मेन्यू बंद करे

ऐप बनाकर पैसे कैसे कमाए?

हम दिन भर अपने मोबाइल में बहुत सारे ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि उन ऐप्स से ऐप बनाने वाले लोग अच्छा खासा पैसा कमाते हैं।

जो लोग ऐप बनाते हैं उसे ऐप डेवलपर कहते हैं। ऐप डेवलपर ऐप बनाकर पैसे कमाते हैं। ऐप से पैसे कमाना बहुत आसान है। इससे पैसे कमाने के लिए हमें कहीं जाने की जरूरत नहीं होती है।

ऐप से पैसे कैसे कमाएं जाते हैं। इसकी जानकारी ऐप डेवलपर को बखूबी होती है। किन्तु जो लोग ऐप बनाकर पैसे कमाना चाहते हैं। यह लेख उनके लिए है।

इसलिए इस लेख में हम ऐप बनाकर पैसे कमाने की पूरी जानकारी शेयर कर रहें हैं। जिससे लोग घर बैठे ऐप बनाकर पैसे कमा सकते हैं। किन्तु ऐप से पैसे कमाने के लिए हमें ऐप बनाना होता है।

इसलिए ऐप से पैसे कैसे कमाते हैं जानने से पहले ऐप कैसे बनाया जाता है जानेंगे। चूँकि हमारे स्मार्टफोन में जो ऐप होती है। उसी ऐप की बात कर रहा हूँ जैसे; Facebook, MX Player, YouTube, Hotstar इत्यादि।

इसलिए ऐप होता क्या है बताने की जरूरत नहीं। तो चलिए जानते हैं कि ऐप बनाया कैसे जाता है।

ऐप से पैसे कैसे कमाएं?

यदि आपको ऐप बनाने आता है। तब आप ऐप बनाकर पैसे कमा सकते हैं। लेकिन अगर आपको ऐप बनाने नहीं आता है। तब आप पहले ऐप बनाना सीख सकते हैं।

उसके बाद आप पैसे कमाना शुरू कर सकते हैं। ऐप बनाने के बाद ऐप से हम बहुत तरीके से पैसे कमा सकते हैं। इसलिए चलिए जानते हैं कि ऐप से पैसे कमाना सफर।

ऐप बनाकर पैसे कमाने का सफर

1. ऐप बनाए।

ऐप बनाकर पैसे कमाने के लिए सबसे पहले तो एक ऐप बनाना होता है। इसलिए सबसे पहले एक ऐप बनाइए। अगर आपने अपना ऐप बना दिया है। तब आप पहले स्टेप को पार कर चुके हैं।

दुसरे स्टेप की तरफ बढ़ सकते हैं। किन्तु अगर आपको ऐप बनाने नहीं आता है। तब पहले आप किसी Computer Institute में जाकर ऐप बनाना सीख सकते हैं।

2. ऐप पब्लिश करें।

अगर आपने सफलता पूर्वक अपना एक ऐप बना दिया है। तब आप उस ऐप को पब्लिश कर देना है। जब आपका ऐप पब्लिश हो जाता है। तब आप अपने ऐप को Promote भी कर सकते हैं।

क्योंकि जितने अधिक लोग आपके ऐप का इस्तेमाल करेंगे। उतने अधिक पैसे आप कमा पाएंगे।

3. ऐप से पैसे कमाए।

जब आपके ऐप उपयोगकर्ता की संख्या में वृद्धि हो। तब आप ऐप से पैसे कमाना शुरू कर सकते हैं। वैसे तो ऐप के द्वारा बहुत सारे तरीके से पैसे कमा सकते हैं।

किन्तु यहाँ हम कुछ ऐसे तरीके बताएंगे। जिससे पैसे कमाना बहुत आसान तथा सभी प्रकार के ऐप से कमा सकते हैं। चलिए जानते हैं कि ऐप से किस तरह पैसे कमा सकते हैं।

1. Advertisement

जी हाँ दोस्तो, हम Advertisement (विज्ञापन) के जरिए भी ऐप से पैसे कमा सकते हैं। आज लगभग सभी ऐप Advertisement की जरिए ही पैसे कमाते हैं। YouTube हो या Facebook सभी Advertisement के जरिए ही पैसे कमा रहे हैं।

आपने अक्सर ऐप में Advertisement देखा होगा। इसलिए आप भी अपने ऐप में Advertisement लगाकर अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं। चूँकि आपके ऐप में जितने अधिक लोग Advertisement को देखेंगे तथा क्लिक करेंगे उतना ही अधिक इनसे पैसे कमा सकते हैं।

इंटरनेट पर ऐसे बहुत से कंपनी है जो Advertisement लगाने के पैसे देती है। यहाँ हम उनमें से कुछ Ads Provider का नाम बताने वाला हूँ। यह सभी एक विश्वसनीय कंपनी द्वारा संचालित है। इनमें से किसी भी एक का विज्ञापन अपने ऐप पर लगाकर अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं।

  1. AdMob
  2. Facebook Audience Network
  3. Vungle
  4. AppLovin
  5. AppNext

2. Paid Apps

आपने अक्सर देखा होगा कि ऐप्लिकेशन स्टोर जैसे कि प्ले स्टोर और ऐप स्टोर पर किसी ऐप को डाउनलोड करने के लिए कुछ पैसे देने होती है। इसी तरह से आप भी कर सकते हैं। अगर आपका ऐप भी कोई खास ऐप है तो आप भी इस तरीके से पैसे कमा सकते हैं।

इसके अलावा भी आप अपने ऐप में Extra Features लगाकर पैसे कमा सकते हैं। यानी कि आपके ऐप को फ्री में डाउनलोड तो कर सकता है। किन्तु उस ऐप में कुछ Extra Features खरीदने पर आप कमाई कर सकते हैं।

3. Affiliate Marketing

आप Affiliate Marketing के बारे तो जानते ही होंगे। इसके द्वारा किसी प्रोडक्ट को Promote किया जाता है। इसके बदले में कंपनी पैसे देती है। इसी तरह से आप अपने ऐप से Affiliate Marketing कर सकते हैं।

इंटरनेट पर ऐसे बहुत से साइट उपलब्ध है। जो Affiliate Marketing कर के पैसे कमाने का मौका देती हैं। इसके लिए हमें Affiliate Program में ज्वॉइन होना होता है।

Affiliate Marketing को विस्तार से जानने के लिए इस लेख को अवश्य पढ़ें:- Affiliate Marketing क्या है? इससे पैसे कैसे कमाएं?

4. Sponsorship

अपने ऐप से Sponsorship कर के भी पैसे कमा सकते हैं। अगर आपके ऐप को Userbase अधिक है। तब आपको बहुत सारे Sponsorship मिलते हैं।

Sponsorship के लिए आपको अपना ई-मेल देना होता है। इसी के द्वारा Sponsorship के लिए आपसे Mail के जरिए संपर्क किया जाता है। यहाँ पर आप अपने ऐप के Users के अनुसार पैसे की मांग कर सकते हैं।

5. Freelancing

Freelancing ऑनलाइन पैसे कमाने के तरीको में से एक पॉपुलर तरीका है। इंटरनेट पर ऐसे बहुत से साइट उपलब्ध है। जो फ्रीलांसिंग कर के पैसे कमाने का मौका देती है।

इन साइट पर दो तरह के लोग जाते है। पहला काम करवाने वाले और दुसरा काम करने वाले। यानी कि Freelancing Site पर किसी को किसी प्रकार की काम होती है तो वह इन साइट पर आती है।

इसी तरह आज Freelancing Site पर ऐप बनवाने के लिए भी बहुत से लोग आते हैं। अगर आपको ऐप बनाने आता है। तब आप इन साइट से जुड़ सकते हैं। जब किसी को ऐप बनाना होता है। तब वह आपसे उसी साइट से संपर्क करता है।

संपर्क कर के वह बताएगा कि उसे किस प्रकार का ऐप बनवाना है। आप उसी तरह के ऐप बनाकर उससे दे सकते हैं। इसके लिए आप पैसे की मांग करते हैं। नीचे हम कुछ Freelancing Site के नाम बता रहे हैं।

  1. UpWork
  2. Fiverr
  3. Toptal
  4. Freelancer.com
  5. Indeed

ऐप कैसे बनाया जाता है?

ऐप को कंप्यूटर की भाषा के द्वारा बनाया जाता है। जिसे प्रोग्रामिंग लैंग्वेज भी (Programming Language) कहते हैं। जैसे:- सी, सी++, जावा इत्यादि।

इसलिए ऐप बनाने के लिए इन प्रोग्रामिंग लैंग्वेज की जानकारी होना अनिवार्य होता है। क्योंकि ऐप को इनके द्वारा ही बनाया जाता है।

किन्तु आज इंटरनेट पर कुछ ऐसे भी वेबसाइट और सॉफ्टवेयर उपलब्ध है। जिसके द्वारा कुछ क्लिक में ही ऐप बना सकते हैं। इन वेबसाइट और सॉफ्टवेयर की सहायता से बनाए गए ऐप पर अपना पुरा कंट्रोल नहीं होता है।

इनके द्वारा अपने अनुसार ऐप भी नहीं बना सकते हैं। इनके कुछ लिमिटेड फीचर्स ही होते हैं। जिनका इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे बनाने के लिए पैसे भी देने होते हैं।

इसलिए हमारा सुझाव है कि आप प्रोग्रामिंग लैंग्वेज से ही ऐप बनाएं। प्रोग्रामिंग लैंग्वेज काफी जटिल होती है। इसे पहले हमें सीखना होता है। इसे आप किसी कंप्यूटर सीखाने वाली संस्था में जाकर या फिर ऑनलाइन फ्री में भी सीख सकते हैं।

प्रोग्रामिंग लैंग्वेज सीखने के बाद आप ऐप बना सकते हैं और उसके बाद पैसे कमा सकते हैं। एंड्रॉयड ऐप बनाने के लिए एंड्रॉयड स्टुडियो का उपयोग करें।

बिना ऐप बनाए ऐप से पैसे कमाने के लिए इस लेख को पढ़ें:- ऐप से पैसे कैसे कमाए?

ये भी पढ़ें:-

  1. ब्लॉग बनाकर पैसे कैसे कमाएं?
  2. ऑनलाइन गेम खेलकर पैसे कैसे कमाएं?
  3. Telegram से पैसे कैसे कमाएं?

तो उम्मीद करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। अगर ऐप बनाकर पैसे कैसे कमाएं से संबंधित कोई प्रश्न है तो कमेंट के माध्यम से पुछ सकते हैं। यह लेख आपको कैसा लगा अपने विचार शेयर करना ना भूलें। हम आपके कमेंट का इंतजार करेंगे।

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *