल पर ब्लॉग कैसे बनाये
  • ब्लॉग क्या है और कैसे बनाये
  • खुद का ब्लॉग कैसे बनाये
  • मोबाइल से ब्लॉग कैसे बनाये
  • वर्डप्रेस पर ब्लॉग कैसे बनाये
  • ब्लॉग कैसे बनाये स्टेप बाय स्टेप

Related Posts

4 Comments

  1. जोगेश्वरी सधीर

    ब्लॉग के पैसे अकाउंट में कैसे आते है क्या इसके लिए और कोई नया कुछ लेना होता है stripe जैसा जो बहुत महंगा होता है

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *